Thursday, March 5, 2020

यूपी के प्रयाग राज में युवक ने मंदिर में दो प्रेमिकाओं की भरी मांग, दोनों युवतियों को पहनाया मंगलसूत्र

न्यूज़ डेस्क। यूपी के प्रयागराज में कर्नलगंज के ढरहरिया इलाके में हुई शादी का एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक अपनी दो प्रेमिकाओं की मांग में सिंदूर भर रहा है।वीर
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि वहां पर मौजूद लोग इस शादी का हिस्सा बनें। वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी वायरल किया जा रहा है।वायरल वीडियो

दोनों प्रेमिकाओं से की शादी

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि युवक अपने इलाके की एक लड़की से प्यार करता था। कई सालों से उनकी प्रेम कहानी चल रही थी। लेकिन, कुछ दिन पहले उसकी पहली प्रेमिका ने उसे दूसरे के साथ देखा तो उसने वहां पर हंगामा करना शुरु कर दिया। इतना ही नहीं पहली प्रेमिका ने युवक को धमकी भी दी की अगर वह दूसरी शादी करेगा तो वो जहर खाकर अपनी जान दे देगी। यह मामला इतना बढ़ गया कि युवक ने अपनी पहली प्रेमिका को थप्पड़ मार दिया। पहली प्रेमिका ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी जिसके बाद युवक को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं, जमानत पर रिहा होने के बाद सोमवार को युवक ने अपनी नई प्रेमिका से शादी करने की बात कही तो उसकी पहली प्रेमिका भी वहां मौजूद हो गई, जिसके चलते मंदिर में जमकर हंगामा हो गया। मंदिर में आसपास के लोगों के साथ युवक के घर वाले भी पहुंच गए। वहीं, सबके सामने युवक ने दोनों प्रेमिकाओं के साथ शादी कर मंगलसूत्र पहनाया।

WHO का कहना है कि जानलेवा कोरोनोवायरस की मृत्यु दर पहले की तुलना में अधिक है: ली ब्राउन

ताज़ा अपडेट: कोरोनोवायरस से मृत्यु दर पहले विचार से अधिक है, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्वीकार किया है।

"वैश्विक स्तर पर, रिपोर्ट किए गए COVID-19 मामलों में से लगभग 3.4% की मृत्यु हो गई है," संगठन के महानिदेशक, टेड्रोस एडनोम घेब्येयियस ने मंगलवार को कहा - सभी प्रारंभिक भविष्यवाणियों की तुलना में यह अधिक है।

प्रारंभिक रिपोर्टों में मृत्यु दर 2.3 प्रतिशत आंकी गई थी, जबकि न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में पिछले सप्ताह प्रकाशित चीन में वायरस के प्रसार का अध्ययन केवल 1.4% पर भी कम था।

"तुलना करके, मौसमी फ्लू आम तौर पर संक्रमित लोगों के 1% से भी कम को मारता है," टेड्रोस ने कहा, यह कहते हुए कि सीओवीआईडी ​​-19 "अधिक गंभीर बीमारी का कारण बनता है।"

उन्होंने कहा, "जबकि विश्व स्तर पर कई लोगों ने मौसमी फ्लू उपभेदों के लिए प्रतिरक्षा का निर्माण किया है, COVID-19 एक नया वायरस है जिसमें किसी की भी प्रतिरक्षा नहीं है," उन्होंने कहा, मंगलवार को उनकी टिप्पणी के अनुसार 3,110 मौतें दर्ज की गईं।
टेड्रोस ने जोर देकर कहा कि चिकित्सा समुदाय उपचार खोजने के लिए दौड़ रहा है, यह कहते हुए कि "20 से अधिक टीके विकास में हैं।"

"हम समझते हैं कि लोग डरते हैं और अनिश्चित हैं," उन्होंने कहा।

"डर किसी भी खतरे के लिए एक प्राकृतिक मानवीय प्रतिक्रिया है, खासकर जब यह एक खतरा है जिसे हम पूरी तरह से नहीं समझते हैं।"

जिलाधिकारी ने बहादुरगंज प्रखंड और अंचल के कार्यों का औचक निरीक्षण किया

Shashi K Jha : किशनगंज (बिहार )/किशनगंज जिले के नवनियुक्त जिलाधिकारी ने बहादुरगंज प्रखंड और अंचल के कार्यों का औचक निरीक्षण कर संतुष्टी जाहिर करते हुए कहा -"एक्सलेंट" ।                          जैसा कि आज किशनगंज के डी एम आदित्य प्रकाश ने जिले के बहादुरगंज प्रखंड में चल रहे सरकारी योजनाओं का औचक निरीक्षण किया ।जिसके तहत डी एम ने बाल विकास परियोजना द्वारा संचालित एक माडर्न आंगनबाड़ी केन्द्र ,शौचालयों के निर्माण की गुणवत्ता ,एवं इसकी प्रगतिशीलता की जांच की ।इसके साथ हीं सरजमीन पर उतारी जानेवाली विभिन्न सरकारी योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया ।जिसमें अंचल द्वारा सम्पादित भूमि विवाद और इसके निष्पादन की भी जानकारियां लेकर अन्य कार्यों को लेकर आमलोगों से भी पूछताछ की ।क्षेत्र में घूम घूमकर किये गये औचक निरीक्षण के बाद डी एम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए यहाँ चल रहे को "एक्सलेंट "का दर्जा दिया ।क्षेत्र भ्रमण के बाद डी एम जिला मुख्यालय के लिए प्रस्थान कर गये ।बताना लाजमी होगा कि इससे पूर्व जिले में अपने योगदान के साथ हीं बहादुरगंज थाने को पुलिस सप्ताह 2020 के समापन पर आयोजित ,"एक शाम आपके पुलिस के नाम " कार्यक्रम में भाग लेकर पुलिस अधीक्षक के साथ बहादुरगंज थाना को "बेस्ट थाना " का दर्जा दिया था ।और आज के औचक निरीक्षण के बाद बहादुरगंज में संचालित सरकारी योजनाओं को "एक्सलेंट "कहकर पूरे बहादुरगंज प्रखंड को भी नं. वन बना दिया है ।जिलाधिकारी के इस महत्वपूर्ण शब्द को जोड़कर बहादुरगंज के आमलोग भी यहाँ के बी डी ओ ,सी ओ और थानाध्यक्ष के कार्यों की प्रशंसा करते सुने जा रहे हैं ।सनद रहे कि बी डी ओ जुल्फिकार आदिल ने इस प्रखंड में अपना योगदान देते हीं स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए बहादुरगंज प्रखंड को पूरे बिहार में नम्वर वन का दर्जा दिलाकर राज्य सरकार के हाथों पुरस्कृत भी किये जा चुके हैं ,और आज दूसरी बार नव नियुक्त डी एम की प्रशंसा से बी डी ओ के कार्यों की यहाँ सराहना की जा रही है ।

Wednesday, March 4, 2020

ओमान में फंसे 11 भारतीय मजदूरों का दल लौटा वतन,परिजनों के खिल उठे चेहरे

अशोक कुमार
।#गिरिडीह। रोजी रोटी की तलाश और परिवार के लिए कुछ बेहतर करने की चाह रख कर नौजवान तबका प्रदेश की रुख करता है।अच्छी कमाई और बेहतर जीवन की तलाश में गिरिडीह,हजारीबाग,बोकारो व कोडरमा जिले के 30 मजदूर तीन वर्ष पूर्व ओमान की सफर पर बड़ी ही उम्मीद और जोश के साथ आंखों में एक सपना लिए रवाना हुए थे।मगर ओमान की राजधानी मसकट पहुंचने के बाद इन मजदूरों के साथ जो हुआ, उससे उनके सारे सपने चकनाचूर हो गए।आखिरकार बंधक सी जिंदगी गुजार रहे मजदूरों को वतन की याद सताने लगी और मजदूरों ने सोशल मीडिया प्रवासी ग्रुप के एडमिन सिकन्दर अली के माध्यम से लोगों से वतन वापसी में मदद की गुहार लगाई।जिसके बाद यह मामला मिडिया के माध्यम से तूल पकड़ा और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सौरेन ने इस मामले में पहल करते हुए ट्वीटर से विदेश मंत्रालय को अवगत कराया । लेकिन विदेश में फंसे इन भारतीय   मजदूरों को कोई  मदद नहीं मिल पायी।काफी कोशिशों के बाद हारकर परिवार वालो ने टिकट का पैसा भेजावाकर इनकी वतन वापसी करायी।मजदूरों के घर वापसी पर पूरे इलाके में खुशी की लहर है। वही घरवालों के चेहरे पर खुशी है।वापस आये मजदूरों में बगोदर प्रखंड के महुरी के खुबलाल पासवान,बेको के चंद्रीक महतो,टेकलाल महतो,मुंडरो के सोहनलाल महतो,प्रदीप महतो डुमरडेली के डुमरचंद महतो,तुकतुको के निर्मल महतो,सोहन महतो व कोडरमा के महेन्द्र सिंह शामिल हैं।जबकि 5 फरवरी गुरूवार दोपहर को बगोदर प्रखंड के बेको के संतोष कुमार महतो व अजय कुमार महतो बिष्णुगढ प्रखंड के बलकमका के रामचंद्र महतो व उदयपुर के जगदीश महतो की वतन वापसी होगी।गौरतलब कि 2017 में गिरिडीह, हज़ारीबाग़ बोकारो व कोडरमा जिले के 30 मजदूर एक एजेंसी के माध्यम से ओमान गए थे।वहाँ पर मजदूरों के साथ ना तो अच्छा व्यवहार किया जा रहा था और न ही उन्हें सात महीने से कोई वेतन दिया जा रहा था।एक लंबा अरसा गुजरने के बाद जब मजदूरों की स्थिति जस की तस बनी रही तो मजदूरों को अपने देश के मिट्टी की याद सताने लगी थी।

उत्पाद विभाग की छापेमारी में एक धन्धेबाज के साथ बोलेरो वाहन मे लदा भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

Ashok Kumar. BAGODAR/गिरिडीह।बगोदर पुलिस के सहयोग से उत्पाद विभाग ने बगोदर थाना क्षेत्र के बेको मे छपामारी कर भारी मात्रा मे अवैध अंग्रेजी शराब जब्त किया।साथ ही एक बोलेरो वाहन को भी जब्त किया गया। जबकि मौके से एक धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।उक्त जानकारी उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर मो गुफरान ने दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बगोदर पुलिस के सहयोग यह कार्रवाई की गई ।जिसमें 10 पेटी किंग गोल्ड, दो पेटी आरएस, एक शराब लदा बोलेरो वाहन के साथ धंधेबाज बासदेव साव को गिरफ्तार किया गया।छापेमारी दल मे उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर नलीन सोरेन निजान खान बगोदर थाना के सअनि हिरा ठाकुर समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।बता दे कि छापेमारी के दौरान स्कूल बगीचा के समीप कई दुकानो में छापेमारी दल के टीम द्वारा सर्च किया गया था। साथ ही कई दुकानदार छापेमारी की भनक लगते ही दुकान बंद कर भाग निकले၊इधर धन्धेबाजो में हड़कंप मच गई है।

Tuesday, March 3, 2020

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सरकार तैयार, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले- बरती जा रही हर सावधानी

चीन में महामारी के तौर पर फैले कोरोना वायरस ने अब भारत को अपने चपेट में ले लिया है. कोरोना वायरस (COVID-19) के संभावित खतरों के मद्देनजर भारत पहले ही अलर्ट मोड पर है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने आज तक से बातचीत में कहा कि सरकार पहले दिन से ही कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट पर है. जब चीन में फैले कोरोना वायरस को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ग्लोबल इमरजेंसी घोषित की, उससे पहले ही भारत अलर्ट मोड पर आ गया था.
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश में कोरोना वायरस व्यापक स्तर पर न फैल सके इसके लिए पहले ही भारत सरकार ने हर तरह की तैयारियां की हैं. सारे देश के अंदर राज्य सरकारों और स्थानीय प्रशासन से हर दिन संपर्क किया जा रहा है. छोटे स्तर से लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय तक हर विभाग एक-दूसरे के साथ संपर्क में बना हुआ है.

डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि हर अस्पताल की मॉनिटरिंग की जा रही है. देश के 21 एयरपोर्ट पर 17 जनवरी के बाद से ही हम सक्रिय हो गए थे. एयरपोर्ट पर 5,89,438 यात्रियों की स्क्रीनिंग कर चुके हैं. देश के अंदर करीब 65 छोटे और 12 बड़े बंदरगाह हैं, जहां 15,415 यात्रियों की स्क्रीनिंग हो चुकी है.

डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि जिस दिन पहला केस नेपाल में आया था, तभी यूपी और उत्तराखंड, बिहार, सिक्किम और नेपाल सीमा से सटे जगहों पर 10 लाख से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है. कोरोना वायरस को लेकर ग्रामसभाओं में भी जागरूकता अभियान भारत सरकार ने चलाया है. देश के अंदर 15 बड़े लैब स्थापित किए गए हैं, जिन्हें बढ़ाकर 19 किया जा रहा है. 1 लैब ईरान के अंदर स्थापित करेंगे. जो भी भारतीय ईरान ने कोरोना वायरस नेगेटिव पाए जाएंगे, उन्हें भारत लाया जाएगा.

डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि देश में लगभग 27 हजार से ज्यादा लोगों को स्क्रीनिंग के बाद कम्युनिटी सर्विलांस पर रखा है. इन लोगों पर नजर रखी जा रही है. तीन केस केरल में जब सामने आए तो 81 लोगों को भी ट्रेस किया गया, जो मरीजों के संपर्क में आए थे. उनकी भी टेस्टिंग की. दूसरे केस में 71 लोगों की टेस्टिंग की गई, वहीं तीसरे केस में 162 लोगों की टेस्टिंग की गई. फिर 46 लोगों की टेस्टिंग की गई. तेलंगाना में 88 लोगों की ट्रेसिंग की.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे पास बेहतरीन सिस्टम है, जिसके जरिए हम ट्रेस कर रहे हैं. दुनिया के 75 देशों में कोरोना वायरस फैला है. भारत में 5 केस पॉजिटिव पाए गए हैं. हमने दिल्ली और तेलंगाना में पॉजिटिव पाए गए लोगों से जुड़े लोगों की भी स्क्रीनिंग कराई है. उन्हें अलग रखा जाएगा. भारत सरकार की नजर सब पर है. हम वैज्ञानिक स्तर पर अलर्ट पर हैं. सिर्फ लोगों को छोटी-छोटी सावधानियों का ध्यान रखना है. अगर 75 देशों से आए किसी व्यक्ति के साथ आप संपर्क में आए हैं तो सरकार को सूचित करें.

घबराने की जरूरत नहीं

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खांसी-बुखार का ध्यान रखें. हाथ को सेनेटाइजर या साबुन से 20 सेकेंड तक धोएं. खांसते समय सावधानी बरतें, हाथ को मुंह-नाक पर न ले जाएं. जुकाम-खांसी हो तो एक मीटर का फासला बनाकर चलें. अगर बेसिक हाइजीन बरतेंगे तो कोई दिक्कत नहीं होगी. हम वुहान और जापान से लेकर जिन लोगों को लाए थे उन्हें स्क्रीनिंग के बाद अलग रखा गया था. अब वे पूरी तरह से ठीक हैं. जिन लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण दिखे हैं, उनकी हालत स्थिर है. उन्हें अलग रखा गया है. देश के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है. लोगों पर निगरानी रखी जा रही है.

ऐसे होता है कोरोना वायरस का इलाज?

केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन से जब इलाज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य संक्रमण की तरह ही होता है. हम दूसरों को संक्रमित न करें. घर में डोर के हैंडल को सेफ रखें. फल खाएं. जुकाम सही वक्त पर ठीक हो जाता है, वैसे ही कोरोना वायरस भी ठीक हो जाता है. घबराने की बात नहीं है. स्वास्थ्य मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें. अपने डॉक्टर के साथ संपर्क में रहें. लेकिन कोई घबराने की बात नहीं है.

जब आइसोलेशन वार्ड की तैयारियों को लेकर उनसे बात की गई तो स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमारी तैयारियां पूरी हैं. हमारी ट्रैवल एडवाइजरी का ध्यान रखा जाए. जापान, ईरान चीन जैसे देशों का वीजा हमने रद्द किया है, उन्हें मानें और गैरजरूरी यात्रा न करें. अगर सरकार का सहयोग करेंगे तो कोई दिक्कत नहीं है.

*कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सरकार तैयार, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले- बरती जा रही हर सावधानी

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...