बाढ़। अथमलगोला थाना अंतर्गत जमालपुर निवासी हीरा मिस्री का बीस वर्षीय पुत्र शशि कुमार अपने परिजनों के साथ स्नान करने हेतु उक्त पुल घाट पर पहुंचा था।जहां स्नान करने के क्रम में वह डूब गया। घाट पर उपस्थित स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर से तलाश करते हुए इस घटना की सूचना तत्काल प्रशासन को दी। घटना की सूचना मिलते ही वरीय उपसमाहर्ता सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित अनुराग, अंचलाधिकारी पंकज कुमार और थानाध्यक्ष उत्तम कुमार के निर्देश पर स्थानीय गोताखोरों ने काफी देर तक प्रयास किया। लेकिन सफलता नही मिली।तत्पश्चात अधिकारियों ने एनडीआरएफ की टीम को बुलवाया। हालांकि देर शाम तक कड़ी मशक्कत के बाबजूद इस टीम को भी सफलता नही मिल पाई है।अंततः तलाशी अभियान रोकना पड़ गया।घटनास्थल पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते डटे रहे।इधर डूबे हुए युवक के परिजनों के आंसू थमने का नाम नही ले रहे है।उक्त युवक के चाचा अनिल शर्मा ने बताया कि शशी स्वभाव से मिलनसार था।महापर्व के समय मे ही विपत्ति का ऐसा पहाड़ टूटा है।जिससे पूरा परिवार तो मर्माहत है ही गावँ में भी मातम सा छा गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...
-
#रांची : झारखंड में चीफ मिनिस्टर हेमंत सोरेन के कैबिनेट का विस्तार मंगलवार 28 जनवरी को शाम 4 बजे होगा। मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने मंत्रिम...

No comments:
Post a Comment