रामगढ़ प्रखंड के मोहबना पंचायत में बिते दो दिनो से (6,7 फरवरी) सरस्वती पूजा के उपलक्ष में मेले का आयोजन किया गया था जिसमें एक मासुम छोटी सी बच्ची जो कि उसी गांव में अपने मामा घर में रहती थी,5फरवरी को ही मेले से खो गई थी । घरवालों ओर अन्य के खोजबीन करने के बाद गांव से दुर मिट्टी मे दबा हुआ उसका डेड बॉडी मिला।
जैसे ही इस बात की सुचना गांव वालो को ओर परिवार वालो को मिली प्रशासन को सूचना दी गई और घर वाले लोगों का यह कहना है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद दरिंदों ने मार दिया है ओर लाश को छुपाने का कोशिश किया गया है। गांव वालो का ओर घर वालो का प्रशासन को यह कहना है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को जल्द से जल्द पकडा जाए ओर उसे फांसी की सजा दिया जाए।
मोके पर रामगढ़ थाना प्रभारी राजीव प्रकाश जी पोहचकर गांव वालों को समझाकर बच्ची के डेड बोडी को प्रशासन द्वारा अपने हवाले लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया गया है।

No comments:
Post a Comment