अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा की पहली मीटिंग अध्यक्षीय कार्यालय , काली स्थान रोड रांची से हुई । बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार सोनी जी ने किया और संचालन प्रधान महासचिव विक्रांत विश्वकर्मा ने किया। इस बैठक में प्रदेश के कई जिलों से पदाधिकारीगण ने भाग लिया । बैठक में सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचारों को रखा और अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश कमेटी को और मजबूत करने की बात कही । इस पर निर्णय लिया गया कि बहुत जल्द राज्य के बचे हुए जिलों में कमेटी का गठन कर लिया जाए । पदाधिकारियों ने यह भी मीटिंग के माध्यम से निर्णय लिया कि कोविड-19 से बचाव के लिए अपने-अपने जिला में समाज के पदाधिकारीगण सेफ मोड में रहते हुए कार्य को करेंगे और लोगों का सुरक्षा हेतु लोगो के कल्याण के लिए कार्य करेंगे। सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि समाज के बच्चे और बच्चियां जो 80% से ऊपर बोर्ड और इंटर की परीक्षाओं में अंक प्राप्त किये हैँ उन्हें महासभा के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उसके लिए जिला के पदाधिकारियों से सूची तैयार करने को कहा गया है। महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती ललिता देवी जी ने अगले माह तक अपनी महिला कमेटी की घोषणा करने की बात कही।महासभा के द्वारा जुलाई में जो अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा की राष्ट्रीय स्तर की बैठक होनी थी उसे कोविड-19 को लेकर अगले नवंबर माह तक के लिए बढ़ा दिया गया है। डिजिटल मीटिंग में प्रमुख रूप से मुकेश कुमार राणा , राकेश कुमार शर्मा , श्रीमती ललिता देवी भीम शर्मा विनोद कुमार शर्मा , महेश शर्मा के अलावा कई लोगो ने अपना विचार रखे।
जानकारी विक्रांत विश्वकर्मा,प्रधान महासचिव,अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा झारखंड प्रदेश ने दी।

No comments:
Post a Comment