अनुप कु पांडेय। कोडरमा। कोडरमा जयनगर रोड स्तिथ एक्सपर्ट'स कोचिंग सेंटर के छात्रों ने दसवीं सीबीएसई एवम आईसीएसई बोर्ड में शानदार रिजल्ट प्राप्त कर संस्थान का नाम जिला में रौशन किया ।कोचिंग के रितिक कुमार ने 92.2 % प्राप्त कर संस्थान के टॉपर बने । वहीं संस्थान के सभी बच्चों ने फर्स्ट डिवीज़न अंक प्राप्त किये और एक छात्र -राहुल कुमार ने सेकंड डिवीज़न (58%)अंक प्राप्त किया।संस्थान के विद्यार्थियों के रिजल्ट में - रितिक कुमार - 92•2 % सुजल कुमार- 85 % सोनी कुमारी - 81.4 % अंकित कुमार- 80 % रविन्द्र कुमार - 80 % मनीष कुमार- 80 % सौरभ कुमार -75•7% सलोनी कुमारी- 75 % अंक प्राप्त किए । एक्सपर्ट'स कोचिंग सेंटर कोडरमा के सत-प्रतिशत शानदार सफलता पर संस्थान के संचालक व सभी विषयों के शिक्षक महेश कुशवाहा ने बच्चों को बधाई व सुभकामनाएँ देते हुए कहा कि "मुझे सारे बच्चों पर गर्व है l मेरी हमेशा यह प्रयास रहती है कि पढ़ाई के साथ-साथ मैं उन्हें मानसिक रूप से शाक्तिशाली और दृढ़निश्चयी बना सकूँ ।हमारे संस्थान में बहुत से क्रियाकलाप मेरे द्वारा कराए जाते हैं जिससे वह प्रेरणा प्राप्त कर सकें और जीवन मे सफलता प्राप्त कर सकें"। उन्होंने कहा कि हर बच्चे के सपने पूरे हो सकते हैं अगर वे अपने सपने को पूरा करने के लिए अपने लक्ष्य अनुसार ही जीना शुरू करदें और हमेशा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रबल इच्छा रखें ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में 200 आईइडी मिले लोहरदगा के कोरगो जंगल में माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुर...

No comments:
Post a Comment