Sunday, December 1, 2019
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की सदस्यता अभियान व बैठक।
गया शहर स्थित गांधी मैदान मंडप में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष विवेक कुमार पांडे की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा किया गया। इस चर्चा में न्यूज़ 19 भारत के उप संपादक रमेश कुमार, न्यूजफास्ट के सुदामा प्रसाद, ए टी एच न्यूज़ 11 के उप संपादक मदन मोहन मिश्रा, लाइव इंडिया न्यूज़ के उप संपादक दिनेश पंडित तथा अन्य सदस्यों ने अपने अपने विचार और सुझाव रखे। चर्चा के उपरांत सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। वही जिला अध्यक्ष ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि इस संगठन को मजबूत करना ही मुख्य उद्देश्य है और इसी उद्देश्य के तहत सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस सदस्यता अभियान में इच्छुक पत्रकार साथियों को सदस्यता दिलाई गई। जिला अध्यक्ष ने बतलाते हुए कहा कि सदस्यता अभियान 30 नवंबर से प्रारंभ किया गया है। पूरे जिले में पत्रकार बंधुओं को एबीपी एस एस से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम का संचालन मदन मोहन मिश्रा ने किया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय, संयोजक मदन मोहन मिश्रा , संरक्षक रमेश कुमार वर्णवाल, सचिव सुदामा प्रसाद, सदस्य राजू रंजन, संजय प्रसाद, जुगल किशोर मिश्रा, धीरेंद्र कुमार ,राजू प्रसाद, रंजीत कुमार मिश्रा, राजेश कुमार मिश्रा ,शिव प्रसाद, सूफी जी ,राजू प्रसाद, बृजेश कुमार वर्मा ,रवि प्रकाश मिश्रा सहित अन्य सभी सदस्य गण मौजूद थे।
Thursday, November 28, 2019
भाकपा माओवादी दस्ते का तीन सक्रिय सदस्य हुआ गिरफ्तार
खूँटी। खूंटी पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापामारी अभियान चलाकर गुरुवार को भाकपा माओवादी दस्ते के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार की। गिरफ्तार तीनों माओवादी पांच लाख के इनामी सबजोनल कमेटी सदस्य बोयदा पाहन दस्ते के सक्रिय सदस्य हैं।
गिरफ्तार माओवादियों में सायको थानांतर्गत डाउडीह गांव के बिरसा मुंडा, मारंगहादा थानांतर्गत बड़ा सरले गांव के मझिया मुंडा उर्फ संजय मुंडा तथा सिरूम अम्बाटोली गांव के जदोराय स्वांसी शमिल हैं। इनके पास से एक देसी कट्टा, तीन कारतूस, चुनाव बहिष्कार से संबंधित भाकपा माओवादी का बैनर व पोस्टर बरामद किया गया।
एसपी आशुतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बिरसा मुंडा ने कई हत्याओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गत 18 अक्टूबर को सायको थानांतर्गत आड़ा गांव में भाजपा नेता शीतल मुंडा व उनकी पत्नी की निर्मम हत्या में भी बिरसा मुंडा का हाथ था। इसके अतिरिक्त 23 अगस्त को सायको बाजार में सुखराम सोय की हत्या, खूंटी थानांतर्गत पोसिया बाजार में शंकर मुंडा की हत्या तथा खूंटी थानांतर्गत जिकीलता गांव में हॉकी मैच के दौरान अनुरंजन समद नामक युवक की हत्या में भी बिरसा मुंडा व मझिया मुंडा शामिल थे
हेमंत बाबू जनता को बताएं जेएमएम ने चतरा के लिए क्या किया --अमित शाह
झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत बाबू आप बताएं। झारखंड अलग राज्य के लिए जब यहां के युवा बलिदान दे रहे थे, शहीद हो रहे थे। उस समय कांग्रेस की क्या भूमिका थी? आज उस कांग्रेस से एक साथ जुड़कर जेएमएम चुनाव लड़ रही है। जब-जब झारखंड में कांग्रेस रही। झारखंड की रचना नहीं हुई। अटल जी ने झारखंड की रचना की और नरेंद्र मोदी एवं रघुवर दास ने इसे संवारने का काम किया है। हेमंत बाबू और कांग्रेस के लोग यह बताएं। चतरा की जनता जानना चाहती है। आपने चतरा के लिए क्या किया। मैं तो पूरा हिसाब लेकर आया हूं कि भाजपा की सरकार ने विगत 5 साल में चतरा के लिए क्या किया। सबसे महत्वपूर्ण काम विगत 5 साल में हमने नक्सलवाद को जमीन के 20 फुट अंदर दफन करने का काम किया है। आज चतरा के गांवों में शांति है। जहां शाम ढलते ही शादी समारोह करने में लोग परहेज करते थे। आज उस स्थिति में परिवर्तन आया है। मैं लातेहार में शहीद 4 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, उनके परिवार वालों को आश्वस्त करता हूं कि हमारे वीर जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। नक्सलवाद को हम जड़ से उखाड़ देंगे। ये बातें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चतरा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जनार्दन पासवान के पक्ष में आयोजित जनसभा में कही।
60 साल में 12 प्रतिशत घर में पेयजल, 5 साल में 35 प्रतिशत घर में पेयजल
अमित शाह ने युवाओं को इंगित कर कहा कि भाग्य की रेखा हमारे हाथों में नहीं होती। उन्नत सड़कें भाग्य की रेखा हैं। यह उद्योग लाती है रोजगार देती है हर क्षेत्र में काम होता है और राज्य, जिला और गांव समृद्ध बनता है। चतरा में आम्रपाली योजना शुरू हुई। स्टील प्लांट निर्माण हेतु योजना बन रही है। 73, 187 शौचालय बने। *राहुल बाबा कहते हैं कि शौचालय बनाना भी कहीं विकास है। राहुल बाबा मैं आपसे कहना चाहता हूं कि मां बहन जब घर में शौचालय के अभाव में बाहर जाती हैं तो उन्हें कितनी लज्जा महसूस होती है। यह आप क्या जाने। आपने गरीबी देखी कहां है।* मोदी जी ने चतरा की माता बहनों की पीड़ा को समझा और उन्हें मान दिया। भाजपा की सरकार ने चतरा के 1, 91, 271 लोगों को स्वास्थ्य बीमा का कार्ड दिया। इनके इलाज में होने वाले पांच लाख तक का खर्च मोदी सरकार उठा उठाएगी। 57571 माताओं को गैस चूल्हा प्रदान कर उन्हें धुवां से मुक्ति दी गई। 20 हजार गरीबों को प्रधानमंत्री आवास मिला। 36 हजार जरूरतमंदों को पेंशन मिल रहा है। 10 एंबुलेंस एवं 39 बाइक एंबुलेंस रघुवर सरकार ने गरीबों को अस्पताल पहुंचाने के लिए चतरा में उपलब्ध कराया है। 120 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण काम हुआ। पुल पुलिया बने। ताकि आवागमन सुलभ हो सके। सबसे जरूरी 60 साल में हेमंत व कांग्रेस के शासनकाल में मात्र 12% लोगों के घरों तक पेयजल पहुंचा। हमने 5 साल में 35% लोगों तक पेयजल की सुविधा पहुंचाई। यह हमारा संकल्प है। 2024 से पूर्व हर दलित हर आदिवासी के घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचेगा।
वोट डालते समय आप याद रखें आपका वोट झारखंड के विकास के लिए हो
अमित शाह ने कहा कि जब जब कांग्रेस और झारखंड मुक्ति की सरकार बनी है। झारखण्ड में करोड़ों का घोटाला हुआ है। लेकिन मोदी और रघुवर सरकार पर 1रुपये के घोटाले का भी आरोप नहीं लगा। यह वही कांग्रेस है, जिसने ओबीसी समाज के लोगों को संवैधानिक सम्मान देने का काम नहीं किया। नरेंद्र मोदी ने 5 साल के अंदर ओबीसी समाज को संवैधानिक सम्मान दिया है। हम अपने घोषणापत्र में भी कह चुके हैं कि पूर्ण बहुमत की सरकार बनते ही ओबीसी समाज को अधिक आरक्षण मिले इसकी पहल होगी। यह पहल बिना किसी के आरक्षण में छेड़छाड़ किए होगा। इसलिए वोट किसी को एमएलए मंत्री या सीएम बनाने के लिए नहीं बल्कि झारखंड के विकास के लिए करें।
सुन लो राहुल गांधी झारखंड की जनता कहती है यह कश्मीर हमारा है
अमित अमित शाह ने कहा कि देश सलामत रहे यह भाजपा के लिए सर्वोपरि है। 10 साल तक मौनी बाबा की सरकार थी। *2014 के बाद उरी और पुलवामा में आतंकी हमला हुआ। 10 दिन के अंदर मोदी सरकार ने एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक कर उन्हें माकूल जवाब दिया।* कांग्रेसी आतंकवाद की जड़ धारा 370 और 35ए को संभाल कर रखा था। लेकिन मोदी सरकार ने इन दोनों को हटाकर एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को सार्थक किया। राहुल बाबा आप सुन लो झारखंड की जनता कहती है कश्मीर हमारा है।
*प्रभु श्री राम तिरपाल के अंदर बैठे थे और कपिल सिंबल निर्लज्ज होकर कह रहे थे मामला अभी नहीं चलाना है*
अमित शाह ने उपस्थित जनसमूह से पूछा राम मंदिर बनना चाहिए या नहीं बनना चाहिए। बनना चाहिए तो फिर क्यों कांग्रेस ने इस मामले को लटका कर रखा। कहा कि कपिल सिब्बल ने निर्लज्ज होकर कहा था कि अभी इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में नहीं चलाना है। जबकि प्रभु श्री राम तिरपाल के अंदर बैठे थे। भाजपा की सरकार ने इस कार्रवाई को आगे बढ़ाया और सुप्रीम कोर्ट ने अपना अंतिम आदेश दे दिया जो आप सभी के समक्ष है। हम कांग्रेस की तरह वोट बैंक की राजनीति नहीं करते।
जमुआ से कांग्रेस प्रत्याशी मंजू देवी ने समाहरणालय पहुंचकर भरा नांमकन पर्चा
गौत्तम कुमार गुप्ता की रिपोर्ट.
गिरिडीह । चौथे चरण के चुनाव को लेकर बुधवार को कई दिग्गजों ने गिरिडीह समाहरणालय पहुंचकर अपनी नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। इस दौरान जमुआ से कांग्रेस की प्रत्याशी डॉक्टर मंजू कुमारी ने भी समाहरणालय पहुंच कर अपर समाहर्ता सह RO राकेश कुमार दुबे के समक्ष दो सीटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इनके साथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा, धनंजय सिंह, उपेंद्र सिंह, बलराम यादव ,सतीश केडिया, मदन लाल विश्वकर्मा, समाजसेवी शुक्र रविदास के पहले लट्टू खान , राहुल कुमार समेत महागठबंधन के अन्य कई नेता ने मौजूद रहे । नामांकन के बाद मंजू कुमारी ने कहा कि जमुआ विधानसभा कई समस्याओं से ग्रसित है। वहां किसी भी क्षेत्र में अब तक विकास नहीं हो पाया है। ऐसे में शिक्षा स्वास्थ आधारभूत संरचना आदि में विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
गिरीडीह:जेवीएम प्रत्याशी चुन्नू कांत प्रसाद के नॉमिनेशन में उमड़ा जनसैलाब
गिरिडीह : झारखंड विकास मोर्चा नें भी बुधवार को शहरी क्षेत्र में शक्तिप्रदर्शन किया।यहां प्रत्यासी चुन्नू कांत प्रसाद के नॉमिनेशन में जनसैलाब उमड़ पड़ा।प्रत्यासी चुन्नुकांत पावरहाउस स्थित आवास से समर्थकों के साथ निकले और बरगंडा मकतपुर,मुस्लिम बाजार, गद्दी मोहल्ला,बड़ा चौक,मौलाना आजाद चौक होते हुवे टावर चौक,तक रोड़ शो किया।इस दौरान लगातार समर्थक नारेबाजी करते रहे।इस मौके पर पूर्व विधायक ज्योतिंद्र प्रसाद, नुनु लाल मरांडी, नवीन सिन्हा सुमन सिन्हा, महेश राम, राजेश जयसवाल, मनोज मोर्या, शमशाद आलम,सिराज इमाम, टेको रविदास, अजय रंजन, बशारत हुसैन,मो0 ब्बन,साबिर खान, मुकेश पांडे,भीम चंद्रवंशी अधिवक्ता कंचनमाला अनुज सिंहा, प्राण बल्लू भक्त मनोज पंडित सुरेश प्रसाद सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।इस दौरान टावर चौक पर अधिवक्ता संघ के सभी लोग चुन्नूकांत का भव्य स्वागत किया गया।यहां से चुन्नुकांत सीधे समाहरणालय परिषर पहुचें जहां निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीएम राजेश प्रजापति के समक्ष नामंकन प्रक्रिया दो सेट में पूरी की। नामांकन के बाद चुन्नूकांत नें कहा कि गिरिडीह अनगिनत समस्याओं से ग्रस्त है।यहां के लोगों को अब तक सिर्फ ठगने का काम किया गया है।ऐसे में लोग बदलाव चाह रही है।अगर इन्हें मौका मिलता है तो निश्चित तौर पर गिरिडीह की तस्वीर बदल जाएगी।
Wednesday, November 27, 2019
भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी ने बुधवार को चलाया जोरदार जनसम्पर्क अभियान
गौतम कु गुप्ता। गिरिडीह । गिरिडीह विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी ने बुधवार को जोरदार जनसम्पर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने चैताडीह, कमरशाली,बक्सीडीह और बसेड़िया मे आम जनों से मिलने का काम किया।इस क्रम में बकसीडीह मे आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुवे उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार नें जन हित में अनगिनत योजनाओं को संचालित किया है।इन्होंने सरकार की उपलब्धियों को भी लोगों के बीच रखा। यहां विभिन्न क्षेत्रों से आये तमाम आम जनता ने भी निर्भय शाहाबादी की जम कर तारीफ की ,साथ ही साथ शाहाबादी को आने वाले सरकार में गिरिडीह के कोल खदान को पुनः सुचारू रूप से चालू कराने का आग्रह किया।
मौके पर निगम के महापौर सुनील पासवान,वरिष्ठ नेता अशोक उपाध्याय, फूल देवी, वीणा देवी,मुन्नी देवी, अमित कुमार पासवान, ईश्वर दास , प्रकाश दास, सौरभ सागर मिश्रा, मनोज सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु रामानंदाचार्य श्री स्वामी नरेंद्राचार्यजी महाराज जी का प्रवचन एवं दर्शन समारोह कुर्ला मुंबई में ४ दिसंबर को
मुंबई। "तुम जियो और दूसरों को जीने में सहायता करो" यह दिव्य संदेश विश्व को देने वाले, अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु रामानंदाचार्य श्री स्वामी नरेंद्राचार्यजी महाराज जी का एक दिवसीय प्रवचन एवं दर्शन समारोह कुर्ला पूर्व में स्थित बृहन्मुंबई महानगर पालिका, छत्रपती शिवाजी महाराज क्रीडांगण नेहरू नगर में दिनांक ४ दिसंबर को होने वाला है।
जगद्गुरु श्री वर्ष के ३६५ दिन संपूर्ण भारतभर एवं विदेश में परिभ्रमण कर मानवी मन के विकास के लिए अपनी अमृतमय वाणी से मार्गदर्शन कर समाज में स्थित अंधश्रद्धा को दूर करते है। दोपहर 3 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में लाखों भक्तगण सहभागी होंगे। जगद्गुरु नरेंद्राचार्यजी महाराज भक्त सेवा मंडल-मुंबई ने इस प्रेस विज्ञप्ति को जारी कर सभी भविकों को जगद्गुरुश्री के दर्शन का लाभ लेने के लिए आमंत्रित किया है।
|| Om Narendra Nathay Namah ||
P.P. Jagadguru Shri Narendracharyaji Maharaj’s Program in Mumbai City
The renowned saint, PP Jagadguru Shri Narendracharyaji Maharaj, who is descendant of famous tradition of PP Adyajagadguru Shri Ramandacharyaji Maharaj, will be arriving in Mumbai at The Chhatrapati Shivaji Maharaj Garden, adjacent to V care hospital, Nehru nagar, Kurla east on 4th Dec 2019.
PP Jagadgurushri’s Shree Sampraday’s branches are well spread across the globe. PP Swamiji ceaselessly work towards betterment of the human being through his discourses. His main focus is on development of human mind by imbibing the correct thinking process which involves spiritual, scientific & rational perspectives their thought process. PP Swamiji also attacks the social evils which spread superstitions, alcoholism, dowry system & many more through his programs scheduled across a year. Lacs of families have got freedom from these practices & now they are living happy lives under PP Swamiji’s guidance. Many families have got their livelihood through PP Swamiji’s social projects. He has taught, demonstrated & instilled his core thought amongst all the disciples through his discourses & social activities, that is – ‘Tumhi Jaga Dusaryala Jagawaa.” (Live & help others to live). He has changed many lives drastically by changing their mind & way of thinking.
PP Swamiji has also taken care of conservation of Indian culture, national integrity, tolerance, social development & peace of mind by conducting many seminars & workshops.
Hence PP Swamiji’s disciple family has cordially invited all the people to come & leverage this opportunity by soaking yourself in PP Swamiji’s divine pravachan & darshan.
Subscribe to:
Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...
-
#रांची : झारखंड में चीफ मिनिस्टर हेमंत सोरेन के कैबिनेट का विस्तार मंगलवार 28 जनवरी को शाम 4 बजे होगा। मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने मंत्रिम...






