Friday, November 1, 2019
छठ व्रतियों के बीच केला और नारियल का दान
संजय विजित्वर (हाजीपुर)। हाजीपुर रेलवे जंक्शन परिसर स्थित शिव मंदिर पर छठ व्रतियों के लिए खरना के दिन केला और नारियल का दान हाजीपुर रेलवे जंक्शन परिसर स्थित गाड़ी पड़ाव के संवेदक बासकित राय और उनके सहयोगियों के द्वारा किया गया। दानशीलता का यह परिचय देने में जीआरपी थानाध्यक्ष सिंहेश कुमार सिंह ,मुन्ना जी, अशोक बाबा, बाबू भाई ,आमोद पांडे ,रामू जी ,इंजीनियर संजीत विटाली राय तथा अन्य सहयोगियों के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बासकित राय ने बताया कि दान करने से मां प्रसन्न होती हैं और उनके मन में दान शीलता की भावना गत कई वर्षों से है और यह पहला मौका नहीं है जब केला और नारियल का दान किया जा रहा है विगत दस वर्षों से दान किया जा रहा है और साल में ऐसे कई अवसर हैं जैसे सावन मास में कावड़ियों के लिए भंडारा , अष्टयाम के अवसर पर भंडारा,दुर्गा पूजा के अवसर पर भंडारा किया जाता है। इस कार्य में कई लोग उनको सहयोग करते हैं। दूसरी ओर जीआरपी थानाध्यक्ष सिंहेश कुमार सिंह ने भी हाजीपुर रेलवे जंक्शन पर गाड़ी के यात्रियों के बीच केला और नारियल का दान किया जिसमें बासकित राय और उनके सहयोगी ने सहयोग किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस वालों के दिल में भी दानशीलता की भावना होती है और ड्यूटी के क्रम में यह पुनीत भावना जगी है तो इसी का एक परिचय छठव्रतियों के लिए इस दान के रूप में किया जा रहा है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...

No comments:
Post a Comment