Sunday, July 19, 2020

अवैध उत्खनन को लेकर, कोडरमा जिले के सिरसिरवा जंगल में छापेमारी







अनूप पाण्डेय। कोडरमा।कोडरमा जिला के वन्यप्राणी आश्रयणी क्षेत्र में पूरी तरह जंगल माफियाओं का राज कायम है। उच्चस्तरीय शिकायतों के बाद कोडरमा थानांतर्गत पड़नेवाले इस दुर्गम जंगली क्षेत्र में रविवार को तड़के पुलिस, जिला प्रशासन व वन विभाग की टीम ने सिरसिरवा माइंस में जब ताबड़तोड़ छापामारी की तो करीब पांच किलोमीटर तक के इलाके में दर्जनों पत्थर खदान पाया। इनमें से कुछ संचालित हालत में थे और कुछ बारिश के कारण बंद। इन खदानों से करीब पांच पोकलेन मशीन, एक कंप्रेशर वाइब्रेटर मशीन पाया गया, जिसे छापामारी दल ने जब्त कर लिया है। इन मशीनों का मूल्य करोड़ों में बताई गई है। जब्त की गई मशीनों के लिहाज से इसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है, लेकिन भारी बारिश के कारण सैकड़ों फीट गहरे खदान में जमे इन मशीनों का जब्त कर थाने तक लाना टीम के लिए काफी मुश्किल भरा साबित हो रहा है। खदानों की संख्या, इसके फैलाव और गहराई से आशंका है कि यहां वर्षों से अवैध खनन का कार्य चल रहा है। वन्य प्राणी आश्रयणी क्षेत्र पर्यावरण के लिहाज इतना संवेदनशील है कि यहां किसी तरह का शोर शराबा भी प्रतिबंधित है। बावजूद इसके यहां भारी-भरकम मशीनों व विस्फोटकों के इस्तेमाल से खनन कार्य करना और प्रतिदिन दर्जनों हाइवा व शक्तिमान ट्रकों से उत्पादित बोल्डर की ढुलाई होना, यह जाहिर करता है कि इस नेक्सस में पुलिस प्रशासन व वन विभाग के कर्मियों की संलिप्तता किस हद तक है। संबंधित क्षेत्र वन्य प्राणी आश्रयणी हजारीबाग के अंतर्गत है। इसके अंतर्गत आनेवाले कोडरमा रेंज में संसाधनों की काफी कमी है। इसी बात का रोना अक्सर विभाग के अधिकारी रोते हैं। कार्रवाई में वन्य प्राणी आश्रयणी के डीएफओ दिलीप यादव, कोडरमा के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, डीएसओ नरेश रजक के अलावा कोडरमा व डोमचांच थाना के पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल के जवान व वन विभाग के पदाधिकार शामिल थे।


अपराधियों को चिह्नित कर की जाएगी कठोर कार्रवाई: डीएफओ

वन्य प्राणी आश्रयणी के डीएफओ दिलीप यादव ने कहा कि छापेमारी की सूचना अति गोपनीय रखी गई थी। लिहाजा सफलता मिली है। फिलहाल 5 पोकलेन व एक वाइब्रेटर मशीन को जब्त किया गया है। इससे संलिप्त लोगों की सही से पहचान हो सकेगी। उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध इस बार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में 11 हाइवा संबंधित क्षेत्र से जब्त किया गया है। जबकि कई कांड दर्ज किये गए हैं। इस बार की कार्रवाई पिछली कार्रवाइयों से भी ज्यादा असरदार रहा। तीन किलोमीटर के एरिया में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मशीनों को लॉक कर भागे लोग


छापामारी की सूचना पर संबंधित क्षेत्र से मशीनों को लेकर भागने में सफलता नहीं मिलने की स्थिति में 5 पोकलेन मशीन को लॉक कर अवैध धंधेबाज फरार हो गए। इन मशीनों को लाने के लिए कोडरमा में ऑपरेटर व इलेक्ट्रिशियन की तलाश की गई, लेकिन नहीं मिलने पर हजारीबाग से ऑपरेटर बुलाया गया, ताकि जब्त पोकलेन मशीनों को जब्त कर लाया जा सके।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...