Thursday, December 19, 2019

वोट के लिए हेमंत सोरेन भगवा और जनजातीय समाज को बदनाम कर रहे हैं:विहिप


राँची।
विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यालय किशोरगंज में आज एक प्रेस वार्ता हुई जिसको संबोधित करते हुए क्षेत्र मंत्री माननीय वीरेंद्र विमल जी ने झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन द्वारा दी गई भगवा पर आपत्तिजनक बयान पर काफी खेद प्रकट किया । उन्होंने कहा कि भगवा हिंदुत्व की आन बान शान है , हेमंत सोरेन के द्वारा कहा गया है कि भगवा पहनने वाले और अविवाहित लोग ही बलात्कार करते हैं, तो ऐसे में क्या कोई अगर हरे रंग का कपड़ा पहन के करता तो हर व्यक्ति जो हरा रंग पहनता है वह भी बलात्कारी है , तो हेमंत सोरेन स्वयं भी हरा दुपट्टा पहनकर घूमते हैं, क्या वह स्वयं भी बलात्कारी हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी का जिक्र करते हुए क्या कहा कि अभी तक उनकी शादी नहीं है, वह भी अविवाहित है इस प्रकार क्या वह राहुल गांधी को भी एक बलात्कारी के रूप में देखते हैं। उन्होंने सिस्टर लूसी द्वारा लिखे गए आत्मकथा का जिक्र करते हुए कहा कि सिस्टर लूसी ने पादरियों द्वारा चर्च में यौन दुराचार की बात कही, जिसे स्वयं पोप ने भी स्वीकारा है। तो क्या हेमंत सोरेन के परिभाषा से सभी पादरी बलात्कारी हैं । झारखंड  पुण्य भूमि एवं वीरो की भूमि रही है, इसी धरती में भगवान शिव भी देवघर में आकर वास करते हैं, वही भगवान राम ने भी 14 वर्षों के वनवास के दौरान भगवा वस्त्र पहनकर ही रामरेखा धाम झारखंड में अपने भाई लक्ष्मण एवं पत्नी सीता माता के साथ आए, यहां अंजन धाम भी है, जहां मां अंजना का जन्म एवं हनुमान जी का जन्म हुआ है, यहां किष्किंधा भी है और पंपा सरोवर भी है, यहां सुग्रीव और बाली का वास रहा है, यहां पांडवों का भी वास रहा है। इस तरह झारखंड की संस्कृति भगवा संस्कृति है ।5000 से अधिक वर्षों से झारखंड की भगवा संस्कृति है, झारखंड की संस्कृति का नाम लेकर झारखंड की संस्कृति एवं यहां के लोगों को बदनाम करने का षड्यंत्र कर रहे हैं। पाकुड़ राजमहल तरफ आतंकी प्रवृत्ति के कई रोहिंग्या और बांग्लादेशी आकर बस गए हैं, जिनके वोट के लिए हेमंत सोरेन भगवा और जनजातीय समाज को बदनाम कर रहे हैं । उन्होंने कहा भगवा वस्त्र पहनकर हमारे साधू संतो ने देश को संवारा है,हमारे महाराणा प्रताप,वीर शिवाजी जैसे योद्धा की विजय पताका भी भगवा ही होती थी।  हमारे वीरो ने भगवा पहनकर ही अद्भुत पराक्रम दिखाया है और राष्ट्र की रक्षा की है ।उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन अपनी संकीर्ण मानसिकता का परित्याग करें ,अन्यथा इस भगवा की आग में जल कर राख हो जाएंगे। यह हिंदू संस्कृति अपमान को स्वीकार नहीं करती और एक न एक दिन उन्हें समूल नाश कर देती है।
               प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए  विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री माननीय अकारपू केशव राजू जी ने हेमंत सोरेन को चेतावनी देते हुए कि भगवा पूरे समाज का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवा को बदनाम करके शासन में आना चाहते हैं, तो यह उनकी बहुत बड़ी भूल है। उन्होंने कहा कि भगवा इस देश का  प्रतीक है समाज का प्रतीक है, सर्व धर्म का प्रतीक भगवा सिख जैन बौद्ध सारे सनातन धर्म का प्रतीक है,हमारे रास्ते ध्वज के सबसे ऊपर भगवा रंगी है जो शौर्य वीरता और त्याग का  प्रतीक है । भगवा हमारी साधु संतों और महात्माओं का प्रतीक है इस तरह उन्होंने महात्मा साथ पूरे भारत का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि सत्ता के लालच में राज्य का इसाई करण करने के लिए जनजाती समाज के साथ षड़यंत्र कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि भगवा को बदनाम करने वाले लोग कभी सत्ता में नहीं आना चाहिए।
                 निस्वार्थ में प्रेस वार्ता में मुख्य रुप से प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, ध्रुवदेव तिवारी, देवी प्रसाद शुक्ला, रांची विभाग प्रचार प्रसार प्रमुख प्रसाद सहित कई पदाधिकारी थे।


No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...