गिरिडीह ၊ जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड बेको मुर्गीया टोंगरी के पास रविवार की शाम एक कंटेनर मे प्रतिबंधित मांस होने की संदेह पर लोगों ने कंटेनर रोक कर चालक व उपचालक से पूछताछ किया।चूंकि कंटेनर से बहुत दुर्गंध आ रही थी। जिससे लोगों मे भारी आक्रोश उत्पन्न हो गया ।कंटेनर मे तोड़ फोड़ कर चालक व उपचालक के साथ मारपीट करने लगे और कारवाई की मांग को लेकर जीटी रोड जाम कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे तथा जीटी रोड जाम कर रहे लोगों को हटाने का प्रयास किया। परन्तु वे लोग तत्काल कारवाई की मांग को लेकर डटे रहे तब पुलिस ने बलपूर्वक जाम हटाने का प्रयास किया । जाम में शामिल लोगों व पुलिस प्रशासन मे नोकझोंक होने लगी और देखते ही देखते एक ओर से पथराव होने लगा।पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए पांच राउड हवाई फायरिंग भी की। तब स्थिति सामान्य हुआ। साथ ही मौके पर चार लोगों को हिरासत मे ले लिया । घटना को लेकर बताया जाता है कि कंटेनर मे प्रतिबंधित मांस होने के शक मे निमियाघाट से ही बाइक से कुछ लोग पीछा करते हुए मुर्गीया टोंगरी के पास पहुँच कंटेनर वाहन को रोक दिया और जीटी रोड को जाम कर दिया। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गयी। वहीं बगोदर पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर कंटेनर के उपचालक मोहम्मद कदीम को हिरासत मे ले लिया।जबकि चालक फरार हो गया ၊ वहीं बगोदर थाना प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि कंटेनर मे जानवर की हड्डिडियां लदी थी। जिसका पेपर भी कंटेनर से बरामद किया गया । उन्होंने कहा कि पुलिस ने आत्म रक्षार्थ पांच राउड हवाई फायरिंग की। मौके से चार उपद्रवी गणेश महतो, देवराडीह, जितेन्द्र साव, बेको, जितेन्द्र महतो, हेसला तथा जितेन्द्र महतो, दामा को गिरफ्तार कर लिया । वहीं ग्रामीणो के पथराव से चार पुलिसकर्मी समेत एक चौकीदार भी चोटील हो गए । मौके पर डुमरी एसडीपीओ नीरज सिंह, पुलिस निरीक्षक आरएन चौधरी, बीडीओ रवीन्द्र कुमार, सीओ एके ओझा समेत काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।
Monday, July 15, 2019
प्रतिबंधित मांस के संदेह में जीटी रोड पर वाहन में तोड़ फोड़; पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने हेतु 5 हवाई फायरिंग किये,चार लोगों को लिया हिरासत में
Sunday, July 14, 2019
सीसीएल के गायब सिक्युरिटी इन्सपेक्टर जेपी सिंह के मृत शरीर की जली हुई हड्डियां मिली, दो अपराधी धराये
गिरिडीह ၊ पन्द्रह दिन पूर्व गायब सीसीएल गिरिडीह के सुरक्षा प्रभारी के मृत शरीर के जले हुए हड्डियों के टुकड़े कोलियरी क्षेत्र के बंद खदान से बरामद की गयी ၊ साथ ही इस कांड में बीते पन्द्रह दिनों से गायब सिक्युरिटी इन्सपेक्टर जय प्रकाश सिंह उर्फ भोला सिंह की खोजबीन का पटाक्षेप हुआ ၊ गौरतलब है कि मृत सुरक्षा पदाधिकारी की मोटरसाइकिल पिछले दिनों पानी भरे गहरे चानक से खोज कर निकाली गयी थी ၊ इस जघन्य हत्याकांड का खुलाशा करते हुए संवाददाता सम्मेलन में बताया गया कि घटना के दिन से ही जिले के सदर , मुफ्फसिल ,तारा टांड,अहिल्यापुर आदि थानों के थाना प्रभारियों सहित कई अन्य पुलिसकर्मियों की एक एसआईटी टीम पुलिस कप्तान सुरेन्द्र झा के निर्देशन तथा उनके नेतृत्व में गठित की गयी थी ၊ टीम ने गायब सुरक्षा अधिकारी की खोज करने के साथ ही साथ अपराधियों की टोह लगाने में अन्य राज्यों पश्चिम बंगाल, बिहार आदि में तलाशी अभियान चला रखा था ၊
घटना को ले असमंजस की स्थिति थी , खोजी कुत्ते सहित कोलकाता से गोताखोरों को भी मंगाया गया था ၊
गौरतलब हो कि सुरक्षा अधिकारी की खोज में एनडीआरएफ ,सीसीएल प्रबन्धन व जिला प्रशासन के साथ मिल चानक तथा खंता में चौबीसो घंटे लगी हुई थी ၊
गिरफ्तार अपराधकर्मी पप्पु मरीक(28) पिता हुरौ मरीक मुकाम ग्राम अकदाेनी कला , थाना मुफ्फसिल,गिरिडीह तथा सोहेल शेख(20) पिता आजाद शेख , मुकाम चुड़ी मोहल्ला , थाना नगर गिरिडीह को गिरफ्तार किया गया ၊
बताया गया कि दोनों अपराधियों ने मिलकर सुरक्षा अधिकारी की ताबड़तोड़ चाकू घोंपकर हत्या करने तथा मोटर साइकिल को गहरे चानक में डालकर छुपाने तथा शव को खंते में डालने की बात स्वीकार की है ၊
लायंस क्लब ऑफ इसरी-डुमरी में नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन
डुमरी(गिरिडीह) : लायंस क्लब ऑफ इसरी-डुमरी सभागार में रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया।हाइटेक हॉस्पिटल गोविंदपुर द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन हॉस्पिटल के वरिष्ठ न्यूरो
व स्पाइन रोग विशेषज्ञ डॉ.लिंगराज त्रिपाठी, क्लब के अध्यक्ष ला.रामकिशोर
शरण,अशोक गुप्ता,भीमसेन सिंह,बलदेव सेठ,गोपाल बरनवाल,शंकर सोनी व
मनोज अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।शिविर में मिरगी,
कमर दर्द,सिर दर्द,लकवा,माइग्रेन,उच्च रक्तचाप एवं ब्रेन ट्यूमर से संबंधित 64
मरीजों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया।स्वास्थ्य जांच हॉस्पिटल में चिकित्सक
डॉ.शक्ति कुमार,डॉ.प्रदीप गुप्ता, स्वास्थ्य कर्मी शशिकांत चौधरी व साबिर ने किया।शिविर की सफलता में लायंस क्लब के आनंद प्रकाश,उमेश उजाला,
अक्षय सिन्हा,पवन गुप्ता,संतोष गुप्ता,अमित कुमार आदि की भूमिका सराहनीय रही।
'रेडियो गार्देज’ के पत्रकार नादिर शाह की हत्या: अफगान पुलिस
काबुल। अफगान पुलिस ने कहा है कि एक रेडियो पत्रकार की पूर्वी पक्तिया प्रांत में हत्या कर दी गई। ‘रेडियो गार्देज’ में समाचार वाचक नादिर शाह की शनिवार को हत्या कर दी गई। पुलिस प्रमुख मोहम्मद होस्मान जाहनबाज ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह हत्या निजी कारणों से हुई है अथवा हत्या के तार उनके पेशे से जुड़े हैं ၊
ट्रोल होते ही बदले साक्षी के सुर, बोलीं- पापा मुझे माफ कर दो, मां प्लीज दवा खा लो
मां की सेहत के बारे में जानकर साक्षी ने हाथ जोड़ कर निवेदव किया कि प्लीज मां दवाई खा लो और जल्दी ठीक हो जाओ!
उत्तर प्रदेश के बरेली से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी ने मीडिया के जरिए अपने पिता से कहा कि मुझे माफ कर दो मुझसे गलती हो गई. मां की सेहत के बारे में जानकर साक्षी ने हाथ जोड़ कर निवेदव किया कि प्लीज मां दवाई खा लो और जल्दी ठीक हो जाओ. साक्षी की खबर मीडिया में आने के बाद उनके पिता ने कहा था कि साक्षी की मां सदमे में हैं और वो दवाई नहीं खा रही
'तुम्हारे जैसी बेटी किसी की नहीं होने चाहिए'
समाज के एक वर्ग का मानना है कि साक्षी को मीडिया के पास नहीं जाना चाहिए था. साक्षी ने भी कहा कि उसे रिश्तेदारों के मैसेज आ रहे है कि तुम्हारे जैसी बेटी किसी की नहीं होने चाहिए. साक्षी ने माना कि ऐसे मैसेज की वजह से वो परेशान है. साथ ही साक्षी को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है ၊ उधर
देशभर में पत्रकारों के लिए लागू होने जा रही है नई नियमावली,प्रेस कार्ड जारी करने से लेकर पंजीकरण और शैक्षणिक योग्यता का होगा निर्धारण
नई दिल्ली ၊पत्रकारिता जगत में असामाजिक तत्वों के प्रवेश से केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा समाचार पत्रों के पंजीकरण, समाचार पत्र/पत्रिका व टीवी चैनल तथा न्यूज एजेंसी द्वारा जारी प्रेस कार्ड के लिए नया नियमावली तैयार किया जा रहा है तथा मौजूदा नियमावाली में संशोधन किए जाने पर गंभीरता से मंथन चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, देशभर में बढ़ रहे अखबारी आंकड़े और पत्रकारों की बढ़ रही संख्यां से पाठकों की जागरूकता में वृद्धि हुई है। वहीं कुछ ऐसे चेहरों ने भी पत्रकारिता जगत में दस्तक दे दी है, जिसके कारण पत्रकारिता पर सवालिया निशान लगने शुरू हो गए है।
बता दें कि समाचार पत्र, पत्रिका के पंजीकरण के बाद प्रकाशक व संपादक एक-दो अंक प्रकाशित कर अनगिनत लोगों को प्रेस कार्ड जारी कर देते है, जिनका पत्रकारिता से कोई लेना देना नहीं होता। ऐसे चेहरों की बदौलत पत्रकारिता पर जरूर उंगलियां उठती है।
हर गावं शहर मे कुछ तथाकथित पत्रकार या समाचार पत्र मालिको ने कुछ लोगो को पैसे लेकर प्रेस कार्ड जारी कर रखे है जो पुलिस एवं टोलटेक्स नाको पर धोंस जमाते हैं. एेसे तथाकथित पत्रकारो से असली पत्रकार भी परेशान हो रहे है । पुलिस, प्रशासन एवं टोलटेक्स नाके वाले असली नकली मे फर्क नही कर पाते है। अब इस नियम के लागू होने पर तथाकथित फर्जी पत्रकारो से पुलिस प्रशासन पुछताछ कर उन सरगनाओ तक पहुचं सकेगी जिन्होने पैसे लेकर प्रेसकार्ड जारी कर रखे हैं।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय समाचार पत्र, पत्रिका के पंजीकरण के लिए आवेदक की शैक्षणिक योग्यता पत्रकारिता में डिग्री की शर्त को अनिवार्य करने जा रहा है।
समाचार पत्रों का प्रकाशन बंद कर सकती है केंद्र सरकार
दैनिक समाचार पत्रों, न्यूज एजेंसियों व टीवी चैनल के रिपोर्टर के लिए संबंधित जिला मैजिस्ट्रेट की स्वीकृति उसकी पुलिस वैरीफिकेशन होने उपरांत ही जिला सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रेस कार्ड तथा प्रैस स्टीकर जारी किए जाने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अन्य समाचार पत्र, पत्रिकाओं के प्रकाशक व संपादक का प्रैस कार्ड सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी किया जाएगा। सरकारी तंत्र द्वारा जारी प्रेस कार्ड व प्रेस स्टीकर ही मान्य होंगे।केंद्र सरकार द्वारा उन समाचार पत्र व पत्रिकाओं का प्रकाशन बंद किया जा सकता है जिन्होंने पिछले तीन वर्ष से अपनी वार्षिक रिपोर्ट जमा नहीं करवाई।
प्रेस कार्ड बेचने वालों पर दर्ज होगा अपराधिक मामला
चर्चा तो यह भी है कि किसी भी क्षेत्र से अपना प्रतिनिधि नियुक्त करने वाला दैनिक समाचार पत्र, न्यूज चैनल, न्यूज एजेंसीज को प्रतिनिधि नियुक्त करने के लिए जिला मैजिस्ट्रेट को आवेदन करना होगा, जो जिला सूचना व संपर्क अधिकारी जाँचो उपरांत स्वीकृति प्रदान करेंगे।
जिला सूचना व संपर्क अधिकारी अपनी रिपोर्ट में दर्शाएंगे कि अमूक दैनिक समाचार पत्र, न्यूज चैनल, न्यूज एजेंसीज को इस क्षेत्र से प्रतिनिधि की जरूरत है।
संशोधित नियमावाली के चलते प्रैस कार्ड की खरीद-फरोख्त तथा प्रेस लिखे वाहनों पर सरकारी तंत्र की नजर रहेगी। तथ्य पाए जाने उपरांत अपराधिक मामला कार्ड धारक, कार्ड जारी करने वाले हस्ताक्षर तथा प्रैस लिखे वाहन के मालिक पर दर्ज होगा। जाहिर है केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की इस संभावित योजना पर अमल होने से पत्रकारिता का मानचित्र बदल जाएगा।
कोडरमा : दस बाइक के साथ चार चोर गिरफ्तार ,सात हजार में बेचते थे बाइक
कोडरमा :कोडरमा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए ,चोरी के दस बाइक के साथ चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है ।पकड़े गए अभियुक्त झारखण्ड के कोडरमा और बिहार राज्य के नवादा में बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते थे ।कोडरमा पुलिस के गिरफ्त में आये चार अपराधियों में से तीन कोडरमा जिले के सतगांवा थाना और एक नवादा जिले के अकबरपुर का है ।गिरफ़्तार अपराधियों में सतगांवा थाना क्षेत्र के मरचोई निवासी सौरभ कुमार उर्फ तान सिंह पिता अशोक सिंह ,हरिशंकर कुमार उर्फ बहादुर पिता पंकज कुमार ,बासोडीह सतगांवा के चंदन कुमार पिता उमेश यादव और बिहार राज्य के नवादा जिले के अकबरपुर सिरकट्ठा निवासी सुधीर राजवंशी उर्फ सुदल राजवंशी पिता सहदेव राजवंशी के नाम शामिल है । पूरे मामले की जानकारी देते एसपी एम तामील वाणन ने कहा कि कोडरमा पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को थाना प्रभारी राम नारायण ठाकुर दल बल के साथ कोडरमा और नवादा जिला के सीमावर्ती क्षेत्र मेघातरी चेकनाका के समीप वाहन जांच कर रहे थे ,इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो लोग नवादा से कोडरमा की ओर आ रहा था ,मगर पुलिस को देखते ही फरार होने का प्रयास करने लगे ,हालांकि पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए दोनो को पकड़ लिया,पूछताछ में जानकारी मिली कि वे दोनों नालंदा जिला से बाइक चोरी कर ला रहे थे ,पूछताछ में यह भी पता चला कि पकड़े गए दोनो लोग बाइक चोरी करने तथा चोरी के बाइक को अपने साथियों के सहयोग से बेचने का कार्य करते है। दोनो के निशानदेही पर हरि शंकर कुमार उर्फ बहादुर और सुधीर राजवंशी को गिरफ्तार किया गया ၊ साथ ही उनके घरों से अलग अलग क्षेत्रों में किये गए चोरी के दस बाइक बरामद किए गए ।एसपी ने बताया कि बरामद दस बाइक में से 9 बाइक सतगांवा से जबकि एक बाइक अकबरपुर से बरामद किया गया ।उन्होंने बताया कि पकड़े गए सौरभ कुमार, नवादा और डोमचांच थाना के चार्जशीटेड है। अपराधियों से पूछे जाने पर पता चला कि कोडरमा व्यवहार न्यायलय ,जे जे कालेज और झुमरीतिलैया आदि जगहों पर बाइक चोरी की घटना को अंजाम देता था और अपने सहयोगियों से चोरी के बाइक को सतगांवा के धर्मेंद्र की मदद से उसे बेचने का काम करता था ।उन्होंने बताया कि बरामद बाइक के इंजन और चेचिस नम्बर की जांच की जा रही है ,उसके बाद ही पता चलेगा कि उक्त बाइक किसकी है।
पकड़े गए सभी अपराधियों को जेल भेज दिया गया है ।प्रेस वार्ता में एसपी के अलावे एएसपी अजय पाल ,एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद ,थाना प्रभारी राम नारायण ठाकुर, एस आई शाहनवाज खान आदि मौजूद थे ।
ये मोटरसाइकिल हुए बरामद
बाइक चोर गिरोह से बरामद बाइक में JH12A 6944,JH01P 2996,JH010 9290, JH 12B 5546,JH12C 7055,JH12D 1163,JH 10L 6285,DL35AT 6648,JH02V 3430 और JH12G 5854 शामिल है
आईटीआई का छात्र निकला बाइक चोर
एसपी ने बताया कि पकड़े गए बाइक चोरों में से तीन पूरी तरह शिक्षित है ।हरिशंकर कुमार उर्फ बहादुर कोडरमा के आईटीआई इलेट्रॉनिक्स प्रथम सेमेस्टर का छात्र है जबकि उमेश यादव बीए पार्ट थर्ड और सौरभ कुमार पार्ट वन का छात्र है ।
छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी एवं आरक्षी कर्मी में राम नारायण ठाकुर- थाना प्रभारी कोडरमा, सोनी प्रताप- थाना प्रभारी सतगामा, जनार्दन सिंह, शाहनवाज खान कोडरमा, किशोर कुमार घोष सतगामा, कुणाल कुमार तकनीकी कोषांग पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हवलदार महेंद्र भगत, पिंटू कुमार गुप्ता, वीर बहादुर रावत, जितेंद्र उराव कश्यप आदि शामिल थे।
Subscribe to:
Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...







