नामक जूता चप्पल की दुकान में आग लग जाने से दुकान में रखे सारी सामग्री जलकर राख हो गई।अगलगी में दुकान संचालक
लगभग दस से बारह लाख रूपए की नुकसान होने की बात कह रहा है। बताया जाता है कि रात्रि में पहरा देने वाले
एक व्यक्ति ने देखा कि दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है।धुआं निकलता देख वह रात्रि प्रहरी आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी दुकान मालिक नारायण पंडित को दिया।सूचना मिलते ही दुकान मालिक एवं स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच दुकान के दरवाजा खोला।इस दौरान आग ने पूरे दुकान को अपने चपेट में ले लिया और
देखते ही देखते पूरा दुकान जल कर खाक हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस के द्वारा आग पर काबू करने की कोशिश में लगे रहे लेकिन आग पर काबू नहीं पा गए।आग बढ़ते देख इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।दमकल के पहुंचने पर लगभग तीन घंटों की कड़ी
मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताते चलें कि जिस दुकान में आग लगी थी उसके अगल बगल में भी दर्जनों दुकानें हैं और ऊपर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भी स्थित है। गनीमत की बात यह रही कि समय रहते दमकल की गाड़ी, स्थानीय लोग और प्रशासन की मदद से आग पर काबू पा लिया गया और आसपास के दुकानों को जलने से बचा लिया गया।फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment