Shashi K Jha : किशनगंज (बिहार )/किशनगंज जिले के नवनियुक्त जिलाधिकारी ने बहादुरगंज प्रखंड और अंचल के कार्यों का औचक निरीक्षण कर संतुष्टी जाहिर करते हुए कहा -"एक्सलेंट" । जैसा कि आज किशनगंज के डी एम आदित्य प्रकाश ने जिले के बहादुरगंज प्रखंड में चल रहे सरकारी योजनाओं का औचक निरीक्षण किया ।जिसके तहत डी एम ने बाल विकास परियोजना द्वारा संचालित एक माडर्न आंगनबाड़ी केन्द्र ,शौचालयों के निर्माण की गुणवत्ता ,एवं इसकी प्रगतिशीलता की जांच की ।इसके साथ हीं सरजमीन पर उतारी जानेवाली विभिन्न सरकारी योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया ।जिसमें अंचल द्वारा सम्पादित भूमि विवाद और इसके निष्पादन की भी जानकारियां लेकर अन्य कार्यों को लेकर आमलोगों से भी पूछताछ की ।क्षेत्र में घूम घूमकर किये गये औचक निरीक्षण के बाद डी एम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए यहाँ चल रहे को "एक्सलेंट "का दर्जा दिया ।क्षेत्र भ्रमण के बाद डी एम जिला मुख्यालय के लिए प्रस्थान कर गये ।बताना लाजमी होगा कि इससे पूर्व जिले में अपने योगदान के साथ हीं बहादुरगंज थाने को पुलिस सप्ताह 2020 के समापन पर आयोजित ,"एक शाम आपके पुलिस के नाम " कार्यक्रम में भाग लेकर पुलिस अधीक्षक के साथ बहादुरगंज थाना को "बेस्ट थाना " का दर्जा दिया था ।और आज के औचक निरीक्षण के बाद बहादुरगंज में संचालित सरकारी योजनाओं को "एक्सलेंट "कहकर पूरे बहादुरगंज प्रखंड को भी नं. वन बना दिया है ।जिलाधिकारी के इस महत्वपूर्ण शब्द को जोड़कर बहादुरगंज के आमलोग भी यहाँ के बी डी ओ ,सी ओ और थानाध्यक्ष के कार्यों की प्रशंसा करते सुने जा रहे हैं ।सनद रहे कि बी डी ओ जुल्फिकार आदिल ने इस प्रखंड में अपना योगदान देते हीं स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए बहादुरगंज प्रखंड को पूरे बिहार में नम्वर वन का दर्जा दिलाकर राज्य सरकार के हाथों पुरस्कृत भी किये जा चुके हैं ,और आज दूसरी बार नव नियुक्त डी एम की प्रशंसा से बी डी ओ के कार्यों की यहाँ सराहना की जा रही है ।
Thursday, March 5, 2020
Wednesday, March 4, 2020
ओमान में फंसे 11 भारतीय मजदूरों का दल लौटा वतन,परिजनों के खिल उठे चेहरे
अशोक कुमार।#गिरिडीह। रोजी रोटी की तलाश और परिवार के लिए कुछ बेहतर करने की चाह रख कर नौजवान तबका प्रदेश की रुख करता है।अच्छी कमाई और बेहतर जीवन की तलाश में गिरिडीह,हजारीबाग,बोकारो व कोडरमा जिले के 30 मजदूर तीन वर्ष पूर्व ओमान की सफर पर बड़ी ही उम्मीद और जोश के साथ आंखों में एक सपना लिए रवाना हुए थे।मगर ओमान की राजधानी मसकट पहुंचने के बाद इन मजदूरों के साथ जो हुआ, उससे उनके सारे सपने चकनाचूर हो गए।आखिरकार बंधक सी जिंदगी गुजार रहे मजदूरों को वतन की याद सताने लगी और मजदूरों ने सोशल मीडिया प्रवासी ग्रुप के एडमिन सिकन्दर अली के माध्यम से लोगों से वतन वापसी में मदद की गुहार लगाई।जिसके बाद यह मामला मिडिया के माध्यम से तूल पकड़ा और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सौरेन ने इस मामले में पहल करते हुए ट्वीटर से विदेश मंत्रालय को अवगत कराया । लेकिन विदेश में फंसे इन भारतीय मजदूरों को कोई मदद नहीं मिल पायी।काफी कोशिशों के बाद हारकर परिवार वालो ने टिकट का पैसा भेजावाकर इनकी वतन वापसी करायी।मजदूरों के घर वापसी पर पूरे इलाके में खुशी की लहर है। वही घरवालों के चेहरे पर खुशी है।वापस आये मजदूरों में बगोदर प्रखंड के महुरी के खुबलाल पासवान,बेको के चंद्रीक महतो,टेकलाल महतो,मुंडरो के सोहनलाल महतो,प्रदीप महतो डुमरडेली के डुमरचंद महतो,तुकतुको के निर्मल महतो,सोहन महतो व कोडरमा के महेन्द्र सिंह शामिल हैं।जबकि 5 फरवरी गुरूवार दोपहर को बगोदर प्रखंड के बेको के संतोष कुमार महतो व अजय कुमार महतो बिष्णुगढ प्रखंड के बलकमका के रामचंद्र महतो व उदयपुर के जगदीश महतो की वतन वापसी होगी।गौरतलब कि 2017 में गिरिडीह, हज़ारीबाग़ बोकारो व कोडरमा जिले के 30 मजदूर एक एजेंसी के माध्यम से ओमान गए थे।वहाँ पर मजदूरों के साथ ना तो अच्छा व्यवहार किया जा रहा था और न ही उन्हें सात महीने से कोई वेतन दिया जा रहा था।एक लंबा अरसा गुजरने के बाद जब मजदूरों की स्थिति जस की तस बनी रही तो मजदूरों को अपने देश के मिट्टी की याद सताने लगी थी।
उत्पाद विभाग की छापेमारी में एक धन्धेबाज के साथ बोलेरो वाहन मे लदा भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त
Ashok Kumar. BAGODAR/गिरिडीह।बगोदर पुलिस के सहयोग से उत्पाद विभाग ने बगोदर थाना क्षेत्र के बेको मे छपामारी कर भारी मात्रा मे अवैध अंग्रेजी शराब जब्त किया।साथ ही एक बोलेरो वाहन को भी जब्त किया गया। जबकि मौके से एक धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।उक्त जानकारी उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर मो गुफरान ने दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बगोदर पुलिस के सहयोग यह कार्रवाई की गई ।जिसमें 10 पेटी किंग गोल्ड, दो पेटी आरएस, एक शराब लदा बोलेरो वाहन के साथ धंधेबाज बासदेव साव को गिरफ्तार किया गया।छापेमारी दल मे उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर नलीन सोरेन निजान खान बगोदर थाना के सअनि हिरा ठाकुर समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।बता दे कि छापेमारी के दौरान स्कूल बगीचा के समीप कई दुकानो में छापेमारी दल के टीम द्वारा सर्च किया गया था। साथ ही कई दुकानदार छापेमारी की भनक लगते ही दुकान बंद कर भाग निकले၊इधर धन्धेबाजो में हड़कंप मच गई है।
Tuesday, March 3, 2020
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सरकार तैयार, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले- बरती जा रही हर सावधानी
चीन में महामारी के तौर पर फैले कोरोना वायरस ने अब भारत को अपने चपेट में ले लिया है. कोरोना वायरस (COVID-19) के संभावित खतरों के मद्देनजर भारत पहले ही अलर्ट मोड पर है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने आज तक से बातचीत में कहा कि सरकार पहले दिन से ही कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट पर है. जब चीन में फैले कोरोना वायरस को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ग्लोबल इमरजेंसी घोषित की, उससे पहले ही भारत अलर्ट मोड पर आ गया था.
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश में कोरोना वायरस व्यापक स्तर पर न फैल सके इसके लिए पहले ही भारत सरकार ने हर तरह की तैयारियां की हैं. सारे देश के अंदर राज्य सरकारों और स्थानीय प्रशासन से हर दिन संपर्क किया जा रहा है. छोटे स्तर से लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय तक हर विभाग एक-दूसरे के साथ संपर्क में बना हुआ है.
डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि हर अस्पताल की मॉनिटरिंग की जा रही है. देश के 21 एयरपोर्ट पर 17 जनवरी के बाद से ही हम सक्रिय हो गए थे. एयरपोर्ट पर 5,89,438 यात्रियों की स्क्रीनिंग कर चुके हैं. देश के अंदर करीब 65 छोटे और 12 बड़े बंदरगाह हैं, जहां 15,415 यात्रियों की स्क्रीनिंग हो चुकी है.
डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि जिस दिन पहला केस नेपाल में आया था, तभी यूपी और उत्तराखंड, बिहार, सिक्किम और नेपाल सीमा से सटे जगहों पर 10 लाख से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है. कोरोना वायरस को लेकर ग्रामसभाओं में भी जागरूकता अभियान भारत सरकार ने चलाया है. देश के अंदर 15 बड़े लैब स्थापित किए गए हैं, जिन्हें बढ़ाकर 19 किया जा रहा है. 1 लैब ईरान के अंदर स्थापित करेंगे. जो भी भारतीय ईरान ने कोरोना वायरस नेगेटिव पाए जाएंगे, उन्हें भारत लाया जाएगा.
डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि देश में लगभग 27 हजार से ज्यादा लोगों को स्क्रीनिंग के बाद कम्युनिटी सर्विलांस पर रखा है. इन लोगों पर नजर रखी जा रही है. तीन केस केरल में जब सामने आए तो 81 लोगों को भी ट्रेस किया गया, जो मरीजों के संपर्क में आए थे. उनकी भी टेस्टिंग की. दूसरे केस में 71 लोगों की टेस्टिंग की गई, वहीं तीसरे केस में 162 लोगों की टेस्टिंग की गई. फिर 46 लोगों की टेस्टिंग की गई. तेलंगाना में 88 लोगों की ट्रेसिंग की.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे पास बेहतरीन सिस्टम है, जिसके जरिए हम ट्रेस कर रहे हैं. दुनिया के 75 देशों में कोरोना वायरस फैला है. भारत में 5 केस पॉजिटिव पाए गए हैं. हमने दिल्ली और तेलंगाना में पॉजिटिव पाए गए लोगों से जुड़े लोगों की भी स्क्रीनिंग कराई है. उन्हें अलग रखा जाएगा. भारत सरकार की नजर सब पर है. हम वैज्ञानिक स्तर पर अलर्ट पर हैं. सिर्फ लोगों को छोटी-छोटी सावधानियों का ध्यान रखना है. अगर 75 देशों से आए किसी व्यक्ति के साथ आप संपर्क में आए हैं तो सरकार को सूचित करें.
घबराने की जरूरत नहीं
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खांसी-बुखार का ध्यान रखें. हाथ को सेनेटाइजर या साबुन से 20 सेकेंड तक धोएं. खांसते समय सावधानी बरतें, हाथ को मुंह-नाक पर न ले जाएं. जुकाम-खांसी हो तो एक मीटर का फासला बनाकर चलें. अगर बेसिक हाइजीन बरतेंगे तो कोई दिक्कत नहीं होगी. हम वुहान और जापान से लेकर जिन लोगों को लाए थे उन्हें स्क्रीनिंग के बाद अलग रखा गया था. अब वे पूरी तरह से ठीक हैं. जिन लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण दिखे हैं, उनकी हालत स्थिर है. उन्हें अलग रखा गया है. देश के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है. लोगों पर निगरानी रखी जा रही है.
ऐसे होता है कोरोना वायरस का इलाज?
केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन से जब इलाज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य संक्रमण की तरह ही होता है. हम दूसरों को संक्रमित न करें. घर में डोर के हैंडल को सेफ रखें. फल खाएं. जुकाम सही वक्त पर ठीक हो जाता है, वैसे ही कोरोना वायरस भी ठीक हो जाता है. घबराने की बात नहीं है. स्वास्थ्य मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें. अपने डॉक्टर के साथ संपर्क में रहें. लेकिन कोई घबराने की बात नहीं है.
जब आइसोलेशन वार्ड की तैयारियों को लेकर उनसे बात की गई तो स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमारी तैयारियां पूरी हैं. हमारी ट्रैवल एडवाइजरी का ध्यान रखा जाए. जापान, ईरान चीन जैसे देशों का वीजा हमने रद्द किया है, उन्हें मानें और गैरजरूरी यात्रा न करें. अगर सरकार का सहयोग करेंगे तो कोई दिक्कत नहीं है.
*कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सरकार तैयार, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले- बरती जा रही हर सावधानी

केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने देश के सभी मुख्य सचिवों के साथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग, कोरोना वायरस से सतर्कता को लेकर दी हिदायत और राज्यों की तैयारी का जाना हाल
नोवेल कोरोना वायरस को लेकर सतर्क है झारखंडः मुख्य सचिव
रांचीः मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी ने कहा कि नोवेल कोरोना वायरस को लेकर राज्य सतर्क है तथा कई एहतियाती महत्वपूर्ण कदम भी उठाए गए हैं। उन्होंने कहा है कि राज्य में कोरोना वायरस से पीड़ित अभी तक कोई भी व्यक्ति नहीं पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम तथा जिला सर्विलेंस इकाई के द्वारा चीन से आए छह यात्रियों (रांची के तीन तथा जमशेदपुर के तीन) की प्रतिदिन सतत निगरानी की जा रही है। लैब में जांच के बाद किसी में भी कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। मुख्य सचिव केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए झारखंड में कोरोना वायरस को लेकर उठाए गए एहतियाती कदम से अवगत करा रहे थे। केंद्रीय कैबिनेट सचिव देश के सभी मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना वायरस को लेकर राज्यों की तैयारी का जायजा ले रहे थे। उन्होंने कतिपय एहतियाती कदम उठाने के भी निर्देश दिए। उसके आलोक में झारखंड के सभी उपायुक्तों को एडवाइजरी जारी कर दी गई है।
कोरोना को लेकर 24 घंटे सातों दिन सक्रिय है कंट्रोल रूम
झारखंड में कोरोना वायरस को लेकर एहतियाती कदम उठाते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत एकीकृत निगरानी कार्यक्रम के राज्य सर्विलेंस इकाई को 24 घंटे सातों दिन सक्रिय कंट्रोल रूम बनाया गया है। उसका संपर्क नंबर 9955837428 रखा गया है। उसके साथ कोरोना को लेकर रिम्स के आइसोलेशन कंट्रोल रूम का भी टेलीफोन नंबर 0651-2542700 सक्रिय किया गया है। वहीं भारत सरकार से प्राप्त एडवाइजरी के आलोक में कोरोना वायरस से बचाव और प्रसार के लिए उद्योग विभाग, कला-संस्कृति विभाग के सचिव, सभी उपायुक्तों, निदेशक एयरपोर्ट रांची समेत राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिशा-निर्देश भेजे जा चुके हैं। वहीं छह मार्च को झारखंड से कुछ लोगों को कोरोना वायरस से बचाव और एहतियाती उपायों से संबंधित प्रशिक्षण के लिए दिल्ली भेजा जा रहा है। वहां से प्रशिक्षण लेने के बाद ये लोग झारखंड आकर अन्य लोगों को प्रशिक्षित करेंगे।
एहतियाती कदम
कोरोना वायरस को लेकर एहतियाती कदम उठाते हुए रिम्स के सभी चिकित्सकों को कार्यशाला कर जागरूक किया जा चुका है। वहीं सर्विलांस इकाई द्वारा भी कार्यशाला कर तमाम दूसरे चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को जागरूक करने की प्रक्रिया जारी है। सभी जिलों के जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा भी आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अभी तक राज्य के अस्पतालों में कुल 102 आइसोलेशन बेड का चिह्नित किया जा चुका है। कोरोना वायरस से बचाव और एहतियाती कदम को लेकर आम जनों में जागरूकता को व्यवहार में लाने की अपील खुद मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन भी कर चुके हैं।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार का पहला 2020-21का बजट 86,370 करोड़ का हुआ पेश
झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का पहला 2020-21का बजट 86,370 करोड़ का पेश हुआ। किसानों की कर्ज माफी के लिए 2,000 करोड़ का प्रावधान, 100 यूनिट बिजली फ्री, 300 यूनिट से कम खर्च करने पर एपीएल परिवारों को भी अब मिलेगा 5 लाख की स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ। प्रति व्यक्ति आय में होगी वृद्धि, रसोईया एवं सहायिका के मानदेय में 2000 की वृद्धि प्रतिमाह पर्यटन के क्षेत्र में 50,000 रोजगार एवं स्वरोजगार मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना की होगी शुरुआत। जिसमें सभी समाज एवं समुदाय के छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी जनजातीय विश्वविद्यालय की होगी स्थापना लूंगी धोती साड़ी योजना का फिर से होगा शुभारंभ। बाबासाहेब अंबेडकर योजना के तहत 5000 आवासों का निर्माण।युवाओं के लिए 5000 से 7000 बेरोजगारी भत्ता का प्रावधान ।डिजिटल शिक्षा से सरकारी विद्यालयों को जोड़ा जाएगा। ₹5 दाल भात मुख्यमंत्री कैंटीन योजना का शुरुआत। प्रत्येक पंचायत में 5 चापाकल/कुआं का निर्माण साथ ही सैकड़ों जनहित में कल्याणकारी योजनाओं का घोषणा सरकार की ओर से बजट पेश वृत्त मंत्री श्री रामेश्वर उरांव जी ने किया।
Subscribe to:
Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...