अमेरिकी ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के प्रमुख ने कहा कि इस्लामिक स्टेट के सरगना अबू बक्र-अल बगदादी का अंतिम संस्कार अमेरिका के सशस्त्र संघर्ष कानून के अनुरूप किया गया है । इससे पहले अलकायदा सरगना ओसामा बिन-लादेन को इसी तरह समुद्र में दफनाया गया।ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के प्रमुख जनरल मार्क मिले ने पत्रकारों से कहा, 'बगदादी के शव को फोरेंसिक डीएनए जांच के लिए एक सुरक्षित केंद्र ले जाया गया था ताकि उसकी पहचान की पुष्टि की जा सके और उसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया. यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इसे उचित तरीके से किया गया.'
जनरल मिले ने एक सवाल के जवाब में बताया कि अमेरिकी बलों को घटनास्थल (बगदादी जहां मारा गया) से आईएसआईएस से जुड़ी और भविष्य की उनकी योजनाओं से संबंधी सामग्री भी मिली. ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के प्रमुख ने कहा, 'वहां से कुछ सामान भी मिला है. पूरी जांच होने तक मैं उसके बारे में अधिक जानकारी नहीं देना चाहूंगा....'
जनरल मिले ने बताया कि अमेरिकी बलों ने बगदादी के दो साथियों को भी पकड़ा है. उन्होंने कहा, 'दो पुरुषों को पकड़ा गया है जो अभी हिरासत में हैं.'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर-पश्चिमी सीरिया में अमेरिका के विशेष बलों के हमले में बगदादी के मारे जाने की घोषणा की थी. बताया गया था कि उत्तरपश्चिमी सीरिया में अमेरिका के स्वान दस्ते ने एक तरफ से बंद सुरंग में आईएस सरगना का पीछा किया और जब उसके पास बचने का कोई रास्ता नहीं बचा तो उसने आत्मघाती जैकेट में विस्फोट करके खुद को और तीन अन्य को उड़ा लिया था.

No comments:
Post a Comment