हजारीबाग के श्री प्रसाद स्वर्णकार को भारतीय स्वर्णकार समाज का पुनः झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।समाज के प्रति उनके निष्ठा लगन ईमानदारी एवं संस्थान के प्रति विश्वास की अभिव्यक्ति को देखते हुए तथा केंद्रीय कार्यकारिणी की सहमति से संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र कुमार राजपूत ने उन्हें झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर।स्व्वर्णका समाज के केंद्रीय मीडिया प्रभारी गौतम बर्मन हजारीबाग जिला अध्यक्ष मिथिलेश,अवधेश बर्मन, प्रखंड उपाध्यक्ष चमन प्रसाद स्वर्णकार,प्रदीप प्रसाद बर्मन, मंटू सोनी ,भोला सोनी समेत समाज के कई लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही कहा है कि श्री प्रसाद जी को पुनः झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से संगठन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।
Thursday, July 30, 2020
अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्री प्रसाद सोनी को पुनः झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया
Wednesday, July 29, 2020
नई शिक्षा नीति: स्कूली शिक्षा में 10+2 खत्म, 5+3+3+4 की नई व्यवस्था होगी लागू
नई शिक्षा नीति को मोदी कैबिनेट ने बुधवार को मंजूरी दे दी. ये शिक्षा जगत में पूरी तरह से बदलाव लाने के लिए लाई गई है.
NEP: स्कूली शिक्षा में 10+2 खत्म, 5+3+3+4 की नई व्यवस्था होगी लागू
केंद्र की मोदी सरकार ने नई शिक्षा नीति को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय कर दिया गया है. नई शिक्षा नीति में 10+2 के फार्मेट को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है, इसे समझें.
अब इसे 10+2 से बांटकर 5+3+3+4 फार्मेट में ढाला गया है. इसका मतलब है कि अब स्कूल के पहले पांच साल में प्री-प्राइमरी स्कूल के तीन साल और कक्षा 1 और कक्षा 2 सहित फाउंडेशन स्टेज शामिल होंगे. फिर अगले तीन साल को कक्षा 3 से 5 की तैयारी के चरण में विभाजित किया जाएगा.
इसके बाद में तीन साल मध्य चरण (कक्षा 6 से 8) और माध्यमिक अवस्था के चार वर्ष (कक्षा 9 से 12). इसके अलावा स्कूलों में कला, वाणिज्य, विज्ञान स्ट्रीम का कोई कठोर पालन नहीं होगा, छात्र अब जो भी पाठ्यक्रम चाहें, वो ले सकते हैं.
नई शिक्षा नीति के कुछ खास प्वाइंट्स
-शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों को भी जागरूक करने पर जोर.
-प्रत्येक छात्र की क्षमताओं को बढ़ावा देना प्राथमिकता होगी.
-वैचारिक समझ पर जोर होगा, रचनात्मकता और महत्वपूर्ण सोच को बढ़ावा मिलेगा.
-छात्रों के लिए कला और विज्ञान के बीच कोई कठिनाई, अलगाव नहीं होगा.
-नैतिकता, संवैधानिक मूल्य पाठ्यक्रम का प्रमुख हिस्सा होंंगी.
नई शिक्षा नीति के कुछ अन्य महत्वपूर्ण पहलू
-2040 तक सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को मल्टी सब्जेक्ट इंस्टिट्यूशन बनाना होगा जिसमें 3000 से अधिक छात्र होंगे.
-2030 तक हर जिले में या उसके पास कम से कम एक बड़ा मल्टी सब्जेक्ट हाई इंस्टिट्यूशन होगा.
-संस्थानों का पाठ्यक्रम ऐसा होगा कि सार्वजनिक संस्थानों के विकास पर उसमें जोर दिया जाए.
-संस्थानों के पास ओपन डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन कार्यक्रम चलाने का विकल्प होगा.
-उच्चा शिक्षा के लिए बनाए गए सभी तरह के डीम्ड और संबंधित विश्वविद्यालय को सिर्फ अब विश्वविद्यालय के रूप में ही जाना जाएगा.
-मानव के बौद्धिक, सामाजिक, शारीरिक, भावनात्मक और नैतिक सभी क्षमताओं को एकीकृत तौर पर विकसित करने का लक्ष्य.
नई शिक्षा नीति में संगीत, दर्शन, कला, नृत्य, रंगमंच, उच्च संस्थानों की शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल होंगे. स्नातक की डिग्री 3 या 4 साल की अवधि की होगी. एकेडमी बैंक ऑफ क्रेडिट बनेगी, छात्रों के परफॉर्मेंस का डिजिटल रिकॉर्ड इकट्ठा किया जाएगा. 2050 तक स्कूल और उच्च शिक्षा प्रणाली के माध्यम से कम से कम 50 फीसदी शिक्षार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा में शामिल होना होगा. गुणवत्ता योग्यता अनुसंधान के लिए एक नया राष्ट्रीय शोध संस्थान बनेगा, इसका संबंध देश के सारे विश्वविद्यालय से होगा.
Friday, July 24, 2020
कोरोना संक्रमण काल में कहीं कोरोना योद्धाओं पर हो रही फूलों की बारिश तो कहीं गंदगी में रहने को मजबूर
-बीट बॉक्स पर जहां दिन भर मुलाजिम रहते हैं तैनात वहां गंदगी का बना हुआ अंबार
-कुछ जगह तो पुलिस मुलाजिमों ने अपने जेब से पैसे खर्च कर कराई साफ
-बीट बॉक्स पर पास लगे कूड़े के ढेर से आती है भयानक दुर्गंध
अरविंद सिंह।
चंडीगढ़।
कोरोना संक्रमण काल में एक ओर जहां शहर भर में जगह-जगह लोग फूलों की बारिश कर चंडीगढ़ पुलिस का सम्मान कर रहे हैं। वहीं हल्लोमाजरा मैं ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मचारियों को दिन भर गंदगी और दुर्गंध से रूबरू होना पड़ता है। यहां लाइट प्वाइंट के पास बनाए गए बीटबॉक्स के पास मौजूद गंदगी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इस गंदगी और दुर्गंध से न केवल बीट में बैठने वाले कर्मचारी बल्कि आसपास के लोग भी काफी परेशान हैं। हालांकि लोगों की माने तो इलाके के एंट्री प्वाइंट पर ही मौजूद गंदगी की यह दशा निगम अधिकारियों की देन है। दरअसल स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले इस जगह पर निगम की ओर से दो बड़े-बड़े कूड़ेदान रखवाले गए थे। जिसमें हल्लोमाजरा के लोग आकर अपना रोजाना का कूड़ा डाला करते थे। लेकिन बीते कुछ महीने पहले जानबूझकर कुछ लोगों के कहने पर मौजूद कूड़ेदानो को यहां से हटा कर पोल्ट्री फॉर्म चौक के पहले लेफ्ट हैंड पर मौजूद खाली ग्राउंड में रखवा दिया गया। कूड़ेदान के काफी दूर चले जाने के बाद खाली पड़ी जगह पर ही कूड़ा डालना शुरू कर दिया। जिसके चलते यह स्थान हल्लोमाजरा के लोगों के लिए डंपिंग ग्राउंड बन गया है। जहां लोग अपने घर से रोज का निकलने वाला कूड़ा फेंक कर चलते बनते हैं। लोगों का कहना है कि कूड़ा दान ना होने के कारण से यहां से कूड़ा सही ढंग से नहीं उठ पाता। यदि पहले की तरह कूड़ेदान को रखवा दिया जाए तो लोग उसी में अपने घर का कूड़ा डालेंगे। जो आसानी से निगम द्वारा उठाया भी जा सकता है।
पूरे हल्लोमाजरा में मार्केट से लेकर गलियों तक में डस्टबिन नहीं है। नगर निगम और प्रशासन को चाहिए कि वह इलाके में डस्टबिन लगवाएं। जिससे कि लोग बीटबॉक्स के पास मौजूद खाली जगह पर कूड़ा फेंकने के बजाय डस्टबिन कूड़ा डालें।
तेजिंदर सिंह
पूर्व सरपंच हल्लोमाजरा वार्ड नंबर 23
बारिश के दौरान यहां गंदगी का और बुरा हाल हो जाता है। इस तरह से कूड़े के एकत्र होने से होने वाली गंदगी से बीमारियां फैलती रहती हैं। निगम अधिकारियों को चाहिए कि पूरे हल्लोमाजरा के मार्केट से लेकर गलियों में डस्टबिन लगवाए।
-सुखा सिंह,पूर्व सरपंच
नगर निगम शहर को स्वच्छ भारत रैंकिंग में नंबर एक पर लाना चाहता है। लेकिन यहां के अधिकारी इस ओर बिल्कुल ध्यान तक नहीं देते की हल्लोमाजरा जैसी व्यस्त आबादी में डस्टबिन तक के लिए लोग परेशान हैं।
अरविंद सिंह।कांग्रेस महामंत्री, जिला नंबर-2
नगर निगम को चाहिए के पहले की तरह यहां फिर से डस्टबिन रखवाय। जिससे लोग कूड़े को यहां वहां फेंकने की जगह कूड़ेदान में डालें और उसे रोजाना यहां से डंपिंग ग्राउंड ले जाया जा सके।
संजीव गर्ग
स्थानीय निवासी हल्लोमाजरा
असामाजिक तत्वों के द्वारा स्टार्टर बॉक्स में छेड़छाड़ किए जाने से खराब जल मीनार की हुई मरम्मत
जल मीनार पुनः चालू हो जाने से बिरहोरों को मिल सकेगा स्वच्छ व नियमित पानी
असामाजिक तत्वों के द्वारा स्टार्टर बॉक्स में छेड़छाड़ किए जाने से खराब हुई थी पानी टंकी
अनुप कु पांडेय।
कोडरमा।कोडरमा जिला के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत बच्छेड़ीह पंचायत के विंडोमोह बिरहोर टोला में झारखंड सरकार पी.टी.जी योजना अंतर्गत सोलर आधारित लघु ग्रामीण पेय जलापूर्ति से बने जल मीनार के मोटर के पास बने पैनल (स्टार्टर) बॉक्स में असामाजिक तत्वों के द्वारा छेड़छाड़ कर देने से मोटर खराब हो जाने पर जल मीनार के टंकी में पानी नहीं चढ़ने पर बिरहोर परिवारों के बीच पेयजल संकट उत्पन्न हो गया था। गौरतलब है कि 4000 लीटर पानी की क्षमता वाले इस लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना के जल मीनार से बिरहोर परिवार को पेयजल के लिए शुद्ध जल मिलता था। लेकिन बीते कुछ सप्ताह से जल मीनार के स्टार्टर बॉक्स में कुछ खराबी हो जाने से यह कार्य नहीं कर रहा था । जल मीनार खराब हो जाने पर समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया में खबर चलने पर विभाग के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पानी टंकी के खराब पड़े स्टार्टर बॉक्स को एवं अन्य खराब सामग्री को रिपेयर करके संवेदक द्वारा चालू कर दिया गया। जिससे बिरहोर परिवारों के बीच में खुशी का माहौल है। जल मीनार चालू हो जाने पर पूरे बिरहोर परिवार के लोग अब अपना दैनिक कार्य उक्त जल मीनार से पूर्व की भांति करने लगे हैं। जल मीनार बन जाने पर से पुनः पूर्व की भांति चालू हो जाने पर खुशी का इजहार करते हुए बिरहोर ग्रामीणों ने कहा कि कुछ दिनों तक हमें पीने के पानी को लेकर परेशानी झेलनी पड़ी अब हमें हमारे टोले के पास बने इस जल मीनार में पूर्व की भांति मीठा और स्वच्छ पेयजल मिलता रहेगा इसका हम सभी बिरहोर टोला वासी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग कोडरमा एवं जल मीनार के संवेदक को बधाई देते हैं एवं आभार प्रकट करते हैं की बहुत ही जल्द इस जल मीनार को जनहित के दृष्टिकोण से बना दिया गया।
दो साल की जेल और एक लाख रूपये जुर्माना; हास्यास्पद व जनविरोधी, फैसले को तुरंत वापस ले सरकार: आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी के झारखंड प्रदेश संयोजक जयशंकर चौधरी ने झारखंड कैबिनेट द्वारा लोगों के मास्क नहीं लगाने पर एक लाख रूपये जुर्माना और 2 साल की जेल जैसे प्रावधान वाले अध्यादेश को वापस लेने की माँग की है।
श्री चौधरी ने कहा है कि इस तरह का तुगलकी फरमान सरकार के दीवालियापन को दिखाता है।
सरकार पहले हर व्यक्ति, हर घर तक मास्क और सैनिटाईजर उपलब्ध कराये, फिर इस तरह के किसी फैसले के बारे में सोचे। अपनी कमियों को छुपाने के लिये वर्तमान सरकार इस तरह के जनविरोधी फैसले ले रही है।
मास्क नहीं लगाने पर 2 साल जेल, एक लाख रु. जुर्माने का झारखंड सरकार का निर्णय काफी हास्यास्पद है। इस तरह के हास्यापद फैसले से ना तो जबरन नियमों का पालन कराया जा सकता है और ना इस से समस्याओं का समाधान हो सकता है। झारखंड विरोधी मानसिकता के अफसर जनता को लूटने के लिए ऐसी मनमर्जी थोप रहे हैं। एक कल्याणकारी राज्य में सरकार का काम है लोगों को जागरूक करना, इलाज और रोजी-रोटी का इंतजाम करने के साथ अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना है, ना कि उनका शोषण करना । उपरोक्त बातो के साथ ही उन्होंने कहा कि
सरकार व्यवहारिक तरीके से जनता से लॉकडाउन औेर नियमों का पालन कराये तथा ऐसे जनविरोधी फैसले को तुरंत वापस ले।
असामाजिक तत्वों के द्वारा स्टार्टर बॉक्स में छेड़छाड़ किए जाने से खराब जल मीनार की हुई मरम्मत
जल मीनार पुनः चालू हो जाने से बिरहोरों को मिल सकेगा स्वच्छ व नियमित पानी
असामाजिक तत्वों के द्वारा स्टार्टर बॉक्स में छेड़छाड़ किए जाने से खराब हुई थी पानी टंकी
अनुप कु पांडेय।
कोडरमा।कोडरमा जिला के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत बच्छेड़ीह पंचायत के विंडोमोह बिरहोर टोला में झारखंड सरकार पी.टी.जी योजना अंतर्गत सोलर आधारित लघु ग्रामीण पेय जलापूर्ति से बने जल मीनार के मोटर के पास बने पैनल (स्टार्टर) बॉक्स में असामाजिक तत्वों के द्वारा छेड़छाड़ कर देने से मोटर खराब हो जाने पर जल मीनार के टंकी में पानी नहीं चढ़ने पर बिरहोर परिवारों के बीच पेयजल संकट उत्पन्न हो गया था। गौरतलब है कि 4000 लीटर पानी की क्षमता वाले इस लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना के जल मीनार से बिरहोर परिवार को पेयजल के लिए शुद्ध जल मिलता था। लेकिन बीते कुछ सप्ताह से जल मीनार के स्टार्टर बॉक्स में कुछ खराबी हो जाने से यह कार्य नहीं कर रहा था । जल मीनार खराब हो जाने पर समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया में खबर चलने पर विभाग के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पानी टंकी के खराब पड़े स्टार्टर बॉक्स को एवं अन्य खराब सामग्री को रिपेयर करके संवेदक द्वारा चालू कर दिया गया। जिससे बिरहोर परिवारों के बीच में खुशी का माहौल है। जल मीनार चालू हो जाने पर पूरे बिरहोर परिवार के लोग अब अपना दैनिक कार्य उक्त जल मीनार से पूर्व की भांति करने लगे हैं। जल मीनार बन जाने पर से पुनः पूर्व की भांति चालू हो जाने पर खुशी का इजहार करते हुए बिरहोर ग्रामीणों ने कहा कि कुछ दिनों तक हमें पीने के पानी को लेकर परेशानी झेलनी पड़ी अब हमें हमारे टोले के पास बने इस जल मीनार में पूर्व की भांति मीठा और स्वच्छ पेयजल मिलता रहेगा इसका हम सभी बिरहोर टोला वासी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग कोडरमा एवं जल मीनार के संवेदक को बधाई देते हैं एवं आभार प्रकट करते हैं की बहुत ही जल्द इस जल मीनार को जनहित के दृष्टिकोण से बना दिया गया।
Thursday, July 23, 2020
एक्सपर्ट'स कोचिंग सेंटर कोडरमा के विद्यार्थियों का दसवीं बोर्ड परीक्षा में रहा शानदार रिजल्ट
अनुप कु पांडेय। कोडरमा। कोडरमा जयनगर रोड स्तिथ एक्सपर्ट'स कोचिंग सेंटर के छात्रों ने दसवीं सीबीएसई एवम आईसीएसई बोर्ड में शानदार रिजल्ट प्राप्त कर संस्थान का नाम जिला में रौशन किया ।कोचिंग के रितिक कुमार ने 92.2 % प्राप्त कर संस्थान के टॉपर बने । वहीं संस्थान के सभी बच्चों ने फर्स्ट डिवीज़न अंक प्राप्त किये और एक छात्र -राहुल कुमार ने सेकंड डिवीज़न (58%)अंक प्राप्त किया।संस्थान के विद्यार्थियों के रिजल्ट में - रितिक कुमार - 92•2 % सुजल कुमार- 85 % सोनी कुमारी - 81.4 % अंकित कुमार- 80 % रविन्द्र कुमार - 80 % मनीष कुमार- 80 % सौरभ कुमार -75•7% सलोनी कुमारी- 75 % अंक प्राप्त किए । एक्सपर्ट'स कोचिंग सेंटर कोडरमा के सत-प्रतिशत शानदार सफलता पर संस्थान के संचालक व सभी विषयों के शिक्षक महेश कुशवाहा ने बच्चों को बधाई व सुभकामनाएँ देते हुए कहा कि "मुझे सारे बच्चों पर गर्व है l मेरी हमेशा यह प्रयास रहती है कि पढ़ाई के साथ-साथ मैं उन्हें मानसिक रूप से शाक्तिशाली और दृढ़निश्चयी बना सकूँ ।हमारे संस्थान में बहुत से क्रियाकलाप मेरे द्वारा कराए जाते हैं जिससे वह प्रेरणा प्राप्त कर सकें और जीवन मे सफलता प्राप्त कर सकें"। उन्होंने कहा कि हर बच्चे के सपने पूरे हो सकते हैं अगर वे अपने सपने को पूरा करने के लिए अपने लक्ष्य अनुसार ही जीना शुरू करदें और हमेशा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रबल इच्छा रखें ।
Subscribe to:
Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...






