Thursday, January 2, 2020

गुप्त सूचना पर छापेमारी में भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों के अंग्रेजी शराब बरामद,तीन गिरफ़्तार


युगल किशोर । डुमरी एवं निमियाघाट थाना क्षेत्र के दक्षिणाखंड के आदिवासी गांव में उत्पाद विभाग के उत्तरी छोटीनागपुर प्रमंडल के एक दल ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर भारी
मात्रा में विभिन्न ब्रांडों के अंग्रेजी शराब को बरामद कर एक पूर्व निर्वाचित प्रतिनिधि के साथ साथ तीन लोगों को
हिरासत में लिया है।साथ ही धंधे में शामिल सिंडिकेट के
लोगों के बारे में पता लगाने में जूट गई है।उत्पाद विभाग
के अनुसार अवैध कारोबार दक्षिणाखंड के एक प्रतिनिधि
बासुदेव महतो के द्वारा संचालित की जा रही थी जबकि
हिरासत में लिये गए लोगों में पूर्व उपप्रमुख सत्यनारायण महतो व दो अन्य 
चैता बेसरा व ठाकुर महतो 
 हैं।छापेमारी दल में गिरिडीह जिला के उत्पाद अधीक्षक अवधेश कुमार सिंंह,ललीत सोरेन,मोहम्मद गुफरान के नेतृत्व में  रांची उत्पाद विभाग
के निरीक्षक संजीत कुमार देव सब इस्पेक्टर अभिषेक 
आनंद एसिस्टेंट सब इंस्पेक्टर आशीष पांडेय घनबाद 
उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर सनी तिर्की हजारीबाग 
उत्पाद विभाग के राजीव नयन बोकारो उत्पाद विभाग के सहायक निरीक्षक
से महेश दास निमीयाघाट थाना प्रभारी विकास पासवान सदलबल शामिल थे।अधिकारियों व
पुलिस ने मधगोपाली पंचायत के झरना निवासी अर्जुन
मांझी के इंदिरा आवास से नगलो निवासी चैता बेसरा एवं
सोमर मरांडी के इंदिरा आवास से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है।बरामद शराब की बाजार की अनुमानित मूल्य लगभग एक करोड़ रूपए है जबकि
बरामद शराब में किंग्स गोल्ड,आईबी,ओसी ब्लू,आरसी,
ब्लैंडर आदि विभिन्न ब्रांडों के एक हजार चार सौ पेटियां
शामिल हैं।इस बाबत उत्पाद विभाग अधीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यालय को लगातार सूचना मिल रही थी कि डुमरी व निमियाघाट थाना क्षेत्र के दक्षिणाखंड के नगलो,झरना,पारगो,पहरीधार में बीते कुछ महीनों से अवैध अंग्रेजी शराब का भंडारण कर आसपास के प्रखंडों सहित बिहार भेजी जाती है।
बरामद शराब को
धंधेबाज हरियाणा एवं पंजाब से मंगाई गई थी।बताया कि
भंडारण कर शराब को आसपास के प्रखंडों सहित बिहार भेजने की योजना थी।उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जिन लोगों के यहां से शराब की भारी भंडारण बरामद हुआ है उनलोगों ने बताया कि उक्त पंचायत प्रतिनिधि बासदेव महतो आवास को डेढ़ हजार रूपये करके किराए पर लिया था।अधीक्षक ने बताया कि तीन लोगों
को हिरासत में लिया गया है जबकि मुख्य संचालक पुलिस के पकड़ में नहीं आया है।बताया कि धंधे में जो लोग भी शामिल हैं किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Wednesday, January 1, 2020

रांची में शराबी ने अपनी गाडी से सात लोगो को कुचला, दो की मौत, पांच गंभीर रूप से जख्मी

  

रांची में नया साल कहीं ख़ुशी तो कहीं गम लेकर आया। रांची के चुटिया में एक नशेड़ी ने अपनी तेज रफ़्तार कार से सात लोगो को कुचल दिया जिससे मौके पर ही दो लोगो की मौत हो गयी। बल्कि अन्य पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हे रिम्स में भर्ती कराया गया है। 31 दिसंबर की रात दो बजे हुए इस हादसे के बाद आक्रोशित लोगो ने कार में तोड़ फोड़ कर दी और चालक को जमकर पीटा। बाद में नशे में धुत कार चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। कार की चपेट में आये सभी 7 लोग मजदूर थे।  ये लोग होटल से कैटरिंग का काम करके लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

देवघर:बासुकीनाथ मंदिर के गर्भ गृह में फैला करंट;एक की मौत, आधा दर्जन लोग हुए घायल



दुमका।जिले के प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ मंदिर परिसर में करंट फैलने की घटना घटी है। यह हादसा नववर्ष के पहले दिन तकरीबन साढ़े तीन बजे घटित हुई है। बताया जा रहा है कि इस घटना की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गये। बताया जा रहा है कि मुख्य मंदिर परिसर के गर्भ गृह में करंट फैल गया, जिसकी चपेट में दर्जनों लोग आ गए। इस हादसे में मृतक की पहचान इलू झा के तौर पर हुई है, जबकि मुख्य पुजारी समेत तकरीबन आधा दर्जन श्रद्धालुओं के गंभीर रुप से घायल होने की सूचना है।
बहरहाल साल के पहले दिन घटे इस हृदयविदारक घटना से प्रशासनिक लापरवाही भी उजागर हुई है।

एक हाई वा से दो दिनों में हुई तीन व्यक्तियों की दर्दनाक मौत,लोगों ने किया मार्ग अवरुद्ध



*हजारीबाग। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के विष्णुगढ़-बगोदर नेशनल हाईवे पर स्थित अलपीटो में जिस जगह पर मंगलवार की रात्रि जिस हाईवा से एक्सीडेंट हुई थी,उसी हाईवा से बुधवार को विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के भेलवारा के रहने वाले तीन व्यक्ति अपने मोटरसाईकिल से बगोदर से विष्णुगढ़ अपने घर लौट रहे थे,कि उक्त हाईवा के टक्कर होने जाने से दोनों व्यक्तियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल है।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर दिया । मृतक की पहचान गुलाबो महतो और एक राजू महतो के रूप में हुई है। हाईवा से दोनों मृतक विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के गोलगो,भेलवारा के निवासी बताए गए हैं। दो दिनों से खड़े हाईवा से दो दिन में तीन की मौत और तीन घायल हुए हैं। बीते साल के आखिरी और इस साल के पहले दिन विष्णुगढ़ प्रखंड के लिए यह बहुत बड़ा अभिशाप बन गया है।

हजारीबाग के विष्णुगढ़ में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या को ले सड़क जाम



(file photo)

हजारीबाग। जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बनासो में मंगलवार देर शाम दो बाइक सवार अपराधियो ने कथित तौर पर एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी।प्राप्त जानकारी के मुताबिक बनासो निवासी चुरामन राणा बनासो चौक पर ठंढ के कारण आग के समक्ष बैठा था।अचानक दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने पहुंच श्री राणा पर गोली चला कर भाग निकले।आनन फानन में चुरामन को विष्णुगढ़ सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के विरोध में जेएमएम केंद्रीय सदस्य रामप्रकाश भाई पटेल के अगुवाई में बुधवार सुबह व्यवसायियों ने धरना प्रदर्शन कर बनासो चौक को सुबह छः बजे से ग्यारह बजे तक सड़क जाम रखा। आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। विष्णुगढ़ पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रमोद सिंहा के आश्वासन पर जाम हटा। उन्होंने बताया कि हर हाल में इसका उद्भेदन कर अपराधियो को धर दबोचा जाएगा।

आखिर रेलवे का किराया बढ़ा कितना, आइए जानते हैं...


 न्यूज़ डेस्क।नया साल शुरू होने से कुछ घंटे पहले रेलवे ने लोगों को तगड़ा झटका दिया है. रेलवे ने यात्री किराए में बढ़ोतरी की है. नया रेल किराया बुधवार से लागू होगा.


 रेलवे ने मेल और एक्सप्रेस ट्रेन के लिए 2 पैसे प्रति किलोमीटर और एसी ट्रेन के किराए में 4 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी की है.

कितना है रेलवे का बढ़ा हुआ किराया?

उपनगरीय रेल सेवा- किराए में कोई बदलाव नहीं

सीजन टिकट- किराए में कोई बदलाव नहीं

ऑर्डिनरी नॉन एसी किराया

सेकेंड क्लास ऑर्डिनरी - एक पैसे प्रति किलोमीटर

स्लीपर क्लास ऑर्डिनरी - एक पैसे प्रति किलोमीटर

फर्स्ट क्लास ऑर्डिनरी - एक पैसे प्रति किलोमीटर

मेल/एक्सप्रेस नॉन एसी का किराया

सेकेंड क्लास (मेल/एक्सप्रेस) - 2 पैसे प्रति किलोमीटर

स्लीपर क्लास (मेल/एक्सप्रेस) - 2 पैसे प्रति किलोमीटर

फर्स्ट क्लास (मेल/एक्सप्रेस) - 2 पैसे प्रति किलोमीटर

एसी क्लास का किराया

एसी चेयर कार- 4 पैसे प्रति किलोमीटर

एसी 3-टियर/3E- 4 पैसे प्रति किलोमीटर

एसी 2-टियर- 4 पैसे प्रति किलोमीटर

एसी फर्स्ट क्लास/इकॉनोमी क्लास/EA- 4 पैसे प्रति किलोमीटर

मध्य प्रदेश में न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुए हादसे में प्रसिद्ध कॉरपोरेटर सहित उसके 6 परिजनों की मौत


 न्यूूज़ डेस्क। मध्यप्रदेश के महू में न्यू ईयर पार्टी के दौरान बड़ा हादसा हो गया है. महू के पास पर्यटन स्थल पातालपानी में मंगलवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया. पातालपानी में एक निजी फार्म हाउस परिसर में 70 फीट ऊंचे टावर से कैप्सूल लिफ्ट नीचे आ गिरी. इस हादसे में पाथ इंडिया के मालिक पुनीत अग्रवाल, उनकी बेटी, दामाद और पोते समेत परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।   बताया जा रहा है कि यह फार्म हाउस पुनीत अग्रवाल का ही है और यहां न्यू ईयर की पार्टी चल रही थी. बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट के पलटने से यह दर्दनाक हादसा हो गया और करोड़पति बिजनेसमैन समेत उनके परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई. बिजनेसमैन पुनीत अग्रवाल अपनी बेटी पलक, दामाद पलकेश, पोता नभ और रिश्तेदार गौरव और आर्यवीर के साथ पातालपानी स्थित फार्म हाउस में न्यू ईयर पार्टी मनाने के लिए गए थे।इसी दौरान शाम के वक्त जब अग्रवाल परिवार कैप्सूल लिफ्ट के जरिए फार्म हाउस में बनी 70 फीट ऊंची बिल्डिंग में ऊपर जा रहा था, तभी अचानक तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट टूटकर नीचे गिर गई. इस दर्दनाक हादसे में लिफ्ट सवार सभी लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. आपको बता दें कि पाथ इंडिया के डायरेक्टर पुनीत अग्रवाल की गिनती पीपीपी मॉडल की शुरुआत करने वाले देश के चुनिंदा कॉन्ट्रैक्टर्स में होती है।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...