गिरीडीह । बेंगाबाद के मशहूर मन्डा आहर तालाब जहाँ छठ पर्व में छठव्रतियों व श्रद्धालुओ का जनसमूह उमड़ता है, वर्षो से लोगो का इस तालाब से आस्था और विश्वास जुड़ा हुआ है ।वहाँ इस वर्ष छठव्रतियों पर गिर सकती है गाज ।गंदगी के अलावे मरम्मती के दौरान काफी गहरा खुदाई हो जाने से छठव्रतियों को अर्घ देने में भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। वही बड़ी घटना से इनकार भी नही किया जा सकता है ।
स्वच्छता ओर ब्रेकेटिंग की व्यवस्था नही हुई तो स्थानीय ग्रामीण करेंगे जनप्रतिनिधियो का कड़ा विरोध ।
घाट किनारे गंदगी के अम्बार तो आम बात है शोच भी इतने पड़े है कि लोगो को खड़ा रहना भी मुश्किल हो रहा है ।
स्थानीय सबंधित विभाग जनप्रतिनिधियो में उदासीन रवैये के कारण आस्था विस्वास के पावन पर्व में श्रद्धालुओ के साथ सौतेला ब्यवहार से लोगो मे भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है ।
इधर समाजिक कार्यकर्ता कृष्णा पांडे हेमलाल पांडे वार्ड सदस्य मनोज साव आदि ने अविलम्ब स्वच्छता और ब्रेकेटिंग की ब्यवस्था की मांग की है ।

No comments:
Post a Comment