Sunday, August 18, 2019

आम आदमी पार्टी के राज्यस्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने एवं तैयारी को लेकर बैठक



न्यूज डेस्क ၊

आज दिनांक 18/08/2019 को  आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों की एक बैठक रांची महानगर उपाध्यक्ष रिजवान अख्तर की अध्यक्षता में बुटी मोड़ में हुई। बैठक में मुख्य रूप से 21 अगस्त को राँची में होने वाले राजस्तरीय कार्यकर्ता समेल्लन को लेकर तथा आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गई। 21 अगस्त को होनेवाले कार्यकर्ता सम्मेलन में दिल्ली से राष्ट्रीय नेता भाग लेंगे।रिजवान अख्तर ने कहा अगर रांची वासियों को मुफ्त पानी, बिजली, शिक्षा,स्वास्थ्य एवं महिलाओं कि सुरक्षा चाहिए तो आम आदमी पार्टी से जुड़ें। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी 21 अगस्त को होनेवाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम में राँची से अधिक से अधिक कार्यकर्ता शामिल होकर इसे सफल बनायेंगे। बैठक में मुख्य रूप से महानगर संयोजक अजय कुमार मेहता, ईस्तियाक अंसारी तसलिम अंसारी,मो०नौशाद खालिद अंसारी,महानगर उपाध्यक्ष सुनील कुमार एवं रांची लोकसभा प्रभारी वसीम अकरम उपस्थित थे।

गोरखपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई


गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रिश्तों का शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता अपनी बेटी के साथ रेप कर रहा था। विरोध करने पर उसने बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को बलात्कार और उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पिता के खिलाफ धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी 2 साल से अपनी 19 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार कर रहा था। जब उसने ज्यादा विरोध किया तो 26 जुलाई की रात बेटी की हत्या कर दी और उसके शरीर के टुकड़े कर डाले। इसके बाद आरोपी ने बेटी का सिर उरवा क्षेत्र में छिपा दिया, जबकि शरीर के बाकी अंग हरपुरबुधट के कचना नाले में फेंक दिए। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

झाड़फूंक के क्रम में तंत्र मंत्र करने वाली ने महिला को त्रिशूल घोंप कर दी हत्या ,तांत्रिक महिला व पति हुए गिरफ्तार




गढ़वा ၊
भवनाथपुर थाने के कोनमंडरा गांव की रुदनी देवी नामक एक अधेड़ महिला की अंधविश्वास की बलि चढ़ गई। 21वीं सदी के भारत में बीमारी का इलाज कराने के बजाय लोग तंत्र मंत्र और झाड़ फूंक के चक्कर में अपनों को किस तरह अपनों को खो रहे हैं, रुदनी देवी की मौत इसकी बानगी मात्र है। रुदनी देवी के बीमार पड़ने पर उसकी तीन पतोहू और बेटे उसे इलाज कराने के बजाय झाड़ फूंक कराने के लिए गत गुरुवार को रमना थाने के सपही गांव ले गए।
 आलम देवी
वहां तथाकथित तंत्र मंत्र करने वाली महिला आलम देवी के पास रुदनी देवी को दिखाया। गुरुवार को आलम देवी ने खूब गीत संगीत से तंत्र मंत्र किया। बाद में उसने परिजनों से कहा कि भूत बहुत ताकतवर है इसलिए रुकना पड़ेगा। रुदनी देवी को लेकर गए लोग वहां रुक गए। आलम देवी ने दो दिनों तक तंत्र मंत्र किया। अंत में गत शनिवार को शाम में भूत उतारने के चक्कर में त्रिशूल से रुदनी को मौत के घाट उतार दिया। मौत के बाद परिजन शव को लेकर भागने लगे, इसकी सूचना मिलने पर एसडीपीओ नीरज कुमार और नगर ऊंटारी के थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने अधौरा-सपही रोड पर चेकिंग शुरू की। जिस दौरान शव को लेकर भाग रहे परिजन पकड़े गए बाद में परिजनों के बताने पर पुलिस ने आज सुबह आलम देवी और उसके पति सत्येंद्र उरांव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने त्रिशूल भी बरामद कर लिया है।
पुलिस ने रुदनी देवी का शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आलम देवी और उसके पति सत्येंद्र उरांव को न्यायिक हिरासत में गढ़वा भेज दिया है।

इस श्रावण में 30 दिनों में कुल 41,32,321 देवतुल्य श्रद्धालुओं ने किया बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण -उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा..



● राजकीय श्रावणी मेला, 2018 के मुकाबले 2019 में देवतुल्य श्रद्धालुओं ने बनाया नया रिकाॅर्ड....
====================
● 30 दिनों में कुल 41,32,321 देवतुल्य श्रद्धालुओं ने किया बाबा बैद्यनाथ का जलार्पणः-उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा....
====================
● सभी के सहयोग से संभव हुआ राजकीय श्रावणी मेला, 2019 का सफल संचालनः- उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा.....
====================
राजकीय श्रावणी मेला, 2019 कई मायनों में खास रहा। पीछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष श्रद्धालुओं को कई अत्याधुनिक व नवीन सुविधाओं सरकार व जिला प्रशासन द्वारा मुहैया करायी जा रही थी। श्रावणी मेला, 2019 के दौरान दिनांक-17.07.2019 से दिनांक-15.08.2019 तक 30 दिनों में कुल 41 लाख 32 हजार 321 कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण किया है जिनमें 28,51,301 पुरूष, 11,15,727 महिलाएं, 1,65,293 बच्चें शामिल है इसके अलावे आंतरिक अर्घा से जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 30,90,440 रही। साथ हीं बाह्य अरघा के माध्यम से जलार्पण करने वाले 10,41,881  श्रद्धालु शामिल हैं। 
पीछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 3,27,886 अधिक देवतुल्य श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण किया। राजकीय श्रावणी मेला, 2018 के दौरान 38,04,435 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण किया था। 
● बाबा मंदिर से 30 दिनों में प्राप्त नगद आय...
राजकीय श्रावणी मेला, 2019 के दौरान दिनांक-17.07.2019 से दिनांक-15.08.2019 तक पिछले 30 दिनों में बाबा मंदिर की कुल आय 5,08,49,663 रूपये रही जिसमें मंदिर के अन्य स्रोतों से आय भी शामिल है। साथ हीं मंदिर दान काउंटर से 05 ग्राम सोने का 15 सिक्का एवं 02 ग्राम सोने का 39 सिक्कों, चाँदी का सिक्का 10 ग्राम का 1524, चाँदी का सिक्का 05 ग्राम का 1433 की बिक्री की गई एवं शीघ्रदर्शनम कूपन से प्राप्त आय 5,26,07,000 रूपये है। 
पीछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 94,63,835 रूपये अधिक मंदिर की आय रही। राजकीय श्रावणी मेला, 2018 के दौरान बाबा मंदिर से प्राप्त नगद आय 4,13,85,828 रूपये रही। 
● देवतुल्य श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुविधा को देखते हुए सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में मुक्कमल स्वास्थ सुविधा....
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मेला क्षेत्र में कुल 30 अस्थाई स्वास्थ्य केन्द्र लगाये गये हैं एवं इन स्वास्थ्य केन्द्रों में दिनांक-17.07.2019 से दिनांक-15.08.2019 तक 30 दिनों में कुल 1,80,620 श्रद्धालुओं का ईलाज किया गया है, जिनमें से 1,29,854 पुरूष, 41,985 महिलाएँ एवं 8,781 बच्चे शामिल हैं। इसके अतिरिक्त मेला के दौरान 84,386 बच्चों को पल्स पोलियो का टीका दिया गया है। 
पीछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 62,660 अधिक श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करायी गई। राजकीय श्रावणी मेला, 2018 के दौरान 1,17,960 श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करायी गयी थी। 
● विद्युत विभाग द्वारा देवनगरी की साज-सज्जा का पूर्ण इंतजाम किया गया है....
श्रावणी मेला, 2019 के दौरान इस वर्ष अस्थायी कनेक्शन लेने वाले दुकानदारों व जिला प्रशासन की ओर से पदस्थापित प्रशासनिक शिविरों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। मासव्यापी मेला के तहत बिजली विभाग को 2.6 करोड़ की राजस्व की वसूली हुई है। मेला के दौरान लगभग एक हजार से अधिक दुकानदारों, प्रतिष्ठानों व प्रशासनिक शिविरों को संचालित करने के लिए डेकोरेटरों ने अस्थायी कनेक्शन लिया। इसके एवज में विद्युत विभाग को देवघर व जसीडीह अवर प्रमंडल अंतर्गत अस्थायी दुकानों से नकद 35 लाख 99 हजार 444 रूपये प्राप्त हुए है। जबकि प्रशासनिक शिविरों से लगभग दो करोड़ रूपये से अधिक की राजस्व की वसूली हुई है। साथ हीं श्रावणी मेला में 1400 विद्युत पोलों में स्पाईरल लाईट व 60 लाख रंगीन झालर लाईट लगाकर पूरे शहर को सुसज्जित किया गया है। साथ हीं 320 विद्युत आकृति व 42 बेहतरीन तोरण द्वारों का भी निर्माण कराया गया है। 
● श्रावणी मेले के दौरान देवतुल्य श्रद्धालुओं को खूब भाता है टेंट सीटी की सूख-सुविधा....
पीछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष मेला में आए देवतुल्य श्रद्धालु बहुतायात संख्या में निःशुल्क टेन्ट सिटी का प्रयोग कर रहे है एवं अभी तक इनकी संख्या 4,20,000 है। देवतुल्य श्रद्धालुओं हेतु टेंट सीटी में पेयजल, शौचालय, चार्जिंग, चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ हर संभव सुविधा प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी थी। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए कोठिया में एक हजार बेड की क्षमता वाले व दूसरा ढाई सौ बेड की क्षमता वाले टेंट सीटी का निर्माण कराया गया था। 
● राजकीय श्रावणी मेला, 2019 के दौरान सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में चाक-चौबंद रही सुरक्षा-व्यवस्था....
श्रद्धालुओं को सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में प्रशासन द्वारा पैनी नजर रखी जा रही थी। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के इंताजम को लेकर 04 ड्रोन कैमरा, 316 सीसीटीवी कैमरा, 02 हीलियम बैलून, 15 हेण्ड हेल्ड मेटल डिटेक्टर मशीन का प्रयोग किया जा रहा है। साथ हीं 13 की संख्या में डी.एस.एम.डी. मेटल डिटेक्टर मशीन का प्रयोग किया जा रहा है। इसके अलावे सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रैफ, एनडीआरएफ, एटीएस, बम स्काॅड, डाॅग स्काॅड के साथ-साथ पुलिस बल के जवान व दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया था। 
● स्वच्छता और सुुविधाओं पर सरकार व जिला प्रशासन की विशेष नजर....
 कांवरियां पथ में दुम्मा से खिजुरियां तक पेयजल विभाग द्वारा 194 शौचालय, 109 स्नानागार, 15 प्याऊ, 92 इंद्र वर्षा, 105 नलकूप व 54 डस्टबीन लगाये गये है। इसके अलावे नगर निमग क्षेत्र अंतर्गत 144 शौचालय व 99 स्नानागार, पुलिस आवासन में 15 स्नानागार का निर्माण कराया गया है।  
● बैद्यनाथ धाम से बासुकीाथ धाम तक निःशुल्क बस सेवा का खूब आनंद उठा रहे है श्रद्धालु.....
मेला के दौरान परिवहन विभाग द्वारा अन्य राज्य से निबंधित प्राप्त प्रवेश शुल्क के रूप में 78,62,245 रुपये कर वसूली की प्राप्ति हुई है।  इसके अलावे निःशुल्क सीटी बसों (34 सीट वाली) की कुल संख्या 07 है, जो कि सरकारी बस स्टैंड से पूर्वाह्न 08ः00, पूर्वाह्न 10ः00, अपराह्न 12ः00, अपराह्न 02ः00, अपराह्न 04ः00 बजे और 06ः00 बजे संध्या ’’पहले आओ पहले पाओ’’ के आधारित पर जिला परिवहन कार्यालय से बासुकीनाथ के लिए प्रस्थान करती है। इससे कुल 33,000 कांवरियों ने निःशुल्क बस सेवा का लाभ उठाया है। 
पीछले वर्ष श्रावणी मेला, 2018 के दौरान कुल 5,69,745 रूपये रही। 
मेला क्षेत्र में सूचना जनसम्पर्क विभाग की अहम भूमिका....
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा मेला क्षेत्र में कुल 29 सूचना-सह-सहायता केन्द्र लगाये गये हैं, ताकि इन सूचना केन्द्रों के माध्यम से बिछुडे हुए कांवरियों को उनके परिजनों से मिलाया जा सके। इन केन्द्रों में 30 दिनों में 50,892 खोये-पाये कांवरियों का निबंधन किया जा चुका है जिनमें से 22,606 को उनके परिजनों से मिला दिया गया है। सूचना केंद्रों में कुल 174 उद्घोषकों की प्रतिनियुक्ति 3 पालियां में की गयी है। सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के थकावट को दूर कर उनमें नई ऊर्जा और नई उत्साह का संचार करने हेतु 04 मंचो पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जा रहे है।
● कांवरियां सहायता शिविर की खूब प्रशंसा करते दिखे श्रद्धालु....
आर0मित्रा़+2 विद्यालय परिसर में अवस्थित कांवरियां सहायता शिविर के माध्यम से अबतक 518 असहाय कांवरियों को दिया गया रेलवे पास। इसके अलावे 125 श्रद्धालुओं को आर्थिक मदद भी पहुंचाया गया है। कुल 9,200 रूपये की राशि असहाय कांवरियों के बीच वितरित की गयी है। 
● विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था की मुक्कमल व्यवस्था....
मेला के दौरान मंदिर परिसर से 19 पाॅकेटमारों व चोरों को गिरफ्तार किया गया एवं 900 रूपये व 08 मोबाईल, एक सोने का हार बरामद किये गये। इसके अलावा कुल 137 वाहनों से 53,200 रूपये की यातायात जुर्माना भी वसूला गया है। 
● देवघर दर्शन की भव्यता खूब पंसद आई श्रद्धालुओं को....
इस वर्ष शिवलोक परिसर में देवघर दर्शन की प्रतिकृति का निर्माण किया गया है। साथ ही शहिद जवानों को श्रद्धांजली अर्पित करने हेतु कलाकृतियों का निर्माण भी कराया गया है, ताकि यहां आगन्तुक श्रद्धालु एक हीं जगह देवों की नगरी देवघर की प्रतिकृति के साथ देश के वीर जवानों के गाथा का सुगम दर्शन कर सके। 
● राज्य कर उपायुक्त (देवघर अंचल) द्वारा अर्थदंड स्वरूप वसूलीकृत......
दिनांक 17.07.2019 से 13.08.2019 तक खोवा से वसूली 1.15, अन्य स्त्रोतो से 28.69 कुल 29.84 लाख रूपये की अर्थदंड स्वरूप वसूली की गयी।
*● सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री कर रहे है श्रद्धालुओं की मदद....*
इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री ट्वीटर से प्राप्त 80 फेसबुक के माध्यम से 66 शिकायतों व सुझावों को 24 घंटे के अंदर निस्पादित किया गया है। साथ हीं जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवघर द्वारा मेला के दौरान अभी तक कुल 624 प्रेस विज्ञप्ति जारी किये जा चुके हैं। 
*● श्राजकीय श्रावणी मेला के दौरान रेवले की आय....*
श्रावणी मेला के दौरान जसीडीह सहित देवघर, बैद्यनाथ धाम तथा बासुकीनाथ स्टेशन से रेलवे के आय में 5.49 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष यात्रियों की संख्या में 0.37 प्रतिशत वृद्धि हुई है। रेलवे के आकड़े के अनुसार इस वर्ष मेले में 5,284 यात्रियों की संख्या में बढ़ी, जबकि इन यात्रियों से आय में 62,49,913 बढ़ोतरी हुई है। 17 अगस्त से 16 अगस्त, 2019 तक जसीडीह, देवघर, बासुकीनाथ व बैद्यनाथ धाम स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों की कुल संख्या 14,09,562 है, जबकि इन यात्रियों से टिकट शुल्क के रूप में 12,00,83,310 रूपये की आय हुई है। वहीं, वर्ष 2018 में श्रावणी मेला के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या 14,04,278 थी, व आय 1,13,83,397 हुई।                                                                                                                                                                                                               

सऊदी अरब के अबहा हवाई अड्डे और असीर में फिर तबाही, ड्रोन विमानों और मीज़ाइलों से भीषण हमला


 यमनी सेना ने एक बार फिर सऊदी अरब के अबहा इन्टरनेश्नल हवाई अड्डे और असीर में सऊदी एजेन्टों के ठिकानों को निशाना बनाया।
यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों की ड्रोन यूनिट ने शुक्रवार की रात असीर प्रांत में स्थित अबहा इन्टरनेश्नल हवाई अड्डे को निशाना बनाया।
यमनी सेना के प्रवक्ता यहिया सरी ने कहा है कि यमनी सेना के क़ासिफ़ के-2 ड्रोन विमानों ने युद्ध विमानों के शेल्टर, महत्वपूर्ण सैन्य लक्ष्यों और हवाई अड्डे के संवेदनशील स्थानों पर बमबारी की।
यमनी सेना के प्रवक्ता का कहना था कि हमले के बाद हवाई अड्डे पर विमानों की उड़ानें रद्द हो गयीं। 
उनका कहना था कि जब तक यमन पर हमलावर गठबंधन के हमले जारी रहेंगे तब तक यमनी जनता की जवाबी कार्यवाहियों का हक़ सुरक्षित रहेगा।
दूसरी ओर यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने दक्षिणी सऊदी अरब के असीर प्रांत में सऊदी गठबंधन के एजेन्टों के ठिकानों पर मीज़ाइल हमला किया। 
यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने बयान में कहा है कि सऊदी अरब के असीर प्रांत के ओलब पास के निकट सऊदी एजेन्टों के ठिकानों पर तीन ज़िलज़ाल-1 मीज़ाइलों से हमला किया गया।
यमनी सेना का कहना है कि इन हमलों से सऊदी अरब और उसके एजेन्टों को अच्छा ख़ासा नुक़सान हुआ है। (AK) 

दूध का पैसा मांगने और दूध देने से मना करने पर रेलवे बल के जवान ने कर दी गोलियों की बौछार; तीन की हुई मौत,घटना को ले बाजार बंद



रामगढ़ ၊ जिले के बरकाकाना ओपी अंतर्गत रेलवे कॉलोनी में शनिवार की देर शाम शराब के नशे में धुत एक आरपीएफ का जवान रेलवेकर्मी अशोक राम समेत उनके परिवार के पांच लोगों को गोली मारकर फरार हो गया। सभी को आनन-फानन में स्थानीय लोग उठाकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने रेलवे कर्मी अशोक राम व उनकी पत्नी लीला देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अशोक राम की दो बेटियों मीना देवी व सुमन देवी की स्थिति गम्भीर थी ၊ एक बेटी व बहू मीना देवी गर्भवती की मौत हो गयी। अशोक राम भुरकुंडा रेलवे स्टेशन में पोर्टर के पद पर कार्यरत थे। वहीं, लीला देवी रामगढ़ उपायुक्त कार्यालय में आउटसोर्सिंग पर चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद पर कार्यरत थीं। अशोक राम के बेटे बिट्टू व बेटी प्रियंका ने बताया कि आरपीएफ के जवान पवन कुमार सिंह उसके घर से गाय का दूध ले जाता था और पैसा नहीं दे रहा था। इसलिए दूध बंद कर दिया गया था। वह शनिवार शाम फिर दूध मांगने आया तो बताया कि दूध खत्म हो गया है। दूध नहीं देने पर वह तैश में आ गया और काफी बकझक करने लगा।इसके बाद गुस्से में आकर पूरे परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उक्त जवान को दो दिन पूर्व ही पिस्टल मिली थी ၊ गोली अशोक राम, पत्नी लीला देवी, बहन मीना देवी, सुमन देवी व भाई चिंटू कुमार को लगी ၊ पूरे रेलवे कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल कायम था। घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ (सब डिवीजनल पुलिस ऑफिसर) प्रकाश चंद्र महतो रेलवे अस्पताल पहुंचे और घटना के संबंध में लोगों से पूछताछ किया।

क्षुद्रग्रह का झटका: नासा विशाल विनाशकारी चट्टान को पृथ्वी से टकराने से रोकने की कर रहा है तैयारी




 नासा ने आगामी 'गॉड ऑफ कैओस' एपोफिस क्षुद्रग्रह की तैयारी शुरू कर दी है, जिसे पृथ्वी के लिए संभावित रूप से खतरनाक माना जाता है क्योंकि यह ग्रह के इतने करीब से गुजरता है, यह UNDERNEATH TV उपग्रह होगा.

 नासा ने पहले से ही क्षुद्रग्रह 99942 एपोफिस के आगमन की तैयारी शुरू कर दी है - जिसे  गॉड ऑफ कैओस ’क्षुद्रग्रह करार दिया गया है - जो 10 वर्षों में पृथ्वी को पार करेगा।  क्षुद्रग्रह 340 मीटर की दूरी को मापता है और पृथ्वी की सतह के सिर्फ 19,000 मील के भीतर से गुजरेगा।  एपोफिस पृथ्वी की सतह के इतने करीब से गुजरने वाले सबसे बड़े क्षुद्रग्रहों में से एक है और ग्रह के साथ टकराव से पृथ्वी पर सभी जीवन के लिए विनाशकारी होने की संभावना है.

 क्षुद्रग्रह को कक्षा में संचार और मौसम उपग्रहों की तुलना में पृथ्वी के करीब जाने के लिए निर्धारित किया गया है।  पृथ्वी की कक्षा में अधिकांश उपग्रह ग्रह से 36,000 मील दूर भूस्थैतिक कक्षा हैं।

 एपोफिस लगभग 25,000 मील प्रति घंटे की गति से यात्रा कर रहा है जिसका अर्थ है कि इसके प्रक्षेपवक्र से थोड़ा सा चक्कर आना कैटास्ट्रॉफिक हो सकता है।

 एपोफिस के आकार और पृथ्वी से निकटता के परिणामस्वरूप इसे संभावित रूप से खतरनाक क्षुद्रग्रह (PHA) के रूप में वर्गीकृत किया गया है और NASA भविष्य में क्षुद्रग्रह के मुद्दों को रोकने में मदद करने के लिए क्षुद्रग्रह से अधिक से अधिक सीखने का इच्छुक है।

 नासा के वैज्ञानिक इस बात से अवगत हैं कि जैसे ही क्षुद्रग्रह 2029 में ग्रह से उड़ान भरता है, उसकी कक्षा प्रक्षेपवक्र भी बदल सकती है, जिससे यह आशंका बढ़ जाती है कि भविष्य में विशाल चट्टान ग्रह से टकरा सकती है।

 चट्टान के आसमान में असाधारण रूप से चमकने और गति लेने की उम्मीद है क्योंकि यह 2029 में आसमान में उड़ता है

 यह इतनी तेजी से यात्रा कर रहा होगा कि यह एक मिनट में चंद्रमा की चौड़ाई को पार कर जाएगा और रात के आकाश में चमकते तारों की तरह चमकता रहेगा।

 कुछ शोधकर्ताओं के अनुसार, चट्टान का विशाल आकार चिंता का कारण नहीं है क्योंकि पृथ्वी पर एक 1 से 100,000 तक क्षुद्रग्रह होने की संभावना है।

 नासा ने चट्टान का अध्ययन करने की तैयारी शुरू कर दी है क्योंकि यह पिछली पृथ्वी पर उड़ता है और जोर देकर कहा कि यह दुनिया के लिए समान क्षुद्रग्रहों के बारे में अधिक जानने का एक बड़ा अवसर होगा।

 रडार नासा के वैज्ञानिक मरीना ब्रोज़ोविक ने कहा: "2029 में एपोफिस निकट दृष्टिकोण विज्ञान के लिए एक अविश्वसनीय अवसर होगा।"

 खगोलविद डेविद फ़ारोन्किया ने कहा: "हम पहले से ही जानते हैं कि पृथ्वी के साथ निकट मुठभेड़ एपोफिस की कक्षा को बदल देगी।

 "लेकिन हमारे मॉडल यह भी दिखाते हैं कि निकट का दृष्टिकोण इस क्षुद्रग्रह के घूमने के तरीके को बदल सकता है और यह संभव है कि कुछ सतह के बदलाव होंगे, जैसे छोटे हिमस्खलन।"

 ग्रह के गुजरते ही क्षुद्रग्रह का रास्ता भी वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है।

 यह पहली बार नग्न आंखों को दिखाई देगा, जब यह दक्षिणी गोलार्ध पर रात के आकाश में आता है, पूर्वी तट पर ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी तट पर शूटिंग करता है।

 यह दुनिया भर में अपना रास्ता बनाना जारी रखेगा, अमेरिका के रास्ते में हिंद महासागर को पार करेगा

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...