हजारीबाग। जिन्हें समाज को धर्म के मार्ग पर ले जाने का दायित्व दिया गया वही धर्म के रखवाले अधर्म का कार्य कर समाज को कलंकित कर रहे हैं । शुक्रवार को एक धर्मगुरु पादरी को बलात्कार के जुर्म में 10 साल की सजा सुनाई गई। अपर न्यायाधीश प्रथम रमेश कुमार की अदालत ने पादरी जुनून बलबंदी को भादवि की धारा 376 के तहत दोषी करार देते हुए 10 साल की सजा व ₹15000 जुर्माने की सजा सुनाई है । घटना 2010 से 2013 तक का है। पीड़िता आदिवासी महिला के लिखित बयान पर चुरचू थाना कांड संख्या 6/2014 के तहत मामला दर्ज किया गया था । दर्ज प्राथमिकी में महिला ने बताया था कि वह मानव विकास संस्था इचाक में कार्य करती थी इसी दौरान अभियुक्त से मुलाकात हुई अभियुक्त ने शादी का प्रलोभन देकर ढेढ़ वर्षों तक यौन शोषण करता रहा और जब शादी की बात आई तो आरोपी मुकुर गया। घटना के बाद पीड़िता ने मामला दर्ज कराया था ।अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक मनोज कुमार ने मजबूती से पक्ष रखते हुए 8 गवाहों की गवाही कराई एवं 10 प्रदर्श अंकित किए।
Friday, February 7, 2020
बलात्कारी पादरी को 10 साल की सजा, 15 हजार जुर्माना,धर्म की आड़ में महिला के साथ करता रहा था यौन शोषण
हजारीबाग। जिन्हें समाज को धर्म के मार्ग पर ले जाने का दायित्व दिया गया वही धर्म के रखवाले अधर्म का कार्य कर समाज को कलंकित कर रहे हैं । शुक्रवार को एक धर्मगुरु पादरी को बलात्कार के जुर्म में 10 साल की सजा सुनाई गई। अपर न्यायाधीश प्रथम रमेश कुमार की अदालत ने पादरी जुनून बलबंदी को भादवि की धारा 376 के तहत दोषी करार देते हुए 10 साल की सजा व ₹15000 जुर्माने की सजा सुनाई है । घटना 2010 से 2013 तक का है। पीड़िता आदिवासी महिला के लिखित बयान पर चुरचू थाना कांड संख्या 6/2014 के तहत मामला दर्ज किया गया था । दर्ज प्राथमिकी में महिला ने बताया था कि वह मानव विकास संस्था इचाक में कार्य करती थी इसी दौरान अभियुक्त से मुलाकात हुई अभियुक्त ने शादी का प्रलोभन देकर ढेढ़ वर्षों तक यौन शोषण करता रहा और जब शादी की बात आई तो आरोपी मुकुर गया। घटना के बाद पीड़िता ने मामला दर्ज कराया था ।अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक मनोज कुमार ने मजबूती से पक्ष रखते हुए 8 गवाहों की गवाही कराई एवं 10 प्रदर्श अंकित किए।
किशनगंज:पुलिस मुख्यालय एवं शिक्षा विभाग बिहार द्वारा निदेशित 'स्टूडेंट पुलिस केडेट के कार्यक्रम
शशि कांत झा।#किशनगंज (बिहार)।अब स्टूडेंट्स पुलिस के कार्यों को नजदीक से देखकर लोगों में पुलिस के क्रियाकलापों को लेकर आमलोगों में जागरूकता फैलाऐंगे ।ताकि पुलिस के प्रति लोगों में व्याप्त भ्रांतियां एवं कथित भय को दूर किया जा सके ।पुलिस मुख्यालय एवं शिक्षा विभाग बिहार द्वारा निदेशित 'स्टूडेंट पुलिस केडेट के कार्यक्रम में किशनगंज एस पी ने छात्रों से रुबरु हो कर इसके महत्व को उनके सामने रखा ।
जैसा कि पुलिस पब्लिक मित्रता के साथ इसके भावों को विकसित करना और पुलिस के कार्यों में सहयोग करना इसका मूलमंत्र होगा ।जिसके लिए 22 चयनित विद्यालयों से 40 -40 छात्रों का चयन किया गया है।जिन्हें भ्रमण के दौरान राजेश कुमार तिवारी ,थानाध्यक्ष किशनगंज ,अंचल निरीक्षक ईरशाद आलम एवं कोढ़ोबाड़ी थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला ने एक भ्रमण के दौरान छात्रों को थाना के क्रियाकलापों से इन्हें अवगत कराया ।और एस पी कार्यालय लेकर आये ।एस पी कुमार आशिष ने कहा कि -आम आदमी में पुलिस का भय ना हो ,वहीं अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही हो ।नशावंदी ,यातायात नियमों के प्रति इन नौनिहालों को जागरूकता हेतु प्रेरित किया गया ।"जीवन अनमोल है और हमें सभी नियम कानूनों का पालन करना चाहिए ,इसकी प्रतिज्ञा करते हुए छात्रों ने इसका संकल्प लिया ।बच्चों ने इस मौके पर किशनगंज पुलिस द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की ।साथ हीं इस कार्यक्रम से उत्साहित बच्चों ने एस पी के साथ सेल्फी ली ,तो एस पी ने इनसे घुल मिलकर इनके साथ कुछ समय तक अपना अमूल्य क्षण बिताकर इन्हें शुभकामनाएं दी ।

ब्राह्मण एकता मंच चैरिटी ट्रस्ट द्वारा 1 मार्च को मुंबई में वार्षिक सम्मेलन का आयोजन
#मुम्बई.ब्राह्मण एकता मंच चैरिटी ट्रस्ट द्वारा 01 मार्च दिन रविवार 2020 को अपराह्न 3 बजे से सायं 8 बजे तक मुम्बई के जोगेश्वरी में वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। संस्था द्वारा यह आयोजन प्रत्येक वर्ष विगत २४ वर्षों से कर आयोजित की जा रही है। साथ ही समय समय पर ब्राह्मणो की कन्याओं का सामूहिक विवाह भी करायी जाती है । वहीं कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण भूषण पुरस्कार ,द्रोणाचार्य ,तुलसीदास पुरस्कार से सम्मानित किये जाएंगे।इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
ब्राह्मण समाज पर चर्चा, संस्था विस्तार तथा ब्राह्मण वंश में आई हुई विकृतियों को कैसे दूर किया जाए,इन सभी विषयों पर भी परिचर्चा होगी। जिसमें पूरे हिंदुस्तान से आए हुए अतिथि अपने अपने विचार प्रकट करेंगे। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली , राज्यस्थान, मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, कोलकाता, झारखंड, महाराष्ट्र , गुजरात, जम्मुकशमीर ,उतराखंड, हिमांचल प्रदेश, समेत सभी राज्यो से आ रहे प्रतिनिधि भाग लेंगे। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शम्भु नाथ मिश्रा ने सभी विप्र बंधुओं से कार्यक्रम में एकजुट होकर एक मंच पर आने आह्वान किया है। ब्राह्मण समाज को एकजुट कर एक मंच पर लाने का निरंतर प्रयास करता रहा है। सभी अपनी अहम भूमिका निभा कर ब्राह्मण समाज को विकसित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें तथा एक जुट होने का परिचय दें। यह कार्यक्रम राममंदिर ट्रस्ट पश्चिम एक्सप्रेस हायवे जनता कालोनी रोड इस्माईल युसुफ कॉलेज के पास, जोगेश्वरी (पू) मुंबई -४०००६० में आयोजित किया जाएगा।हाई कोर्ट जज ने की ब्राह्मणों की जमकर तारीफ, बोले- जातिगत या धार्मिक नहीं, आर्थिक आधार पर हो आरक्षण
न्यूज़ डेस्क। हाई कोर्ट के एक जज ने की ब्राह्मणों की जमकर तारीफ, साथ ही बोले- जातिगत या धार्मिक नहीं, आर्थिक आधार पर हो आरक्षण
जज ने कहा, 'ब्राह्मण कौन है? पूर्व जन्मों के सुकर्मों की वजह से ब्राह्मण का जन्म दो बार होता है। उसे कुछ खास और अलग विशेषताएं, स्वच्छ आदतें, मजबूत सोच, खरा चरित्र मिला है।
केरल हाई कोर्ट के जज जस्टिस वी चितंबरेश ने लोगों से अपील की है कि वे ‘जाति या धर्म पर नहीं, बल्कि सिर्फ आर्थिक आधार पर’ आरक्षण के लिए ‘आंदोलन’ करें। जज ने अपनी बात रखते हुए ब्राह्मण समुदाय की जमकर तारीफ भी की। जस्टिस चितंबरेश ने कोच्चि में 19 जुलाई को आयोजित तमिल ब्राह्मण ग्लोबल मीटिंग में संबोधित करते हुए ये बातें रखीं
जस्टिस चितंबरेश केरल ब्राह्मण सभा द्वरा आयोजित कार्यक्रम में चीफ गेस्ट थे। जज ने कहा, ‘ब्राह्मण कौन है? पूर्व जन्मों के सुकर्मों की वजह से ब्राह्मण का जन्म दो बार होता है। उसे कुछ खास और अलग विशेषताएं, स्वच्छ आदतें, मजबूत सोच, खरा चरित्र मिला है। वह अधिकतर शाकाहारी जीवन जीता है और उसे दक्षिण भारतीय संगीत के प्रति प्रेम होता है। एक ब्राह्मण में ये सारी अच्छे गुण मिलते हैं…यह ध्यान देने लायक बात है कि ब्राह्मण कभी सांप्रदायिक नहीं होता। वह लोगों से प्यार करता है, विचारशील और अहिंसावादी होता है। वही है जो किसी भी अच्छे काम के लिए दान देता है।’
बता दें कि जस्टिस चितंबरेश 2011 में केरल हाई कोर्ट में अडिशनल जज बने। बाद में दिसंबर 2012 में वह स्थाई जज बन गए। जज ने कहा, ‘एक ब्राह्मण रसोइए का बेटा अगर नॉन क्रीमी लेयर में आता है तो उसे रिजर्वेशन नहीं मिलेगा। वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखने वाला लकड़ी कारोबारी का बेटा अगर क्रीमी लेयर में आता है तो उसे रिजर्वेशन मिलेगा। मैं अपनी राय बिलकुल नहीं रख रहा। यह आप पर है कि आप विचार करें और अपनी राय सामने रखें। जैसा कि रमन ने कहा, सिर्फ रोते हुए बच्चे को ही दूध मिलता है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमें खुद को हाशिए पर ढकेले जाने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। हमें हमेशा मुख्यधारा में बने रहना चाहिए।’
Thursday, February 6, 2020
सीएए और एनआरसी के समर्थन में हुई सभा, निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
अशोक कु यादव। #बगोदर(गिरिडीह): सीएए और एनआरसी के समर्थन में गुरुवार को बगोदर में राष्ट्रवादी मंच के तत्वावधान में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा के पूर्व मंच की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के पूर्व सभी ने राष्ट्रगान गया। जिसके बाद 300 मीटर लंबा तिरंगा लेकर समर्थकों ने यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा बगोदरडीह से निकलकर बगोदर बाजार होते हुए मँझलाडीह तक पहुंची। वहां से लौटने के बाद बस पड़ाव में एक सभा का आयोजन हुआ।
सभा की अध्यक्षता व संचालन राष्ट्रवादी मंच के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार गुप्ता ने की। सभा को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कोडरमा के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार राय ने कहा कि देश को फिर से गुलाम बनाने के लिए गहरी साजिश रची जा रही है। संसद में पेश हुए सीएए और एनआरसी बिल पर राजनीति किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बिल में हिंदुस्तान के किसी भी मुसलमान वर्ग के लोगों की नागरिकता छीनने का कोई जिक्र नहीं है। फिर भी विपक्ष लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है।
सभा को सम्बोधित करते हुए विश्व सनातन संघ के राष्ट्रीय प्रचारक उपदेश राणा ने कहा कि सीएए और एनआरसी का विरोध वही लोग कर रहे हैं । जो देश को बांटने की कोशिश में हैं। उन्होंने कहा आज देश में कुछ जयचंद है, जो देश का माहौल बिगड़ रहे हैं। बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो ने कहा सीएए और एनआरसी कानून के नाम पर देशभर में मुसलमानों को बरगलाने का काम किया जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रोफेसर जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि कांग्रेस भारतीय सभ्यता और संस्कृति को नस्ट करना चाहती है और फूट डालो की राजनीति कर है।
मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, छोटे लाल यादव, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष आशीष बॉर्डर, दुर्गेश कुमार, जिप सदस्य अर्जुन आर्य, विहिप के राकेश रोशन, शत्रुघ्न मंडल, विवेक भागवत। रूपेश जयसवाल, गोल्डन जयसवाल, भरत गुप्ता, लखेन्द साव, नवीन कुमार चौरसिया, दिलिप साहू,मन्नू साव मौजूद ,विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बगोदर से संजय सोनी ,विकाश महतो, विवेक भागवत, पटेल बजरंगी ,भोला ठाकुर, टिंकू कुमार,आदि मौजूद थे।
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के ओएसडी राकेश चौधरी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर
#रांची। फर्जी कंपनी को ठेका देने और दिलाने के मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के ओएसडी राकेश चौधरी के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गयी है। पंकज कुमार यादव की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है की पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के ओएसडी राकेश चौधरी पथ निर्माण विभाग से जारी टेंडर में हस्तक्षेप करते थे। उनके कहने पर मनचाही कंपनियों को टेंडर मिलता था। यूनीक कंस्ट्रक्शन का मामला उठाते हुए कहा गया है की इसमें फर्जी कंपनी के नाम पर 51 करोड़ का टेंडर दे दिया गया। जमशेदपुर से जेई के घर से बरामद 2.5 करोड़ रूपये का भी हवाला दिया गया है। प्रार्थी पंकज कुमार यादव की ओर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गयी है।
Subscribe to:
Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...