कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए राज्य और केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के लिए जमुआ थाना ने मानो कमर कस ली है। जमुआ थाना प्रभारी संतोष कुमार के नेतृत्व में यहां के पुलिसकर्मियों ने रात-दिन एक कर रखा है। सीमित संसाधन के बाबजूद लोगों को घर में रहने को लेकर प्रेरित करने और नहीं मानने पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। विदित हो कि भारत सरकार द्वारा पूरे देश में सम्पूर्ण लॉकडाउन एवं निषेधाज्ञा लागू किया गया है। इसके बावजूद जमुआ थाना क्षेत्र के कुछ लोगों द्वारा खुलेआम सरकार की आज्ञा का अवहेलना की जा रही है तथा संक्रमण फैलाने का काम कर रहे हैं। जमुआ पुलिस द्वारा ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए कांड दर्ज किया गया है।
जमुआ थाना कांड संख्या 62/2020 दिनांक 26/03/2020 143/188/269/290 भा0द0वि0 के अंतर्गत लालू प्रसाद याद, कैलाश यादव दोनों भाई, मुकेश कुमार राम, प्रकाश यादव, पंकज तुरी, सभी ग्राम नावाडीह और जमुआ थाना कांड संख्या 64/2020 दिनांक 28/03/2020 143/188/269/290 भा0द0वि0 में शिवनारायण महतो, राकेश कुमार, मंजू देवी, यशोदा देवी, रुकसाना प्रवीण, संजय कुमार, रामावती देवी सभी ग्राम रंगामाटी और जमुआ थाना कांड संख्या 65/2020 दिनांक 28/03/2020 143/188/269/290 भा0द0वि0 में राजेश्वर राम, मोहन प्रसाद वर्मा, प्रसादी पंडित, अर्जुन महतो, रामचन्द्र प्रसाद वर्मा ग्राम रंगामाटी, कमलाकांत पांडेय, विनोद कुमार पांडेय, बालगोविंद पांडेय और भीखन पांडेय सभी ग्राम माधोपुर पर प्राथमिकी दर्ज़ की गई है।
No comments:
Post a Comment