शशि कांत झा।#किशनगंज (बिहार)।अब स्टूडेंट्स पुलिस के कार्यों को नजदीक से देखकर लोगों में पुलिस के क्रियाकलापों को लेकर आमलोगों में जागरूकता फैलाऐंगे ।ताकि पुलिस के प्रति लोगों में व्याप्त भ्रांतियां एवं कथित भय को दूर किया जा सके ।पुलिस मुख्यालय एवं शिक्षा विभाग बिहार द्वारा निदेशित 'स्टूडेंट पुलिस केडेट के कार्यक्रम में किशनगंज एस पी ने छात्रों से रुबरु हो कर इसके महत्व को उनके सामने रखा ।
जैसा कि पुलिस पब्लिक मित्रता के साथ इसके भावों को विकसित करना और पुलिस के कार्यों में सहयोग करना इसका मूलमंत्र होगा ।जिसके लिए 22 चयनित विद्यालयों से 40 -40 छात्रों का चयन किया गया है।जिन्हें भ्रमण के दौरान राजेश कुमार तिवारी ,थानाध्यक्ष किशनगंज ,अंचल निरीक्षक ईरशाद आलम एवं कोढ़ोबाड़ी थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला ने एक भ्रमण के दौरान छात्रों को थाना के क्रियाकलापों से इन्हें अवगत कराया ।और एस पी कार्यालय लेकर आये ।एस पी कुमार आशिष ने कहा कि -आम आदमी में पुलिस का भय ना हो ,वहीं अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही हो ।नशावंदी ,यातायात नियमों के प्रति इन नौनिहालों को जागरूकता हेतु प्रेरित किया गया ।"जीवन अनमोल है और हमें सभी नियम कानूनों का पालन करना चाहिए ,इसकी प्रतिज्ञा करते हुए छात्रों ने इसका संकल्प लिया ।बच्चों ने इस मौके पर किशनगंज पुलिस द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की ।साथ हीं इस कार्यक्रम से उत्साहित बच्चों ने एस पी के साथ सेल्फी ली ,तो एस पी ने इनसे घुल मिलकर इनके साथ कुछ समय तक अपना अमूल्य क्षण बिताकर इन्हें शुभकामनाएं दी ।











