पटना। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुरेश पासवान ने कहा है कि आए दिन ताबड़तोड़ हो रहे अपराधिक घटनाओं से साबित हो रहा है कि बिहार में पुरी तरह कानून व्यवस्था खत्म हो गया है, और निरीह जनता अपराधियो के निशाने पर हैं। कोई ऐसा दिन नहीं है जिस दिन दर्जनों हत्याएं,लुट, अपहरण, बलात्कार,बैंक डकैती जैसी जघन्य अपराधिक घटनाओं को खुल्लेआम अंजाम न दिया जा रहा हो। जबकि बिहार सरकार के मुखिया श्री नीतीश कुमार असहाय की तरह टुकुर टुकुर ताक रहे हैं,और अपराधी बेलगाम हो गये है, और मुख्यमंत्री जी कानून का राज होने का निर्लज्जता के साथ माला जप रहे हैं।
डॉ पासवान ने कहा है कि नीतीश कुमार जी बिहार की महान जनता ने आपको न्याय के साथ कानून का राज स्थापित करने के लिए पंद्रह वर्षों से मुख्यमंत्री बना कर रखा है लेकिन आप पुरी तरह से जनता जनार्दन के अरमानों को कुचलने का काम किया है उसी का नतीजा है कि बिहार में महाजंगल राज कायम हो चुका है। भगवान भरोसे बिहार के ग्यारह करोड़ जनता को आपने छोड़ दिया है।हां आप अपना कुर्सी बचाने के लिए किसी भी समय किसी से भी हाथ मिलाने में एक मिनट का भी देर नहीं करते हैं और अपनी सारी नैतिकता और वचनबधता को ताक पर रख देते हैं। यही कारण है कि अपराध पर अंकुश लगाने में आपकी सरकार पुरी तरह विफल साबित हो चुके हैं। एनसीआरबी के रिपोर्ट में भी बिहार अपराध के मामले में शीर्ष दो पर स्थान है। यानी उत्तर प्रदेश के बाद बिहार में सबसे ज्यादा क्राइम हो रहा है।
इसीलिए मैं मांग करता हूं कि बिहार में हो रहे अनकंट्रोल अपराध पर बिहार के महामहिम राज्यपाल महोदय को स्वत: संज्ञान लेते हुए उच्चस्तरीय समीक्षा कर बिहार में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए समुचित कदम उठाने की कारवाई करना चाहिए ताकि भयमुक्त वातावरण में बिहार की जनता सांस ले सकें।





