Monday, November 11, 2019

अलविदा टीएन शेषण: देश मे चुनाव सुधार का अग्रदूत रहे पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषण का निधन






देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषण का 86 वर्ष की उम्र में रविवार को निधन हो गया। चेन्नई स्थित अपने आवास पर टीएन शेषण ने आखिरी सांस ली। भारत में चुनाव आयोग को साख दिलाने में टीएन शेषण का अहम योगदान माना जाता है। वे दिसंबर 1990 से दिसबंर 1996 तक भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर रहे।

चुनाव आयोग की दिखलाई ताकत:
तमिलनाडु कैडर के आईएएस अधिकारी रहे टीएन शेषन भारत के 10वें चुनाव आयुक्त बने थे। उनका कार्यकाल 12 दिसंबर, 1990 से 11 दिसंबर, 1996 तक रहा था। शेषन ने अपने कार्यकाल में स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए नियमों का कड़ाई से पालन किया गया। सख्ताई के कारण उनका सरकार और कई नेताओं से विवाद हुआ था।

बिहार में चार बार रद्द किए चुनाव:
टीएन शेषन ने चुनाव सुधार की शुरूआत 1995 में बिहार चुनावों से की थी। चुनावों में धांधली के लिए बिहार बुरी तरह बदनाम था। उन्होंने बिहार में कई चरणों में चुनाव कराए, यहां तक कि चुनाव तैयारियों को लेकर वहां कई बार चुनाव की तारीखों में बदलाव भी किया। उन्होंने बिहार में बूथ कैप्चरिंग रोकने के लिए सेंट्रल पुलिस फोर्स का इस्तेमाल किया। शेषन के इस कदम पर लालू यादव ने उन्हें खुलेआम चुनौतियां दी थीं। उन्होंने चार बार बिहार चुनाव की तारीखों में बदलाव किया था। जरा सी भी गड़बड़ी मिलने पर वह फौरन तारीख बदल देते थे। उस दौरान बिहार में चुनावों में बड़ी संख्या में बूथ कैप्चरिंग, हिंसा और गड़बड़ी होती थी। शेषन ने इसे चुनौती के रूप में लिया। निष्पक्ष चुनाव के लिए पहली बार उन्होंने चरणों में वोटिंग कराने की परंपरा शुरू की। पांच चरणों में बिहार का विधानसभा चुनाव कराया। बिहार का वह चुनाव मील का पत्थर बना था।

अलविदा शेषण!

Sunday, November 10, 2019

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पहली सूची जारी,10सिटींग एमएलए के टिकट कटे


झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पहली सूची जारी कर दी है. जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्प्रेंस कर जारी किया सूची। 
पहले चरण में 13 सीटों पर चुनाव होना है चुनाव. कुल 52 सीटों पर घोषणा हुई है.
जमशेदपुर ईस्ट- रघुवर दास
लक्ष्मण गिलुआ- चक्रधरपुर
राजमहल- अनंत ओझा
बोरियो- सूर्या हांसदा
लिट्टीपाड़ा- डेनियल किस्कू
महेशपुर- मिस्त्री सोरने
जामताड़ा- विरेंद्र मंडल
दुमका- लुईस मरांडी
मधुपुर- राज पालिवाल
सारठ- रणधीर सिंह
गोड्डा- अमित मंडल
महगामा- अशोक भगत
कोडरमा- नीरा यादव
बरही- मनोज
हजारीबाग- जायसवालचतरा
शिकारीपाड़ा- 
- जनार्दन पासवान
गिरिडीह- निर्भय शाहबादी
बेरमो- योगेशव्रर महतो
धनबाद- राज सिन्हा
बाघमारा- ढुल्लू महतो

आरपीएन सिंह, प्रभारी यूपीए, झारखण्ड के खिलाफ शो कॉज नोटिस जारी




नोडल पदाधिकारी एमसीएमसी कोषांग-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, रांची ने जारी किया नोटिस 

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ा है मामला

दो दिनों के अंदर मांगा गया है जवाब, अन्यथा होगी कार्रवाई 

रांची।आसन्न झारखण्ड विधानसभा चुनाव-2019 की घोषणा के साथ ही रांची जिलाभर में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। उक्त हेतु जिला प्रशासन(निर्वाचन) की एवं विभिन्न कोषांगों ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने हेतु अपनी कमर कस ली है। 

इसी क्रम में नोडल पदाधिकारी एमसीएमसी कोषांग-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, रांची ने आरपीएन सिंह, प्रभारी यू0पी0ए0, झारखण्ड के ख़िलाफ़ एक नोटिस जारी करते हुए 48 घण्टों के अंदर जवाब मांगा है। 

*क्या है आरोप?*

नोडल पदाधिकारी एमसीएमसी कोषांग, रांची श्री लोकेश मिश्रा ने नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि दिनांक-08.11.2019 को एक दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार के अनुसार प्रेस क्लब, रांची में बगैर अनुमति के आपके द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया है। जो कि प्रथम दृष्टया आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला है। 

इसके साथ ही पत्र प्राप्ति के दो दिनों के अंदर उनसे जवाब मांगते हुए कहा है कि आप अपना पक्ष स्पष्ट करें एवं क्यों न आपके खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की जाए। 

*पूर्व में आरजेडी लोकतांत्रिक पार्टी के खिलाफ भी दर्ज हो चुकी है एफआईआर*

आरजेडी लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष की उपस्थिति में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई थी। जबकि उक्त हेतु जिला प्रशासन(निर्वाचन) या सिंगल विंडो सिस्टम से किसी भी प्रकार की इजाजत नहीं ली गयी थी। जो कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला है। 

फलाइंग स्क्वाड की शिकायत पर अनुमंडल पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी, एमसीएमसी के निदेश पर पार्टी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। 

गौरतलब है कि झारखण्ड विधानसभा चुनाव-2019 के तहत रांची जिला के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में दिनांक-07.12.2019 एवं दिनांक- 12.12.2019 को मतदान डाला जाएगा। 


अयोध्या फैसले व मोहम्मद साहब की जयंती को ले जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी; जगह जगह पूलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने किए फ्लैग मार्च

 
गिरीडीह । अयोध्या फैसले व मोहम्मद पैगंबर साहब की जयंती के मद्देनजर जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी तथा विभिन्न स्थानों पर पूलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। जिले के बिरनी सरिया बगोदर डुमरी देवरी बेंगाबाद  जमुआ आदि प्रखंडों में  पूलिस के जवान भारी संख्या में मौजूद रहे।वहीं जिले व प्रखंडो के आला अधिकारियों ने गस्ती की। अयोध्या मामले पर आनेवाले सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को लेकर प्रशासन पुरी तरह से सतर्क है । बगोदर में चप्पे चप्पे पर सशस्त्र पुलिस जवान को तैनात किया गया है ।
बगोदर सरिया डीएसपी बिनोद कुमार महतो थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि बगोदर में दो सौ फोर्स लगाया गया है।बगोदर नेहरू चौक के पास तैनात पुलिस प्रशासन हेंसला मे फ्लैग मार्च में  डीएसपी थाना प्रभारी सीओ आशुतोष ओझा शामिल  रहे ।उधर डुमरी अनुमंडल क्षेत्र के डुमरी व निमियाघाट थाना क्षेत्रों में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने डुमरी थाना क्षेत्र के धावाटांड,बेहरासूईयाडीह,मंझलाडीह,कुलगो,नावटाँड,डुमरी,जामतारा,बिरपोक,तेलखारा आदि विभिन्न क्षेत्रों तथा निमियाघाट थाना क्षेत्र के लक्ष्मणटुंडा,रोशनाटुंडा,निमियाघाट,पोरदाग,खांकीखुर्द,
लोहेडीह आदि सहित दर्जन भर गांव में गुजरे फ्लैग मार्च का प्रभाव क्षेत्र में पड़ा।समाचार लिखे जाने तक सभी स्थानों पर शांति व सद्भाव का वातावरण था वहींं दोनों संप्रदाय के लोगों ने अयोध्या मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले का स्वागत किया गया और सभी ने राष्ट्र की एकता अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का वचन दिया।फ्लैग मार्च में सीओ डुमरी रवि भूषण प्रसाद पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश सिंह डुमरी थाना प्रभारी अशोक प्रसाद निमियाघाट थाना प्रभारी विकास पासवान सीआई जितेन्द्र प्रसाद आदि शामिल थे

Saturday, November 9, 2019

पूरे सप्ताह 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहेगा प्रशासन, मुख्य सचिव का आदेश ;अयोध्या मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के आलोक में सभी डीसी व एसपी को सख्त निर्देश


(संकेेेत)
 
रांची । अयोध्या मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के आलोक में राज्य प्रशासन ने विधि व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। मुख्य सचिव डॉ. डी के तिवारी ने राज्य के सभी 24 जिलों के उपायुक्त और आरक्षी अधीक्षकों को पूरे सप्ताह 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहने का सख्त निर्देश दिया है। वहीं फोर्स को किसी भी स्थिति से तत्काल निबटने के लिए रात-दिन अलर्ट मोड में रखने का निर्देश दिया है। शहर से लोकर गांवों तक सुरक्षा तंत्र को चाक-चौबंद रखने को कहा है। फिलहाल किसी भी तरह के धार्मिक-सामाजिक आयोजनों की अनुमति नहीं देने का निर्देश दिया है। मुख्य सचिव ने सभी कार्यालय लगातार खोलने और जो भी अधिकारी व कर्मी छुट्टी पर हैं, उनकी छुट्टियां रद्द कर तत्काल काम पर लौटने का निर्देश दिया है। उपायुक्त और आरक्षी अधीक्षकों को कार्यालय से बाहर निकल कर एक साथ लगातार इलाके में घूमने और शांतचित होकर कोई भी तात्कालिक फैसला लेने की स्वतंत्रता दी है। साथ ही निर्देश दिया है कि पुलिस गश्ती हर इलाके में लगातार हो, ताकि अमन पसंद लोग सुरक्षित महसूस करें और असामाजिक तत्वों पर भी नजर बनी रहे। मुख्य सचिव झारखंड मंत्रालय में विधि व्यवस्था को लेकर आलाधिकारियों के साथ सभी डीसी व एसपी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुखातिब थे। 

सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखें

मुख्य सचिव ने किसी भी अफवाह को ससमय रोकने के लिए सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के आपत्तिजनक कंटेंट पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। उसका खंडन करें और उसके प्रसार पर रोक लगाएं। उपायुक्तों और आरक्षी अधीक्षकों को हर छोटी-बड़ी सूचना और घटना को गंभीरता से लेने तथा तत्काल उससे राज्य मुख्यालय को भी सूचित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि कही की घटना को स्थानीय बता सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अफवाह फैलाने और सद्भावना बिगाड़ने की कोशिश पूर्व में देखने-सुनने में आती रही है, ऐसे पोस्ट पर भी नजर बनाए रखें। 

कहीं भी भीड़ नहीं जुटने दें

मुख्य सचिव ने सभी धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस पड़ाव सहित अन्य सार्वजिनक स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा वहां फोर्स तैनात करने का निर्देश दिया है। साथ ही जरूरत के अनुसार फ्लैग मार्च भी करने को कहा है। उन्होंने उपायुक्त व आरक्षी अधीक्षकों से कहा कि वे स्थिति के अनुसार स्कूल-कॉलेज बंद करने का निर्णय लें। जरूरत महसूस होने पर शराब की दुकानें भी बंद कराएं। वहीं कहीं भी भीड़ इकट्ठी नहीं होने दें। भीड़ होने पर तत्काल कार्रवाई करें। हर समाज के मानिंद लोगों के संपर्क में रहें और उन्हें विश्वास में लेकर विधि-व्यवस्था का संधारण करें। साथ ही निर्देश दिया है कि कहीं भी लवारिस हालत में पड़े सामान पर भी नजर रखें और उसका निष्पादन करें। वाहन चेकिंग लगातार करें। सभी थाना से लगातार सूचना संग्रहित करने और उस पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कारागारों पर भी विशेष नजर बनाए रखने का निर्देश दिया। डीजीपी कमल नयन चौबे ने सभी एसपी से कहा कि वे विधि-व्यवस्था के संधारण में अपने अनुभव व कौशल का भरपूर इस्तेमाल करें। पूर्व से चिह्नित गड़बड़ी वाले इलाके पर विशेष नजर रखने और एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया।

*बैठक में ये थे उपस्थित*

मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह श्री सुखदेव सिंह, डीजीपी कमल नयन चौबे, डीजी मुख्यालय पीआरके नायडू, एडीजी अजय कुमार सिंह, एडीजी मुरारीलाल मीणा, आइजी नवीन कुमार सिंह तथा आइजी साकेत कुमार उपस्थित थे।

Thursday, November 7, 2019

कांग्रेस और आरजेडी के साथ मिल कर विधानसभा चुनाव लड़ेगा जेएमएम:हेमंत



रांची। बीजेपी के खिलाफ एक मजबूत महागठबंधन बनाने को लेकर सीटों के बीच जो पेंच फंसा है उसे सुलझने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और कांग्रेस के नेताओं ने एक बैठक की.बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में जेएमएम कार्यकारी अध्य़क्ष ने यह ऐलान कर दिया कि उनकी पार्टी कांग्रेस और आरजेडी के साथ मिल कर चुनावी मैदान में उतरेगी.
दोनों दलों के नेताओं के बीच यह बैठक हेमंत के आवास पर हुई. इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और प्रदेश कांग्रेस सह-प्रभारी मैनुल हक उपस्थित थे.
बैठक में आरजेडी अध्य़क्ष तेजस्वी यादव के भी भाग लेने की बात थी. लेकिन वे देर से पहुंचे. उनके पहुंचने के बाद शीर्ष नेताओं के बीच विचार-विमर्श हुआ. महागठबंधन के तहत किस नेता के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जायेगा, इस पर आलमगीर आलम ने कहा कि अगले 24 घंटे में इसकी घोषणा कर दी जायेगी.
*24 घंटे में फंसी सीटों का होगा निपटारा*
कुछ सीटों के साथ कांग्रेस और आरजेडी के साथ फंसे पेंच के सवाल पर हेमंत सोरेन ने कहा कि इस पर चिंता करने की जरूरत नहीं है. पेंच को सुलझाने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम हो रहा है.
*81 सीटों पर चुनाव लड़ना है.*
 जल्द ही सभी दल बैठ कर इसकी घोषणा करेंगे. आलमगीर आलम ने कहा कि कांग्रेस दोनों दलों के साथ गठबंधन करने जा रही है. इसमें कोई संशय नहीं है. अगले 24 घंटे में नेता सहित सभी सीटों पर जो पेंच फंसा है, उसका खुलासा कर दिया जायेगा.
44, 30 और 7 का समीकरण
इस बीच सूत्रों का कहना है कि तीन दलों के बीच सीटों की संख्या तय हो गयी है. जेएमएम जहां 44 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं कांग्रेस के पाले में 30 सीटें और आरजेडी को 7 सीट मिलने की बात की जा रही है.इसमें सीटिंग और दूसरे स्थानवाली सीटों पर संबंधित पार्टी चुनाव लड़ेगी. वहीं घाटशिला, रांची, गुमला, सिसई जैसी पेंच वाली सीटों पर इन दलों के बीच बातचीत जारी है.

Tuesday, November 5, 2019

Akshay Kumar teams up with B Praak for his first-ever music video




Mumbai. 
After the massive success of the popular track Teri Mitti earlier this year from Akshay Kumar's historical epic Kesari, the actor collaborates with Punjabi singer B Praak yet again for his first-ever music video. The song titled Fillhal is written by lyricist Jaani. 

Talking about this collaboration, Akshay says, “Having experienced the magic of B Praak’s voice firsthand with Teri Mitti from my film Kesari, there was not much needed to convince me to come onboard for ‘Fillhal.’ And to top it off the lyrics are so beautiful, it’s impossible to not feel anything.  When I met with the lyricist, Jaani he told me it’s his best written song till date and I couldn’t agree more. This brilliant combination of a soulful voice and lyrics to match got me to make my music video debut.”

The music video also featuring Punjabi actor Ammy Virk and actress Nupur Sanon is a heart wrenching love ballad.

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...