Thursday, January 9, 2020

घूस के रूप में जब महिला भैंस लेकर पहुंची तहसीलदार के कार्यालय में


मध्य प्रदेश से घूस का एक अजीब मामला सामने आया है। दरअसल यहाँ के तहसीलदार के कार्यलय में एक महिला पहुंची। महिला अपने साथ एक भैंस ली हुई थी। भैंस को पकड़ कर कार्यालय पहुंची महिला ने वहाँ मौजूद अधिकारियों से कहा कि उसका नाम बदलने के एवज में उससे यहाँ घूस की मांग की जा रही है। लेकिन घूस देने के लिए उसके पास पैसे तो नहीं है। हां, ये भैंस है। इसे ही लेले और मेरा काम कर दें।    

इस नजारे को देख अधिकारी तो अधिकारी वहाँ मौजूद लोगों के भी सर चकरा गए। वैसे अधिकारियों ने महिला को उसका भैंस को लौटा दिया और घूस मांगने के आरोपों को खारिज कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि 14 नवंबर को ही महिला का नाम बदलने का काम हो चुका है और महिला का भैंस लेकर आना एक साजिश का हिस्‍सा है। यह घटना मंगलवार की है। वहीं महिला रामकली पटेल अपने दावे पर अब भी कायम हैं।

गिरिडीह में कब्रिस्तान के पास मिला एक युवक का क्षत विक्षत शव

गिरिडीह : गिरिडीह के लिए बुधवार का दिन सनसनी भरा रहा जब शहर में एक युवक का अर्धनग्न शव के मिलने की खबर फैली। पचंबा थाना क्षेत्र के कठगोला रोड मारवाड़ी मुहल्ला निवासी अमन शर्मा (17) की हत्या मंगलवार को पत्थर से कूच कर  कर दी गयी.  शव पचंबा थाना क्षेत्र के बोड़ो हवाई अड्डा रोड स्थित कब्रिस्तान के पास मिला है. जानकारी मिलने के बाद डीएसपी बिनोद रवानी व पचंबा थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गये.
 
घटना के संबंध में अमन के पिता पचंबा के मारवाड़ी मुहल्ला निवासी मनोज शर्मा ने कहा कि अमन पहले बेंगलुरू में रह कर काम करता था. अक्तूबर महीने में ही वह  गिरिडीह आया था. गिरिडीह आने के बाद वह पचंबा के हटिया रोड स्थित मनीष नामक  युवक की सब्जी दुकान में काम करने लगा.
 
काम के दौरान कई बार वह उसी के  दुकान में रात को सो जाता था. मंगलवार को भी वह काम के लिए मनीष की दुकान  पर गया हुआ था. मंगलवार की दोपहर को वह घर आया था और यह कह कर घर से दुकान  गया कि वह रात में घर नहीं आयेगा. अचानक बुधवार की सुबह पता चला कि अमन की  किसी ने हत्या कर दी है. हत्या के दिन अमन की मधुपुर की एक लड़की से बात हुई थी. पुलिस का अनुमान है कि हत्या का कारण प्रेम प्रसंग हो सकता है. 
 
घटनास्थल से शराब की बोतल, गिलास व सिगरेट के डिब्बे बरामद : अमन का शव जिस जगह से पुलिस ने बरामद किया है वहां से दो शराब की बोतलें, चार गिलास, सिगरेट के डिब्बे व पानी की बोतल भी मिली है. पुलिस ने आशंका जतायी है कि हत्या से पहले अमन ने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी होगी. 

Wednesday, January 8, 2020

झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा- यह जनता की सरकार है

*#रांची

#रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के पिता अम्पा मांझी सेना में रहे हैं. पिता आर्मी में थे इसलिए कल्पना को यूपी, नार्थ इस्ट, पंजाब, हरियाणा, बंगाल, ओड़िशा सहित लगभग देश के कई हिस्सों में रहने और मल्टीकल्चर को जानने का मौका मिला. केंद्रीय विद्यालय से पढ़ाई हुई़  उन्होंने भुवनेश्वर से इंजीनियरिंग की. शादी होने के बाद सिम्बॉयसीस से एमबीए किया. फिलहाल फर्स्ट मार्क स्कूल बरियातू की निदेशिका हैं. राजनीति में सक्रिय नहीं हैं, लेकिन राजनीति को बारीकी से समझती है़ं  हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन सरकार को मिले पूर्ण बहुमत से वह खुश है़ं। कल्पना झारखंड की जनता को धन्यवाद देती है

ईरान के मिसाइल हमले के कुछ घंटे बाद प्लेन क्रैश, सभी 170 लोगों की मौत


#न्यूज़ डेस्क।

ईरान की राजधानी तेहरान के इमाम खुमैनी एयरपोर्ट के नजदीक हुए विमान हादसे में सभी 170 यात्रियों की मौत हो गई है. यात्रियों और क्रू को ले जा रहे यूक्रेन के विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे से कुछ घंटे पहले ही ईरान ने इराक में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया था.

ईरान के सरकारी चैनल ने कहा कि विमान पर सवार सभी लोगों की मौत हो गई. हादसे का कोई भी सर्वाइवर नहीं मिला है.

ईरान की मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बोइंग 737-800 जेट राजधानी तेहरान से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही पारंद में क्रैश हो गया.

ईरान की बचाव एजेंसी रेड क्रेसेंट ने अपने बयान में कहा कि हादसे में किसी के भी बचने की कोई संभावना नहीं है. सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों से ही अंदाजा लग गया था कि हादसे का कोई सर्वाइर नहीं है.

फ्लाइट रडार24 के मुताबिक, यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइन की फ्लाइट ने सुबह 6.12 बजे यूक्रेन की राजधानी कीव के लिए उड़ान भरी थी.
ईरान की इस्ना न्यूज एजेंसी ने प्लेन क्रैश का एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें प्लेन के क्रैश के दौरान आसमान में आग का गोला नजर आता है.

बासुकीनाथ निवासी 70 वर्षीय जगन्नाथ पंडा के निधन से शोक की लहर,पण्डा- पुरोहितों ने जताया शोक




(फाइल फोटो)
बासुकीनाथ स्थित लठियाजोरिया में किया गया अंतिम संस्कार, बड़े पुत्र वासुदेव पंडा ने दी मुखाग्नि
---
#बासुकीनाथ ।

---
रूपेश झा लाली। बासुकीनाथ: बासुकीनाथ मंदिर के बुजुर्ग पंडा सह बासुकीनाथ धाम पंडा धर्मरक्षिणी सभा के वरीय सदस्य 70 वर्षीय जगन्नाथ पंडा का सोमवार की देर रात बासुकीनाथ पचभैया टोला स्थित पैतृक आवास में निधन हो गया। जगन्नाथ पंडा के आकस्मिक निधन पर पंडा-पुरोहित समाज सहित स्थानीय ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने पीछे  भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। उनके निधन पर बासुकीनाथ पण्डा पुरोहित समाज के सदस्य, स्थानीय ग्रामीण, समाजिक  कार्यकर्ता सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शोक प्रकट किया। इस मौके पर उनके परिजनों, शुभचिंतकों, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय ग्रामीणों ने गहरा शोक जताया। उनका अंतिम संस्कार बासुकीनाथ के उत्तरी- पूर्वी दिशा स्थित लठिया जोरिया के शमसान घाट में किया गया। उन्हें मुखाग्नि बड़े पुत्र वासुदेव पंडा ने दी। उनके शवयात्रा में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। मंगलवार को बासुकीनाथ के पंडा-पुरोहित समाज ने जगन्नाथ पंडा के निधन पर गहरा शोक जताया एवं बाबा बासुकीनाथ से उनकी आत्मा की शांति को लेकर प्रार्थना किया। उनके असामयिक निधन पर पंडित मणिकांत झा, मन्नौ बाबा, सदाशिव पंडा, जयप्रकाश पंडा, जितेंद्र झा, मनोज पण्डा, सुबोधकांत झा पार्थो बाबा, गंगाराम पंडा, शोभारम पंडा, शालिग्राम पंडा, प्रेमशंकर झा, विवेक पंडा, धर्मेंद्र झा, जितेंद्र झा, कुंदन झा, सारंग बाबा, राजेश झा, आशुतोष झा, उमाकांत बाबा, डहरु बाबा,  मनोज मिश्रा, मुन्ना पांडेय, कुमोद  पांडेय, गौरव पंडा, योगेश पंडा, सुखदेव झा, कुणाल झा, सुमन झा, चन्दन झा शास्त्री, अशोक पंडा, दिनेश पंडा, मंटू गोस्वामी, बमबम गोस्वामी, पिंटू गोस्वामी, प्रकाश गोस्वामी, मनोज पंडा घोघन, रंजय सिन्हा, घूरन बाबा, सन्तोष पांडेय सहित दर्जनों अन्य ने शोक जताया।
-----

ट्रेन से हुई दुर्घटना के कारण मृत ग्रामीण का शव पहुंचते ही गांव में मच गया कोहराम




#गिरीडीह:जैसे ही मंगलवार दोपहर को धानेश्वर महतो के 38 वर्षीय पुत्र आशोक महतो महाराष्ट्र से बगोदर के देवराडीह पंचायत के गमहरीयाटांड  गांव पहुँचा तो परिजनों के हृदय विदारक चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।अशोक महतो की विधवा पत्नी तारा उर्फ बुधनी देवी का रोते रोते बुरा हाल हो चुका था,वे लगातार अचेत हो जा रही थी जिनको आस पास के महिलाओं द्वारा सम्भाला जा रहा था,लेकिन अपने पति के खोने के गम में वह किसी की नही सुन रही थी,उनके एक ही शब्द सभी को रुला दे रहे थी कि हम केकर बिगडले रहनी हा, अब हमनी के केकरा सहारे रहब। उसकी पत्नी यह कह कर दहाड़ मार रही हैं कि मुझे क्या मालूम कि मेरे पति मुझे ठुकरा कर जिंदगी के उस दहलीज पर ले जाकर खड़ा कर देंगे कि जहां मेरे रिमझिम आंखों के आंसू ही सुख जाएंगे।विधवा पत्नी की बिलाप सुन कर उपस्थित लोग भी अपने-अपने आंसू को नही रोक पाए।
मृतक आशोक का शव जैसे ही उनके घर पहुंचा तो “क्या बूढ़े, क्या नौजवान एका एक उसके घर के तरफ दौड़ पड़े।मृतक आशोक महतो के पुत्र आशीष कुमार(07) व शिवानी कुमारी(03) मृत पिता के शव को निहार-निहार बिलख रहे थे और बुढी माँ अपने बेटे के गम में बिलख रही थी और उनकी आंखों के आँसू भी सुख गये थे।ज्ञात हो कि अशोक महतो की महाराष्ट्र के वडसा रेलवे स्टेशन गड़चिरोली में शनिवार को ट्रेन से गिरने से मौत हो गयी थी।

Tuesday, January 7, 2020

गुमला उपायुक्त की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न


#गुमला।

उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में आज कारा सुरक्षा समिति की बैठक आईटीडीए भवन स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जेल की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। 

बैठक में अधीक्षक मंडल कारा गुमला ने उपायुक्त को बताया कि जेल में सुरक्षा बल की जरूरत है। जिसपर उपायुक्त ने अधीक्षक मंडल कारा गुमला को पुलिस अधीक्षक को पत्र अग्रसारित करने की बात कही। बैठक में उपायुक्त ने कारा विस्तारीकरण की समीक्षा के क्रम में परीधीय दीवार के निर्माण पर विशेष जोर दिया। साथ ही उपायुक्त ने बैरक एवं अस्पताल निर्माण के कार्य प्रगति का जायजा लिया। जिसमें यह पता चला कि बैरक एवं अस्पताल निर्माण का कार्य तेजी से प्रगति की ओर जा रहा है। साथ ही बैठक के दौरान उपायुक्त ने जेल परिसर में स्थित यूक्लिप्टस के कटे हुए पेड़ की नीलामी का निर्देश दिया। 

बैठक के क्रम में उपायुक्त ने जेल के कैदियों के लिए पानी की व्यवस्था का भी जायजा लिया। इसके साथ ही जेल में कचरे की साफ-सफाई एवं कचरे के उठान के लिए उपायुक्त ने कारावास के बाहर चार फीट की दीवार उठाने का निर्देश दिया। बैठक में अधीक्षक मंडल कारा गुमला ने जेल परिसर के सामने फॉगिंग करवाने की मांग की। जिसपर उपायुक्त ने कहा कि फरवरी माह में तापमान के बढ़ने पर मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए फॉगिंग कराई जाएगी। इसके अलावा उपायुक्त ने कारा में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए कारा में संधारित सीसीटीवी की स्थिति की भी जानकारी ली। साथ ही उन्होंने जेल में पुरुष चिकित्सक की तरह ही महिला चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति एवं बच्चों को पढ़ाने हेतु प्रतिनियुक्त पुरूष शिक्षकों की सुविधा की भा जानकारी हासिल की। उपायुक्त ने पुलिस बैरक की मरम्मती एवं रंग रोगन के प्राक्कलन का भी अवलोकन किया।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...