Sunday, August 18, 2019

पश्चिमी सिंहभूम में लगातार हो रही बारिश से कई गावों में पानी घुसा, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक स्वयं उपस्थित होकर ले रहे हैं लगातार राहत कार्यों का जायजा


न्यूज 
डेस्क ၊ चक्रधरपुर में अचानक सुबह 6:30 बजे आई बाढ़ आने के कारण नदी किनारे लगभग सभी घरों में पानी घुस गए ,कुछ घर टूट गया है।लोगों की तत्परता प्रशासनिक ,सामाजिक राजनैतिक कार्यकर्ताओं एवं बजरंग दल ,आर एस एस द्वारा लोगों को बचा लिया गया  कुद्री बाड़ी, थाना के बगल जो सूर्या एएनएम ट्रेनिंग सेंटर से 7 नर्सों को बचा लिया गया।  ढीपा साई पावडी मंदिर के बगल के लोगों को निकालकर थाने में रखा गया ।लगभग 25- 30 बच्चे को  निकाला गया, उसके बाद वहां के महिला लोगों को निकालकर थाने पर शरण दिया गया। रेलवे बटन   लेक के  दुर्गा प्रसाद एवं उनके टीम तथा वार्ड पार्षद राजा प्रसाद की तत्परता ,बटन लेक से बोट लाया गया तथा उनके प्रयास से बहुत लोगों की जान बचाई जा सकी।
वहीं सोनुआ प्रखण्ड के गोंडासाई,कुम्हारटोली,उड़नचौका में,बाढ़ से क्षति मकान को देखने के लिए पंहुचे पूर्व विधायक श्री गुरुचरण नायक जी,रानी बांदिया जी,गोपाल कर जी,और साथ मे कार्यकर्तागण ၊
 बंदगांव प्रखंड के कराईकेला क्षेत्र के डुबसुरी, बरडीह, पुरनाडीह और सुबानसाई आदि गांव बाढ़ के चपेट में आ गया है।बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है, कई घर बाढ़ में बह गया है।घर में रखे धान, चावल आदि नष्ट हो गया।वहीं पुरानाडीह बाढ़ प्रभावित लोगों को कराईकेला पंचायत भवन में सुरक्षित पहुँचाया गया है।सुबह से मा.विधायक श्री शशिभूषण सामाड अपने समर्थकों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।इस दौरान लोगों के साथ मिलकर हाल चाल जाना।साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए फल, बिस्किट, चावल के साथ साथ आर्थिक सहयोग दिया।इस दौरान सिंकु जी,अमर सिंह बोदरा, तीरथ जामुदा, राजेश गागराई, पाणु मुखी, कराईकेला पंचायत के मुखिया श्री राजेन्द्र मेलगांडी समेत अन्य उपस्थित थे।


 बारिश में फंसे व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया 

जिला उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक स्वयं उपस्थित होकर ले रहे हैं लगातार राहत कार्यों का जायजा

प्रभावित सभी लोगों को जे एल एन कॉलेज के राहत कैंप में पहुंचाया गया

पश्चिमी सिंहभूम जिले में बीते रात से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण चक्रधरपुर शहरी,कराईकेला,सोनुआ एवं बंदगांव के कुछ हिस्से बाढ़ की चपेट में आ गए।इसकी सूचना मिलते ही जिला उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने तत्परता दिखाते हुए पूरे जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन एवं सीआरपीएफ कैंप के जवानों को राहत कार्यों के लिए संबंधित स्थानों पर जाने का निर्देश जारी किया।सभी संबंधित पदाधिकारियों से संपर्क करते हुए जलजमाव में फंसे महिलाओं,बच्चों एवं आम नागरिकों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने एवं उनके रहने एवं भोजन आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

तत्काल रूप से चलाए गए राहत कार्यों के बीच अच्छी खबर यह है कि जलजमाव के क्षेत्र में फंसे सभी नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। चक्रधरपुर में प्रभावित लोगों को जे एल एन कॉलेज स्थित राहत कैंपों में पहुंचाया गया है,बंदगांव में प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकालते हुए पंचायत भवन में रखा गया है। सभी राहत कैंपों में लोगों को आवासन,भोजन एवं इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है। जिले से मेडिकल टीम को राहत शिविर भेजा गया है।

इस बीच जिला उपायुक्त अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक श्री इंद्रजीत माहथा जलजमाव वाले क्षेत्र में चल रहे राहत कार्यों का जायजा लिया।उपायुक्त ने राहत कार्य में लगे सभी पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि प्रभावित लोगों की देखरेख में कोई कमी ना हो विशेषकर लोगों की स्वास्थ्य सुविधा का ख्याल रखा जाए।जिला उपायुक्त ने सभी लोगों से अपील की है कि जलजमाव वाले क्षेत्र से दूर रहें,आप सभी लोगों के लिए नजदीक में ही राहत शिविर लगाया गया है।आप लोग भयभीत ना हो पूरी प्रशासन की टीम दुख की इस घड़ी में आपके साथ खड़ी है,आपको किसी प्रकार की कोई भी तकलीफ/शिकायत है तो हमें सूचित करें हम तत्काल उसके समाधान का प्रयास करेंगे।

आम आदमी पार्टी के राज्यस्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने एवं तैयारी को लेकर बैठक



न्यूज डेस्क ၊

आज दिनांक 18/08/2019 को  आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों की एक बैठक रांची महानगर उपाध्यक्ष रिजवान अख्तर की अध्यक्षता में बुटी मोड़ में हुई। बैठक में मुख्य रूप से 21 अगस्त को राँची में होने वाले राजस्तरीय कार्यकर्ता समेल्लन को लेकर तथा आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गई। 21 अगस्त को होनेवाले कार्यकर्ता सम्मेलन में दिल्ली से राष्ट्रीय नेता भाग लेंगे।रिजवान अख्तर ने कहा अगर रांची वासियों को मुफ्त पानी, बिजली, शिक्षा,स्वास्थ्य एवं महिलाओं कि सुरक्षा चाहिए तो आम आदमी पार्टी से जुड़ें। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी 21 अगस्त को होनेवाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम में राँची से अधिक से अधिक कार्यकर्ता शामिल होकर इसे सफल बनायेंगे। बैठक में मुख्य रूप से महानगर संयोजक अजय कुमार मेहता, ईस्तियाक अंसारी तसलिम अंसारी,मो०नौशाद खालिद अंसारी,महानगर उपाध्यक्ष सुनील कुमार एवं रांची लोकसभा प्रभारी वसीम अकरम उपस्थित थे।

गोरखपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई


गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रिश्तों का शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता अपनी बेटी के साथ रेप कर रहा था। विरोध करने पर उसने बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को बलात्कार और उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पिता के खिलाफ धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी 2 साल से अपनी 19 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार कर रहा था। जब उसने ज्यादा विरोध किया तो 26 जुलाई की रात बेटी की हत्या कर दी और उसके शरीर के टुकड़े कर डाले। इसके बाद आरोपी ने बेटी का सिर उरवा क्षेत्र में छिपा दिया, जबकि शरीर के बाकी अंग हरपुरबुधट के कचना नाले में फेंक दिए। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

झाड़फूंक के क्रम में तंत्र मंत्र करने वाली ने महिला को त्रिशूल घोंप कर दी हत्या ,तांत्रिक महिला व पति हुए गिरफ्तार




गढ़वा ၊
भवनाथपुर थाने के कोनमंडरा गांव की रुदनी देवी नामक एक अधेड़ महिला की अंधविश्वास की बलि चढ़ गई। 21वीं सदी के भारत में बीमारी का इलाज कराने के बजाय लोग तंत्र मंत्र और झाड़ फूंक के चक्कर में अपनों को किस तरह अपनों को खो रहे हैं, रुदनी देवी की मौत इसकी बानगी मात्र है। रुदनी देवी के बीमार पड़ने पर उसकी तीन पतोहू और बेटे उसे इलाज कराने के बजाय झाड़ फूंक कराने के लिए गत गुरुवार को रमना थाने के सपही गांव ले गए।
 आलम देवी
वहां तथाकथित तंत्र मंत्र करने वाली महिला आलम देवी के पास रुदनी देवी को दिखाया। गुरुवार को आलम देवी ने खूब गीत संगीत से तंत्र मंत्र किया। बाद में उसने परिजनों से कहा कि भूत बहुत ताकतवर है इसलिए रुकना पड़ेगा। रुदनी देवी को लेकर गए लोग वहां रुक गए। आलम देवी ने दो दिनों तक तंत्र मंत्र किया। अंत में गत शनिवार को शाम में भूत उतारने के चक्कर में त्रिशूल से रुदनी को मौत के घाट उतार दिया। मौत के बाद परिजन शव को लेकर भागने लगे, इसकी सूचना मिलने पर एसडीपीओ नीरज कुमार और नगर ऊंटारी के थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने अधौरा-सपही रोड पर चेकिंग शुरू की। जिस दौरान शव को लेकर भाग रहे परिजन पकड़े गए बाद में परिजनों के बताने पर पुलिस ने आज सुबह आलम देवी और उसके पति सत्येंद्र उरांव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने त्रिशूल भी बरामद कर लिया है।
पुलिस ने रुदनी देवी का शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आलम देवी और उसके पति सत्येंद्र उरांव को न्यायिक हिरासत में गढ़वा भेज दिया है।

इस श्रावण में 30 दिनों में कुल 41,32,321 देवतुल्य श्रद्धालुओं ने किया बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण -उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा..



● राजकीय श्रावणी मेला, 2018 के मुकाबले 2019 में देवतुल्य श्रद्धालुओं ने बनाया नया रिकाॅर्ड....
====================
● 30 दिनों में कुल 41,32,321 देवतुल्य श्रद्धालुओं ने किया बाबा बैद्यनाथ का जलार्पणः-उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा....
====================
● सभी के सहयोग से संभव हुआ राजकीय श्रावणी मेला, 2019 का सफल संचालनः- उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा.....
====================
राजकीय श्रावणी मेला, 2019 कई मायनों में खास रहा। पीछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष श्रद्धालुओं को कई अत्याधुनिक व नवीन सुविधाओं सरकार व जिला प्रशासन द्वारा मुहैया करायी जा रही थी। श्रावणी मेला, 2019 के दौरान दिनांक-17.07.2019 से दिनांक-15.08.2019 तक 30 दिनों में कुल 41 लाख 32 हजार 321 कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण किया है जिनमें 28,51,301 पुरूष, 11,15,727 महिलाएं, 1,65,293 बच्चें शामिल है इसके अलावे आंतरिक अर्घा से जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 30,90,440 रही। साथ हीं बाह्य अरघा के माध्यम से जलार्पण करने वाले 10,41,881  श्रद्धालु शामिल हैं। 
पीछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 3,27,886 अधिक देवतुल्य श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण किया। राजकीय श्रावणी मेला, 2018 के दौरान 38,04,435 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण किया था। 
● बाबा मंदिर से 30 दिनों में प्राप्त नगद आय...
राजकीय श्रावणी मेला, 2019 के दौरान दिनांक-17.07.2019 से दिनांक-15.08.2019 तक पिछले 30 दिनों में बाबा मंदिर की कुल आय 5,08,49,663 रूपये रही जिसमें मंदिर के अन्य स्रोतों से आय भी शामिल है। साथ हीं मंदिर दान काउंटर से 05 ग्राम सोने का 15 सिक्का एवं 02 ग्राम सोने का 39 सिक्कों, चाँदी का सिक्का 10 ग्राम का 1524, चाँदी का सिक्का 05 ग्राम का 1433 की बिक्री की गई एवं शीघ्रदर्शनम कूपन से प्राप्त आय 5,26,07,000 रूपये है। 
पीछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 94,63,835 रूपये अधिक मंदिर की आय रही। राजकीय श्रावणी मेला, 2018 के दौरान बाबा मंदिर से प्राप्त नगद आय 4,13,85,828 रूपये रही। 
● देवतुल्य श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुविधा को देखते हुए सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में मुक्कमल स्वास्थ सुविधा....
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मेला क्षेत्र में कुल 30 अस्थाई स्वास्थ्य केन्द्र लगाये गये हैं एवं इन स्वास्थ्य केन्द्रों में दिनांक-17.07.2019 से दिनांक-15.08.2019 तक 30 दिनों में कुल 1,80,620 श्रद्धालुओं का ईलाज किया गया है, जिनमें से 1,29,854 पुरूष, 41,985 महिलाएँ एवं 8,781 बच्चे शामिल हैं। इसके अतिरिक्त मेला के दौरान 84,386 बच्चों को पल्स पोलियो का टीका दिया गया है। 
पीछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 62,660 अधिक श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करायी गई। राजकीय श्रावणी मेला, 2018 के दौरान 1,17,960 श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करायी गयी थी। 
● विद्युत विभाग द्वारा देवनगरी की साज-सज्जा का पूर्ण इंतजाम किया गया है....
श्रावणी मेला, 2019 के दौरान इस वर्ष अस्थायी कनेक्शन लेने वाले दुकानदारों व जिला प्रशासन की ओर से पदस्थापित प्रशासनिक शिविरों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। मासव्यापी मेला के तहत बिजली विभाग को 2.6 करोड़ की राजस्व की वसूली हुई है। मेला के दौरान लगभग एक हजार से अधिक दुकानदारों, प्रतिष्ठानों व प्रशासनिक शिविरों को संचालित करने के लिए डेकोरेटरों ने अस्थायी कनेक्शन लिया। इसके एवज में विद्युत विभाग को देवघर व जसीडीह अवर प्रमंडल अंतर्गत अस्थायी दुकानों से नकद 35 लाख 99 हजार 444 रूपये प्राप्त हुए है। जबकि प्रशासनिक शिविरों से लगभग दो करोड़ रूपये से अधिक की राजस्व की वसूली हुई है। साथ हीं श्रावणी मेला में 1400 विद्युत पोलों में स्पाईरल लाईट व 60 लाख रंगीन झालर लाईट लगाकर पूरे शहर को सुसज्जित किया गया है। साथ हीं 320 विद्युत आकृति व 42 बेहतरीन तोरण द्वारों का भी निर्माण कराया गया है। 
● श्रावणी मेले के दौरान देवतुल्य श्रद्धालुओं को खूब भाता है टेंट सीटी की सूख-सुविधा....
पीछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष मेला में आए देवतुल्य श्रद्धालु बहुतायात संख्या में निःशुल्क टेन्ट सिटी का प्रयोग कर रहे है एवं अभी तक इनकी संख्या 4,20,000 है। देवतुल्य श्रद्धालुओं हेतु टेंट सीटी में पेयजल, शौचालय, चार्जिंग, चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ हर संभव सुविधा प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी थी। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए कोठिया में एक हजार बेड की क्षमता वाले व दूसरा ढाई सौ बेड की क्षमता वाले टेंट सीटी का निर्माण कराया गया था। 
● राजकीय श्रावणी मेला, 2019 के दौरान सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में चाक-चौबंद रही सुरक्षा-व्यवस्था....
श्रद्धालुओं को सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में प्रशासन द्वारा पैनी नजर रखी जा रही थी। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के इंताजम को लेकर 04 ड्रोन कैमरा, 316 सीसीटीवी कैमरा, 02 हीलियम बैलून, 15 हेण्ड हेल्ड मेटल डिटेक्टर मशीन का प्रयोग किया जा रहा है। साथ हीं 13 की संख्या में डी.एस.एम.डी. मेटल डिटेक्टर मशीन का प्रयोग किया जा रहा है। इसके अलावे सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रैफ, एनडीआरएफ, एटीएस, बम स्काॅड, डाॅग स्काॅड के साथ-साथ पुलिस बल के जवान व दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया था। 
● स्वच्छता और सुुविधाओं पर सरकार व जिला प्रशासन की विशेष नजर....
 कांवरियां पथ में दुम्मा से खिजुरियां तक पेयजल विभाग द्वारा 194 शौचालय, 109 स्नानागार, 15 प्याऊ, 92 इंद्र वर्षा, 105 नलकूप व 54 डस्टबीन लगाये गये है। इसके अलावे नगर निमग क्षेत्र अंतर्गत 144 शौचालय व 99 स्नानागार, पुलिस आवासन में 15 स्नानागार का निर्माण कराया गया है।  
● बैद्यनाथ धाम से बासुकीाथ धाम तक निःशुल्क बस सेवा का खूब आनंद उठा रहे है श्रद्धालु.....
मेला के दौरान परिवहन विभाग द्वारा अन्य राज्य से निबंधित प्राप्त प्रवेश शुल्क के रूप में 78,62,245 रुपये कर वसूली की प्राप्ति हुई है।  इसके अलावे निःशुल्क सीटी बसों (34 सीट वाली) की कुल संख्या 07 है, जो कि सरकारी बस स्टैंड से पूर्वाह्न 08ः00, पूर्वाह्न 10ः00, अपराह्न 12ः00, अपराह्न 02ः00, अपराह्न 04ः00 बजे और 06ः00 बजे संध्या ’’पहले आओ पहले पाओ’’ के आधारित पर जिला परिवहन कार्यालय से बासुकीनाथ के लिए प्रस्थान करती है। इससे कुल 33,000 कांवरियों ने निःशुल्क बस सेवा का लाभ उठाया है। 
पीछले वर्ष श्रावणी मेला, 2018 के दौरान कुल 5,69,745 रूपये रही। 
मेला क्षेत्र में सूचना जनसम्पर्क विभाग की अहम भूमिका....
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा मेला क्षेत्र में कुल 29 सूचना-सह-सहायता केन्द्र लगाये गये हैं, ताकि इन सूचना केन्द्रों के माध्यम से बिछुडे हुए कांवरियों को उनके परिजनों से मिलाया जा सके। इन केन्द्रों में 30 दिनों में 50,892 खोये-पाये कांवरियों का निबंधन किया जा चुका है जिनमें से 22,606 को उनके परिजनों से मिला दिया गया है। सूचना केंद्रों में कुल 174 उद्घोषकों की प्रतिनियुक्ति 3 पालियां में की गयी है। सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के थकावट को दूर कर उनमें नई ऊर्जा और नई उत्साह का संचार करने हेतु 04 मंचो पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जा रहे है।
● कांवरियां सहायता शिविर की खूब प्रशंसा करते दिखे श्रद्धालु....
आर0मित्रा़+2 विद्यालय परिसर में अवस्थित कांवरियां सहायता शिविर के माध्यम से अबतक 518 असहाय कांवरियों को दिया गया रेलवे पास। इसके अलावे 125 श्रद्धालुओं को आर्थिक मदद भी पहुंचाया गया है। कुल 9,200 रूपये की राशि असहाय कांवरियों के बीच वितरित की गयी है। 
● विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था की मुक्कमल व्यवस्था....
मेला के दौरान मंदिर परिसर से 19 पाॅकेटमारों व चोरों को गिरफ्तार किया गया एवं 900 रूपये व 08 मोबाईल, एक सोने का हार बरामद किये गये। इसके अलावा कुल 137 वाहनों से 53,200 रूपये की यातायात जुर्माना भी वसूला गया है। 
● देवघर दर्शन की भव्यता खूब पंसद आई श्रद्धालुओं को....
इस वर्ष शिवलोक परिसर में देवघर दर्शन की प्रतिकृति का निर्माण किया गया है। साथ ही शहिद जवानों को श्रद्धांजली अर्पित करने हेतु कलाकृतियों का निर्माण भी कराया गया है, ताकि यहां आगन्तुक श्रद्धालु एक हीं जगह देवों की नगरी देवघर की प्रतिकृति के साथ देश के वीर जवानों के गाथा का सुगम दर्शन कर सके। 
● राज्य कर उपायुक्त (देवघर अंचल) द्वारा अर्थदंड स्वरूप वसूलीकृत......
दिनांक 17.07.2019 से 13.08.2019 तक खोवा से वसूली 1.15, अन्य स्त्रोतो से 28.69 कुल 29.84 लाख रूपये की अर्थदंड स्वरूप वसूली की गयी।
*● सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री कर रहे है श्रद्धालुओं की मदद....*
इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री ट्वीटर से प्राप्त 80 फेसबुक के माध्यम से 66 शिकायतों व सुझावों को 24 घंटे के अंदर निस्पादित किया गया है। साथ हीं जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवघर द्वारा मेला के दौरान अभी तक कुल 624 प्रेस विज्ञप्ति जारी किये जा चुके हैं। 
*● श्राजकीय श्रावणी मेला के दौरान रेवले की आय....*
श्रावणी मेला के दौरान जसीडीह सहित देवघर, बैद्यनाथ धाम तथा बासुकीनाथ स्टेशन से रेलवे के आय में 5.49 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष यात्रियों की संख्या में 0.37 प्रतिशत वृद्धि हुई है। रेलवे के आकड़े के अनुसार इस वर्ष मेले में 5,284 यात्रियों की संख्या में बढ़ी, जबकि इन यात्रियों से आय में 62,49,913 बढ़ोतरी हुई है। 17 अगस्त से 16 अगस्त, 2019 तक जसीडीह, देवघर, बासुकीनाथ व बैद्यनाथ धाम स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों की कुल संख्या 14,09,562 है, जबकि इन यात्रियों से टिकट शुल्क के रूप में 12,00,83,310 रूपये की आय हुई है। वहीं, वर्ष 2018 में श्रावणी मेला के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या 14,04,278 थी, व आय 1,13,83,397 हुई।                                                                                                                                                                                                               

सऊदी अरब के अबहा हवाई अड्डे और असीर में फिर तबाही, ड्रोन विमानों और मीज़ाइलों से भीषण हमला


 यमनी सेना ने एक बार फिर सऊदी अरब के अबहा इन्टरनेश्नल हवाई अड्डे और असीर में सऊदी एजेन्टों के ठिकानों को निशाना बनाया।
यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों की ड्रोन यूनिट ने शुक्रवार की रात असीर प्रांत में स्थित अबहा इन्टरनेश्नल हवाई अड्डे को निशाना बनाया।
यमनी सेना के प्रवक्ता यहिया सरी ने कहा है कि यमनी सेना के क़ासिफ़ के-2 ड्रोन विमानों ने युद्ध विमानों के शेल्टर, महत्वपूर्ण सैन्य लक्ष्यों और हवाई अड्डे के संवेदनशील स्थानों पर बमबारी की।
यमनी सेना के प्रवक्ता का कहना था कि हमले के बाद हवाई अड्डे पर विमानों की उड़ानें रद्द हो गयीं। 
उनका कहना था कि जब तक यमन पर हमलावर गठबंधन के हमले जारी रहेंगे तब तक यमनी जनता की जवाबी कार्यवाहियों का हक़ सुरक्षित रहेगा।
दूसरी ओर यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने दक्षिणी सऊदी अरब के असीर प्रांत में सऊदी गठबंधन के एजेन्टों के ठिकानों पर मीज़ाइल हमला किया। 
यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने बयान में कहा है कि सऊदी अरब के असीर प्रांत के ओलब पास के निकट सऊदी एजेन्टों के ठिकानों पर तीन ज़िलज़ाल-1 मीज़ाइलों से हमला किया गया।
यमनी सेना का कहना है कि इन हमलों से सऊदी अरब और उसके एजेन्टों को अच्छा ख़ासा नुक़सान हुआ है। (AK) 

दूध का पैसा मांगने और दूध देने से मना करने पर रेलवे बल के जवान ने कर दी गोलियों की बौछार; तीन की हुई मौत,घटना को ले बाजार बंद



रामगढ़ ၊ जिले के बरकाकाना ओपी अंतर्गत रेलवे कॉलोनी में शनिवार की देर शाम शराब के नशे में धुत एक आरपीएफ का जवान रेलवेकर्मी अशोक राम समेत उनके परिवार के पांच लोगों को गोली मारकर फरार हो गया। सभी को आनन-फानन में स्थानीय लोग उठाकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने रेलवे कर्मी अशोक राम व उनकी पत्नी लीला देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अशोक राम की दो बेटियों मीना देवी व सुमन देवी की स्थिति गम्भीर थी ၊ एक बेटी व बहू मीना देवी गर्भवती की मौत हो गयी। अशोक राम भुरकुंडा रेलवे स्टेशन में पोर्टर के पद पर कार्यरत थे। वहीं, लीला देवी रामगढ़ उपायुक्त कार्यालय में आउटसोर्सिंग पर चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद पर कार्यरत थीं। अशोक राम के बेटे बिट्टू व बेटी प्रियंका ने बताया कि आरपीएफ के जवान पवन कुमार सिंह उसके घर से गाय का दूध ले जाता था और पैसा नहीं दे रहा था। इसलिए दूध बंद कर दिया गया था। वह शनिवार शाम फिर दूध मांगने आया तो बताया कि दूध खत्म हो गया है। दूध नहीं देने पर वह तैश में आ गया और काफी बकझक करने लगा।इसके बाद गुस्से में आकर पूरे परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उक्त जवान को दो दिन पूर्व ही पिस्टल मिली थी ၊ गोली अशोक राम, पत्नी लीला देवी, बहन मीना देवी, सुमन देवी व भाई चिंटू कुमार को लगी ၊ पूरे रेलवे कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल कायम था। घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ (सब डिवीजनल पुलिस ऑफिसर) प्रकाश चंद्र महतो रेलवे अस्पताल पहुंचे और घटना के संबंध में लोगों से पूछताछ किया।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...