Tuesday, September 10, 2019

प्रधानमंत्री रांची की धरती से किसान मानधन योजना, खुदरा व्यापारिक दुकानदार एवं स्वरोजगार पेंशन योजना की देश को देंगे सौगात



पीएम पूरे देश के जनजातीय बहुल क्षेत्रों में में 462 एकलव्य मॉडल विद्यालय का करेंगे शिलान्यास

पीएम झारखंड विधानसभा के नए भवन और साहेबगंज में मल्टी मॉडल टर्मिनल का करेंगे उद्घाटन और नए सचिवालय भवन की रखेंगे आधारशिला

---रघुवर दास,मुख्यमंत्री
======================
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 12 सितम्बर को झारखण्ड की धरती से पूरे देश को तीन बड़ी योजनाओं की सौगात देंगे. रांची में आयोजित होनेवाले समारोह में वे प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, खुदरा व्यापारिक एवं स्वरोजगार पेंशन योजना एवं एकलव्य मॉडल विद्यालय का शुभारंभ करेंगे. इसके साथ प्रधानमंत्री झारखण्ड विधानसभा के नये भवन एवं साहेबगंज में मल्टीमॉडल बंदरगाह का उद्घाटन करेंगे और 1238 करोड़ की लागत से बनने वाली झारखण्ड सचिवालय के नए भवन का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने आज सूचना भवन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजयेपी ने जिस उदेश्य के साथ झारखंड को अलग राज्य बनाया था. उन्हीं के सपनों का झारखंड बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी झारखंड से ही कई बड़ी योजनाओं की शुरुआत कर रहे हैं. 

आज़ादी के बाद पहली बार किसानों को मिलेगा पेंशन
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि किसानों के जीवन में सामाजिक सुरक्षा कवच उपलब्ध कराने के लिए मासिक पेंशन के रूप में प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना लागू की जा रही है. इस योजना के तहत 18 से 40 वर्ष के उम्र के किसानों का रजिस्ट्रेशन हो सकेगा. किसानों को 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद ₹3000 रुपए मासिक पेंशन मिलेगी. मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के लिए झारखंड में एक लाख नौ हजार से अधिक किसानों का पंजीकरण हो चुका है. 

खुदरा व्यापारिक दुकानदार एवं स्वरोजगार पेंशन योजना की भी होगी शुरुआत
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री 12 सितम्बर को देश के खुदरा व्यापारिक दुकानदार एवं स्वरोजगार पेंशन योजना की भी शुरुआत करेंगे। भारत की आजादी के बाद पहली बार किसी सरकार ने देश के खुदरा व्यापार करने वाले दुकानदार स्वरोजगार करने वाले को पेंशन की योजना से जोड़ने की पहल की है। इसके तहत् 18 से 40 वर्ष के खुदरा व्यापारियों एवं दुकानदारों को भी 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद 3000 रुपए प्रतिमाह पेंशन मिलेगा. 

देश में खुलेंगे 462 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, झारखंड में 69 एकलव्य विद्यालयों का शिलान्यास
प्रधानमंत्री इस मौके पर देश के जनजातीय क्षेत्रों में 462 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का आनलाइन शिलान्यास करेंगे. इसमें झारखण्ड के 13 जिलों में 69 एकलव्य विद्यालय खोले जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने बताया कि अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को शहरों की तरह ही गांव में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले इसी लिए एकलव्य विद्यालय खोले जा रहे हैं. जनजातीय क्षेत्रों का विकास सरकार की विशेष प्राथमिकता है.
 सबसे बड़ी पंचायत को मिलेगा पहली बार म अपना भवन:
मुख्यमंत्री ने बताया कि इसी दिन ही प्रधानमंत्री झारखंड विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन करेंगे औऱ नए सचिवालय भवन का भी शिलान्यास करेंगे उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के गठन के 19 सालों के बाद झारखंड की सबसे बड़ी पंचायत को अपना भवन मिलने जा रहा है. 2014 में मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद झारखंड का अपना विधानसभा भवन हो यह मेरी प्राथमिकता थी अब यह सपना साकार होने जा रहा है.

संथाल में व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानंत्री श्री मोदी ने साहेबगंज में मल्टी मोडल टर्मिनल का शिलान्यास किया था और अब उन्हीं के हाथों 12 सितंबर को इसका उद्घाटन हो रहा है. इस मल्टी मोडल टर्मिनल के शुरु होने से संथाल परगना इलाके में औद्योगिक औऱ व्यापारिक विकास के नए दरवाजे खुलेंगे. प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर हजारों स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा. संथाल के साथ पूरे राज्य में विकास की गति तेज होगी.

Monday, September 9, 2019

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 12 सितंबर को रांची से प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना का Online शुभारंभ करेंगे



 रांची.
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 12 सितंबर को रांची से किसान मानधन योजना का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे. पहले चरण में राज्य के एक लाख किसानों को इस योजना का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित है. मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल और कृषि सचिव श्रीमती पूजा सिंघल ने आज सूचना भवन में सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस योजना के प्रगति की जानकारी ली. 

डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने सभी जिला के उपायुक्तों को कहा कि प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के लक्ष्य को प्रतिबद्धता के साथ पूरा करें. इसके लिए पंचायतों में लगातार शिविर लगाएं जाएं और किसानों को आनलाइन सूचीबद्ध करें, ताकि उन्हें इस योजना का लाभ उन्हें मिल सके.

 12 सितंबर के बाद भी लगे शिविर
डॉ वर्णवाल ने कहा कि 12 सितंबर को प्रधानमंत्री द्वारा किसान मानधन योजना के शुभारंभ के बाद भी इस योजना से किसानों को जोड़ने का काम जारी रखना है. उन्होंने उपायुक्तों को कहा कि वे इसके लिए लगातार शिविर का आयोजन पंचायतों में कराना सुनिश्चित करें. इस योजना का प्रचार-प्रसार व्यापक तरीके से कराया जाए, ताकि दूर-दराज के किसानों को भी इस योजना की जानकारी हो और वे इसका लाभ लेने के लिए आगे आएं. इससे पंचायतों और पंचायतस्तरीय संस्थानों को भी मजबूत करने में मदद मिलेगी. उन्होंने उपायुक्तों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसानों का डेटा इंट्री का काम किसी भी कीमत पर जिलास्तर पर केंद्रीकृत नहीं होना चाहिए. यह पंचायत के स्तर पर किया जाना है. 

हर जिले से किसानों की हो भागीदारी
कृषि सचिव ने सभी उपायुक्तों से कहा कि 12 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रांची में प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के शुभारंभ के मौके पर हर जिले से किसानों की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए. जो किसान इस कार्यक्रम में शामिल होंगे, उन्हें बाकायदा पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनके रांची आगमन पर उनके लिए बेहतर व्यवस्था की जा सके और उन्हें भी किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो. 

देश में छठे स्थान पर है झारखंड
कृषि सचिव ने बताया कि किसान मानधन योजना को लेकर लाभुक किसानों की डेटा एंट्री के मामले में झारखंड का काफी बेहतरीन रिस्पांस मिल रहा है. यहां 65 हजार किसानों का डेटा एंट्री हो चुका है और इस मामले में वह देश में छठे स्थान पर है. उन्होंने उपायुक्तों को कहा कि वे थोड़ा प्रयास औऱ करें ताकि इस योजना के लिए मिले एक लाख किसानों को लाभ देने का लक्ष्य हासिल कर सकें.

क्या है प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना
किसानों के जीवन में सामाजिक सुरक्षा कवच उपलब्ध कराने और वृद्धावस्था में उन्हें आजीविका के साधन उपलब्ध कराने के लिए सुनिश्चित मासिक पेंशन के रूप में प्रधानमंत्री "किसान मानधन योजना लागू की जा रही है. योजना के तहत किसानों को उम्र के आधार पर 55 से ₹200 प्रति माह के बीच पेंशन निधि में अंशदान जमा करना अनिवार्य होगा.18 से 40 वर्ष के उम्र के किसानों का ही रजिस्ट्रेशन हो सकेगा. किसानों को 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद ₹3000 मासिक पेंशन मिलेगी. 60 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले अगर किसान की मृत्यु होती है तो आश्रित पति या पत्नी को पारिवारिक पेंशन के रूप में 50% यानी ₹1500 की मासिक पेंशन मिलेगी.

इस मौके पर कृषि विभाग के निदेशक श्री छवि रंजन समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे.

झारखंड में WhatsApp ग्रुप में बच्चा चोरी का Video वायरल करने वाले ग्रुप एडमिन को पुलिस ने पकड़ा




रांची : यदि आप व्हाट्सऐप ग्रुप (WhatsApp) चलाते हैं, तो सावधान रहिये. आपके ग्रुप में किसी तरह की अफवाह फैली, तो इसके लिए जिम्मेदार मानकर पुलिस आपको गिरफ्तार कर सकती है. झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Ranchi) में एक ऐसा मामला सामने आया है. जी हां, रांची में बच्चा चोरी की झूठी खबर का वीडियो व्हाट्सऐप ग्रुप (WhatsApp Group) में वायरल (Viral) करने वाले दो एडमिन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.दोनों ‘क्राइम कंट्रोल न्यूज’ के एडमिन को बाद में हिदायत देकर छोड़ दिया गया.


दरअसल, धुर्वा क्षेत्र में रविवार को एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो गया, जिसमें ग्रुप का एक एडमिन (Admin) बच्चे से पूछ रहा है कि उसे कौन चुराकर ले जा रहा था. बताया गया है कि एडमिन (Admin) ने अपनी मर्जी के अनुसार बच्चे को जवाब देने के लिए तैयार किया था. वह सवाल पूछ रहा था, और जवाब उसी के अनुरूप आ रहा था. इसके बाद वीडियो को एडमिन ने अपने ग्रुप में डाल दिया. देखते ही देखते यह Video वायरल हो गया. वायरल वीडियो सीआइडी टीम के पास भी पहुंच गयी. टीम को प्रथम दृष्ट्या यह वीडियो फर्जी लगा.


वीडियो सीआइडी के बड़े अधिकारियों तक भी पहुंचा. इसके साथ ही झूठी खबर फैलाने के मामले में एक्शन शुरू हो गया. जांच में पुलिस ने पाया कि फर्जी वीडियो को जान-बूझकर प्रसारित किया गया. सूत्रों के अनुसार, सीआइडी (CID) के अधिकारी के निर्देश पर रांची के एसएसपी (SSP) ने संबंधित थाना प्रभारी को अफवाह फैलाने वाले ग्रुप एडमिन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये. धुर्वा थाना के प्रभारी राजीव कुमार ने दोनों एडमिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में हिदायत देकर छोड़ दिया.

एसएसपी से निर्देश मिलते ही पुलिस ने ग्रुप के दो एडमिन को हिरासत में लिया गया. यहां बताना प्रासंगिक होगा कि बच्चा चोरी की अफवाह के मामले में कई लोगों की जानें जा चुकी हैं. कई निर्दोष लोगों की भीड़ ने पिटाई कर दी है. झारखंड को बदनाम करने वाले मॉब लिंचिंग की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ाने वालों पर नजर रखने के लिए कई एजेंसियों को सक्रिय कर रखा है.

माधुरी दीक्षित ने पति को किनारे कर आमीर के साथ कराये फोटो शूट


बॉलीवुड डेस्क
। गणेश चतुर्थी पूरे देश में बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है तो हमारे बॉलीवुड स्टार्स कैसे पीछे रह सकते हैं। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और पत्नी नीता अंबानी ने घर पर भगवान गणेश का वेलकम किया। इस मौके पर बॉलीवुड स्टार्स का अंबानी परिवार के यहां तांता लग गया। कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ क्रिकेटर और अन्य मशहूर हस्तियां भी इस उत्सव में शामिल होने पहुंची। इस लिस्ट में माधुरी दीक्षित नेने और उनके पति श्रीराम नेने भी पहुंचे थे।
        माधुरी ने आमिर खान के साथ फोटो क्लिक्स कराए। उस समय उनके पति साइड में खड़े दिख रहे थे। माधुरी के हाथ में मेहमानों को दी जाने वाली माला भी दिख रही थी। जहां आमिर खान सफ़ेद कढ़ाई वाला कुर्ता पहन रखा था वहीँ माधुरी दीक्षित खूबसूरती से कढ़ी हुई गुलाबी साड़ी में बेहद सुंदर दिख रही थीं

Sunday, September 8, 2019

झारखंड का लोकप्रिय व महत्वपूर्ण त्योहार करमा का नहाय खाय आज,कल रखेंगी उपवास




करमा’ शब्द कर्म (परिश्रम) तथा करम (भाग्य) को इंगित करता है। ‘मनुष्य नियमित रूप से अच्छे कर्म करे और भाग्य भी उसका साथ दे’, इसी कामना के साथ करम देवता की पूजा की जाती है। यह पर्व भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। सरगुजा अंचल में इस दिन बहनें अपने भाईयों की दीर्घायु के लिए दिन भर व्रत रखती हैं, तथा रात को करम देवता की पूजा के उपरांत प्रसाद ग्रहण कर व्रत तोड़ती हैं।


करमा पर्व में ‘करमी’ नामक वृक्ष की एक डाली को पारंपरिक रूप से गाँव के आँगन में गाड़कर स्थापित किया जाता है। उस डाली को ही करम देवता का प्रतीक माना जाता है और उसकी पूजा की जाती है। महिलायें करमा त्यौहार के सप्ताह भर पहले तीजा पर्व के दिन टोकरी में जौ/गेहुँ/मक्का बोती हैं जो करमा पर्व तक बढ़ गया होता है। स्थानीय बोली में उसे ‘जाईं’ कहा जाता है। उसी ‘जाईं’ में मिट्टी का दीया जलाते हैं उसे फूलों से सजाते हैं, और उसमें एक खीरा रखकर करम देवता के चरणों में चढ़ाते हैं। इसके बाद हाथ में अक्षत लेकर स्थानीय भाषा में करम देवता की कथा सुनते हैं ।

जनकल्याण संगठन द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण का आयोजन

 गिरिडीह 


 
शिक्षा के  बिना मनुष्य   का जीवन अधूरा  : रूपेश सिंह 
  
  
रजनीश कुमार ၊                           गिरिडीह ၊ जिले के देवरी प्रखंड  के अंतर्गत जनार्दन सिंह उच्च विद्यालय चतरो में जन कल्याण संगठन द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया  ၊ बताते चलें कि बीते माह के 25 अगस्त को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा ली गई थी कक्षा प्रथम से पांचवी तक और कक्षा 6 से 10 तक की परीक्षा ली गई थी ၊जिसमें कुल 600 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था ၊ जिसमें कक्षा प्रथम से पांचवी में  प्रथम स्थान पर छात्रा ब्यूटी कुमारी देवरी पब्लिक स्कूल देवरी की है ၊ जिन्होंने 50 अंकों में से 42 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त की  ၊वही दूसरे स्थान पर सूरज कुमार राय  है और संदीप कुमार साहू 41 अंक लाकर दूसरे स्थान पर रहा ၊ तीसरे स्थान पर 2 छात्र पर 2 छात्र रहे ၊ वही कक्षा षष्ट  से दशम में पीयूष कुमार सिंह, जनार्दन सिंह उच्च विद्यालय चतरो के छात्र हैं, ओर द्वितीय  स्थान पर दो छात्र हैं ၊
तृतीय स्थान पर तीन छात्र रहे हैं ၊ कुल 600 सौ छात्र छात्राओं में 100 छात्र छात्राओं  के बीच पुरस्कार वितरण किया गया ၊ वहीं बतौर मुख्य अतिथि डॉ प्रफुल्ल कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि  सेवानिवृत्त  शिक्षक चंद्र मोलेश्वर प्रसाद सिंह एंव प्रो वरुण प्रसाद सिंह शामिल हुए ၊ मौके पर  सेवानिवृत्त शिक्षक मधुसुदन प्रसाद चौधरी 40 वर्षों से  रामपुर उच्च विद्यालय में निःशुल्क शिक्षा देने वाले शिक्षक हरिहर प्रसाद सिंह, +2 उच्च विद्यालय  बेंगाबाद  के प्रधानाचार्य अजय कुमार महतो, जनकल्याण संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मुरारी प्रसाद सिंह,  सचिव विकाश कुमार राय, बिपीन सिंह,  लालमोहन पंडित, प्रकाश पंडित, हेमन्त कुमार सिंह,  धीरेंद्र सिंह, बिरेंद्र सिंह, भीमशेन राय, विकास सिंह, संजय सोनी, चंदन बर्णवाल, संतोष राय सोनू, नरेंद्र सिंह, शम्भू बर्णवाल, अम्बिका बर्णवाल,  निखिल कुमार  , रतन कुमार पांडेय,  रंजीत सिंह समेत देवरी प्रखंड के सभी विद्यालयों के शिक्षक  समाजसेवी तथा सदस्य समेत सेकड़ो लोग शामिल थे ၊

भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के द्वारा आयोजित कमल सखी सम्मान समारोह, हजारों महिला बहनों ने मुख्यमंत्री जी को रक्षा सूत्र


राँची ၊
आज भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा के द्वारा आयोजित कमल सखी सम्मान समारोह में आदरणीय मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी को राँची जिला की बहनों की तरफ़ से राखी बाँधते हुए भाजपा महिला मोर्चा की  राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाट्कर जी ,प्रदेश अध्यक्ष श्री लक्ष्मण गीलुआ जी ,झारखण्ड सरकार समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लुइस मरांडी जी ,सिमडेगा की विधायक श्रीमती बिमला प्रधान जी ,राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा की श्रीमती कमलावती सिंह ,रांची की मेयर श्रीमती आशा लकड़ा जी झारखण्ड प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती आरती सिंह जी ,रांची की प्रभारी श्रीमती प्रिया सिंह जी राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सीमा पात्रा, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिन्हा ,भाजपा महिला मोर्चा रांची महानगर जिला की अध्यक्षा श्रीमती अनिता वर्मा सहित हजारों महिला बहनों ने मुख्यमंत्री जी को रक्षा सूत्र दिया ၊
भाजपा महिला मोर्चा रांची महानगर जिला एवं अन्य सभी जिले से आई कार्यकर्ता बहनों को आभार व्यक्त किया गया ၊




बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...