पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान देश को बचाने के लिए अब सख्त कदम उठा रहे हैं. इमरान खान ने पाकिस्तानी नागरिकों को अपनी बेनामी प्रॉपर्टी सार्वजनिक करने के लिए 30 जून तक का समय दिया है. इसके बाद अगर कोई पकड़ा जाता है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. आपको बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने अपने पहले कार्यकाल के दौरान सत्ता में आते ही ब्लैकमनी पर नकेल कसने के तमाम बड़े कदम उठाएं. इसी के तहत नवंबर, 2016 में नोटबंदी जैसा कठोर फैसला लिया गया. इसी तरह बेनामी संपत्ति को लेकर भी सरकार ने सख्ती दिखाई. इस सख्ती का असर यह हुआ कि 6,900 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त हुई हैं. बेनामी संपत्तियों और लेनदेन पर रोक लगाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने बेनामी लेनदेन कानून में 2016 में संशोधन किया था.
पाकिस्तानियों के पास बचा हैं 48 घंटे का समय- इमरान खान ने 30 जून तक सभी लोगों को बेनामी संपत्ति के खुलासे या बकाया टैक्स चुकाने के लिए कहा हैं. यानी 30 जून तक कोई कार्रवाई नहीं होगी. इसके बाद कोई टैक्स जमा नहीं करता है तो पाकिस्तान सरकार जांच पड़ताल कर सख्त कार्रवाई करेगी. मतलब साफ है कि पाकिस्तानियों के पास अब सिर्फ 48 घंटे का समय बचा है.
No comments:
Post a Comment