डुमरी(गिरिडीह)। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शक्ति की देवी माँ दुर्गेश्वरी की श्रद्धा व भक्ति के साथ पूजा अर्चना का माँ को अंतिम विदाई दी गई । पिछले उन्न्तीस सितंबर से प्रारंभ शारदीय नवरात्र पाठ का समापन सात अक्टूबर को हवन आदि क्रियाओं,कन्या पूजन व कन्या भोजन के साथ हो गया । वहीं आठ अक्टूबर की संध्या में दुर्गा मंडप में स्थित देव प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही शारदीय दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।प्रशासन की ओर से सभी स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल को तैनात किया गया था। कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना का समाचार प्राप्त नहीं हुआ।सभी स्थानों में नियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस बल की पूरी सक्रियता से शांतिपूर्ण व सद्भाव के वातावरण में पूजा संपन्न कराया । वहीं दशमी तिथि मंगलवार को सुहागिन महिलाओं ने आपस में सिंदूर खेला खेलकर मां दुर्गा व अन्य देवी देवताओं को नम आंखों से विदाई दी। क्षेत्र के जामतारा पंचायत के वनांचल चौक समीप,डुमरी थाना के समीप,निमियाघाट स्टेशनसमीप,नगरी,रोशनाटुंडा,पोरदाग,धासमितियों के पदाधिकारी व सदस्य बाजे गाजे के साथ मां दुर्गे की व अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं की शोभा यात्रा निकाली गई । जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।स्थानीय जलाशयों व तालाबों में जयकारों के बीच देव प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। वहीं पारसनाथ स्टेशन कॉलोनी में स्थित दुर्गा मंडप में योग्य ब्राह्मणों के नेतृत्व में अपराजिता का पूजन किया गया। भगवान श्रीराम ने विजयदशमी के दिन मां दुर्गे का अपराजिता रूप का पूजा कर युद्ध के मैदान में रावण को मार गिराया था।अपराजिता स्वरूप के पूजन से लोगों पराजित नहीं होना पड़ता है।पारसनाथ स्टेशन दुर्गा मंदिर के पुरोहितों ने पूजा समिति के सदस्यों गणमान्य लोगों के कलाइयों में अपराजिता सूत्र को बांधा और उन्हें विजय होने का आशीर्वाद दिया।इसरी बाजार हटियाटांड़ स्थित दुर्गा मंडप एवं पारसनाथ रेलवे स्टेशन कॉलोनी दुर्गा मंडप में स्थापित देव प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार की संध्या में की जा रही है।सभी स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल तैनात दिखे ।जिन्होनें पूर्ण तन्मयता के साथ असामाजिक तत्व की निगरानी की।जिन स्थानों पर मंगलवार को प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया वहां भारी संख्या में सुहागिन महिलाएं मंडप में जुटी और माता को सिंदूर चढ़ाने के बाद आपस में सिंदूर खेला खेल एक-दूसरे को सौभाग्यवती होने का शुभकामनाएं दी।वनांचल चौक समीप स्थित दुर्गा मंडप में स्थापित प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा में कमिटी के अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल उपाध्यक्ष खेमलाल महतो सचिव प्रकाशचंद मेहता सहसचिव मिथुन जायसवाल कोषाध्यक्ष सुरेश मोदी संरक्षक प्रशांत जायसवाल,मनोज सिंह सदस्य डोमन मिस्त्री,रामचन्द्र महतो,चांदी महतो,कृष्णनंदन मोदी,शंकर ठाकुर,कृष्णनंदन मोदी,कन्हैया विश्वकर्मा,जगरनाथ ठाकुर,परमेश्वर शर्मा,आकाश कुमार, बिनोद शर्मा,शंकर मिस्त्री,बोधी महतो,महेन्द्र महतो,गिरू शर्मा,भोला ठाकुर,टिंकू अग्रवाल,अखिलेश्वर राणा,प्रियरंजन जायसवाल,अरूण जायसवाल,तारकेश्वर अग्रवाल,विजय कुमार,लक्ष्मण शर्मा,प्रयाग यादव,शेखर केवट,इन्द्रदेव अग्रवाल,राजू विश्वकर्मा,शशि जायसवाल,मिथलेश अग्रवाल,महेन्द्र मंडल आदि शामिल थे।
Thursday, October 10, 2019
शारदीय दुर्गा पूजा श्रद्धा व भक्ति के साथ शांतिपूर्ण संपन्न

नवयुवक भंडारा समिति जामतारा द्वारा भंडारे का आयोजन
डुमरी(गिरिडीह)। शारदीय नवरात्र के नवमी तिथि को सार्वजनिक दुर्गा मंदिर जामतारा केपरिसर में नवयुवक भंडारा समिति जामतारा द्वारा आयोजित भंडारे में आसपासक्षेत्रों के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद को ग्रहण किया।दोपहर से शुरू हुआ भंडाराका प्रसाद वितरण कार्यक्रम रात्रि तक चला।प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को पुड़ी,सब्जी एवं बुंदिया दिया गया जिसे ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।प्रसाद वितरण सुव्यवस्थित ढंग से हो और कोई भी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने से वंचित ना रहे इसके लिए भंडारा समिति के सभी सदस्य मुस्तैदी से जूटे रहे। इस दौरान समिति के सदस्य महेन्द्र मंडल,शशि पटेल,राजू अग्रवाल,द्वारिका प्रसाद,धर्मजय जायसवाल,विजय साव,वीरेन्द्र जायसवाल,अरविन्द अग्रवाल,बिनोद मंडल आदि उपस्थित थे।बतांदें कि समिति के सदस्यों के द्वारा निजी खर्च का वहन कर बीते एक दशक से नवमी को भंडारा का आयोजन किया जा रहा है।
Wednesday, October 9, 2019
ताजमहल में गायत्री मंत्र के मंत्रोच्चार की गूंज, पुलिस महकमें में हड़कंप
आगरा । पतंजलि योग पीठ हरिद्वार से आए बच्चों ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। ताजमहल पश्चिमी गेट से 50 मीटर आगे बच्चों ने तेज आवाजा में गायत्री मंत्र का उच्चारण शुरू कर दिया। पर्यटन पुलिस के सिपाहियों ने बच्चों को शांत कराया। पुलिस के मुताबिक बच्चों को जानकारी नहीं थी। उन्हें जैसे ही ज्ञात हुआ कि ये सब प्रतिबंध है तो वे चुप हो गए।
सोमवार दोपहर बच्चों का एक दल ताजमहल आया। पुलिस के मुताबिक बच्चे योग पीठ में रहकर पढ़ाई करते थे। ताजमहल देखने के बाद वे पश्चिमी गेट के टिकट काउंटर से सटी लाइन में बैठ गए। यहां उन्होंने तेज-तेज गायत्री मंत्र का उच्चारण शुरू कर दिया। मौके पर खड़े पर्यटन पुलिस के सिपाहियों ने उन्हें रोका। पुलिस ने बच्चों को बताया कि इस प्रकार की सभी गतिविधियां ताजमहल परिसर में प्रतिबंधित हैं।
जुलूस के दौरान बेकाबू ट्रक ने महिला को कुचला,घटनास्थल पर ही हुई मौत
गुमला जिला अंतर्गत रायडीह ब्लॉक के नवागढ़ पतराटोली में लगे दशहरा मेला और विसर्जन जुलूस के दौरान शाम पांच बजे एक मालवाहक ट्रक बेकाबू हो गया. ट्रक ने नारोटोली गांव की अनिता देवी को कुचल दिया. जिससे महिला की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि कई लोग ट्रक की चपेट में आने से बच गये.
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाइवे-78 जाम कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को पूजा समिति के लोगों व ग्रमीणों ने खरीखोटी सुनायी. एक अधिकारी की पिटाई भी कर दी. पूजा समिति के विनय कुमार लाल ने मामले को शांत कराया और पुलिस अधिकारी को बचाया.
मुख्य अतिथि शिव नाडर ने RSS के दशहरा कार्यक्रम में कहा- मेरी बेटी ने कुछ ऐसा कहा जो आपको पसंद नहीं आएगा
महाराष्ट् के नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजयदशमी कार्यक्रम में एचसीएल के संस्थापक अध्यक्ष शिव नाडर ने निजी क्षेत्र , गैर-सरकारी संगठनों और आम लोगों से देश के सामने खड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए आगे आने की अपील की. इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी से जुड़ी एक घटना का भी जिक्र किया.
विजयादशमी कार्यक्रम में नाडर ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए सभी पक्षों की सहभागिता की जरूरत है. इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरी बेटी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्टूडेंट्स से कुछ ऐसा कहा जो शायद आपको पसंद नहीं आएगा. आरएसएस प्रमुख के अनुसार, शब्द लिंचिंग बाइबिल में एक घटना से आता है जहां यीशु मसीह ने लोगों को पत्थरों से एक महिला को मारने के लिए कहा था यदि उन्होंने अपने अतीत में कभी कोई पाप नहीं किया
संघ के दशहरा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए नाडर ने बताया कि उनकी बेटी उनकी पहल 'शिक्षा' से जुड़ी हैं. उनकी टीम ने एक अध्ययन में पाया कि उत्तर प्रदेश में पांच साल से कम उम्र के 46 फीसदी बच्चे कुपोषण का शिकार हैं. इससे उनके दिमाग का पूरा विकास नहीं हो पाता है. नतीजतन उनकी याद करने की क्षमता पर बुरा असर पड़ रहा है. इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी से जुड़ी एक घटना का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया, 'मेरी बेटी ने कहा था कि उत्तर प्रदेश के स्कूली बच्चों को जरूरी प्रोटीन के लिए चिकन खाना जरूरी
नाडर ने कहा कि स्कूली बच्चों को पोषण की बहुत जरूरत होती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ज्यादातर लोग चावल नहीं खाते हैं. इस क्षेत्र में रोटी ज्यादा पसंद की जाती है. आप तुरंत बनी रोटी खाएंगे तो आपको फायदा होगा
दशहरा को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बताते हुए शिव नाडर ने कहा कि अपने अंदर के राक्षस को मारने की जद्दोजहद पूरे जीवन चलती रहती है. दशहरा के दिन लोग राम की रावण पर और धर्म की अधर्म पर जीत का जश्न मनाते हैं. इसस पहले सुबह संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आरएसएस के वार्षिक विजयदशमी कार्यक्रम में शस्त्र पूजा की. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी , जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस भी कार्यक्रम में मौजूद रहे. नाडर के अलावा रतन टाटा, राहुल बजाज और अजीम प्रेमजी भी संघ मुख्यालय पहुंचे
Tuesday, October 8, 2019
विजय दशमी असत्य पर सत्य की, अन्याय पर न्याय, हिंसा पर अहिंसा की जीत का त्योहार:रघुवर दास;कहा,धारा 370 का खात्मा आसुरी शक्तियों का विनाश
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि विजय दशमी असत्य पर सत्य की, अन्याय पर न्याय, हिंसा पर अहिंसा की जीत का त्योहार है। इसी दिन भगवान राम ने रावण का और मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। आज के समय में हमारे देश में कई असुरी शक्तियां पनप रही हैं। उनका खात्मा करने का प्रण लेने का दिन है आज। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश में धारा 370 का खात्मा कर इसी प्रकार की एक असुरी शक्ति का विनाश किया और कश्मीर को वास्तविक रूप से भारत का हिस्सा बनाया। इसी प्रकार आतंकवादियों के खिलाफ कड़े कानून बनाकर उनके मनोबल को तोड़ा है। यह सब मजबूत इच्छा शक्ति के कारण संभव हो पाया है। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने मोराहबादी व अरगोड़ा स्थित रावन दहण कार्यक्रम में कहीं।
गौरव का दिन
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि आज ही वायु सेना दिवस है। हमारे रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह सबसे घातक युद्धक विमान राफेल का भारतीय संस्कृति के अनुसार शस्त्र पूजन कर ग्रहण किया। यह हम सब के लिए गौरव का दिन है।
राष्ट्रविरोधी शक्तियों को समाप्त करने का संकल्प लेने का दिन
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि हमारे राज्य में भी कई असुरी राष्ट्रविरोधी शक्तियां व्याप्त हैं। हमें उनको समाप्त करना का संकल्प लेना है। हमारे लिए राष्ट्र सबसे पहले और सर्वोपरी है। हमें सभी को एक सूत्र में बांध कर इन शक्तियों से निपटना है। किसी के बहकावे में न आकर हमें एकजूट रहना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्लास्टिक रूपी असुर का भी हमें खात्मा करना है। हमें प्रण लेना है कि सिंगल यूज प्लास्टिक को हम अपने जीवन से निकाल बाहर करेंगे। यह हमारी आनेवाली पीढ़ी के लिए बहुत जरूरी है।
कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री श्री सीपी सिंह, रांची सांसद श्री संजय सेठ, हटिया विधायक श्री नवीन जायसवाल, रांची के डिप्टी मेयर श्री संजीव विजयवर्गीय, पंजाबी हिंदू बिरादरी और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन कमेटी, अरगोड़ा के वरीय पदाधिकारी व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
रामगढ़ में छात्र की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया
गौतम दशरथ महतो का इकलौता पुत्र था. इस घटना के बाद परिजनों के दुर्गा पूजा की खुशी मातम में बदल गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि गौतम अपनी रेंजर साइकिल से रविवार सुबह रजरप्पा मंदिर घूमने निकला था।
Subscribe to:
Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...
-
#रांची : झारखंड में चीफ मिनिस्टर हेमंत सोरेन के कैबिनेट का विस्तार मंगलवार 28 जनवरी को शाम 4 बजे होगा। मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने मंत्रिम...