रांची । आज दिनांक 11/11/2019 को आम आदमी पार्टी के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन प्रेस क्लब राँची में किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के द्वारा प्रत्याशियों कि पहली सूची जारी की गई, जिसमें राँची समेत कुल 15 विधानसभाओं से पार्टी के प्रत्याशियों कि घोषणा की गयी।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुये पार्टी के प्रदेश संयोजक श्री जयशंकर चौधरी ने कहा कि पार्टी पुरे दमखम से झारखंड में चुनाव लड़ेगी।अभी पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जा रही है और अगले सप्ताह तक प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की जायेगी। आगामी 12 नवंबर को पार्टी के द्वारा मेनिफेस्टो जारी किया जायेगा। आम आदमी पार्टी के बढ़ते क्रियाकलाप को देखते हुये लगातार भारी संख्या में लोग पार्टी के साथ तेजी से जुड़ रहे हैं। आगामी 12 नवंबर को भाजपा, कांग्रेस समेत विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ० अजय कुमार के हाथों पार्टी में शामिल होंगे। सता पक्ष की नाकामी और बिखरे हुये विपक्ष के बीच आम आदमी पार्टी के लिये झारखंड में बेहत्तर अवसर है और लोग बढ़ी उम्मीद के साथ आम आदमी पार्टी को देख रहे हैं। 2024 विधानसभा चुनाव जीतकर हम झारखंड में अपने दम पर सरकार बनायेंगे। जिसकी शुरूआत हमने अभी से कर दिया है। झारखंड में हम युवाओं और महिलाओं को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। आज झारखंड में वर्तमान नेतृत्व को बदल देने की जरूरत है।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री प्रेम कुमार ने कहा कि सारे कार्यकर्ता पुरे उत्साह के साथ अलग-अलग विधानसभाओं में चुनाव कि तैयारी में लगे हैं।आज पार्टी कि ओर से जिस भी कार्यकर्ता को पार्टी प्रत्याशी घोषित कर रही है उसे जीताने के लिये सारे कार्यकर्ता एकजुट होकर लग जायें। पुरे झारखंड में पार्टी राजनीतिक दलों एवं जनता के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
*विधानसभावार प्रत्याशियों की सूची:-**
*1.डाल्टेनगंज:* अभय सिंह चेरो
*2. विश्रामपुर:* डॉ० मशरूर अहमद खान
*3.हुसैनाबाद:* कन्हैया विश्वकर्मा( के. विश्वा )
*4.भवनाथपुर:* राजेन्द्र पासवान
*5.घाटशिला:* एडवोकेट सुभाष समद
*6.जमशेदपुर पश्चिमी:* शंभु नाथ चौधरी
*7.मझगाँव:* रोशनी सिंकु
*8.*मनोहरपुर:* मुनि लाल सुरीन
*9.कोडरमा:* डॉ० संतोष मानव
*10.राँची:* राजन कुमार सिंह
*11. हटिया:* आलोक शरण प्रसाद
*12. बोकारो:* हरेन्द्रनाथ चौबे
*13. नाला:* हेमकांत ठाकुर
*14.दुमका:* मीरू हाँसदा
*15. गढ़वा:* उमा देवी
प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता कुणाल मिश्रा, आबिद अली , प्रदेश संयुक्त सचिव यास्मिन लाल एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश कुमार उपस्थित थे।