Saturday, January 4, 2020

किशनगंज:बहादुरगंज म़े समाजिक संगठन ने नागरिकता संशोधन एक्ट के विरोध में शांतिपूर्ण जुलूस निकाला



 शशिकांत झा। #किशनगंज (बिहार)। जिले के बहादुरगंंज प्रखंड स्थित " समाजिक युवा संगठन " ने एक शांतिपूर्ण जुलूस निकाल कर सी सी ए ,एन आर सी एवं एन पी आर को वापस लेने की मांग केन्द्र सरकार से की ।यह संगठन गैर राजनीतिक होकर ,हमेशा समाज के दबे कुचलों की आवाजें स्थानीय प्रशासन तक पहुंचा कर उनकी मदद करता है ।किंतु नागरिक संशोधन और इससे जुड़े अन्य बिलों पर संगठन हमेशा विरोध करती रही है ।                   मौका और दस्तुर के जानिव इस संगठन के अध्यक्ष अतहर ईमाम ने अपने साथियों को गाँव  गाँव भेजकर इस जुलूस में शामिल होने का पैगाम भेजा ।जिले के पच्छिमी क्षेत्र लौचा ,जो कौल नदी में पुल बनने से पहले नदी कटाव की मार ,और बदहाली का दंश झेलता रहा ।ऐसे समय में भी इस संगठन ने बिना किसी राजनीति के अपनी आवाजें प्रशासन तक पहुंचाकर इलाके की बेहतरी का काम किया ।ऐसे में आज इस युवा संगठन के युवाओं ने सैंकड़ों मोटर साइकिलों से जुलूस निकालकर बहादुरगंज कालेज बहादुरगंंज तक आये ।जहाँ से सैंकड़ों की तादाद में आई जुलूस ने बाजार और झांसीरानी चौक का रुख अख्तियार कर लिया ।जहाँ से यह जुलूस पूरी जिम्मेदारी के साथ कथित काले कानून के विरोध में नारे लगाते ,एल आर पी चौक पहुंचा ।जहाँ जुलूस ने अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क पर हीं धरना दे डाला ।जिससे थोड़ी देर के लिए आवाजाही में थोड़ी दिक्कतें आई और फिर सब कुछ ठीक हो गया ।गौरतलब है कि जब जिले के हर कोने से नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ आवाजें उठती रही ।तो इस संगठन ने आज के दिन को चुना और संविधान के खिलाफ लाये गये बिल की खिलाफत की फेरिहिस्त में अपना नाम दर्ज करा दिया ।दिलों में भारतीयता और हाथों में तिरंगा संगठन की पहचान रही ।जिसमें खासतौर पर अबरार दानिश ,मो.मंसूर ,कौशर रज़ा ,सबा ज़फर ,सनोवर राही ,गुफरान उर्फ फौजी ,फैजान ,इफ्तेखार ,नकी ,अरसद ,जिप प्रतिनिधि इमरान और प्रो.मुसब्वीर आलम एवं दूसरे लोगों ने भी इसमें शिरकत की ।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...