न्यूूज़ डेस्क। मध्यप्रदेश के महू में न्यू ईयर पार्टी के दौरान बड़ा हादसा हो गया है. महू के पास पर्यटन स्थल पातालपानी में मंगलवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया. पातालपानी में एक निजी फार्म हाउस परिसर में 70 फीट ऊंचे टावर से कैप्सूल लिफ्ट नीचे आ गिरी. इस हादसे में पाथ इंडिया के मालिक पुनीत अग्रवाल, उनकी बेटी, दामाद और पोते समेत परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह फार्म हाउस पुनीत अग्रवाल का ही है और यहां न्यू ईयर की पार्टी चल रही थी. बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट के पलटने से यह दर्दनाक हादसा हो गया और करोड़पति बिजनेसमैन समेत उनके परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई. बिजनेसमैन पुनीत अग्रवाल अपनी बेटी पलक, दामाद पलकेश, पोता नभ और रिश्तेदार गौरव और आर्यवीर के साथ पातालपानी स्थित फार्म हाउस में न्यू ईयर पार्टी मनाने के लिए गए थे।इसी दौरान शाम के वक्त जब अग्रवाल परिवार कैप्सूल लिफ्ट के जरिए फार्म हाउस में बनी 70 फीट ऊंची बिल्डिंग में ऊपर जा रहा था, तभी अचानक तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट टूटकर नीचे गिर गई. इस दर्दनाक हादसे में लिफ्ट सवार सभी लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. आपको बता दें कि पाथ इंडिया के डायरेक्टर पुनीत अग्रवाल की गिनती पीपीपी मॉडल की शुरुआत करने वाले देश के चुनिंदा कॉन्ट्रैक्टर्स में होती है।
Wednesday, January 1, 2020
मध्य प्रदेश में न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुए हादसे में प्रसिद्ध कॉरपोरेटर सहित उसके 6 परिजनों की मौत
न्यूूज़ डेस्क। मध्यप्रदेश के महू में न्यू ईयर पार्टी के दौरान बड़ा हादसा हो गया है. महू के पास पर्यटन स्थल पातालपानी में मंगलवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया. पातालपानी में एक निजी फार्म हाउस परिसर में 70 फीट ऊंचे टावर से कैप्सूल लिफ्ट नीचे आ गिरी. इस हादसे में पाथ इंडिया के मालिक पुनीत अग्रवाल, उनकी बेटी, दामाद और पोते समेत परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह फार्म हाउस पुनीत अग्रवाल का ही है और यहां न्यू ईयर की पार्टी चल रही थी. बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट के पलटने से यह दर्दनाक हादसा हो गया और करोड़पति बिजनेसमैन समेत उनके परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई. बिजनेसमैन पुनीत अग्रवाल अपनी बेटी पलक, दामाद पलकेश, पोता नभ और रिश्तेदार गौरव और आर्यवीर के साथ पातालपानी स्थित फार्म हाउस में न्यू ईयर पार्टी मनाने के लिए गए थे।इसी दौरान शाम के वक्त जब अग्रवाल परिवार कैप्सूल लिफ्ट के जरिए फार्म हाउस में बनी 70 फीट ऊंची बिल्डिंग में ऊपर जा रहा था, तभी अचानक तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट टूटकर नीचे गिर गई. इस दर्दनाक हादसे में लिफ्ट सवार सभी लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. आपको बता दें कि पाथ इंडिया के डायरेक्टर पुनीत अग्रवाल की गिनती पीपीपी मॉडल की शुरुआत करने वाले देश के चुनिंदा कॉन्ट्रैक्टर्स में होती है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...

No comments:
Post a Comment