न्यूज़ डेस्क। आज दिनांक 4 जनवरी 2020 से पटना -रांची -पटना के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12365 /12366 के दूसरे पारंपरिक रेक को एलएचबी रेक में परिवर्तित कर दिया गया
आज दिनांक 04/01/2020 को पहले यह ट्रेन एलएचबी कोच रेक के साथ पटना से रांची के लिए एवं फिर रांची से पटना के लिए चली ।
दिनांक 10 दिसंबर 2019 को इस ट्रेन के पहले रेक को एलएचबी रेक में परिवर्तित कर दिया गया था । पटना- रांची -पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस के कुल 02 रेक हैं।
इस पारंपरिक कोच ट्रेन में पहले 18 कोच थे और अब एलएचबी कोच परिवर्तित रेक में कुल 21 कोच है जिनमे जनरेटर यान 2 कोच, द्वितीय श्रेणी चेयर कार के 16 कोच, एसी चेयर कार के तीन कोच है । यात्रियों को पहले की तुलना में ज्यादा आरक्षित सीटें मिलेंगी ।

No comments:
Post a Comment