Sunday, February 2, 2020

धनबाद:24 पूड़िया हेरोइन, गांजा और एक देशी कट्टा के साथ कार्मिक नगर निवासी नीरज उर्फ छोटू गिरफ्तार


धनबाद : सरायढेला थाना क्षेत्र से नीरज उर्फ छोटू शुक्ला नामक व्यक्ति को पुलिस ने 24 पूड़िया हीरोईन के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी कट्टा, 350 ग्राम गांजा और एक चिलम भी बरामद हुआ है।गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

डीएसपी विधि व्यवस्था मुकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि नीरज उर्फ छोटू शुक्ला कार्मिक नगर का रहनेवाला है। इसके खिलाफ सरायढेला थाने में पहले से चार मामले दर्ज है।

1 जनवरी को कोयलनगर के निकट खगेन्द्र मंडल के चाय दुकान के बगल में झोपड़ीनुमा स्थान पर कुछ व्यक्तियों के इकठ्ठे होकर गांजा, भांग एवं हिरोईन का सेवन करने की गुप्त सूचना वरीय पुलिस अधीक्षक को प्राप्त हुई थी।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सरायढेला थाना की एएसआई स्वेता कुमारी दलबल के साथ मौके पर पहुँची। जिसके बाद पुलिस को देखते ही वहाँ मौजूद चार पांच लोग भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया जिसमें एक व्यक्ति पकड़ा गया शेष लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हुए।

पकड़ा गया युवक नीरज उर्फ छोटू शुक्ला की तलाशी लेने पर उसके फुलपेंट के दाहिने पॉकेट से सफेद रंग के कागज में मोड़ा हुआ 24 पूड़िया हिरोईन, कमर में छिपाकर रखे एक देशी कट्टा तथा उसके हाथ मे पाए गए प्लास्टिक के थैले में 350 ग्राम गांजा, चिलम बरामद हुआ।

पुलिस फ़िलवक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 27 एनडीपीएस एक्ट एवं 25 (1बी) /26 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...