Sunday, July 14, 2019

'रेडियो गार्देज’ के पत्रकार नादिर शाह की हत्या: अफगान पुलिस





काबुल। अफगान पुलिस ने कहा है कि एक रेडियो पत्रकार की पूर्वी पक्तिया प्रांत में हत्या कर दी गई। ‘रेडियो गार्देज’ में समाचार वाचक नादिर शाह की शनिवार को हत्या कर दी गई। पुलिस प्रमुख मोहम्मद होस्मान जाहनबाज ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह हत्या निजी कारणों से हुई है अथवा हत्या के तार उनके पेशे से जुड़े हैं ၊

ट्रोल होते ही बदले साक्षी के सुर, बोलीं- पापा मुझे माफ कर दो, मां प्लीज दवा खा लो




मां की सेहत के बारे में जानकर साक्षी ने हाथ जोड़ कर निवेदव किया कि प्लीज मां दवाई खा लो और जल्दी ठीक हो जाओ!
उत्तर प्रदेश के  बरेली से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी ने मीडिया  के जरिए अपने पिता से कहा कि मुझे माफ कर दो मुझसे गलती हो गई. मां की सेहत के बारे में जानकर साक्षी ने हाथ जोड़ कर निवेदव किया कि प्लीज मां दवाई खा लो और जल्दी ठीक हो जाओ. साक्षी की खबर मीडिया में आने के बाद उनके पिता ने कहा था कि साक्षी की मां सदमे में हैं और वो दवाई नहीं खा रही
 'तुम्हारे जैसी बेटी किसी की नहीं होने चाहिए'
समाज के एक वर्ग का मानना है कि साक्षी को मीडिया के पास नहीं जाना चाहिए था. साक्षी ने भी कहा कि उसे रिश्तेदारों के मैसेज आ रहे है कि तुम्हारे जैसी बेटी किसी की नहीं होने चाहिए. साक्षी ने माना कि ऐसे मैसेज की वजह से वो परेशान है. साथ ही साक्षी को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है ၊ उधर 

देशभर में पत्रकारों के लिए लागू होने जा रही है नई नियमावली,प्रेस कार्ड जारी करने से लेकर पंजीकरण और शैक्षणिक योग्यता का होगा निर्धारण




नई दिल्ली ၊पत्रकारिता जगत में असामाजिक तत्वों के प्रवेश से  केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा समाचार पत्रों के पंजीकरण, समाचार पत्र/पत्रिका व टीवी चैनल तथा न्यूज एजेंसी द्वारा जारी प्रेस कार्ड के लिए नया नियमावली तैयार किया जा रहा है तथा मौजूदा नियमावाली में संशोधन किए जाने पर गंभीरता से मंथन चल रहा है।                                                                                                    मिली जानकारी के अनुसार, देशभर में बढ़ रहे अखबारी आंकड़े और पत्रकारों की बढ़ रही संख्यां से पाठकों की जागरूकता में वृद्धि हुई है। वहीं कुछ ऐसे चेहरों ने भी पत्रकारिता जगत में दस्तक दे दी है, जिसके कारण पत्रकारिता पर सवालिया निशान लगने शुरू हो गए है।

पत्रकारिता क्षेत्र में होगी शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य
बता दें कि समाचार पत्र, पत्रिका के पंजीकरण के बाद प्रकाशक व संपादक एक-दो अंक प्रकाशित कर अनगिनत लोगों को प्रेस कार्ड जारी कर देते है, जिनका पत्रकारिता से कोई लेना देना नहीं होता। ऐसे चेहरों की बदौलत पत्रकारिता पर जरूर उंगलियां उठती है।
हर गावं शहर मे कुछ तथाकथित पत्रकार या समाचार पत्र मालिको ने कुछ लोगो को पैसे लेकर प्रेस कार्ड जारी कर रखे है जो पुलिस एवं टोलटेक्स नाको पर धोंस जमाते हैं. एेसे तथाकथित पत्रकारो से असली पत्रकार भी परेशान हो रहे है । पुलिस, प्रशासन एवं टोलटेक्स नाके वाले असली नकली मे फर्क नही कर पाते है। अब इस नियम के लागू होने पर तथाकथित फर्जी पत्रकारो से पुलिस प्रशासन पुछताछ कर उन सरगनाओ तक पहुचं सकेगी जिन्होने पैसे लेकर प्रेसकार्ड जारी कर रखे हैं।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय समाचार पत्र, पत्रिका के पंजीकरण के लिए आवेदक की शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता में डिग्री की शर्त को अनिवार्य करने जा रहा है।
समाचार पत्रों का प्रकाशन बंद कर सकती है केंद्र सरकार
दैनिक समाचार पत्रों, न्यूज एजेंसियों व टीवी चैनल के रिपोर्टर के लिए संबंधित जिला मैजिस्ट्रेट की स्वीकृति उसकी पुलिस वैरीफिकेशन होने उपरांत ही जिला सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रेस कार्ड तथा प्रैस स्टीकर जारी किए जाने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अन्य समाचार पत्र, पत्रिकाओं के प्रकाशक व संपादक का प्रैस कार्ड सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी किया जाएगा। सरकारी तंत्र द्वारा जारी प्रेस कार्ड व प्रेस स्टीकर ही मान्य होंगे।केंद्र सरकार द्वारा उन समाचार पत्र व पत्रिकाओं का प्रकाशन बंद किया जा सकता है जिन्होंने पिछले तीन वर्ष से अपनी वार्षिक रिपोर्ट जमा नहीं करवाई।
प्रेस कार्ड बेचने वालों पर दर्ज होगा अपराधिक मामला
चर्चा तो यह भी है कि किसी भी क्षेत्र से अपना प्रतिनिधि नियुक्त करने वाला दैनिक समाचार पत्र, न्यूज चैनल, न्यूज एजेंसीज को प्रतिनिधि नियुक्त करने के लिए जिला मैजिस्ट्रेट को आवेदन करना होगा, जो जिला सूचना व संपर्क अधिकारी जाँचो उपरांत स्वीकृति प्रदान करेंगे।
जिला सूचना व संपर्क अधिकारी अपनी रिपोर्ट में दर्शाएंगे कि अमूक दैनिक समाचार पत्र, न्यूज चैनल, न्यूज एजेंसीज को इस क्षेत्र से प्रतिनिधि की जरूरत है।
संशोधित नियमावाली के चलते प्रैस कार्ड की खरीद-फरोख्त तथा प्रेस लिखे वाहनों पर सरकारी तंत्र की नजर रहेगी। तथ्य पाए जाने उपरांत अपराधिक मामला कार्ड धारक, कार्ड जारी करने वाले हस्ताक्षर तथा प्रैस लिखे वाहन के मालिक पर दर्ज होगा। जाहिर है केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की इस संभावित योजना पर अमल होने से पत्रकारिता का मानचित्र बदल जाएगा।

कोडरमा : दस बाइक के साथ चार चोर गिरफ्तार ,सात हजार में बेचते थे बाइक




कोडरमा :कोडरमा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए ,चोरी के दस बाइक के साथ चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है ।पकड़े गए अभियुक्त झारखण्ड के कोडरमा और बिहार राज्य के नवादा में बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते थे ।कोडरमा पुलिस के गिरफ्त में आये चार अपराधियों में से तीन कोडरमा जिले के सतगांवा थाना और एक नवादा जिले के अकबरपुर का है ।गिरफ़्तार अपराधियों में सतगांवा थाना क्षेत्र के मरचोई निवासी सौरभ कुमार उर्फ तान सिंह पिता अशोक सिंह ,हरिशंकर कुमार उर्फ बहादुर पिता पंकज कुमार ,बासोडीह सतगांवा के चंदन कुमार पिता उमेश यादव और बिहार राज्य के नवादा जिले के अकबरपुर सिरकट्ठा निवासी सुधीर राजवंशी उर्फ सुदल राजवंशी पिता सहदेव राजवंशी के नाम शामिल है । पूरे मामले की जानकारी देते एसपी एम तामील वाणन ने कहा कि कोडरमा पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को थाना प्रभारी राम नारायण ठाकुर दल बल के साथ कोडरमा और नवादा जिला के सीमावर्ती क्षेत्र मेघातरी चेकनाका के समीप वाहन जांच कर रहे थे ,इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो लोग नवादा से कोडरमा की ओर आ रहा था ,मगर पुलिस को देखते ही फरार होने का प्रयास करने लगे ,हालांकि पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए दोनो को पकड़ लिया,पूछताछ में जानकारी मिली कि वे दोनों नालंदा जिला से बाइक चोरी कर ला रहे थे ,पूछताछ में यह भी पता चला कि पकड़े गए दोनो लोग बाइक चोरी करने तथा चोरी के बाइक को अपने साथियों के सहयोग से बेचने का कार्य करते है। दोनो के निशानदेही पर हरि शंकर कुमार उर्फ बहादुर और सुधीर राजवंशी को गिरफ्तार किया गया ၊ साथ ही उनके घरों से अलग अलग क्षेत्रों में किये गए चोरी के दस बाइक बरामद किए गए ।एसपी ने बताया कि बरामद दस बाइक में से 9 बाइक सतगांवा से जबकि एक बाइक अकबरपुर से बरामद किया गया ।उन्होंने बताया कि पकड़े गए सौरभ कुमार, नवादा और डोमचांच थाना के चार्जशीटेड है। अपराधियों से पूछे जाने पर पता चला कि कोडरमा व्यवहार न्यायलय ,जे जे कालेज और झुमरीतिलैया आदि जगहों पर बाइक चोरी की घटना को अंजाम देता था और अपने सहयोगियों से चोरी के बाइक को सतगांवा के धर्मेंद्र की मदद से उसे बेचने का काम करता था ।उन्होंने बताया कि बरामद बाइक के इंजन और चेचिस नम्बर की जांच की जा रही है ,उसके बाद ही पता चलेगा कि उक्त बाइक किसकी है।
पकड़े गए सभी अपराधियों को जेल भेज दिया गया है ।प्रेस वार्ता में एसपी के अलावे एएसपी अजय पाल ,एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद ,थाना प्रभारी राम नारायण ठाकुर, एस आई शाहनवाज खान आदि मौजूद थे ।

ये मोटरसाइकिल हुए बरामद 
बाइक चोर गिरोह से बरामद बाइक में JH12A 6944,JH01P 2996,JH010 9290, JH 12B 5546,JH12C 7055,JH12D 1163,JH 10L 6285,DL35AT 6648,JH02V 3430 और JH12G 5854 शामिल है

आईटीआई का छात्र निकला  बाइक चोर
 
एसपी ने बताया कि पकड़े गए बाइक चोरों में से तीन पूरी तरह शिक्षित है ।हरिशंकर कुमार उर्फ बहादुर कोडरमा के आईटीआई इलेट्रॉनिक्स  प्रथम सेमेस्टर का छात्र है जबकि उमेश यादव बीए पार्ट थर्ड और सौरभ कुमार पार्ट वन का छात्र है ।

छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी एवं आरक्षी कर्मी में राम नारायण ठाकुर- थाना प्रभारी कोडरमा, सोनी प्रताप- थाना प्रभारी सतगामा, जनार्दन सिंह, शाहनवाज खान कोडरमा, किशोर कुमार घोष सतगामा, कुणाल कुमार तकनीकी कोषांग पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हवलदार महेंद्र भगत, पिंटू कुमार गुप्ता, वीर बहादुर रावत, जितेंद्र उराव कश्यप आदि शामिल थे।

Saturday, July 13, 2019

अल्पवयस्क युवती का वैगन आर से अपहरण कर बलात्कार;एक युवक गिरफ्त में , पुलिस पीड़िता को मेडिकल हेतु भेजने की तैयारी में


डुमरी(गिरिडीह) :निमियाघाट थाना क्षेत्र में इसरी की एक नाबालिग युवती का अपहरण कर उसके साथ दो युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात्रि एक नाबालिग युवती को दो युवक जबरदस्ती एक वैगन आर कार में बैठाकर ग्राम करमाटोंगरी ले गए, जहां उन दोनों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया ၊ हालांकि इसी बीच स्थानीय लोगों को इसकी भनक लग गई। ग्रामीणों ने युवती एवं एक युवक को धर दबोचा एवं पुलिस के हवाले कर दिया ၊ जबकि दूसरा युवक घटना स्थल से भागने में सफल रहा। शनिवार को युवती के पिता ने दोनों युवकों पर अपनी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर ले जाने एवं दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए दो नामजद युवकों के विरूद्ध थाना में आवेदन दिया। पुलिस  मिले आवेदन के आधार पर दोनों युवकों के विरूद्ध पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जूट गई । धराए एक आरोपी थाना क्षेत्र का ही  बालुटूंडा ग्राम निवासी रोहित कुमार साव है जबकि दूसरे फरार आरोपी का नाम उसी गांव का बबलू साव है ၊ जिसकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। इधर युवती को पुलिस ने मेडिकल जांच हेतु गिरिडीह भेज दिया ।

पापा, मुझे माफ कर देना ,यह ९

बरेली के बिथरी चैनपुर सीट से विधायक राजेश मिश्रा उर्फ़ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा ने दलित युवक से शादी करने के बाद  बातचीत में कहा कि मैंने गलती तो की है, लेकिन ऐसे हालात हो गए थे. इसलिए मुझे ऐसा करना पड़ा. पापा मुझे माफ कर देना. बता दें कि साक्षी ने दलित युवक अजितेश कुमार से 4 जुलाई को प्रयागराज के राम जानकी मंदिर में लव मैरिज की है.



वहीं प्रयागराज के राम जानकी मंदिर के महंथ ने मीडिया से कहा कि हमारे यहां कोई शादी होती ही नहीं है, पता नहीं ये लोग कैसे और कहा से कह रहे हैं. इस पर साक्षी मिश्रा ने कहा कि हां ये पंडित उस वक्त मंदिर में नहीं थे, लेकिन हमने तो इनके मंदिर में ही शादी की है. इस पर अतिजेश ने कहा कि पंडित जी किसी दबाव में मत आइए ၊साक्षी मिश्रा अपने भाई विक्की भरतौल से कहा कि तुम मेरे लिए फेसबुक पर पोस्ट लिख रहें हो. उस पर मेरे लिए बहुत गंदे-गंदे बातें लिखे जाते है. चाहे कुछ भी हो जाए मैं तुम्हारी बहन हूं. तुम मेरे लिए क्या इतना भी नहीं कर सकते हो की उन लोगों को एक बार बोलो ၊

Friday, July 12, 2019

इसरी बाजार के मोना शू स्टोर में लगी आग , बारह लाख की सामग्री हुए स्वाहा

 
डुमरी(गिरिडीह) : निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार स्टेशन रोड स्थित मोना शू स्टोर 
नामक जूता चप्पल की दुकान में आग लग जाने से दुकान में रखे सारी सामग्री जलकर राख हो गई।अगलगी में दुकान संचालक
लगभग दस से बारह लाख रूपए की नुकसान होने की बात कह रहा है। बताया जाता है कि रात्रि में पहरा देने वाले
एक व्यक्ति ने देखा कि दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है।धुआं निकलता देख वह रात्रि प्रहरी आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद लोगों ने  इसकी जानकारी दुकान मालिक नारायण पंडित को दिया।सूचना मिलते ही दुकान मालिक एवं स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच दुकान के दरवाजा खोला।इस दौरान आग ने पूरे दुकान को अपने चपेट में ले लिया और
देखते ही देखते पूरा दुकान जल कर खाक हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस के द्वारा आग पर काबू करने की कोशिश में लगे रहे लेकिन आग पर काबू नहीं पा गए।आग बढ़ते देख इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।दमकल के पहुंचने पर लगभग तीन घंटों की कड़ी 
मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताते चलें कि जिस दुकान में आग लगी थी उसके अगल बगल में भी दर्जनों दुकानें हैं और ऊपर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भी स्थित है। गनीमत की बात यह रही कि समय रहते दमकल की गाड़ी, स्थानीय लोग और प्रशासन की मदद से आग पर काबू पा लिया गया और आसपास के दुकानों को जलने से बचा लिया गया।फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...