Monday, October 28, 2019

दीपावली की रात हत्यारों नें पति पत्नी और पुत्री की गोलियाँ बरसाकर की निर्ममतापूर्वक हत्या,बाद में हथियार लहराते चले गये


बेगूसराय । सिंघौल ओपी थाना क्षेत्र के मचहा गांव में रविवार की रात लगभग 10:30 बजे में चार से पाँच की संख्या में हथियार के साथ आये अपराधियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या करके आराम से हथियार लहड़ाते हुए चलते बने। तीनों मृतको की पहचान मचहा गांव निवासी अशोक सिंह के 40 वर्षीय पुत्र कुणाल सिंह तथा मृतक की पत्नी 35 वर्षीया कंचन देवी और उनकी पुत्री 17 वर्षीया इंटर की छात्रा सोनम कुमारी के रूप में हुई ।घटना की सूचना मिलते ही मचहा गांव समेत आसपास के गांव में सनसनी फैल गई ।दीवाली का पर्व मना रहे लोगों में मातमी सन्नाटा पसर गया ।घटना के बाद मचहा गांव के ग्रामीण कुछ भी बताना नहीं चाह रहे थे। सूचना मिलते ही देर रात्रि में एसपी आकाश कुमार ,सदर डीएसपी राजन सिन्हा ,मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजविन्दु प्रसाद ,नगर थाना अध्यक्ष अमरेंद्र झा और सिधौल ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार सशस्त्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी और डीएसपी ने मिलकर घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के बड़े पुत्र शिवम और छोटे पुत्र सत्यम के अलावे अन्य ग्रामीणों से घटना के संबंध में गहण पूछताछ की, तथा शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर देर रात्रि में बेगूसराय सदर अस्पताल पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया ।पुलिस के द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह रात्रि में छापेमारी की गई ।लेकिन कोई सफलता पुलिस को हाथ नहीं लगी ।घटनास्थल पर से पुलिस ने मृतकों के पास से 16 गोली का खोखा बरामद किया है।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...