Sunday, October 27, 2019
गिरीडीह के पारसनाथ स्टेशन के निकट मिली एक व्यक्ति की लाश
रिपोर्ट: युगल किशोर। निमियाघाट। निमियाघाट थाना अंतर्गत पारसनाथ रेलवे स्टेशन से निमियाघाट स्टेशन के बीच रोशना टुंडा के रेलवे फाटक से 500 मीटर की दूरी पर डाउन रेलवे लाइन के ट्रैक में पोल संख्या 313/20 -21 के मध्य एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। पूछने पर रेलवे कर्मचारी के टीमैन निर्मल गोप ने बताया कि रविवार को सुबह जब 6:30 बजे रेलवे लाइन से गुजर रहा था तभी देखा कि एक व्यक्ति की लाश डाउन रेलवे लाइन पर पड़ी है ।जिसके बाद निमियाघाट रेलवे स्टेशन मास्टर को सूचित किया। जिसके बाद गोमो के आरपीएफ, जो निमियाघाट स्टेशन पर कार्यरत है, आरपीएफ के पुलिस जवान एस. आर. पाठक को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे।जिसके बाद गोमो जीआरपी को सूचना दिया गया। जीआरपी ने कहा कि घटनास्थल उनके क्षेत्र से बाहर है ।
जीआरपी ने कहा कि मामला नजदीकी थाना का है । जिसके बाद निमियाघाट थाना प्रभारी ने एएसआई धनंजय कुमार को भेज कर लाश को अपने कब्जे में लेकर निमियाघाट थाना लाया।जिसके बाद निमियाघाट प्रभारी ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में 200 आईइडी मिले लोहरदगा के कोरगो जंगल में माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुर...


No comments:
Post a Comment