Friday, September 6, 2019

करम पूर्व संध्या पर राजभवन में झारखंडी भाषाओं के नृत्य की हुई भव्य प्रस्तुति



बीरेन्द्र कुमार महतो
रांची : आज 6 सितंबर को राजभवन में करम पर्व पूर्व संध्या समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग रांची विश्वविद्यालय, रांची के छात्र छात्राओं द्वारा करम नृत्य और गीत संगीत की भव्य प्रस्तुति की गई। महामहिम राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के आतिथ्य में इस आयोजन में झारखंड की सभी नौ भाषाओं के सांस्कृतिक दलों द्वारा अपनी अपनी प्रस्तुति दी गई। समारोह में उपस्थित होकर महामहिम के अतिरिक्त राजभवन के विभिन्न पदाधिकारी,  रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ रमेश कुमार पाण्डेय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सत्य नारायण मुंडा कार्यक्रम का आनंद लिया। अतिथियों का स्वागत करते हुए जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ हरि उरांव ने कहा कि करम पर्व आपसी भाईचारा का पर्व है। करम त्यौहार कृषि और प्रकृति से जुड़ा है। करम, कर्म पर आधारित त्यौहार है, इसे भाई-बहन के निश्च्छल प्यार के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि करमा पर्व की अनेक कथाएं हैं जो हमें अच्छा कर्म करने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि जितने भी वृक्ष हैं उन सभी में देवी देवता का वास होता है। यह प्रकृति पूजा ही हमारी संस्कृति है।
 तथा धन्यवाद ज्ञापन विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ उमेश नंद तिवारी ने किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ अंजु साहू ने किया। मौके पर रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश कुमार पाण्डेय, प्रति कुलपति डॉ कामिनी कुमार, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सत्य नारायण मुण्डा, नौ नृत्य दल के संयोजक डॉ अशोक कुमार बड़ाईक, डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो, डॉ राकेश किरण, डॉ दमयन्ती सिंधु, डॉ सरस्वती गागराई, डॉ पूनम सिंह चौहान, सुबास साहु, राम कुमार,संतोष कुमार भगत, विजय कुमार जयसवाल, विजय गागराई, डॉ पार्वती मुण्डू, डॉ किरण कुल्लू, अमित कुमार, शांति नाग के अलावा सैंकड़ों की संख्या में टीआरएल विभाग के सहायक प्राध्यापक, शोधार्थी एवं छात्र छात्राएं मौजूद थे।

रांची के ट्रैफिक में तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल का कटा 35,000




रांची ၊  नये ट्रैफिक नियमों के बाद रांची पुलिस धड़ल्ले से आम लोगो का चालान काट रही थी। मगर इसी बीच आज आज रांची में ट्रैफिक में तैनात एक पुलिस कॉन्स्टेबल का चालान कट गया। वो भी जुर्माने में कोई मामूली रकम नहीं, बल्कि 35 हज़ार रूपये चुकाने पड़ गए। ट्रैफिक में तैनात एक पुलिस कॉन्स्टेबल राकेश कुमार को 35,000 का जुर्माना भरना पड़ा। इन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। नियम लागू कराने वाले कर्मी और अधिकारियों से दोगुना फाइन लेने का है आदेश दिया गया है। पुलिस से आम लोगों की तुलना में धारा 204(बी) के तहत दोगुना चालान वसूला जायेगा। नये नियम के आधार पर अगर बाइक पर दो लोग बैठे हैं तो दोनों को हेलमेट पहनना जरूरी है। 
 
नये ट्रैफिक रूल्स को पालन हर हाल में करना होगा। ट्रैफिक पुलिस की कवायद देख कर तो यही लगता है। इस  कड़ी में गुरुवार को रांची के ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने 203  लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित किये जाने की अनुशंसा   जिला परिवहन पदाधिकारी से की है। लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई को ट्रैफिक पुलिस फाइल्ड  ट्रैफिक वायलेशन रिकाॅर्ड के हिस्ट्री पेज में दर्शायेगा। निलंबन के दौरान  अगर चालक फिर से वाहन का परिचालन करते हैं, तो उनसे 10 हजार रुपये तक का  जुर्माना वसूला जायेगा। 
 
ट्रैफिक एसपी ने यह भी कहा है कि जिन लोगों का लाइसेंस निलंबित करने की अनुशंसा की गयी है, वे चाहें, तो 30 दिनों के अंदर जिला परिवहन पदाधिकारी के कोर्ट में लाइसेंस बचाने का आग्रह कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा के लिए सरकार न यह कदम उठाया है। एक सवाल के जवाब में ट्रैफिक एसपी ने कहा कि ट्रैफिक रूल का पालन सबको करना है। ट्रैफिक पुलिसवालों को तो हर हाल में नियम का पालन करना ही होगा। ऐसा नहीं करनेवाले ट्रैफिक पुलिस से आम लोगों की तुलना में  धारा 204(बी) के तहत दोगुना चालान काटा जायेगा। अन्य पुलिस वालों द्वारा रूल का उल्लंघन पर उनसे आम लोगों की तरह की जुर्माना वसूला जायेगा।

Thursday, September 5, 2019

रांची के मोरहाबादी-एदलहातू- न्यू एरिया सड़क की बदहाली के खिलाफ आप का वॉक फोर रोड






रांची, 5 सितंबर। शहर के विभिन्न इलाकों की सड़कों की बदहाली के खिलाफ आम आदमी पार्टी ‘वॉक फोर रोड’ अभियान चला रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को बड़ी संख्या में लोगों ने मोरहाबादी से एदलहातू और न्यू एरिया सड़क पर मार्च किया। मार्च की अगुवाई कर रहे आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव राजन कुमार सिंह ने इस मौके पर कहा कि एक ओर राज्य सरकार मोरहाबादी को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर की तर्ज पर विकसित करने का दावा करती है, तो दूसरी तरफ वहां से बमुश्किल 50 गज दूर एदलहातू और न्यू एरिया की ओर जाने सड़कें गड्ढों में दफन हो गयी है। महीनों से खुदी पड़ी सड़कों को बनाने के लिए राज्य के नगर विकास मंत्री सह रांची के विधायक सी.पी. सिंह के समक्ष लोग कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन मंत्री सहित उनका पूरा अमला जैसे कुंभकर्णी नींद में सो रहा है। 
राजन सिंह ने कहा कि शहर में विकास योजनाओं के नाम पर कमीशनखोरी का बाजार गर्म है। एक तरफ बनी हुई सड़कें दोबारा बनायी जा रही हैं, तो दूसरी तरफ सिवरेज-ड्रेनेज योजना के नाम पर कई वार्डों की सड़कें डेढ़-दो साल से खोदकर छोड़ दी गयी हैं। हर रोज हादसे हो रहे हैं, लेकिन किसी को जनता की परेशानियों से दरकार नहीं है।
वॉक फोर रोड मोरहाबादी के मान्या पैलेस के पास से शुरू हुआ , जो एदलहातू और न्यू एरिया तक गया। मार्च में शामिल लोग शहर के विधायक सी.पी. सिंह और मेयर-डिप्टी मेयर के खिलाफ नारे लगा रहे थे। 

मार्च में मुख्य रूप से अविनाश नारायण, यास्मिर्न लाल, रेणुका तिवारी, प्रदीप मुण्डा, नितेश पासवान, दीपक रूपक, रिजवान अख्तर, अमन साव, मनोज बेदिया, शहजाद आलम, संजीत कुमार, तस्लीम अंसारी, इस्तियाक अंसारी, मोजलिक अंसारी, पवन पांडे, राजेश कुमार, मोसाहिद खान,लखेन्दर ऊँराव, मोहन उराँव सहित कई कार्यकर्ता  एवं स्थानीय लोग शामिल थे।


बंधु की गिरफ्तारी के बाद बाबू लाल और हेमंत परेशान




धनबाद। राष्ट्रीय खेल घोटाले में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की गिरफ्तारी के बाद झाविमो प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन हैरान-परेशान हैं। इस कार्रवाई को दोनों नेता झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं के अंदर खौफ पैदा करने की सत्ताधारी भाजपा की कवायद के रूप में देख रहे हैं। बदली परिस्थिति में मरांडी और सोरेन ने गुरुवार सुबह धनबाद सर्किट हाउस के बंद कमरे में करीब 35 मिनट तक गूफ्तगू की। कमरे से बाहर निकलने के बाद मरांडी ने कहा-भाजपा सत्ता के बल पर विपक्ष को दबाना चाहती है।                              गौरतलब है कि एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने आज झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के बडे नेता और झारखंड के पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की को बड़े ही नाटकीय ढंग से रांची सिविल कोर्ट के सामने से गिरफ्तार कर लिया। बंधु तिर्की 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले के आरोपी हैं। वहीं गिरफ्तारी के दौरान पूर्व मंत्री बंधू तिर्की ने इस कार्रवाई को साजिश करार दिया ၊                                        बता दें कि राष्ट्रीय खेल घोटाले में एसएम हासमी और पीसी मिश्रा के बाद यह तीसरी गिरफ्तारी है। इस मामले के एक अन्य आरोपी मधुकांत पाठक ने आत्मसमर्पण किया था। बताया जाता है कि 2007 के राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी रांची को मिली थी। आठ-नौ बार तारीखों में बदलाव के बाद अंततः 12 से 26 फरवरी 2011 तक भव्य आयोजन हुआ था ၊

Sunday, September 1, 2019

बच्चा चोर द्वारा महिला को चाकू मारे जाने की खबर पर उमड़ा हुजूम,पुलिस द्वारा पड़ताल पर निकली बात झूठी


सरिया (गिरिडीह ) ၊ सरिया थाना क्षेत्र के बगोडीह चौक पर संध्या करीब 5:00 बजे अचानक एक अफवाह फैली कि एक महिला को बच्चा चोर चाकू मार कर भाग गया। इस अफवाह पर बागोडीह चौक पर अचानक बहुत सारे लोग जमा हो गए आनन-फानन में महिला को
एक क्लिनिक में भर्ती कराया गया

वही सूचना पाकर सरिया थाना प्रभारी बिंदेश्वरी दास दल बल के साथ बागोडीह चौक पर पहुंचे और  सूचना का सत्यापन किया गया तो ज्ञात हुआ कि महिला को किसी प्रकार के कोई चोट का कोई जख्म का निशान नहीं है ၊ वहीं थाना प्रभारी दास ने  लोगों के बीच अफवाह से बचने के लिए सलाह दिए और पुनः महिला के परिजनों को अपने घर ले जाने की सलाह दी गई।

Zaara Yesmin to give another blockbuster hit from her upcoming song Jutti by T-series opposite Karan Wahi




Mumbai.

After the success of  “Tere te” crossing 100 Million with Guru Randhawa Beautiful Actress Zaara Yesmin who sizzled the album world with her astounding persona and charm is all set to give another blockbuster hit ‘Jutti’ by rapper Little golu and Seepi Jha produced by The real emotions entertainment.

Zaara will be seen opposite actor Karan Wahi in an upcoming song ‘Jutti’ by T-series. According to sources  this song is considered to be one of the hits of 2019 having to cross maximum views and likes.


Zaara along with giving hits with her sizzling performances is also a trained dancer having to know  various dance forms also being a fitness freak the diva is famous for posting a number of fitness routines which is followed and highly inspired by her fans.

Zaara also has firm hands in theatre with having eminence voice modulation practice and getting a grip on her acting skills, polishing them for the best.

Extracting emmence fame and fan fam from her songs, Zaara is all geared up for her upcoming projects in the pipeline. Her beauty and charisma has taken over the B’town and the music world and soon will be slaying with another hit making her fans proud with her jaw dropping performance.


Zaara Yesmin has been a part of blockbusters hits like ‘Nayan be bandh rakhine by Darshan Raval, Jaagi Ankhon Mein by Amit Mishra and Palak Mucchal, naseeba by Shaan, Tere te by Gururandhawa and Ik war by Falak shabir many more.

तो क्या छत्तीसगढ़ की तर्ज पर झारखंड में मिलेगी MV Act,2019 में रियायत!!


भारत सरकार द्वारा लाया गया मोटर व्हीकल एक्ट-2019 छत्तीसगढ़ में भी 1 सितंबर से प्रभावित हो गया है, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने वाहन चालकों को इसमें विशेष राहत दी है. इसके तहत समझौता शुल्क की दरें पहले की तरह की प्रभावित रहेंगी. यानी कि यदि मोटर व्हीकल एक्ट का उलंघन करते पकड़े जाने पर यदि चालक मौके पर ही पेनाल्टी जमा करता है तो उसे पुरानी दरों के आधार पर ही भुगतान करना होगा. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) सरकार ने अपने अधिकारों का प्रयोग कर यह व्यवस्था की है. तो क्या झारखंड में भी रियायत दी जा सकेंगी !                                      छत्तीसगढ़ पुलिस में स्पेशल डीजी आरके विज ने मीडिया को बताया कि सरकार की ओर से वाहन चालकों को राहत जरूर दी गई है, लेकिन इसका ये कतई मतलब नहीं है कि प्रदेश में मोटर व्हीकल एक्ट-2019 लागू नहीं किया गया है. प्रदेश में ये नया एक्ट प्रभावी हो चुका है. प्रदेश सरकार ने चालकों को अपने अधिकार का उपयोग करते हुए राहत दी है. आगामी आदेश तक समझौता शुल्क को लेकर पुरानी दरें लागू रहेंगी, लेकिन यदि नियमों का उल्लंघन करने वाला मौके पर पेनाल्टी जमा नहीं करता है और मामला कोर्ट में जाता है तो उसे नई दरों के तहत ही भुगतान करना होगा.बता दें कि नए एक्ट के तहत अधिकांश जुर्मानों की राशि दस गुना तक बढ़ा दी गई है. इसके तहत सीट बेल्ट न लगाने पर जुर्माना 100 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है. शराब पीकर गाड़ी चलाने पर जुर्माना 1000 से बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया गया है. बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर जुर्माने की राशि 1 हजार रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया गया है. लेकिन छत्तीसगढ़ के वाहन चालाकों के लिए राहत की बात ये है कि मौके पर पेनाल्टी देने पर उन्हें फिलहाल नई दरों के आधार पर भुगतान नहीं करना होगा. बता दें कि नए एक्ट के तहत अधिकांश जुर्मानों की राशि दस गुना तक बढ़ा दी गई है. इसके तहत सीट बेल्ट न लगाने पर जुर्माना 100 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है. शराब पीकर गाड़ी चलाने पर जुर्माना 1000 से बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया गया है ၊ बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर जुर्माने की राशि 1 हजार रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया गया है ၊ लेकिन छत्तीसगढ़ के वाहन चालाकों के लिए राहत की बात ये है कि मौके पर पेनाल्टी देने पर उन्हें फिलहाल नई दरों के आधार पर भुगतान नहीं करना होगा।जिससे छत्तीसगढ़ के नागरिकों को काफी राहत मिलेगी।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...