Tuesday, December 31, 2019

रांची:एनसीसी कैडेट्स ने 4700 किलोमीटर साइकिल चलाकर लोगों को किया जागरूक


रांची।

एनसीसी रांची ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर श्री एस के प्रसाद ने बताया कि एनसीसी बिहार झारखंड निदेशालय द्वारा 4700 किलोमीटर का रिले साइकिल एक्सपीडिशन का आयोजन किया गया। इसमें रांची और हजारीबाग ग्रुप के कैडेट्स ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि रिले साईकिल एक्सपीडिशन का आरंभ 24 नवंबर 2019 को बिहार झारखंड निदेशालय पटना की ओर से रांची से हरी झंडी दिखाकर किया गया जिसका आज समापन किया गया। ब्रिगेडियर एस के प्रसाद ने एनसीसी कैडेट के साहस दृढ़ संकल्प और अदम्य साहस की सराहना की जिन्होंने चुनौतीपूर्ण मौसम और रास्तों की परवाह किए बगैर इस साइकिल एक्सपीडिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया।


श्री ऐस के प्रसाद ने बताया कि इस साइकिल एक्सपीडिशन का मुख्य उद्देस्य एनसीसी कैडेट्स के बीच साहसिक, खेल कौशल, पारस्परिक विश्वास और सौहार्द की भावना विकसित करने के साथ-साथ राज्य के सभी जिलों के स्थानीय लोगों तक पहुंच कर लोगो के बीच स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी था। श्री प्रसाद ने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स द्वारा युवाओं को नशा से मुक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता जैसे समाजिक मुदों के प्रति जागरूक किया गया।


 इस अवसर पर कर्नल एन एन शुक्ला, कर्नल परमजीत सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल आर के झा, सूबेदार मेजर राधे भगत, सूबेदार संतोष सिंह एवं एनसीसी रांची एवं हज़ारीबाग के कैडेट्स उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...