Monday, September 23, 2019

मॉब लिंचिंग के खिलाफ आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने माथे और मुँह पर काली पट्टी बाँधकर राँची यूनिवर्सिटी से अलबर्ट एक्का




राँचीकर्रा के सुवारी जलटंडा में तीन आदिवासियो के साथ  मॉब लिंचिंग, जिसमें केलेम बारला की  मौत हो गई । साथ ही फागु कच्छप तथा फिलीप होरो गंभीर रूप से घायल हुए।इस घटना के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने माथे और मुँह पर काली पट्टी बाँधकर राँची यूनिवर्सिटी से अलबर्ट एक्का चौक तक  विरोध मार्च निकाला। इससे पहले आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने रिम्स जाकर घायल फागू कच्छप व उनकी पत्नी से मुलाकात की  तथा पूरी घटना की जानकारी ली।मौके पर मीडिया से बात करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव राजन कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा के  शासन में झारखंड  लिंचिंग खंड बन गया है,एक के बाद एक मॉबलिंचिंग की घटनाएं हो रही हैं, और इस सरकार को खुद के प्रशस्ति गाण से फुर्सत नहीं है,सवाल पूरे राज्य की कानून व्यवस्था पर है। उन्होने कहा कि पूरे राज्य में भाजपा और इसके समर्थित संगठनों द्वारा साजिश के तहत मॉब लिंचिंग की  घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, पूरे राज्य में कानून व्यवस्था पुरी तरह से चौपट हो गयी है।श्री कुमार ने कहा पुलिस जानबूझ कर मॉब लिंचिंग के दोषियों को बचाने के लिये केस को कमजोर करती है और साजिश के तहत भीड़ द्वारा हत्या जैसे जघन्य अपराध के आरोपियों को अपनी जांच में ही हत्या के आरोप से मुक्त करने का षडयंत्र करती है । कहा कि  इसका जीता जागता उदाहरण खरसावां में मॉब लिंचिंग के शिकार तबरेज़ अंसारी के मामले में आरोपियों को जांच के दौरान ही पुलिस द्वारा हत्या का केस हटाना है और इन सब से परे भाजपा के सांसद और नेताओं के द्वारा मॉब लिंचिंग के दोषियों का माला पहनाकर स्वागत किया जाना  है जो कि काफी शर्मनाक है।प्रदेश सचिव ने कहा कि इस प्रकार भीड़ की आड़ में हत्या की घटनाओं को अंजाम देने वालों को झारखंड की पुलिस-प्रशासन तथा भाजपा के नेताओं का संरक्षण और समर्थन दिया जा रहा है,आम आदमी पार्टी इसका घोर विरोध करती है।
आप के लोक सभा प्रभारी वशीम अकरम ने कहा कि कर्रा में हुई मॉब लिचिंग के दोषियों के खिलाफ पुलिस कठोर कानूनी कार्रवाई करे तथा सरकार अध्यादेश लाकर मॉब लिंचिंग के दोषियों के लिये फाँसी की सजा का प्रावधान करे। साथ ही मांग की है कि इस घटना में मारे गये केलेम बारला के परिवार को 25 लाख रुपये तथा एक नौकरी दे  और घायल फागू कच्छप तथा फिलीप होरो को 10-10 लाख का मुआवजा दे।
विरोध प्रदर्शन में मुख्यरूप से प्रदेश उपाध्यक्ष पवन पांडे, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश कुमार, लोकसभा प्रभारी वसीम अकरम, प्रदीप मुंडा, कृष्णा किशोर,उदित कुमार, जितेंदर राम,अमन साव, नवीन प्रभाकर, विकास कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे। 


दस दिनों से गायब मशहूर टेनिस बॉल क्रिकेट खिलाड़ी अंशु यादव मिली अयोध्या मे


  (file photo )
कोडरमा । जिला के मरकच्चो थाना क्षेत्र मशहूर टेनिस बॉल क्रिकेट टीम खिलाड़ी अंशु यादव का पता चला।आदर्श ग्राम चोपनाडीह की अंशु यादव 14 वर्ष पिता किशोर यादव 14 सितम्बर की सुबह करीब 7:30 बजे घर से स्कुल के लिए निकली थी। जो लगातार इतने दिनों तक लापता रही। और इस मामले में अंशु के चाचा रामबोल यादव ने 14 सितम्बर की रात्रि में मरकच्चो थाना में एफआईआर दर्ज करवाकर पुलिस प्रशासन से इसकी खोजबीन की, आग्रह किया था।  लगातार इतने दिन बीतने के बाद सोमवार को अंशु के मिलने की सूचना प्राप्त हुई। इस संदर्भ में अंशु के भाई अनूप यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या मंदिर में किसी मुसाफिर ने अंशु को  कई घण्टों से रोते देख उसे रोने का कारण पूछा । जहां अंशु ने बताई की मैं अपनी मां से झगड़ा कर घर से निकल गई और इस मंदिर में पहुंचकर यहीं रह रही हूं। और अब तक मेरी खोज में कोई नहीं पहुंचा।  अब मुझे मेरी मां की याद सता रही है, और मैं घर जाना चाहती हूं।
और इसने अपनी आधारकार्ड  दिखाई । और अपने भाई अनूप यादव का मोबाइल नम्बर बताई। वहीं उक्त मुसाफिर ने इसके भाई के नम्बर पर फोनकर अंशु का खबर बताया। और यह खबर सुनकर अनूप ने उक्त आदमी से अनुरोध कर कहा कि  जबतक मैं अंशु तक नहीं पहुंचता हूं, तब तक उसके रहने की ब्यवस्था कर दीजिए।  उक्त मुसाफिर ने बताया कि  मैं खुद अयोध्या घूमने आया हूं। इसलिए मेरे पास रहने की  सुबिधा नहीं है। इसलिए मैं अंशु को किसी थाने में सुरक्षित रखवा देता हूं। और उसने अयोध्या स्थित कोतवाली थाना में अंशु को सुपुर्द कर थाना के महिला पुलिस से अंशु के भाई से बात करवा दिया। इसकी सूचना मरकच्चो थाना प्रभारी को भी दिया गया।  जानकारी के अनुसार अंशु परसाबाद स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल की 10वीं की छात्रा है। एवं  क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अंशु यादव को लापता हूए 9 दिनों के बाद 23 सितम्बर को पता चला। ऐसे में परिजनों को किसी अनहोनी की काफी चिंता सता रही थी। 

अंशु का भारतीय टीम में त्रिकोणीय सीरीज के लिए चयन किया गया था। वहीं अंशु स्टेट लेवल पर  क्रिकेट टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर चुकी है। परिजनों के अनुसार अंशु शनिवार की  सुबह 7:30 बजे अपने घर से स्कुल के लिए निकली थी, और इतने दिनों तक गायब थी। पुलिस भी लगातार अंशु की तलाश में प्रयत्नरत थी। और परिजनों से पूछताछ कर अंशु की तलाश कर रही थी। घर से निकलते वक्त अंशु ने काला ट्राउजर और काला टीशर्ट पहनकर निकली थी। वहीं मरकच्चो थाना प्रभारी शिवबालक प्रसाद यादव ने उक्त बातों की पुष्टि करते हुए बताया कि  कोतावली महिला पुलिस से बात होचुकी है।और अंशु को लाने केलिए हमारी पुलिस टीम अयोध्या के लिए रवाना हो चुकी है।और अंशु को अबतक कोतवाली थाना के अभिरक्षण में रखा गया है।

कांग्रेस हो, जेएमएम हो, जेवीएम हो या आरजेडी जो भी देशहित के खिलाफ काम करेगा, उसे जनता माफ नहीं करेगी




गोड्डा ।

  मुख्य मंत्री आज पोड़ैयाहाट स्थित मर्सी अस्पताल गये। उन्होने स्पष्ट निदेश दिया कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ सभी जरूरत मंदों को मिले। राज्य के सभी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। झारखण्ड के 68 लाख परिवार में से 57 लाख परिवार को योजना से आच्छादित किया गया है। इसके लिए सरकार ने 400 करोड़ के अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया है। अब तक झारखण्ड में 3 लाख से ज्यादा लोगों ने आयुष्मान भारत के तहत मुफ्त इलाज संभव हुआ है। सभी जरूरतमंदों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। उनके बीच गोल्डन कार्ड का वितरण किया जा रहा है। ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के क्रम में पोड़ैयाहाट में आयोजित जन सभा में कही।

धारा 370 और 35 ए का विरोध करनेवाले राष्ट्रविरोधी कार्य कर रहें हैं:मुुुख्य मंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि धारा 370 और 35 ए का विरोध करने वाले राजनीतिक दल राष्ट्रविरोधी काम कर रहें हैं। क्या ये एक देश एक विधान पर विश्वास नहीं करते। ये पाकिस्तान को अपना सहयोग देकर उनकी ही भाषा बोल रहे हैं। चाहे कांग्रेस हो, जेएमएम हो, जेवीएम हो या आरजेडी जो भी देशहित के खिलाफ काम करेगा, ऐसी पार्टियों का फैसला देश की जनता करेगी। साथ ही मैं यह उन लोगों को कहना चाहूंगा जो राजनीति की चादर ओढ़ कर विकास विरोधी काम न करें।  वर्तमान सरकार यह बर्दाश्त नहीं करेगी। राज्य के विकास में सहयोग करें, बाधक नहीं बने।

Urvashi Rautela brought life to the IIFA 2019 Green Carpet last night



Mumbai ।
The 20th anniversary of International Indian Film Academy Awards saw a homecoming with the event being held in Mumbai for the first time. 

The biggest stars of Indian cinema gathered for the occasion and put their best fashion foot forward for the gala. Every celebrity brought out a piece of their personality to the green carpet but Urvashi Rautela brought a different vibe with a twist to the IIFA awards. 

Actor Urvashi Rautela looked ethereal last night which brought life to the new carpet. She was there as a Grand Finale Showstopper.
She wore a couture by Dar Sara. It was a
 fully embroided nude white rose dress with feathers to highlight her heavily embellished gown. A flowing train with cascading embroidery adds drama to Rautela's avant garde creation.


दो बच्चे के पिता ने पत्नी को तीन तलाक देकर घर से जबरन निकाला


 

गिरिडीह । गांडेय थाना में आवेदन देकर ईंसाफ की गुहार लगाई 2 बच्चे की मां 22 वर्षीय रेश्मा प्रवीण ने अपने  पति मो मतीन अंसारी देवर तानिमूल अंसारी व गजिद अंसारी,ससुर ताहिर अंसारी ग्राम डोकीडीह  द्वारा मारपीट कर घर से निकालते हुए तीन तलाक देने के विरुद्ध गांडेय थाना में गुहार लगाई  है ।

आवेदन मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए गांडेय थाना म कांड संख्या 120/10 धारा 498A /34,भादिव 3/4 मुस्लिम प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए प्रभारी समेत पुलिस बल ग्राम डोकडीह पीड़िता के पति मोहम्मद मतीन अंसारी के घर गिरफ्तार करने को पहुंची लेकिन मौके से मतीन फरार हो गया । पुलिस लगातार छापेमारी में लगी हुई है ।
जानकारी के अनुसार पता चला कि रेशमा ने लिखित आवेदन में  एक लाख नगद और बाइक  की मांग  उसके पति द्वारा  मांगे जाने व नहीं देने पर मारपीट के साथ तीन तलाक देकर घर से निकाला।

हनीट्रैप गिरोह के जाल में अब कथित रूप से सरकार ही फंस गई


भोपाल। हनीट्रैप गिरोह के जाल में अब कथित रूप से सरकार ही फंस गई है। सूत्रों के अनुसार अभी तक जो खुलासे हुए हैं, उसमें सरकार के चार मंत्री और तीन दर्जन के करीब वरिष्ठ अधिकारी फंसे हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इन सभी लोगों का वीडियो इन महिलाओं के पास है। ऐसे में अब सवाल है कि क्या यह सब कुछ साजिश के तहत हुआ है। हालांकि यह रैकेट मध्यप्रदेश में पिछले कई वर्षों से चल रहा था।

गिरफ्तार महिलाओं में आरती दयाल, श्वेता विजय जैन, श्वेता स्वप्निल जैन, बरखा सोनी भटनागर और मोनिका यादव शामिल हैं। आरती गिरोह की सरगना है, इसे ही पूर्व सीएम ने मिनल रेसीडेंसी में फ्लैट दिलवाने में मदद की है। इन सभी महिलाएं संगठित गिरोह चलाती थीं। सब अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों को ट्रैप करती थी। कोई नेताओं को तो कोई अधिकारियों को ट्रैप करता था।

मंत्रियों के हैं वीडियो बताया जा रहा है कि वर्तमान मध्यप्रदेश के चार मंत्रियों के वीडियो भी इनके पास है। इस वीडियो के जरिए ये महिलाएं उन्हें ब्लैकमेल करती थीं। इसके साथ ही वीडियो के आधार पर ही यह हनीट्रैप गिरोह मंत्रियों से अपना काम निकलवाती थी। यही नहीं उनसे ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर ठेकेदार तक का काम लेती थी। लेकिन अभी तक कोई सामने नहीं आया है। गिरोह की एक सदस्य बीजेपी तो एक कांग्रेस से जुड़ी रही है। ऐसे में इस मामले में सत्ता और विपक्ष के लोग शामिल हैं।

तीन दर्जन अफसरों के वीडियो कहा यह भी जा रहा है कि इनके पास कई अधिकारियों के वीडियो हैं। उसमें ज्यादातार सीनियर आईएएस अधिकारी हैं। इन अधिकारियों के सीडी इन महिलाओं के पास मौजूद था। पिछले दिनों इस गिरोह ने एक सीनियर आईएएस अधिकारी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। अभी भी यह बात सामने आ रही है कि इनके पास मंत्रालय में तैनात कई वरिष्ठ अधिकारियों के वीडियो हैं। बताया जाता है कि इन महिलाओं की एंट्री पर भी मंत्रालय में पाबंदी लगा दी गई  थी।(न्यूज़ डेस्क)

Saturday, September 21, 2019

पार्श्वनाथ इंटरनेशनल युनिवर्सिटी ट्रस्ट द्वारा सम्मान समारोह के विभिन्न क्षेत्र में अनेक विभूतियां सम्मानित


न्यूज़ डेस्क ၊   गिरिडीह ၊ पार्श्वनाथ इंटरनेशनल युनिवर्सिटी ट्रस्ट द्वारा मधुबन में शनिवार को आहूत सम्मान समारोह मे विभिन्न क्षेत्र के अनेक विभूतियों को सम्मानित किया गया ၊                                                                           
                                                                            पार्श्व विश्वविद्यालय ट्रस्ट द्वारा टैलेंट हंट में हुई प्रतियोगिता में विजयी प्रथम तीन छात्र छात्राओं को तीन कम्प्यूटर सेट व अन्य को स्कूल बैग तथा प्रशंसा प्रमाण पत्र दिए गये ၊ जबकि विशिष्ठ क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान हेतु पार्श्व श्री ,पार्श्व रत्न,पार्श्व कला श्री, पार्श्व शक्ति श्री,पार्श्व उद्यम श्री,पार्श्व साहित्य श्री ,पार्श्व शिक्षक श्री,पार्श्व पत्रकारिता श्री ,पार्श्व विभूषण ,पार्श्व विधि श्री ,पार्श्व शिक्षा श्री प्रदान किए गए ၊ जिनमें श्री विनोद कुमार ,डा बी के मृत्युंजय ,डा के एम गंगवाल , बिनोद जैन काला ,डा मनिन्द्र जैन , अन्नु पोद्दार ,ज्ञान चंद्र झाझरी,डा मुकुन्द रविदास , रिया तिवारी , मीनाक्षी शर्मा,अनिल जैन , संजना जायसवाल आदि को प्रदान किये गये ၊
 
वहीं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु पार्श्व पत्रकारिता सम्मान प्रदान किये गये ၊ समारोह के सफल संचालन में ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री दिनेश्वर शर्मा , सचिव रणधीर वर्मा , दिनेश साहु , रोहित रंजन आदि का विशेष योगदान रहा ၊

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...