Monday, January 27, 2020

बिहार राज्य के किशनगंज जिलान्तर्गत बहादुरगंज पुलिस की कार्यवाही से शराब माफियाओं में हड़कंप


Shashi K Jha.किशनगंज
 (बिहार) जिले के बहादुरगंज  पुलिस द्वारा शराब के विरुद्ध लगातार किए जा रहे हैं छापेमारी अभियान से शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप ।जहां लगातार चौथे दिन की छापेमारी में एक सौ लीटर शराब बनाने के जावा सहित इसके उपयोग के लिए रखे बर्तनों को भी नष्ट किया जा चुका है ।               
 जैसा कि आज शाम लगभग 4.00 बजे पुलिस निरीक्षक बहादुरगंज राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में थानाध्यक्ष बहादुरगंज सुमन कुमार सिंह ने पुलिसदल के साथ प्रखंड के चोरकट्टा कुढ़ेला ,बेंतबाड़ी और डोहर वार्ड नं. चार के आदिवासी टोलों में छापेमारी की ।जिससे इन टोलों में पुलिसदल की छापेमारी से लोग घरों से भाग खड़े हुए ।गौरतलव है कि किशनगंज एस पी कुमार आशिष के द्वारा निर्देशित शराब और शराबियों के विरुद्ध चलाये जा रहे समकालीन अभियान के तहत उक्त छापेमारी का बहादुरगंज पुलिस का यह चौथा अभियान है ।जहां अब तक हजारों लीटर चुल्लू शराब बनाने के लिए रखे जावाओं को नष्ट किया जा चुका है ।वहीं मिली गुप्त सूचना पर डोहर वार्ड नं.04 के बबलू टुड्ड पिता जोहन टुडू के घरों में छापेमारी कर शराब बनाने के तमाम सामानों को नष्ट कर दिया ।सनद रहे कि बहादुरगंज पुलिस द्वारा किये जारहे छापेमारी से लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है ।

बिहार के किशनगंज जिले में "राहत" के बढ़ते कदमों से महिला सशक्तिकरण ,स्कील डेवलपमेंट और समाजिक कार्यक्रमों में बढ़ी शाख


Shashi K Jha.  किशनगंज (बिहार ) /"राहत संस्था "के क्रियाकलापों को लेकर किशनगंज की बेटी पूरे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रौशन कर रही है किशनगंज का नाम ।संस्था की सचिव डा. फरजाना बेगम ने बीजिंग (चायना)के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेकर किशनगंज को एक नई पहचान दिला चुकी है ।वहीं संस्था आज अपनी सबसे ऊंची मुकाम को हांसिल कर , अनेक राष्ट्रीय संस्थानों के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भी अपनी हिस्सेदारियां निभा रही है । 
       .                                         जैसाकि "राहत " और डा. कलाम कृषि महाविद्यालय ,अर्राबाड़ी (पोठिया )के द्वारा आयोजित संयुक्त कार्यक्रम "22 एक्सपोजर विजीट कम ट्रेनिंग आन आर्गेनिक एग्रीकल्चर "में भाग लेकर ,कृषि महाविद्यालय को किसानों के लिए वरदान बताया ।जहाँ स्वरोजगार के लिए युवा और बेरोजगारों के लिए यह कृषि महाविद्यालय एक वहुमूल्य रास्ता है ।जो सीमांचल के पूर्णियां ,कटिहार ,अररिया सहित किशनगंज के लिए काफी महत्वपूर्ण बन चुका है ।उक्त बातें राहत संस्था की सचिव डा.फरजाना ने इस कार्यक्रम में अपने बिचारों को रखते हुए कही ।वहीं महाविद्यालय के प्रसिद्ध शिक्षाविद डा. बी बी झा ने कहा कि -अशिक्षा के कारण हीं यहाँ गरीबी में शोषण होता है ।कृषि विद्यालय में रोजगार की अपार संभावनाएं व्याप्त है ।जहाँ से रोजगार तलाशे जा सकते हैं ।खासकर कम पढ़े लिखे ग्रामीणों के लिए यहाँ माली प्रशिक्षण की व्यवस्था है ।जहां 45 दिनों के प्रशिक्षण से रोजगार पाया जा सकता है ।साथ हीं मछली पालन ,रेशम कीट प्रशिक्षण ,एवं अन्य तरहों के प्रशिक्षण से रोजगार की असीम संभावनाओं को भी राह दिखाई जाती है ।इस कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डा. हरिओम ,एवं डा.शमीम ने मौजूद राहत के 65 सदस्यों को सम्वोधित करते हुए कृषि महाविद्यालय के महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रकाश डाला ।यहां बताना लाजमी होगा कि डा. बी बी झा जो इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भी कर रहे थे ,इस कृषि कालेज को रोजगार के लिए सहज और सरल रास्ता बताया ।जहाँ रोजगार के लिए लोगों को प्रशिक्षण के माध्यम से स्वरोजगार के लिए तैयार किया जाता है ।इस कार्यक्रम के अलावे राहत की सचिव डा.फरजाना ने चीन की राजधानी विजींग की यात्रा कर महिला सशक्तिकरण में भारत का प्रतिनिधित्व किया था ,जहाँ इसके महत्वपूर्ण मुद्दों पर भारत का पक्ष रखते हुए महिलाओं के लिए किये जा रहे सकारात्मक पहलुओं को यहाँ रख चुकी है ।
अब डा.फरजाना राहत की ओर से 31 जनवरी 2020 को "महिला आयोग "भारत सरकार ,नई दिल्ली के आमंत्रण पर वहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जा रही है ।इस तरह से अगर देखा जाय तो  डा.फरजाना "राहत 'से राहत के लिए दिन रात एक करने में जुटी हैं ।

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे वाले क्षेत्र में हुआ क्रैश बोइंग जेट प्लेन, क्रू मेम्बर समेत 83 लोग थे सवार


#न्यूज़ डेस्क।अफगानिस्तान के गजनवी प्रांत में सोमवार को एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें क्रू समेत 83 लोग सवार थे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अरियाना अफगान एयरलाइंस का यह विमान कंधार से काबुल आ रहा था। विमान तालिबान के नियंत्रण वाले दहक जिले में गिरा है। रेस्क्यू के लिए स्पेशल फोर्स मौके पर भेजी गई।

अरियाना अफगानिस्तान की सबसे बड़ी विमानन कंपनी है। दुर्घटनाग्रस्त विमान बोइंग 737-400 जेट है, जो करीब 30 साल पुराना है। गजनी प्रांत के अफसरों के मुताबिक, विमान तकनीकी कारणों से क्रैश हुआ। इसने गिरते ही आग पकड़ ली। अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति सरवर दानिश ने हादसे में कुछ लोगों के मारे जाने की आशंका जताई।


डुमरी में गणतंत्र दिवस समारोह राष्ट्रभक्ति के साथ मनाई गई, शान से फहरा राष्ट्र ध्वज


डुमरी(गिरिडीह) :  डुमरी  में   गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। डुमरी अनुमंडल परिसर में एसडीएम प्रेमलता मुर्मू ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर डुमरी एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह,वरिष्ठ अधिवक्ता इन्द्र जीत जायसवाल समेत  कई पदाधिकारी मौजूद थे।   वहीं डुमरी प्रखंड मुख्यालय में डुमरी प्रखंड प्रमुख यशोदा देवी ने झंडोत्तोलन किया। साथ ही उन्होंने डुमरी के चिरियामोड़ में आजसू पार्टी के डुमरी प्रखंड  कार्यालय में भी झंडोत्तोलन किया । मौके पर आजसू जिला उपाध्यक्ष छक्कन महतो,प्रखण्ड अध्यक्ष काशी महतो,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष दुलारचंद महतो सहित कई कार्यकर्तागण उपस्थित थे।  जबकि वन कार्यालय में रेंजर राजीव रंजन ने झंडा फहराया । वहीं निमियाघाट थाना में थाना प्रभारी विकास पासवान, डुमरी थाना में थाना प्रभारी उपेंद्र राय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
 निबंधन कार्यालय में सीओ रवि भूषण रेफरल अस्पताल में प्रभारी 
चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अजय कुमार प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में
प्राचार्य सुनैना रानी पीएनडी जैन उच्च विद्यालय में एसएमसी अध्यक्ष अभय
जैन, झारखण्ड
इंटर व डिग्री तथा पीएन इंटर व डिग्री महाविद्यालय में कॉलेज के शासी 
निकाय अध्यक्ष सह विधायक जगरनाथ महतो, अपना कोचिंग सेंटर डुमरी में
संचालक जितेन्द्र सिन्हा  एजुकेशन प्वाइंट में वरीय अधिवक्ता 
इन्द्रजीत जायसवाल राष्ट्रीय
एकता कार्यालय में महेन्द्र बिंद , वनांचल चौक में भाजपा नेता प्रशांत जायसवाल ,डीएवी सेन्ट्रल स्कूल व शिवाय: नेटवर्क्स प्रा लि में सर्वेश तिवारी द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। लायन्स क्लब इसरी डुमरी में अध्यक्ष राम किशोर शरण,
जामतारा पंचायत भवन में उप मुखिया आरती देवी , ग्रामीण जलापूर्ति प्लांट डुमरी में समिति के अध्यक्ष फलजीत महतो, कुलगो  दक्षिणी में मुखिया रुकसाना खातून, असुरबाँध पंचायत में मुखिया खुशबू देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पूरे प्रखंड में सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
वहीं डुमरी एसडीएम प्रेमलता मुर्मू ने दो मेधावी छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। 

Sunday, January 26, 2020

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने गणतंत्र दिवस पर आम जनता से झारखंड के प्रतीक चिन्ह (लोगो) के लिए मांगे सुझाव



मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने गणतंत्र दिवस पर आम जनता से झारखंड के प्रतीक चिन्ह (LOGO) लोगो के लिए मांगे-- सुझाव 11 फरवरी पर दे सकते हैं अपने सुझाव

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए आज अहले सुबह झारखंड की जनता से यह अपील किया कि वे झारखंड के प्रतीक चिन्ह (LOGO) लोगो के लिए अपने सुझाव दें। आम जनता अपने सुझाव 11 फरवरी तक ईमेल
jharkhandstatelogo@gmail.com के माध्यम से दे सकते हैं। 

मंत्रिपरिषद ने पहली बैठक में राज्य के नए लोगो (Logo) के निर्माण का निर्णय लिया था

मुख्यमंत्री ने यह कहा कि हमारा झारखण्ड एक नये राह की ओर है। सबकी आकांक्षाओं के अनुरूप हमारी मंत्रिपरिषद ने पहली बैठक में राज्य के नए लोगो (Logo) के निर्माण का निर्णय लिया था जो हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत का प्रतिबिंब हो। यह लोगो (Logo) हम झारखण्डवासियों का पहचान होगा। इसलिए इसके निर्माण में आपकी भागीदारी सबसे अहम् है।

आईये नये झारखण्ड के निर्माण में सहयोग दे

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आज गणतंत्र दिवस के दिन हम आपसे आह्वाहन करते हैं आईये नये झारखण्ड के निर्माण में सहयोग दें।

सुझाव निम्नरूप में भेजे----
उद्देश्य---
सुझाव---
डिजायन--

नाम --
पता --
फ़ोन --
ईमेल--

सुझाव भेजने की अंतिम तारीख- 11 फरवरी 2020

अपने सुझाव निम्न पर ईमेल करें--
jharkhandstatelogo@gmail.com

Saturday, January 25, 2020

गिरिडीह: बगोदर थाना के घंघरी टॉल प्लाज़ा को ले होटल संचालक पर हुआ जानलेवा हमला,गंभीर हालत में आईसीयू में दाखिल


#बगोदर/गिरिडीह:-जीटी रोड बगोदर के घंघरी टोल प्लाजा के प्रबंधक व टोल कर्मियो के करतूतों से घंघरी टोल प्लाजा हमेशा विवाद के सुर्खियों मे रहा है।जिसके कारण आये दिन मारपीट व गुंडागर्दी करना टोल प्रबंधक व टोल कर्मियो के लिए आम बात है।आम जनता व प्रशासन के लिए सिर दर्द बना हुआ है।शुक्रवार की रात बगोदर निवासी नागराज होटल संचालक सह बस मालिक अभय भगत के साथ टोल कर्मियो ने टोल को लेकर लाठी व रड से मार जान लेवा हमला कर दिया।जिससे अभय भगत गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसका बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतू धनबाद भेज दिया गया।जहां अशर्फी अस्पताल के आईसीयू मे भर्ती है।वही घटना को लेकर टोल प्रबंधक शनि शर्मा का कहना है कि मेरा टोल कर्मी को बाजबरन उठाकर कर ले जा रहा था।जिसके कारण घटना घटी है।वही बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह बताया कि घटना की जानकारी है।इस मामले में कार्रवाई की जायगी। 

किशनगंज के बहादुरगंज में नागरिकता संशोधन विधेयक के विरुद्ध इमारते शरिया के आह्वान पर बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाओं ने बनाई मानव श्रृंखला


शशिकांत झा
। #किशनगंज (बिहार)जिले के बहादुरगंज में नागरिकता संशोधन विधेयक के विरुद्ध  इमारते शरिया के आह्वान पर यहाँ बड़ी संख्याओं में  पुरुष एवं महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाई ।दो बजे से 2.30 बजे तक बनी मानव श्रृंखला में लोग हीं लोग नजर आ रहे थे ।वहीं किसी अनहोनी को लेकर पुलिस काफी सतर्क देखी गई ।जहाँ लोगों को सुरक्षा देकर  और सुरक्षित वापस भेजने में इनकी सारी ताकतें लगी थी ।       
 जैसा कि इस मौके पर सभी राजनीतिक दलों ने इमारते शरिया के ऐलान पर जोरदार ढंग से अपना समर्थन दिया है ।जिससे ग्रामीण महिलाओं की एक बड़ी तायदाद मानव श्रृंखला में भाग लेने के लिए इकट्ठी हुई है ।"अलीहसन चौक म़े बने शाहिनबाग "के सभी प्रदर्शनकारी मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए कमर कसकर मैदान में उतरे नजर आये ।धरना के 15वें दिन बनी मानव श्रृंखला के लिए धरना पर बैठे  प्रदर्शनकारियों ने इमारते शरिया के ऐलान पर बड़ी संख्या जुटाने के लिए गांव गांव तक गये और लोगों से संपर्क किया ।हलांकि इनकी ठिठुरती रातों में धरना देने की खबरों पर महिलाओं का भी अपार समर्थन इस संगठन के साथ देखा जा रहा है ।जहाँ स्कूल ,कालेज और अन्य स्कूलों की छात्राऐं भी सी ए ए ,एन आर सी जैसे मुद्दों पर इस आंदोलन में साथ हैं ।जबकि इन्हें समर्थन देने के लिए विभििन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के भी आने जाने का सिलसिला यहाँ जारी है ।ऐसे में यहां के पुलिस प्रशासन के नेतृत्व कर्ता थानाध्यक्ष अपनी सारी समस्याओं को सुलझाकर इनकी सुरक्षा और विधि व्यवस्था को बनाये रखने के लिए यहाँ चक्कर लगाते देखे जाते हैं ।अब जबकि श्रृंखला की समय सीमा खत्म होते हीं लोग घरों की ओर निकल पड़े हैं ।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...