Monday, December 30, 2019

हेमंत सोरेन का एलानः झारखंड में नहीं लागू होगा एनआरसी




 रांची।
एनआरसी लागू नहीं करने वाले राज्यों की तालिका में देश के एक और राज्य का नाम जुड़ गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एलान किया है कि झारखंड में एनआरसी लागू नहीं होगा।

 हेमंत सोरेन ने कहा कि नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजेंस (एनआरसी) लागू करने योग्य नहीं है। हेमंत सोरेन ने कहा है कि पूरा देश नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मजबूती से खड़ा है।
 
हेमंत सोरेन ने कहा कि ये तब हो रहा है जब हमारा देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है।हम नोटबंदी की तरह लोगों को एक बार फिर से कतार में नहीं खड़ा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आखिर ऐसे कानून की जरूरत क्या है, नोटबंदी के दौरान कई लोगों की जानें गई थी, उसकी जम्मेदारी कौन लेगा। मौजूदा सरकार विरोध की आवाज को पुलिस फोर्स के जरिए दबा रही है, ये लोकतंत्र नहीं है।

बता दें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल, केरल, पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और बिहार के मुख्यमंत्री एनआरसी लागू नहीं करने का एलान कर चुके हैं।

खुशखबरी ! CRPF जवानों को मिलेगी 100 दिन की छुट्टी, गृह मंत्री अमित शाह ने बनाई कमिटी



  
दिल्ली: सीआरपीएफ जवानों को अब एक साल में 100 दिन की छुट्टी मिल सकती है. केंद्र सरकार की ओर से इसके लिए एक कमिटी बनाई गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सीआरपीएफ दुनिया का सबसे बहादुर सशस्त्र बल है. कई जवानों ने देश के लिए बलिदान दिया है. अमित शाह ने कहा कि सीआरपीएफ के जवानों को होने वाली दिक्कतों से सरकार पूरी तरह वाकिफ हैं. सरकार चाहती है कि हर जवान साल में अपने परिवार के साथ 100 बिताए. जवानों को 100 दिन की छुट्टी मिले.

छुट्टी के लिए मंत्रालय ने बनाई कमिटी
दिल्ली में सीआरपीएफ मुख्यालय के शिलान्यास के मौके पर अमित शाह ने कहा कि जवानों को 100 छुट्टी देने के मंत्रालय ने एक कमिटी का गठन किया है. इसके साथ ही डीजी के साथ बातचीत भी चल रही है.  कुछ संस्थाओं को मैंने सॉफ्टवेयर बनाने के लिए कहा है. अगले बजट में उसके लिए प्रावधान आएगा. उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ दुनिया का सबसे बहादुर सशस्त्र बल है. देश के लिए 2181 जवानों ने बलिदान दिया है. इतिहास सीआरपीएफ जवानों की बहादुरी को याद रखेगा.

जवानों के साथ-साथ परिजनों का भी हेल्थ चेकअप होगा
जवानों की छुट्टी देने को लेकर शाह ने कहा कि अगर जवान 100 दिन छुट्टी लेंगे तो वो ज्यादा समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे. जवान अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन कर पाएंगे. अब तक सिर्फ जवानों का हेल्थ चेकअप होता है लेकिन अब जवानों के मां-बाप बच्चे और पत्नी का भी हेल्थ चेक अप होगा.

Sunday, December 29, 2019

हेमंत सोरेन ने मुख्य मंत्री पद की की शपथ, सत्ता खोने वाले रघुबर दास भी हुए शामिल



रांची। जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने आज झारखंड के सीएम पद की शपथ ले ली. हेमंत को शपथ राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई. हेमंत दूसरी बार झारखंड के सीएम बने हैं. इससे पहले वह 2013 में भी सीएम रह चुके हैं. कांग्रेस के विधायक दल के नेता आलमीर आलम मंत्री पद की शपथ लिए. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने भी मंत्री पद की शपथ ली. राजद कोटे से सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली.

मंच पर पश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी, राहुल गांधी, रघुवर दास, तेजस्वी यादव, शरद यादव, डी राजा समेत कई नेता पहुंचे. चुनाव में सत्ता खोने वाले रघुवर दास भी समारोह में पहुंचे हुए.

गौ सेवा समिति के तत्वाधान में शतचंडी नौ कुंडीय यज्ञ का आयोजन

 
Kamlesh.Mumbai: पंडित श्रीधर तिवारी पंडित बाबा तिवारी श्री लक्ष्मीनारायण गो सेवा समिति के तत्वाधान में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी शतचंडी नौ कुंडीय महायज्ञ तारी 25 जनवरी से शुरू होकर 4 फरवरी तक आयोजन की जाएगी।समिति ने तदर्थ हेतु सभी बहनों भाइयों को पिता तुल्य वृद्ध जनों को सभी सादर आमंत्रित किया है। यह कार्यक्रम माचिस लैंड फैक्ट्री छड़वा नगर बीएमसी गार्डन कुर्ला वेस्ट मुंबई सट्टा में लगातार 9 दिनों तक होगी।

Saturday, December 28, 2019

नर्सिंग होम में महिला को उत्पन्न हुआ लड़का,नर्स दिया लड़की तो मचा हंगामा


गिरिडीह।
शहर के बरगंडा-मकतपुर स्थित शिवम नर्सिंग होम प्रबंधन पर नवजात शिशु को बदलने का आरोप लगाकर परिजनों ने नर्सिंग होम में हंगामा करने का प्रयास किया। जिस महिला को बच्चा हुआ, उसके पति कामेशवर मंडल समेत परिवार के अन्य सदस्यों का आरोप था,कि शनिवार की दोपहर ढाई बजे जब उसकी पत्नी रुपा देवी को आॅपरेशन से बच्चा हुआ,तो आॅपरेशन कक्ष से निकली नर्स ने बधाई देते हुए बताया कि रुपा देवी को लड़का हुआ है। जबकि 15 मिनट बाद ही आॅपरेशन थियेटर से बच्चा लेकर बाहर निकली नर्स ने इस दौरान रुपा देवी की सास शकुनी देवी को लड़का के स्थान पर लड़की देने लगी।इसके बाद ही परिजन व पति नर्सिंग होम प्रबंधन पर भड़क उठे। मामला बढ़ने के साथ ही परिजनों ने शिवम नर्सिंग होम पर कई गंभीर आरोप लगा बैठे।फिलहाल मामले की जांच किया जा रहा है।

बातमी..... मुंबईत स्पंदन मल्हारी,उधळण धनगरी शब्दांची,महाकवि संमेलन जल्लोषात पार पडले



KAMLESH. मुंबई. मुंबईतील चर्चगेट येथील वानखेडे स्टेडियम,गरवारे क्लब,दुसरा माळा या ठिकाणी मुंबईतील रूणानुबंध सामाजिक संस्थे द्वारा महाराष्टातील फक्त धनगर समाजातील कवि कवयित्री साठी स्पंदन मल्हारी......उधळण धनगरी शब्दांची या महाकविसंमेलनातून धनगरी बोलीभाषा तथा संस्कती जतन करण्यास हातभार लावणारी काव्य रचना,पोवाडे,ओवी,चारोळ्या,गाणी  सादर करण्यात आली.संस्थेच्या 4थ्या पर्वातील हा एक उपक्रम धनगर समाज बांधवांसाठी अविस्मरणीय ठरला.या प्रसंगी मुंबईतील कवि भारत कवितके यांनी जाग धनगरा....ही कविता वाचली.टाळ्यांचा प्रचंड प्रतिसाद मिळाला.इतिहास संशोधक संजय सोनवणी यांच्या धनगरांचा इतिहास...या पुस्तकाचे प्रकाशन मान्यवरांच्या हस्ते करण्यात आले.धनगर समाजातील राजकीय,सामाजिक,शासकीय,प्रतिष्ठीत क्षेत्रातील अनेक मान्यवर व्यक्ती उपस्थित होत्या.
महाकविसंमेलनातील कवि कवयित्रीना मान्यवरांच्या हस्ते सन्मान पत्र देऊन गौरविण्यात आले.याप्रसंगी संजय सोनवणी,राजू काका जांगळे,जयसिंग शेडगे,भारत कवितके आदि मान्यवर उपस्थित होते.तर संस्थेच्या विकास लांबोरे,मंगेश येडगे,दिपक झोरे,राम सर,पांडुरंग कोकरे आदि पदाधिकार्यानी कार्यक्रम यशस्वी करण्या साठी विशेष परिश्रम घेतले.महाराष्टातील विदर्भ,मराठवाडा,पुणे,कोकण विभागातून मोठ्या प्रमाणात समाज बांधव व भगिनी कार्यक्रमाला उपस्थित होत्या.

अप्रशिक्षित शिक्षकों की सेवा समाप्त करने संबंधी आदेश स्थगित-- न्यायालय में लम्बित मामले पर संज्ञान लेते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव ने दिया आदेश


अप्रशिक्षित शिक्षकों की सेवा समाप्त करने संबंधी आदेश स्थगित-- न्यायालय में लम्बित मामले पर संज्ञान लेते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव ने दिया आदेश

रांची। राज्य सरकार के विद्यालयों में कार्यरत अप्रशिक्षित शिक्षकों एवं अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों की सेवा समाप्त करने संबंधी आदेश को आज राज्य सरकार ने स्थगित कर दिया है।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव श्री ए पी सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के विद्यालयों में कार्यरत अप्रशिक्षित शिक्षकों एवं अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों के सेवा से मुक्त करने के मामले पर झारखण्ड उच्च न्यायालय में WP(S) 6701/19 वाद लम्बित है। इस मामले में न्यायालय के आदेश आने तक इस आदेश को स्थगित कर दिया गया है।
उपरोक्त आशय की जानकारी आज शनिवार को मीडिया को उपलब्ध कराई गई।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...