मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विजू खोटे का 78 वर्ष की उम्र में आज निधन हो गया है। विजू खोटे ने मुंबई के गावदेवी स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली है।
Monday, September 30, 2019
शोले के कालिया विजू खोटे ने मुम्बई के गांव देवी अस्पताल मे अंतिम सांसे ली
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विजू खोटे का 78 वर्ष की उम्र में आज निधन हो गया है। विजू खोटे ने मुंबई के गावदेवी स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली है।
Sunday, September 29, 2019
50 लाख की पैगोलिन स्किन बरामद, तीन हुए गिरफ्तार
हजारीबाग । सदर थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस चौक के समीप सदर थाना इंस्पेक्टर के निर्देश पर पुलिस ने 50 लाख कीमत की पैंगोलिन स्केल बरामद की है। पैंगोलिन स्केल के साथ पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने तीनों कथित आरोपी को पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया है। पुलिस ने लोगों के पास से टाटा कंपनी की टियागो कार संख्या जेएच 02यू 1796 व मोबाइल भी जब्त किया हैं। पकड़े गए लोगों में प्रतापपुर चतरा निवासी रामप्रवेश पासवान पिता सीताराम पासवान, बालूमाथ निवासी अभिषेक सिंह पिता दिलीप सिंह व चालक पिंटू कुमार पिता स्व सहदेव पासवान शामिल है। बताया गया है कि पैंगोलिन की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में करोड़ों की है। इससे शक्ति वर्धक दवाइयां, कैंसर व एड्स का इलाज, बुलेट प्रूफ सामग्री बनाने के इस्तेमाल किया जाता हैं। चीन के वियतनाम जैसे देशों में इसे रइस खानों की श्रेणी में रखा जाता हैं। पकड़े गए लोगों ने बताया है कि कोडरमा के प्रभात व बहरागोड़ा के कल्लू का भी इस मामले में संलिप्त होने की बात सामने आ रही है। उन लोगों ने यह भी बताया कि इसे 50 लाख रुपए में बेचा जाना था जिसमें उन लोगों का कमीशन भी शामिल है।
डेजलिंग पब्लिक स्कूल के हॉस्टल से आठ वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से गायब
पूर्णिया । बिहार के पूर्णिया में मंरगा स्थित डेजलिंग पब्लिक स्कूल के हॉस्टल से आठ वर्षीय एक छात्र रहस्यमय तरीके से गायब हो गया. उसके गायब होने के सात घंटे बाद स्कूल के प्रिंसिपल से 20 लाख रुपये बतौर फिरौती मांगी गयी. मोबाइल पर फिरौती मांगे जाने के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया. गायब छात्र कैलाश कुमार एलकेजी का छात्र है. वह श्रीनगर थाना क्षेत्र के खोखा फरियानी निवासी कालो महलदार का पुत्र है.
मरंगा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा एक छात्र के गायब होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गयी है. जहां तक फिरौती की रकम मांगे जाने का सवाल है, उसकी जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि जिस नंबर से फिरौती की मांग की गयी है, उसकी छानबीन की जा रही है.
स्कूल के प्रिसिंपल जीके झा ने बताया कि हर रोज सुबह 5.30 बजे स्कूल का मेन गेट खुलता है. शनिवार की सुबह जब हॉस्टल के बच्चों को जगाने गये तो कैलाश गायब था. इधर-उधर खोजबीन की गयी, लेकिन उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चला. काफी खोजबीन के बाद घटना की लिखित सूचना मरंगा थाने में दी गयी. छात्र के पिता को भी घटना की जानकारी दी गयी.
*■ खराब मौसम को लेकर राष्ट्रपति का कार्यक्रम किया गया रद्दः- उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय
Saturday, September 28, 2019
पत्रकारों पर हो रहे जानलेवा हमले की घटनाओं को रोकने में नाकाम सरकारों के खिलाफ देश भर के पत्रकारों के लामबंद होने का वक्त आ गया है -जिग्नेश कालावाडीया,राष्ट्रीय अध्यक्ष
न्यूज़ डेस्क । लखनऊ। उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न प्रदेशों के पत्रकारों, छायाकारों व मीडिया कर्मियों पर हो रहे जानलेवा हमले की घटनाओं को रोकने में नाकाम सरकारों के खिलाफ देश भर के पत्रकारों के लामबंद होने का वक्त आ गया है। उक्त उदगार अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलवाडिया ने लखनऊ में आयोजित समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि तमाम पत्रकार संगठन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने के एबीपीएसएस के महाअभियान में आगे बढ़कर सहयोग करें। ताकि पत्रकारों के माध्यम से देश की जनता को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकार उपलब्ध कराने में वाधक असामाजिक तत्वों को मुंहतोड़ जबाब दिया जा सके।
शुक्रवार को सम्पन्न बैठक में देश भर में पत्रकारों पर हो रहे हमले तथा उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने में नाकाम सरकारों की तन्द्रा तोड़ने के लिए आंदोलनों के जरिये पत्रकारों को जगाने का एक स्वर से संकल्प ब्यक्त किया गया।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यवर जिग्नेश कलवाडिया की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में यह तय किया गया कि गुजरात तथा छतीसगढ़ की तर्ज पर उत्तर प्रदेश, बिहार , मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा , दिल्ली , झारखंड, पंजाब तथा उत्तराखंड में एक माह के भीतर राज्य कार्यकारिणी का गठन अनिवार्य रूप से कर लिया जाएगा। इन प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्षों के अलावा एक -एक संयोजक तथा एक -एक कार्यकारी अध्यक्षों का मनोनयन किया जाएगा।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक चार माह के उपरांत राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक अलग अलग प्रदेशों में आयोजित कर संगठन के क्रिया कलापों पर चर्चा की जाएगी तथा आय व्यय के विवरण का लेखा जोखा लिया जाएगा।
बैठक में उपस्थित तीनों राष्ट्रीय प्रवक्ताओं को प्रति सप्ताह संगठन व पत्रकारों की वर्तमान गतिविधियों व हालात पर प्रेस विज्ञप्ति जारी करने होंगे जो देश भर के प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक व वेब पोर्टल आदि प्रकाशित व प्रसारित करेंगें। जिन प्रदेशों में संगठन अपना आकार ले चुका है उन प्रदेशों के पदाधिकारियों को सदस्यता फार्म उपलब्ध कराया गया तथा उन्हें तत्काल बैंक खाता संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया।
प्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा पूर्व में जारी किए गए परिचय पत्र मनोनयन पत्र को अवैध करार देते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की अनुशासन समिति का गठन किया गया। राष्ट्रीय संरक्षक श्री शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में गठित अनुशासन समिति में योगेन्द्र सिंह चौहान, जगदीश यादव, मनोज कुमार सिंह , सर्वेश तिवारी तथा बीरबल शर्मा बतौर सदस्य नामित किये गए।
समीक्षा समिति का गठन
राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलवाडिया की अध्यक्षता में एक समीक्षा समिति भी गठित की गई जिसमें राष्ट्रीय संगठन महासचिव राकेश सिंह परिहार, संगठन महासचिव महफूज खान , राष्ट्रीय महासचिव रत्नाकर त्रिपाठी व राष्ट्रीय महासचिव खालिद कैस सदस्य मनोनीत किये गए।
बैठक में यह जानकारी दी गई कि अपने निजी वाहनों पर प्रेस अथवा पत्रकार का स्टीकर लगाकर चलने से पत्रकारों को पुलिस नही रोक सकती। और यदि किसी प्रदेश में पुलिस ऐसा करती है तो संगठन के सक्षम पदाधिकारी इसकी लिखित शिकायत जिला कलेक्टर से करेंगे।
देश भर से शामिल हुए पदाधिकारी
दो सत्रों में देर रात तक चली बैठक में कर्नाटक से अमन खान, हरियाणा से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदीश यादव, दिनेश स्वामी तथा पवन कुमार राजस्थान से राष्ट्रीय प्रवक्ता शेख रईस और विवेक मेघवाल तथा गुजरात से जीतू भाई लखकरिया, जमाल भाई और मेघराज तथा छतीसगढ़ से राष्ट्रीय सरंक्षक शंकर पाण्डेय ,राष्ट्रीय महासचिव राकेश प्रताप सिंह परिहार ,छतीसगगढ़ प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा तथा महाराष्ट्र से राष्ट्रीय महासचिव महफूज खान , रमेश भाई साहू जी तथा उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय महासचिव रत्नाकर त्रिपाठी ,प्रमेन्द्र सिंह ,पुष्पेंद्र शेखर, मुरली मनोहर सरोज तथा मध्य प्रदेश से मो जमील खान तथा बिहार राज्य से राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह आदि सदस्य शामिल हुए।
दुमका बस डकैती काण्ड के मुख्य अभियुक्त रॉकी सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, काण्ड का उद्भभेदन
दुमका । बस डकैती काण्ड का मुख्य अभियुक्त रॉकी सिंह उर्फ राजेश रौशन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । इसी केेसाथ इस डकैैैती काण्ड के उद्भभेदन का
उक्त काण्ड के उदभेदन एवं बरामदगी तथा काण्ड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस ने S.I.T. के चार टीम का गठन किया था । प्रत्येक टीम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक स्तर के पदाधिकारी कर रहे थे । उक्त गठित टीम द्वारा दिनांक-16.09.19 को इस काण्ड में संलिप्त 1. प्रशांत सिंह 2. बंटी सिंह उर्फ सौरभ सिंह 3. चंदन उर्फ लक्ष्मण महतो एवं 4. चिन्टु उर्फ रौशन सिंह को गिरफ्तार किया गया था । अभियुक्त प्रशांत सिंह के निशानदेही पर उसके ससुराल दौलतपुर से लुटी गई राशि में से 33 लाख पच्चास हजार रुपया तथा चंदन उर्फ लक्ष्मण महतो बस चालक के निशानदेही पर उसके घर हंसडीहा से दो लाख रुपये की बरामदगी की गई । इस प्रकार कुल 35 लाख पच्चास हजार रुपये की बरामदगी हुई साथ ही यात्रीयों का मोबाइल सेट फोन एवं प्रशांत सिंह तथा बंटी सिंह उर्फ सौरभ सिंह के निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त दो देशी कट्टा एवं तीन जिन्दा कारतुस हंसडीहा थाना क्षेत्र के महादेवगढ़ से बरामद किया गया । अभियुक्त प्रशांत सिंह एवं बंटी सिंह उर्फ सौऱभ सिंह के स्वीकारोक्ति बयान में आये अन्य अभियुक्तों में से रॉकी सिंह उर्फ राजेश रौशन पे0- अशोक सिंह सा0- मिलकी थाना-गंगटा जिला मुंगेर जो पुर्व में कई संगीन काण्डों में आरोप पत्रित हैं, उसकी गिरफ्तारी हेतु गठित टीम के सदस्यों को मार्ग निर्देशन के आधार पर अभियुक्त रॉकी सिंह उर्फ राजेश रौशन के कई ठिकानों पर छापामारी किया गया ।लेकिन वह गिरफ्तारी से बचता रहा । दिनांक 21.09.19 को अभियुक्त रॉकी सिंह उर्प राजेश रौशन चोरी छिपे दुमका व्यवहार न्यायालय जा रहे थे, जिसे गठित टीम के सदस्यों ने उन्हे बीच रास्ते में ही पकड़कर पुछताछ हेतु मुफस्सिल थाना लाये । शुरु में वह अपने को निर्दोष बताते रहे ।लेकिन कड़ी पूछताछ में कल दिनांक 27.09.19 को इस काण्ड में अपनी संलिप्ता स्वीकार करते हुए घटना में शामिल अपने अन्य साथियों का नाम बताया । अभियुक्त रॉकी सिंह उर्फ राजेश रौशन के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर तथा उनके निशानदेही पर उनके घर ग्राम मिलकी से लुटी गई राशि में से तीस हजार रुपया नगद तथा बस यात्रियों का लुटा गया एक मोबाईल फोन बरामद किया गया तथा इस घटना में प्रयुक्त वाहन S11 काला रंग का स्कार्पियो को ग्राम कुनौनी से इस काण्ड में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त तथा मुख्य साजिशकर्ता के घर से बरामद किया गया ।
Friday, September 27, 2019
डुमरी(गिरिडीह):जंगली हाथियों की झुंड ने चैनपुर पंचायत के करमगड्डा और बुधनडीह गांव के एक दर्जन से अधिक किसानों के कई एकड़ खेतों में लगे फसलों को पैरों तले रौंद बर्बाद कर दिया।बाद में वन विभाग के कर्मियों के साथ मिलकर ग्रामीणों ने हाथियों के झुंड को गांव से बाहर खदेड़ दिया,खबर जाने तक जंगली हाथियों का झुंड फतेहपुर गांव के समीप स्थित एक पहाड़ी में डेरा डाले हुए था।
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...
-
#रांची : झारखंड में चीफ मिनिस्टर हेमंत सोरेन के कैबिनेट का विस्तार मंगलवार 28 जनवरी को शाम 4 बजे होगा। मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने मंत्रिम...







