अंजनी हत्या काण्ड को लेकर जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर एसपी कोडरमा , अनुमंडल पदाधिकारी और उपायुक्त गोपनीय शाखा में आवेदन।ज्ञात हो कि अंजनी देवी की शादी हुए मात्र 10 महीने ही हुए थे और 2 मार्च 2020 को उनके ससुराल वालों ने इसकी हत्या कर दी। अंजनी के माता पिता का कहना है कि दहेज को लेकर हमेशा प्रताड़ित किया जाता था। साथ ही उनका देवर का भी का इसके प्रति बुरा नजर था। और घटना स्थल पर आपत्तिजनक कई सामान भी पुलिस के द्वारा बरामद किया गया ।जिससे जाहिर होता है कि अंजनी के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई ।इसकी सूचना ट्विटर के माध्यम से रणधीर कुमार राणा के द्वारा मुख्यमंत्री तक पहुंचाया गया। जिनको संज्ञान में लेते हुुए डीसी और एसपी कोडरमा को जांच के आदेश दिए गए।पर अभी तक कुछ खुलासा नहीं हो पाया। परिजन के द्वारा मरकच्चो थाना में कांड संख्या 13/2020 के साथ शिकायत दर्ज किया गया। परन्तु 9 दिन में प्रशासन के द्वारा मात्र एक आरोपी को हिरासत में लिया गया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि भोला यादव , समाजसेवी राजकुमार पासवान, रणधीर कुमार राणा, राजेश राणा, चंदन मोदी उपस्थित थे।
Thursday, March 12, 2020
गोड्डा पुलिस अधीक्षक द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी सह समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया
आज दिनांक-12.03.2020 को पुलिस अधीक्षक, गोड्डा द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया! अपराध गोष्टी समीक्षा के क्रम में सभी पुलिस निरीक्षक/थाना/ओoपीo प्रभारी एवं सभी कार्यालय प्रभारी द्वारा माह में किये गए कार्यो की समीक्षा की गयी तथा सभी थाना/ओ0पी0 को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने थाना के सभी बैंक प्रबंधक से संपर्क स्थापित कर बैंकों/ए0टी0एम0 की सुरक्षा पर विशेष निगरानी रखें, साईबर क्राइम पर फोकस, नये यातायात नियमों का अनुपालन, लंबित कांड, वारण्ट, पासपोर्ट , चरित्र , का निष्पादन में तेजी लाने तथा डायल 100 गोड्डा के कार्यो की समीक्षा, CCTNS के तहत सभी Online FIR को भरना, ट्रायल कांड की समीक्षा, हाईवे पेट्रोलिंग, अवैध जुआ, अवैध शराब एंव जिला/राज्य/अन्तर्राजीय जिला के अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा । जिसमें NBW के निष्पादन, अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी एवं समय समय पर वाहन चेकिंग लगाकर काले शीशे का फिल्म उतरवाना सुनिश्चित करेंगे, हाट बाजार में लगने वाले वाहनों को पार्किंग में लगवाएंगे, मोटरसाइकिल में डबल लॉक लगवाने हेतु प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करेंगे तथा इसका दृढ़तापूर्वक अनुपालन करनें का निर्देश दिया गया । जिला अंतर्गत चल रहे अवैध बालू एवं कोयला के उत्खनन तथा परिवहन पर पूर्णतः रोक लगाने हेतु DMO/DTO को सहयोग करने का निर्देश दिया गया तथा अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। थाना में जप्त बालू/गिट्टी/कोयला को नीलामी कराने हेतु न्यायालय के माध्यम से प्रतिवेदन समर्पित करेंगे। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने थाना क्षेत्र के हाट बाजार/भिड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्ती (Foot Petroling) करायेंगे, जिससे पुलिस के कार्य को प्रभावी बनाने एंव पुलिस के प्रति जनता पर विश्वास को बढाया जा सकेगा। अपने-अपने थाना के चेम्बर को ठीक-ठाक करने एवं थाना परिसर का साफ़-सफाई करना सुनिश्चित करायेंगे। थाना की ओर से गुजरने वाले राहगीरों के लिए थाना गेट के सामने 2-2 घड़े में ठंडा शीतल जल की व्यवस्था करेंगे। साथ ही थाना में आने वाले फरियादियों को बैठाकर उनको ठंडा शीतल जल पिलायेंगे तथा उनकी समस्याओं को ठीक से सुनने के पश्चात अग्रतर कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
डीवीसी का 4995 करोड़ बकाया, 18 घंटे पावर कट, बीएमसीसी ने की आपातकालीन बैठक
धनबाद।
दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के कमांड क्षेत्र हजारीबाग, चतरा, धनबाद, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो और गिरिडीह में हर दिन 18 घंटे का पावर कट से जनता त्राहि-त्राहि है। बिजली कटौती के मद्देनजर डीवीसी के कमांड क्षेत्र वाले इन सात जिलों में हाहाकार मचा है। डीवीसी ने राज्य सरकार पर लगभग 4995 करोड़ रुपये की बकाया राशि के भुगतान को लेकर झारखंड के अपने कमांड एरिया में चरणबद्ध तरीके से 18 घंटे बिजली कटौती करनी शुरू कर दी है।
18 घंटे बिजली कटौती की समस्या को लेकर आज बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने कार्यकारिणी समिति की आपातकालीन बैठक की।
बैठक में चेंबर के अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया ने कहा कि दिन में 18 - 18 घंटे बिजली कटौती से उद्योग, व्यापार के साथ साथ बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा यहां के कोयला और पानी से दूसरे शहर और राज्य रोशन हो रहे हैं और यहां की जनता की घोर उपेक्षा का सामना कर रही है। उन्होंने कहा बिजली विभाग के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा है और समस्या का तत्काल निवारण करने का आग्रह किया है।
सचिव प्रमोद गोयल ने कहा कि बिजली समस्या की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उपभोक्ता नियमित रुप से बिजली विपत्र का भुगतान करती है। डीवीसी और सरकार के बीच भुगतान के संबंध में जो भी पेंच है, उसका हल सरकार को शीघ्र निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि चेंबर हमेशा जनहित के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ा है। इस गंभीर मुद्दे पर भी चेंबर शांत नहीं रहेगा। समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो चेंबर आंदोलन करने को बाध्य होगा।
चेंबर के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि डीवीसी द्वारा 18 घंटे का पावर कट सुनियोजित साजीश के तहत किया जा रहा है। इस विकट परिस्थिति का ठिकरा सरकार और डीवीसी एक दूसरे पर फोड़ रहे हैं। इस समस्या से उपभोक्ताओं का लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा बिजली कटौती से जहां उद्योग धंधे चौपट हो रहे हैं वहीं आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि डीवीसी को स्पष्ट रूप से संदेश देना होगा कि झारखंड में प्लांट है तो झारखंड की जनता की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
बैठक में लोकेश अग्रवाल, सुदर्शन जोशी, संजय लोधा, सुशील नारनोली, संदीप मुखर्जी, नितीन पटेल सहित अन्य सदस्यों ने अपने अपने विचार प्रकट किए।
क्या आप कोरोनो वायरस से संक्रमित होने और दुनिया को बचाने के लिए 4,500 डॉलर पाना चाहेंगे? रिसर्च चाहता है कि आप...
कभी खुद को पैसों से कम पाया? ठीक है, जो स्वयंसेवक वैक्सीन के लिए क्वीन मैरी बायोइंटरप्रिन्ट्स इनोवेशन सेंटर, लंदन में कोरोनोवायरस या कोविद -19 का इलाज खोजने में भाग लेते हैं, वैक्सीन के लिए परीक्षण विषय होने से $ 4,500 का भुगतान किया जा सकता है! क्या यह अविश्वसनीय रूप से खट्टी होने वाली किसी चीज़ के जोखिम को कवर करने के लिए पर्याप्त है? सबसे अधिक संभावना नहीं है, लेकिन अगर यह हमें वैक्सीन के करीब आने में मदद करेगा, तो शायद यह सब के बाद जोखिम के लायक होगा। इस विशिष्ट अध्ययन के लिए केवल 24 लोगों की भर्ती की जानी है लेकिन यह भी निश्चित नहीं है कि वे भाग्यशाली हैं या अशुभ।
इन स्वयंसेवकों का क्या होगा?
स्वयंसेवकों को इस घातक वायरस के दो कमजोर उपभेदों के साथ इंजेक्ट किया जाएगा, जो पहले से ही काफी बड़ी मात्रा में नुकसान पहुंचा चुका है और दुनिया भर में 3,800 लोगों को श्वसन संबंधी वास्तविक लक्षणों के लिए निकटतम देकर उन्हें मार दिया है। लक्ष्य यह है कि पूरी प्रक्रिया का नियंत्रण एक नियंत्रित वातावरण में किया जाए, ताकि मरीजों को काम करने के लिए कई संभावित टीकों का परीक्षण किया जा सके और यह देखने के लिए कि विकास के किन हिस्सों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कोरोनावायरस या कोविद -19 के टीके को वायरस के प्रभाव के रूप में सिद्धांत को ठोस बनाने के लिए मानव मेजबानों पर परीक्षण करने की आवश्यकता है।
अन्य निजी पुरस्कार उन लोगों के लिए उपलब्ध हैं जो योगदान दे सकते हैं
लगभग 35 अन्य टीके विकसित किए जा रहे हैं और यहां तक कि यूके सरकार ने भी टीके के साथ आने वाले निजी समूह को संभवतः पुरस्कृत करने के लिए अतिरिक्त 60 मिलियन डॉलर प्रदान करके इसमें भाग लेने का फैसला किया है। वैक्सीन निजी क्षेत्रों में बनाई जा सकती है, यही वजह है कि यूके सरकार ने इन वैज्ञानिकों को इलाज की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करने के लिए आशाओं को प्रोत्साहन देने का फैसला किया है! कभी-कभी सबसे अप्रत्याशित चीज होती है और दुनिया भर के विषम स्थानों में एक इलाज पाया जा सकता है, शुक्र है कि यूके सरकार एक बार टीका लगाने के बाद इसे फैलाने में मदद करने के लिए प्रोत्साहन देने को तैयार है।
क्या वैक्सीन समय पर बन पाएगी?
वैक्सीन बनाने के आरोप में उन लोगों के दिमाग के माध्यम से यह सबसे बड़ा सवाल है! क्या वैक्सीन का निर्माण बहुत देर होने से पहले उपलब्ध होगा? समय का सार अधिक से अधिक मामलों में महत्वपूर्ण है क्योंकि संक्रमण हर साल फैलता है हर एक चाल के साथ वैज्ञानिकों ने इसके खिलाफ लेने की कोशिश की। वास्तव में, वायरस पहले से ही उत्परिवर्तित हो गया है और वैज्ञानिकों की तुलना में अधिक मजबूत हो गया है। नया तनाव तेजी से यात्रा करता है और मूल वायरस की तुलना में अधिक घातक हो गया है।
यहां तक कि अमेरिका में स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ, और वाको, टेक्सास में बायलर यूनिवर्सिटी ने घोषणा की है कि वे पिछले सार्स प्रकोप से एकत्र किए गए आंकड़ों के साथ टीके के निर्माण में भाग ले रहे हैं, लेकिन इस टीके की प्रगति के संबंध में , फार्मास्युटिकल टेक्नोलॉजी के अनुसार विकसित होने में एक साल लग सकता है।
Wednesday, March 11, 2020
SBI के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, बैंक ने खत्म किया मिनिमम बैलेंस का झंझट
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक ने अपने बचत खाताधारकों को बड़ी सौगात दी है। एसबीआई ने घोषणा की है कि सेविंग्स अकाउंट में अब न्यूनतम मासिक औसत राशि (एवरेज मंथली बैलेंस) रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यानी हर बचत खाता अब जीरो बैलेंस खाते में तब्दील हो जाएगा। इसके अलावा बैंक ने हर तिमाही वसूला जाने वाला एसएमएस चार्ज भी खत्म कर दिया है।
मिनिमम बैलेंस की बाध्यता खत्म करने से ग्राहक सेविंग्स अकाउंट में अपने हिसाब से बैलेंस रख सकेंगे और मिनिमम मंथली बैलेंस न होने पर उनसे किसी भी तरह का चार्ज नहीं वसूला जाएगा। बैंक की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इस कदम से एसबीआई के 44.51 करोड़ बचत खाताधारकों को फायदा होगा।
एसबीआई की अलग- अलग कैटिगरी के सेविंग्स अकाउंट खाताधारकों को मिनिमम बैलेंस के तौर पर 1000 रुपये से 3000 रुपये तक खाते में रखना पड़ा है। मेट्रो सिटी में मिनिमम बैलेंस 3000 रुपये, कस्बों में 2000 रुपये और ग्रामीण इलाके के सेविंग्स अकाउंट में न्यूनतम 1000 रुपये रखना होता है।
कॉन्ग्रेस से इस्तीफा दे ज्योतिरादित्य सिंधिया हुए भाजपा में शामिल
उन्होंने कहा कि मेरे जीवन में ऐसी 2 चीजे हुई, जिससे मेरा जीवन बदल गया। एक, 30 सितंबर 2001 का दिन, जब मैंने अपने पिता को खो दिया और दूसरा, 10 मार्च 2020 का दिन, जब मैंने अपने जीवन के लिए एक नया रास्ता चुनने का फैसला किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब वह पार्टी नहीं रही जो पहले थी। सिंधिया ने कहा कि आज मध्य प्रदेश में ट्रांसफर माफिया का उद्योग चल रहा है, राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने मुझे एक नया मंच देने का मौका दिया है।
सिंधिया ने कहा कि मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि कांग्रेस द्वारा सार्वजनिक सेवा का उद्देश्य पूरा नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा, पार्टी की वर्तमान स्थिति यह इंगित करती है कि यह वैसा नहीं है जैसा वह हुआ करती थी।
सिंधिया ने कहा कि मन आज दुखी भी है और व्यथित भी। कांग्रेस जैसी पार्टी पहले थी वो आज नहीं रही, उसके तीन मुख्य बिंदु हैं। एक- वास्तविकता से इनकार करना, दूसरा- नई विचारधारा और तीसरा- नेतृत्व को मान्यता नहीं मिलना।
उन्होंने कहा कि 2018 में जब मध्य प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आई तो एक सपना था, लेकिन वो बिखर चुका है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहकर जनसेवा नहीं की जा सकती।
चाईबासा:तीन माह का हाथी का बच्चा अपनी माँ से बिछड़ गया
चाईबासा। मनोहरपुर प्रखंड में एक ढाई से तीन माह का नर हाथी का बच्चा अपनी माँ से बिछड़ कर गांव आ गया।ग्रामीणों के अनुसार पिछले तीन दिन से बच्चा अपनी माँ से बिछड़ गया है।वन विभाग की ओर से माँ से मिलाने का प्रयासरत है। लेकिन आज हाथी का बच्चा बीमार पड़ गया है।बताया जा रहा है कि अगर हाथी बच्चा झुंड में नहीं मिल पाया तो उसे ओरमांझी स्थित चिड़ियाघर में भेज दिया जाएगा।फिलहाल पशु चिकित्सक के द्वारा हाथी के बच्चे की इलाज़ की जा रही है।वन विभाग के संरक्षण में है हाथी का बच्चा।
Subscribe to:
Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...
-
#रांची : झारखंड में चीफ मिनिस्टर हेमंत सोरेन के कैबिनेट का विस्तार मंगलवार 28 जनवरी को शाम 4 बजे होगा। मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने मंत्रिम...





