Tuesday, July 21, 2020

आम आदमी पार्टी के राँची जिला संयोजक के पद पर अजय मेहता को मनोनीत किया गया




 आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जयशंकर चौधरी के निर्देशानुसार प्रदेश सचिव राजन कुमार सिंह के द्वारा अजय मेहता को राँची जिला संयोजक के पद पर मनोनीत किया गया। यह मनोनयन चार सदस्यीय समिति समिति द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को सौंप गये रिपोर्ट के बाद किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने अजय मेहता को बधाई देते हुये कहा है कि हम आशा करते हैं कि श्री मेहता आप पार्टी के नियम, दिशा एवं निर्देशों का पालन करते हुए पूरे राँची जिले में पार्टी को जन जन तक पहुंचाने, हर स्तर पर संगठन निर्माण एवं विस्तार हेतु पूरी कर्मठता एवं निष्ठा से कार्य करेंगे।
श्री मेहता ने पार्टी द्वारा राँची जिला संयोजक के पद पर मनोनित किये जाने पर खुशी जताते हुये पार्टी के पदाधिकारियों का इस विश्वास के लिये धन्यवाद दिया है अौर कहा है कि पुरी निष्ठा अौर ईमानदारी से पार्टी के संविधान के तहत कार्य करते हुये अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे अौर पार्टी को आगे ले जाने का कार्य करेंगे।



No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...