Thursday, February 6, 2020

सीएए और एनआरसी के समर्थन में हुई सभा, निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

      

अशोक कु यादव। #बगोदर(गिरिडीह): सीएए और एनआरसी के समर्थन में गुरुवार को बगोदर में राष्ट्रवादी मंच के तत्वावधान में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा के पूर्व मंच की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के पूर्व सभी ने राष्ट्रगान गया। जिसके बाद 300 मीटर लंबा तिरंगा लेकर समर्थकों ने यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा बगोदरडीह से निकलकर बगोदर बाजार होते हुए मँझलाडीह तक पहुंची। वहां से लौटने के बाद बस पड़ाव में एक सभा का आयोजन हुआ।


विपक्ष कर रही गुमराह

सभा की अध्यक्षता व संचालन राष्ट्रवादी मंच के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार गुप्ता ने की। सभा को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कोडरमा के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार राय ने कहा कि देश को फिर से गुलाम बनाने के लिए गहरी साजिश रची जा रही है। संसद में पेश हुए सीएए और एनआरसी बिल पर राजनीति किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बिल में हिंदुस्तान के किसी भी मुसलमान वर्ग के लोगों की नागरिकता छीनने का कोई जिक्र नहीं है। फिर भी विपक्ष लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है।


सभा को सम्बोधित करते हुए विश्व सनातन संघ के राष्ट्रीय प्रचारक उपदेश राणा ने कहा कि सीएए और एनआरसी का विरोध वही लोग कर रहे हैं । जो देश को बांटने की कोशिश में हैं। उन्होंने कहा आज देश में कुछ जयचंद है, जो देश का माहौल बिगड़ रहे हैं। बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो ने कहा सीएए और एनआरसी कानून के नाम पर देशभर में मुसलमानों को बरगलाने का काम किया जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रोफेसर जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि कांग्रेस भारतीय सभ्यता और संस्कृति को नस्ट करना चाहती है और फूट डालो की राजनीति कर है।

 
ये लोग थे उपस्थित:

मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, छोटे लाल यादव, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष आशीष बॉर्डर, दुर्गेश कुमार, जिप सदस्य अर्जुन आर्य, विहिप के राकेश रोशन, शत्रुघ्न मंडल, विवेक भागवत। रूपेश जयसवाल, गोल्डन जयसवाल, भरत गुप्ता, लखेन्द साव, नवीन कुमार चौरसिया, दिलिप साहू,मन्नू साव मौजूद ,विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बगोदर से संजय सोनी ,विकाश महतो, विवेक भागवत, पटेल बजरंगी ,भोला ठाकुर, टिंकू कुमार,आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...