पांचवें चरण के तहत 16-पोड़ैयाहाट, 17 गोड्डा, एवं 18 महागामा विधानसभा क्षेत्र में लोकतंत्र के इस महापर्व को मनाने के लिए लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। बुजुर्ग हो, दिव्यांग हो, महिला हो या फिर नये मतदाता हो सब ने खुलकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ऐसा ही उत्साह गोड्डा विधानसभा क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय महेशटिकरी बसंतराय के बूथ नंबर 9 में देखने को मिला, जब एक दूल्हा शादी से पहले वोट डालने पहुंचा। दूल्हे का नाम जीशान खान है जो सेहरा पहनकर वोट करने पहुंचा। दूल्हे ने शादी से पहले अपने मत का प्रयोग कर अन्य लोगों के लिए एक मिसाल पेश की। महेशटिकरी बसंतराय क्षेत्र के लोग जीशान खान की खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं जीशान खान ने शादी से पहले मतदान कर युवाओं को मतदान के महत्व का संदेश दिया। जीशान खान के द्वारा अपने मताधिकार के प्रयोग के बाद वहां मौजूद मतदान कर्मियों एवं अन्य लोगों ने शादी की बधाई दी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...

No comments:
Post a Comment