बिहार के गया के गांधी मैदान में सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐतिहासिक गांधी मैदान में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जल और हरियाली में कमी आई तो जीवन सुरक्षित नहीं रहेगा। जल का संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना है। जिस वक्त झारखंड और बिहार का बंटवारा हुआ था उस वक्त बिहार में कुछ था ही नहीं। तो हमने देखा कि बिहार में जंगल की कमी है। हमलोगों ने उसी समय सोचा कि और पेड़-पौधा लगायेंगे और 2012 में हरियाली मिशन लागू करके बिहार में 29 करोड़ वृक्षारोपण किया है। 8 करोड़ से ज्यादा और हमलोग पौधा लगायेंगे। श्री कुमार ने कहा कि बिहार में जो भी पोखर, तलाब, कुआ, आहर पोखर उसका किसी ने अतिक्रमण कर लिया है तो उसे भी अतिक्रमण से मुक्त कराकर सबका जीर्णोद्धार कराएंगे और उन्होंने कहा कि मेरे रहते हुए अल्पसंख्यकों को कुछ नहीं होगा। गया, बोधगया की भूमि ऐतिहासिक है और ज्ञान की भूमि है और निर्माण की भूमि है। यहां लाखों ही नहीं करोड़ों से भी ज्यादा देश और दुनिया भर के लोग पहुंचे है। कहा कि हम लोगों ने तय किया है कि गंगा जल का पानी गया, बोधगया, राजगीर और नवादा में भी पहुंचाएंगे। हम लोगों का लक्ष्य है कि 2021 तक पहुंचा देने का। श्री कुमार ने कहा कि हम लोगों का प्रयास है कि फल्गु नदी में सारे दिन पानी रहे इसके लिए भी कमिटी बना ली है और इस पर काम भी हो रही है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि फल्गु नदी में नाले का पानी नहीं जायेगा और उसको अलग से ले जाया जायेगा। श्री कुमार ने कहा कि न्याय के साथ विकास, हर इलाके का विकास करने में हम लोग जुटे हुए हैं। हमें जानकारी मिली कि गया से ओटीए को हटाया जा रहा है उसी वक्त हम सुनकर दंग रह गए और तत्काल ही केंद्रीय रक्षा मंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि बताइए बिहार में शराब बंदी बिहार के लोग शान्तिपूर्ण अच्छा सहसूस कर रहे है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में 200 आईइडी मिले लोहरदगा के कोरगो जंगल में माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुर...

No comments:
Post a Comment