Friday, November 1, 2019

हज कमेटी ने नियुक्त किया जिला स्तरीय खादिमूल हुज्जाज की सूची



 राँची । झारखंड हज कमेटी के चेयरमैन जनाब रिजवान खान ने आज पूरे झारखंड के जिला स्तरीय खादिमूल हुज्जाज की सूची जारी की है । जिनका दायित्व होगा कि वह अपने-अपने जिला में वर्ष 2020 में जाने वाले लोगों को मदद करें और उनकी परेशानियों को आसान कराने में अपना योगदान दें । ताकि लोग आराम से अपने कार्यो को निपटा सके। 
 बताया कि यह कार्य में लगाए गए लोगों को निशुल्क सेवा देना है इसके लिए किसी तरह के कोई वेतन इत्यादि नहीं है यह सवाब जारिया कार्य है।
 हज कमेटी के चेयरमैन रिजवान खान साहब की यह पहल बहुत बेहतरीन है और अल्लाह से दुआ है कि रिजवान खान साहब को उनके नेक मकसद को कामयाब करें और हमें उम्मीद है कि वर्ष 2020 और उसके आगे भी लोगों को उनके द्वारा राज्य सरकार के द्वारा ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।

Thursday, October 31, 2019

पत्रकारों, वकीलों और व्हाट्सएप सॉफ्टवेयर का उपयोग करने वाले लोगों पर निशाना साधने के लिए....

पत्रकारों, वकीलों और व्हाट्सएप सॉफ्टवेयर का उपयोग करने वाले लोगों पर निशाना साधने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार को निशाना बनाने के लिए विपक्ष ने ताजा गोला बारूद दिया है।

 व्हाट्सएप स्पायवेयर के कम से कम दो पीड़ित खुले में बाहर आए हैं ताकि यह पुष्टि की जा सके कि वे कथित स्नूपिंग के संबंध में फेसबुक के स्वामित्व वाले चैटिंग ऐप के साथ संचार में थे।

 मानवाधिकार कार्यकर्ता बेला भाटिया और निहाल सिंह राठौड़ - भीमा कोरेगांव मामले से जुड़े एक वकील - ने व्हाट्सएप द्वारा अलर्ट प्राप्त करने की पुष्टि की है कि उनके फोन दो सप्ताह की अवधि के लिए मई 2019 तक अत्याधुनिक निगरानी में थे।

 स्क्रॉल.इन के अनुसार, 10 कार्यकर्ताओं ने व्हाट्सएप से संदेश प्राप्त करने की पुष्टि की और उन्हें अवैध जासूसी के बारे में बताया।  अन्य आठ हैं जगदलपुर लीगल एड ग्रुप की शालिनी गेरा, दलित अधिकार कार्यकर्ता डिग्री प्रसाद चौहान, अकादमिक आनंद तेलतुम्बडे, छत्तीसगढ़ के शुभ्रांशु चौधरी, दिल्ली से पीपुल्स यूनियन फॉर डेमोक्रेटिक राइट्स के आशीष गुप्ता, दिल्ली विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर सरोज गिरि, पत्रकार सिदांत सिब्बल।  और स्वतंत्र पत्रकार राजीव शर्मा।

 व्हाट्सएप के भारत में पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के निगरानी के लक्ष्य होने के बाद यह आया है।  अवैध जासूसी के शिकार लोग इजरायली स्पाइवेयर, पेगासस का उपयोग करते हुए अज्ञात संस्थाओं द्वारा जासूसी करने वालों में से थे, जो एक इज़राइली कंपनी द्वारा बनाया गया एक सॉफ्टवेयर है।

 व्हाट्सएप ने कहा कि वह NSO ग्रुप, इजरायली सर्विलांस फर्म पर मुकदमा कर रहा था, जो कथित तौर पर प्रौद्योगिकी के पीछे है जिसने अनाम संस्थाओं की जासूसों को लगभग 1,400 उपयोगकर्ताओं के फोन में हैक करने में मदद की।

 ये उपयोगकर्ता चार महाद्वीपों में फैले हुए हैं और इनमें राजनयिक, राजनीतिक असंतुष्ट, पत्रकार और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल हैं।

13 लाख निजी विद्यालय के शिक्षकों पर लटकी तलवार


एनसीटीई द्वारा NIOS से किए गए डीएलएड कोर्स को सरकारी शिक्षक नौकरी में अमान्य कर दिए जाने से देशभर के 13 लाख निजी विद्यालय के शिक्षकों पर तलवार लटक गई है । दरअसल सरकार ने निजी विद्यालय के शिक्षकों त किए जाने के चलते राष्ट्रीय मुक्त विश्व विद्यालयीन संस्थान यानी NIOS ( किली से डीएलएड पाठ्यक्रम कराया , जिसका रिजल्ट हाल ही में जारी हुआ है । लेकिन निजी विद्यालय के शिक्षकों ने सरकारी शिक्षक की नौकरी की चाह में इस कोर्स में गहरी दिलचस्पी दिखाई । प्रदेश में गत माह संपन्न हुईवर्ग 2 कीशिक्षक पात्रता परीक्षा में भी NIOS को डिग्री के आधार पर हजारों ऐसे शिक्षकों ने परीक्षा भी दे दी है । अब उन्हें सरकारी नियुक्ति का इंतजार है । लेकिन एनसीटीई ने हाल ही में कह दिया है कि नीओस से डीएलएड सरकारी शिक्षक नौकरी में अमान्य है । और इसी के साथ भूचाल आ गया है और मामला केंद्रीय कैबिनेट व प्रधानमंत्री तक पहुंच गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसर प्रदेश में करीब 3 लाख जवकि देशभर में 13 लाख निजी विद्यालयों के शिक्षकों ने नीओस से डीएलएड किया है । एनसीटीई के फैसले अब अभ्यर्थियों में चिंता व्याप्त हो गई दरअसल निजी विद्यालय के शिक्षकों ने नौकरी की आस में NIOS से डीएलाड किया कि उन्हें सरकारी भर्ती में इसकी मान्यता मिलेगी । लेकिन गत दिनों एनसीटीई ने इस पाठ्यक्रम को सरकारी शिक्षक नौकरी के लिए अमान्य कर दिया नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग( एनआईओएस ) की ओर से आयोजित विशेष डीएलएड को बतौर शिक्षक नियुक्ति के लिए मान्यता न देने का मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंच गया बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट प्रधानमंत्री ने इस मामले पर चिंता और मानव संसाधन विकास मंत्री पोखरियल निशंक को इस मामले पर जल्द से जल्द फैसला लेने का निर्देश दिया । प्रधानमंत्री से निर्देश मिलने बाद निशंक ने अधिकारियों से इस बारे सभी पक्षसामने लाने को कहा है । राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षण संस्थान ( एनसीटीई एचआरडी मंत्री को मन्यता न देने फैसले के पीछे अतिरिक्त महाधिवक्ता की राय को आधार बताया है । वहीं एनआईओएस चेयरमैन प्रोफेसर सीबी शर्मा ने अपना पक्ष रखने के लिए समय मांगा है । मालूम हो कि NIOS माध्यम से 15 महीने के डीएलएड कार्यक्रमको निजी विद्यालय के शिक्षकों लिए आयोजित किया गया था अप्रशिक्षित थे और शिक्ष के अधिकार कानून के चलते उनकी नौकरी जाने का खतरा था। साथ ही सरकारी नौकरी में लाभ को देखते हुए उहोंने एनआईओएस से यह कोर्स किया था इस पाठ्यक्रमको लेकर संसद में कनून पारित कर विशेष रूप से मंजूरी ली गई । कोर्स करने के बाद जब बिहार में निजी स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों ने सरकारी भर्ती के लिए आवेदन किया तो बिहार सरकारने एनर मांगी कि शिक्षक भर्ती के लिए क्या नीओससे डीएलएड डिग्री योग्य है , तब एनसीटीई ने इस अमान्य बना दिया । अब यही स्थिति प्रदेश में भी उत्पन्न हो रही है , क्योंकि इस डिग्री के आधार पर गत माह हुईवर्ग दो शिक्षक की परीक्षा में हजारों अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है ।

गिरीडीह के बेंगाबाद छठ घाट में लगी है गंदगी का अम्बार,ग्रामीणों ने की सफाई व ब्रेकेटींग की मांग

 
 


गिरीडीह । बेंगाबाद के मशहूर मन्डा आहर तालाब जहाँ  छठ पर्व में छठव्रतियों व श्रद्धालुओ का जनसमूह उमड़ता है, वर्षो से लोगो का इस तालाब से आस्था और विश्वास जुड़ा हुआ है ।वहाँ इस वर्ष छठव्रतियों पर गिर सकती है गाज ।गंदगी के अलावे मरम्मती के दौरान काफी गहरा खुदाई हो जाने से छठव्रतियों को अर्घ देने में भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। वही बड़ी घटना से इनकार भी नही किया जा सकता है ।

स्वच्छता ओर ब्रेकेटिंग की व्यवस्था नही हुई तो स्थानीय ग्रामीण करेंगे जनप्रतिनिधियो का कड़ा विरोध ।
घाट किनारे गंदगी के अम्बार तो आम बात है शोच भी इतने पड़े है कि लोगो को खड़ा रहना भी मुश्किल हो रहा है ।

स्थानीय सबंधित विभाग जनप्रतिनिधियो में उदासीन रवैये के कारण आस्था विस्वास के पावन पर्व में श्रद्धालुओ के साथ सौतेला ब्यवहार से लोगो मे भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है ।

इधर समाजिक कार्यकर्ता कृष्णा पांडे हेमलाल पांडे वार्ड सदस्य मनोज साव आदि ने अविलम्ब स्वच्छता और ब्रेकेटिंग की ब्यवस्था की मांग की है ।

ट्रेन में अंडा उबाल रहे थे यात्री, सिलेंडर फटते ही 3 बोगियां खाक




पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हुआ. यहां कराची-रावलपिंडी तेजगाम एक्सप्रेस में सिलेंडर में धमाका होने की वजह से तीन बोगियां जल गईं. इस हादसे में 60 लोगों से अधिक की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोग घायल हैं. बताया जा रहा है कि ट्रेन में कुछ लोग अंडा उबाल रहे थे, तभी सिलेंडर में आग लग गई और ये बड़ा हादसा हुआ.

पाकिस्तानी अखबार Dawn ने वहां के रेल मंत्री शेख राशिद के हवाले से लिखा है कि रेल में कुछ यात्री नाश्ता बना रहे थे, इसी वक्त सिलेंडर में धमाका हो गया. इसी वजह से आग फैलती गई और लोग झुलस गए. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, कुछ लोग ट्रेन में अंडे उबाल रहे थे, तभी आग लगी और फैलती गई.

पाकिस्तानी रेल मंत्री शेख राशिद ने कहा कि जिन तीन बोगियों में आग लगी है, दो  इकॉनोमी क्लास की थीं. जबकि तीसरी बोगी बिजनेस क्लास की थी. सोशल मीडिया पर इस हादसे की कुछ तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं...
बता दें कि ये ट्रेन कराची से रावलपिंडी जा रही थी. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सुबह की नमाज़ पढ़ने के बाद यात्री नाश्ता बना रहे थे और तभी सिलेंडर में धमाका हुआ. लगातार दो सिलेंडरों में धमाका हुआ, यही कारण है कि तीन बोगियों में आग फैलती चली गई.

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, तीन बोगियों में करीब 200 से अधिक लोग सवार थे. जो एक जलसे में हिस्सा लेने जा रहा थे. जिन लोगों की हादसे में मौत हुई है, उनमें अधिकतर पुरुष शामिल हैं.

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह चौहान का निधन,देश भर के पत्रकारों में शोक की लहर


 रांची।अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम् वरिष्ठ पत्रकार योगेन्द्र सिंह चौहान का गुरुवार को अहमदाबाद में निधन हो गया । राष्ट्रव्यापी पत्रकार संगठन अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ शीर्ष पत्रकार जिग्नेश कलवाड़ीया ने इसे पत्रकार  जगत और एबीपीएसएस  के लिए बड़ी क्षति बताया है।उन्होने कहा कि पत्रकारिता तथा पत्रकारों के प्रति देश भर में उत्पन्न असुरक्षा की स्थिति को लेकर वे हमेशा संघर्षशील रहे।वहीं संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राकेश सिंह परिहार ने कहा कि वे एक जमीनी पत्रकार थे तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में समाजिक मुद्दों से सदा जद्दो जहद करते रहे, ईश्वर इस पवित्र आत्मा को शांति प्रदान करे।
 एबीपीएसएस के सैय्यद खालिद कैश ने कहा कि चौहान साहब ने अपनी जिंदा दिली से कई बार अपनी बीमारियो यहाँ तक कि हृदय घात तक को चकमा देकर पत्रकार हित का नारा बुलंद किया। ABPSS संगठन के सबसे जांबाज सेनापति के आकस्मिक निधन से सम्पूर्ण संगठन को अपूर्णीय क्षति पहुंची है।
 एबीपीएसएस झारखण्ड  के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश तिवारी ने कहा कि चौहान भैया में गजब की इच्छाशक्ति व साहस था,उप्र के राष्ट्रीय सम्मेलन में उनसे हुई भेंट आजीवन स्मरण रहेगा,जब उन्होनें देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति में कलमकारों के कर्तव्यों व भूमिका पर कई बेबाक राय प्रकट कर सभी पत्रकारों में साहस का संचार कर दिया,वे एक साहसी व स्वाभिमानी पत्रकार थे।साथ ही झारखण्ड इकाई के श्री प्रसाद सोनी,
 प्रीतम पांडेय,दिलीप विश्वकर्मा,शंकर मंडल,राजेन्द्र प्रसाद,बैजनाथ महतो,शमशेर आलम,अंकित सिन्हा,अजीत मिश्रा,मनीष सिंह,कृष्ण कु यादव,दीपक राज आदि ने भी शोक संवेदना व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि प्रकट की।

Wednesday, October 30, 2019

भारत, यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि मंडल ने कश्मीर का दौरा किया

 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूरोपीय संघ के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाक़ात में कहा कि आतंकवाद का समर्थन करने और उसे प्रायोजित करने वालों के ख़िलाफ़ तत्काल कार्यवाही की आवश्यकता है।
सोमवार को होने वाली इस मुलाक़ात में नरेन्द्र मोदी ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि आतंकवाद को तनिक भी सहन करने की नीति होनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने इस मुलाक़ात के बाद जम्मू-कश्मीर का दौरा भी किया।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने उम्मीद जतायी कि सांसदों का देश के विभिन्न हिस्सों का दौरा उपयोगी होगा और जम्मू कश्मीर की यात्रा से उन्हें जम्मू, कश्मीर और लद्दाख क्षेत्रों की सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता की बेहतर समझ हो सकेगी।
भारत के प्रधानमंत्री ने यह उम्मीद भी जतायी कि इससे उन्हें क्षेत्र के विकास और शासन की प्राथमिकताओं के बारे में स्पष्ट दृष्टिकोण मिल सकेगा।
उन्होंने व्यापार करने में सुगमता संबंधी रैंकिंग में सुधार का भी उल्लेख किया जो 2014 में 142 थी और अब 63 हो गयी है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के विशाल आकार, जनसांख्यिकी और विविधता वाले देश के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि वैश्विक लक्ष्य से पांच साल पहले अर्थात 2025 तक भारत टीबी ख़त्म कर देगा। (AK)

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...