Sunday, December 22, 2019

राँची:पिठोरिया में पोस्टर चस्पा कर जमीन दलालों से की रंगदारी मांगी, न मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी




राँची। पिठोरिया थाना क्षेत्र के पिठोरिया लोहारिया पाड़ा मुहल्ला में "झारखंड बादशाह गिरोह" के नाम पर  पोस्टर चिपका कर जमीन दलालो से प्रति डिसमिल 5 हजार रुपए की मांग की गई है। पोस्टर में लिखी गई बात को न मानने पर अंजाम भुगतने को  तैयार रहने की चेतावनी दी गई है। मौके पर पिठोरिया पुलिस पहुँच कर मामले को गम्भीरता से लेकर जांच में जुटी हुई है कि यह किसी ने शरारती मंसा से किया है या बात कुछ और है। खास बात यह है कि पोस्टर में गिरोह के सुप्रीमो के नाम के साथ साथ मोबाइल नम्बर भी दिया गया है। खैर पुलिसिया जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकता है।

www.jharkhand-news.com

गढ़वा: मझिआंव में सरकारी आवासीय विद्यालय की आठवीं की छात्रा के मां बनने का मामले के मुख्य आरोपी चंदन मेहता ने शनिवार को गढ़वा न्यायालय में सरेंडर कर दिया.

बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गढ़वा एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा का कहना है कि यह अमानवीय और जघन्य अपराध है और इसमें शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा. आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी.

मीडिया में समाचार आने के बाद प्रशासन हरकत में

गढ़वा के मझिआंव में सरकारी आवासीय विद्यालय की 8वीं कक्षा की 14 वर्षीया छात्रा की मां बनने से सम्बद्ध प्रकरण में शुक्रवार को पीड़ित छात्रा के बयान पर पांच लोगों पर एफआइआर दर्ज की गयी है.

अपनी मां के साथ मझिआंव थाना पहुंचकर संबद्ध छात्रा ने पुलिस के वरीय अधिकारियों के समक्ष जो बयान दिया, उसी आधार पर एफआइआर दर्ज की गयी है.

छात्रा के बयान के आधार पर आवासीय बालिका विद्यालय की तत्कालीन वार्डेन स्नेहलता सिंह, अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी गोविंद सेठ, नर्स निर्मला कुमारी, विद्यालय के अध्यक्ष लालबहादुर और चंदन मेहता पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्रेम से और जबरदस्ती जिस्मानी रिश्ते बनाये
पुलिस के वरीय अधिकारियों के समक्ष छात्रा ने बयान दिया है कि आवासीय विद्यालय में नामांकन से पूर्व (जब वह करीब 11-12 वर्ष की रही होगी) छात्रा का संपर्क अपने गांव के लड़के चंदन से था.
दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे. इसी बीच दोनों के बीच जिस्मानी रिश्ते भी कायम हुये, लेकिन चंदन ने एक बार खेत में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती भी की थी. इन बातों को उसने अपनी मां और घरवालों से छुपाया.

कुछ माह बाद उसके पेट में दर्द होने लगा तो वह कुछ स्कूली छात्राओं के साथ अस्पताल गयी, दवाई लायी, खा ली, और वापस स्कूल चली गयी. जब भी उसे पेट दर्द होता, दवाई लाकर खा लेती. यही क्रम चलता रहा, लेकिन उसे खुद के गर्भवती होने का अहसास कभी नहीं हुआ.

उसे गर्भवती होने का अहसास कभी हुआ ही नहीं

पुलिस के अनुसार छात्रा ने बयान दिया है कि 26 जून को जब उसके पेट में ज्यादा दर्द हुआ तो वह एक बार फिर से अस्पताल पहुंची. उसके पीछे पीछे तत्कालीन वार्डेन स्नेहलता भी आयीं जहां उसके द्वारा एक बच्चे को जन्म दिया गया.

छात्रा ने दिये गये बयान में इसका भी उल्लेख किया है कि बच्चा जनने के बाद विद्यालय के अध्यक्ष और अस्पताल के चिकित्सक भी वहां पहुंचे. वार्डेन तो वहां मौजूद थी ही.

बाकी पहुंचे अन्य लोगों द्वारा मुझसे कहा गया कि तुमने नाबालिग होकर बच्चे को जन्म दिया है यह गलत है. बातचीत के क्रम में ही मैं सो गयी और जब सुबह हुआ तो उस बच्चे को नर्स निर्मला कुमारी द्वारा यह कहते हुए ले जाया गया कि इसका परवरिश मैं करूंगी.

सीडब्ल्यूसी की जांच रिपोर्ट अलग
शुक्रवार को पुलिस के समक्ष छात्रा ने जो बयान दिया है उसे अगर इस पूरे प्रकरण का प्रारंभिक और अंतिम सत्य माना जाये तो यह कहने को विवश होना कि सीडब्ल्यूसी ने इस पूरी घटना के संबंध में पांच सदस्यीय टीम बनाकर जो जांच करवायी थी, वह पूरी जांच अलग इशारा करती है.

उल्लेखनीय है कि उक्त छात्रा के मां बनने की खबर मिलने के बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, गढ़वा (सीडब्ल्यूसी) के चेयरमैन उपेंद्रनाथ दुबे ने पांच सदस्यीय टीम गठित कर इस मामले की जांच करायी थी. उस जांच में कमेटी ने उक्त सरकारी आवासीय विद्यालय में सेक्स रैकेट चलाये जाने की ओर इशारा किया है. कमिटी ने विद्यालय की वार्डेन, मझिआंव रेफरल अस्पताल के चिकित्सक सहित डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों को नाबालिग छात्रा के मां बनने और उसके बच्चे को ले लिये जाने के मामले में आरोपी माना 

चंडीगढ़:जीरकपुर फ्लाईओवर पर हुआ हादसा हादसे में दो युवकों की मौत,एक लड़के समेत तीन हुए घायल



(specimen)
Jagdish Yadav. चंडीगढ़।
शनिवार देर रात जीरकपुर फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार कार पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार 3 अन्य लोगों को सेक्टर 32 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मरने वाले दो युवकों में एक की पहचान विशाल के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।मरने वाले दोनों युवकों काश सेक्टर 32 अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात दिल्ली से एक कार में सवार हो पांच युवक युवती चंडीगढ़ के लिए आ रहे थे। कार में खुशी और निशा नाम की दो लड़कियां और विशाल अंकित एक अन्य युवक सवार था। जैसे ही कार जीरकपुर फ्लावर पर पहुंची उसी दौरान अचानक चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और गाड़ी बुरी तरह से फ्लावर पर पलट गई। जिसमें कार में सवार पांचो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देख वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने सभी घायलों को बाहर निकाल सेक्टर 32 अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान विशाल समेत कार में सवार एक अन्य युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को दी जा चुकी है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Saturday, December 21, 2019

वर्ष का अंतिम सूर्यग्रहण 26 को, सूतक काल मे शुभ कार्य करने की मनाही

*न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ डेस्क। साल का अंतिम सूर्य ग्रहण गुरुवार, 26 दिसंबर को होने जा रहा है. यह सुबह 8:17 पर लगेगा और 10:17 तक रहेगा. ग्रहण का सूतक काल 25 दिसंबर को शाम 5:32 से शुरू हो जायेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल में शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है और मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिये जाते हैं. इस दौरान पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान भी नहीं होते. यह पूर्णग्रास नहीं, बल्कि खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा. इससे पहले इस साल छह जनवरी और दो जुलाई को आंशिक सूर्यग्रहण लगा था. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अनुसार, भारत में सूर्योदय के बाद इस वलयाकार सूर्य ग्रहण को देश के दक्षिणी भाग में कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के हिस्सों देखा जा सकेगा, जबकि देश के अन्य हिस्सों में आंशिक सूर्य ग्रहण ही दिखाई देगा. अगला सूर्य ग्रहण भारत में 21 जून, 2020 को दिखाई देगा.

लखनऊ,गाजियाबाद सहित 14 जिलों में इन्टरनेट सेवा बंद,3500 से अधिक हुए गिरफ़्तार


न्यूज़ डेस्क। लखनऊ
। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन के बाद अब उत्तर प्रदेश के कई शहरों में इसने हिंसक रूप ले लिया। लखनऊ के अलावा संभल में भी प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज बसों, मीडिया वाहनों, निजी वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की। भारी बवाल के बाद लाठीचार्ज और आनौ गैस के गोले दागे। शुक्रवार को लखनऊ, ग़ाज़ियाबाद समेत प्रदेश के 14 जिलों में इंटरनेट की सेवाएं बंद कर दी गई हैं। पूरे प्रदेश में 102 जगहों पर प्रदर्शन किये गए जिनमे से 3500 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।
 
सपा सांसद पर भी केस
 
संभल में समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। योगी सरकार ने हिंसक प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। योगी ने कहा, हिंसा में शामिल लोगों की संपत्ति को जब्त और नीलाम करके नुकसान की भरपाई करेगी। बता दें कि वीरवार को हिंसाज प्रदर्शन के दौरान गोली लगने से लखनऊ में मोहम्मद वकील नामक युवक की भी मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।
 
जिन शहरों में पूरी तरह से इंटरनेट बंद किया गया है, उनमें लखनऊ, बरेली, अलीगढ़, गाजियाबाद, प्रयागराज, संभल, मेरठ, मऊ और कानपुर शामिल हैं। ऐसा कई शहरों में शुक्रवार की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शनों की संभावनाओं को देखते हुए किया गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने बताया कि 21 दिसंबर की आधी रात तक इंटरनेट बंद जारी रहेगा। सभी निजी दूरसंचार ऑपरेटरों ने भी सरकारी आदेश के बाद अपनी सेवा बंद कर दी है। इंटरनेट के अलावा, एसएमएस और मैसेंजर सेवाएं भी बंद हैं। बवाल के दौरान एडीजी सावत, आईजी लखनऊ और सीओ हजरतगंज को भी चोटें लगीं। 61 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
संभल में सांसद सहित सैंकड़ों के खिलाफ मुकदमा
 
संभल में प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को रोडवेज की दो बसों को आग के हवाले कर दिया था। इसके अलावा पुलिस की गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया था। पुलिस ने एसपी सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, एसपी जिलाध्यक्ष फिरोज खान, पार्षद पति हाजी मोहम्मद शकील और मुशील खान समेत 17 को नामजद करते हुए सैकड़ों लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यहां
 
हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश
 
नागरिकता कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शनों पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है और इस बात के भी निर्देश दिए हैं कि आम लोगों को कोई असुविधा ना हो। मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा और सरकार उपद्रव करने वाले लोगों की पहचान कर उनकी संपत्ति नीलाम करेगी और इस पैसे से नुकसान की भरपाई होगी।

महिला ने अपने प्रेमी का गुप्तांग काट डाला,हुई दस साल की सजा और 15 हज़ार जुर्माना


न्यूज़ डेस्क। बेंगलुरु में एक 42 वर्षीय दंत चिकित्सक को उसके प्रेमी के निजी अंग को काट देने के लिए दोषी ठहराया गया है।  यह निर्णय बेंगलुरु के कोरमंगला शहर की एक सिविल और सेशन कोर्ट ने लिया। महिला को 10 साल की कैद हुई है और उस पर 15,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

 महिला को सईदा अमीना नाहिम के नाम से जाना जाता है।  महिला को पीड़ित को 2 लाख रुपये का मुआवजा देना होगा।  दोषी गुरप्पन पाल्या का मूल निवासी है। [१२/२१, १ ९: ३४] सर्वेश तिवारी: २ ९ नवंबर, २००te को, सईदा ने अपने प्रेमी के लिंग को काटकर दूसरी महिला से शादी कर ली।  11 दिसंबर को न्यायाधीश विद्याधर शिरहट्टी ने कहा, "पीड़ित ने अपना वैवाहिक जीवन खो दिया है और मानसिक पीड़ा है। इसकी भरपाई के लिए कोई राशि पर्याप्त नहीं होगी। हालांकि, कुछ राशि तय की जानी है, इसके अलावा जुर्माना भी लगाया जाना चाहिए।"

 पीड़ित, मीर अरशद अली राज्य की पीड़ित मुआवजा योजना के तहत मुआवजा प्राप्त कर रहा है।  अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि मीर और सईदा एक रिश्ते में थे।  हालांकि, मीर ने सईदा से संबंध तोड़ लिया और दूसरी महिला से शादी कर ली।
 [१२/२१, १ ९: ३५] सर्वेश तिवारी: मीर के विवाह ने दंत चिकित्सक को परेशान किया और उसने उससे मिलने के लिए कहा।  29 नवंबर, 2008 को, सईदा ने मीर को 8 वें ब्लॉक के कोरमंगला में अपने क्लिनिक में बुलाया।  सईदा ने एक दवा के साथ फलों का रस पिया और मीर को परोसा।  मीर के बेहोश हो जाने के बाद, उसने अपने क्लिनिक में उपकरण का उपयोग करके अपने लिंग को काट दिया।  इसके बाद, वह मीर को एक अस्पताल ले गई और भाग गई।

 डॉक्टरों और मीर के परिवार ने सईदा को अपने गंभीर अंग को वापस करने के लिए कहा ताकि वे सर्जरी कर सकें लेकिन बाद में मना कर दिया गया।  सईदा के वकील ने दावा किया कि वह निर्दोष थी।  सईदा ने यह भी दावा किया कि मीर एक दुर्घटना के साथ मिले थे जब वह अपने क्लिनिक के रास्ते पर था।  अदालत ने, हालांकि, यह देखा कि मीर के शरीर पर कोई अन्य चोट नहीं थी और उसने सईदा को दोषी ठहराया।[१२/२१, १ ९: ३४] सर्वेश तिवारी: २ ९ नवंबर, २००te को, सईदा ने अपने प्रेमी के लिंग को काटकर दूसरी महिला से शादी कर ली।  11 दिसंबर को न्यायाधीश विद्याधर शिरहट्टी ने कहा, "पीड़ित ने अपना वैवाहिक जीवन खो दिया है और मानसिक पीड़ा है। इसकी भरपाई के लिए कोई राशि पर्याप्त नहीं होगी। हालांकि, कुछ राशि तय की जानी है, इसके अलावा जुर्माना भी लगाया जाना चाहिए।"

 पीड़ित, मीर अरशद अली राज्य की पीड़ित मुआवजा योजना के तहत मुआवजा प्राप्त कर रहा है।  अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि मीर और सईदा एक रिश्ते में थे।  हालांकि, मीर ने सईदा से संबंध तोड़ लिया और दूसरी महिला से शादी कर ली।
  मीर के विवाह ने दंत चिकित्सक को परेशान किया और उसने उससे मिलने के लिए कहा।  29 नवंबर, 2008 को, सईदा ने मीर को 8 वें ब्लॉक के कोरमंगला में अपने क्लिनिक में बुलाया।  सईदा ने एक दवा के साथ फलों का रस पिया और मीर को परोसा।  मीर के बेहोश हो जाने के बाद, उसने अपने क्लिनिक में उपकरण का उपयोग करके अपने लिंग को काट दिया।  इसके बाद, वह मीर को एक अस्पताल ले गई और भाग गई।

 डॉक्टरों और मीर के परिवार ने सईदा को अपने गंभीर अंग को वापस करने के लिए कहा ताकि वे सर्जरी कर सकें लेकिन बाद में मना कर दिया गया।  सईदा के वकील ने दावा किया कि वह निर्दोष थी।  सईदा ने यह भी दावा किया कि मीर एक दुर्घटना के साथ मिले थे जब वह अपने क्लिनिक के रास्ते पर था।  अदालत ने, हालांकि, यह देखा कि मीर के शरीर पर कोई अन्य चोट नहीं थी और उसने सईदा को दोषी ठहराया।      

दूल्हा बने जीशान ने कहा,बाद में शादी, पहले मतदान;मतदान कर्मियों ने दी बधाई



शंकर मंडल। गोड्डा ।

पांचवें चरण के तहत 16-पोड़ैयाहाट,  17 गोड्डा, एवं 18 महागामा विधानसभा क्षेत्र में लोकतंत्र के इस महापर्व को मनाने के लिए लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। बुजुर्ग हो, दिव्यांग हो, महिला हो या फिर नये मतदाता हो सब ने खुलकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ऐसा ही उत्साह गोड्डा विधानसभा क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय महेशटिकरी बसंतराय के बूथ नंबर 9 में देखने को मिला, जब एक दूल्हा शादी से पहले वोट डालने पहुंचा। दूल्हे का नाम जीशान खान है जो सेहरा पहनकर वोट करने पहुंचा। दूल्हे ने शादी से पहले अपने मत का प्रयोग कर अन्य लोगों के लिए एक मिसाल पेश की। महेशटिकरी बसंतराय क्षेत्र के लोग जीशान खान की खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं जीशान खान ने शादी से पहले मतदान कर युवाओं को मतदान के महत्व का संदेश दिया। जीशान खान के द्वारा अपने मताधिकार के प्रयोग के बाद वहां मौजूद मतदान कर्मियों एवं अन्य लोगों ने शादी की बधाई दी।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...