धनबाद । सिमडेगा और धनबाद में ठंड से दो लोगों की मृत्यु हो गई । झारखंड में पिछले तीन दिनों से लगातार शीतलहर जारी है। गुरुवार को पारा गिरकर न्यूनतम 12 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि अभी पारा और लुढ़केगा आने वाले दो दिन यही हाल रहेगा।धनबाद द
जिले के चाँदमारी कोलियरी में कार्यरत बहादुर भुइयां की मृत्यु ठंड लगने से हो गई l बस्तकोला पेट्रोलपम्प के निकट स्थित मृतक के घर जेवीएम नेता योगेन्दर गये मृतक के परिवार से मिलकर संतावना देकर हर संभव सहयोग करने का वादा किया l वहीं दुसरी घटना सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र के हुरदा गांव में रहने वाले 45 वर्षीय अन्द्रियस जोजो की मौत शीतलहर के कारण हो गई।
ठंड से बचाव हेतू व्यवस्था नग्नन्य, प्रशासन मौन
कपकपाती ठंड व शीतलहर के प्रकोप से जनजीवन अस्त-व्यस्त ।ग्रामीणों ने प्रशासन से कंबल वितरण व अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की। पलपल, शीतलहर का प्रकोप से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पछिया हवा ने लोगों की हालत बिगाड़ रखी है । कड़ाके की ठंड पड़ने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। अब तक सरकारी स्तर पर न तो किसी गरीब के बीच कंबल वितरण किया गया है और ना ही चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था की गई है ।कामगार तबके के लोग भी 10:00 बजे से पहले घर से नहीं निकल कर पा रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी मजदूर तबके के लोगों को हो रही है ।विदित हो कि प्रत्येक वर्ष ठंडा के मौसम में सरकार के द्वारा कंबल का वितरण किया जाता था ।परंतु इस वर्ष चुनाव झारखंड में चुनाव आचार संहिता को लेकर अभी तक कंबल का वितरण नहीं किया जा सका है ।चौक चौराहे पर ग्रामीण किसी तरह आग जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं ।
अब सवाल उठता है कि आचार संहिता में अगर प्राकृतिक आपदा आ जाए या कहीं बड़ी हादसा हो जाए तो क्या लोगों को अपने हाल पर बेमौत मरने के लिए छोड़ दिया जाएगा ?इस कड़ाके की ठंड में भी सरकार और प्रशासन चुप क्यों है ? ग्रामीणों ने जगह - जगह व बस पड़ाव के आस -- पास अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की है । ताकि आवागमन करने वाले यात्रियों को राहत मिल सके । मांग करने वाले लोगों में भीम चंद्रवंशी ,सुधीर सिंह ,मुना सिंह ,वीरेंद्र प्रसाद ,बुटन सिंह संतोष मिश्रा, महताब अंसारी, लल्लू पासवान समेत दर्जनों लोग शामिल है।

No comments:
Post a Comment