श्री प्रसाद सोनी #कोडरमा।
आज अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ, जिला इकाई कोडरमा के डोमचांच प्रखंड इकाई ने अपने प्रखंड में स्वर्णकार भाईयों के बीच राशन सामाग्री का वितरण किया।
देश में लॉक डाउन के चलते उभरे परिस्थित के मद्देनजर वैसे लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया जो इस दौरान अपनी रोजी-रोटी जुटाने में असमर्थ हो रहे थे।
प्रखंड अध्यक्ष विनय पोद्दार अपने प्रखंड लेवल टीम के साथ पुरे प्रखंड का दौरा कर जरुरतमंद लोगों की सूची बनाई और आज चिन्हित किये गये लोगों के बीच घर-घर जाकर राहत सामाग्री का वितरण किया । लॉक डाऊन के दौरान कोई भी स्वर्णकार बंधु भूखा न रहे-- इस उददेश्य के साथ प्रखंड इकाई ने सराहनीय कार्य किया है ।

जिन बंधुओं ने इस खुबसूरत कार्य के लिये फंड का इन्तजाम किये उनमें डोमचांच से प्रखंड सचिव मुन्ना वर्मा, कोषाध्यक्ष पिन्टु सोनी कार्यकारणी सदस्य दीपक सोनी प्रमुख है।
इसके साथ ही स्पेशल थैंक्स के वो लोग भी हकदार है जिन्होनें न सिर्फ इसके लिये प्रोत्साहन किया बल्कि अपने प्रखंड के बाद डोमचांच प्रखंड के लिये भी सहयोग राशि उपलब्ध कराई । उनमें तिलैया से जिलाध्य्क्ष नवल किशोर प्रसाद, नगर अध्यक्ष अनिल वर्मन तथा दीपू जी शामिल थे।
राहत सामग्री पाने वालों में डोमचांच से
रामप्रसाद स्वर्णकार, कृष्णा सोनार उर्फ (फूचन सोनार), बेबी देवी तथा शिला देवी।
बेहराडीह से-
अनिता देवी, कुन्ती देवी तथा सुनील स्वर्णकार।
रायडीह से-
बबुलाल सोनार, विजय सोनार, दुलारी देवी, प्रमिला देवी तथा गिरिजा मसोमत।
पुरनाडीह (बीघा) से-
शान्ती देवी, किशुनी देवी, सकुन देवी, आलो देवी और विजय सोनार।